skip to main (ir a principal) |
skip to sidebar (ir al sidebar)
Home
2nd Grade
मानसिक आरोग्यता
मानसिक आरोग्यता
मानसिक आरोग्यता का अर्थ
मानसिक आरोग्यता के विज्ञान अथवा मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को प्रारम्भ करने का श्रेय सी.डब्ल्यू. बीयर्स को दिया जाता है।
इन्होंने 'A Mind that Founds itself' नामक पुस्तक लिखी है। मानसिक स्वास्थ्य आन्दोलन की शुरुआत इसी पुस्तक से मानी जाती है।
एडोल्फ मेयर प्रथम व्यक्ति था जिसने मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान शब्द का प्रयोग किया।
पहली मानसिक स्वास्थ्य समिति की स्थापना 1908 ई. में की गई।
1919 में ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति’ का गठन किया गया जो बाद में 'अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति' में परिवर्तित कर दी गई।
मानसिक आरोग्यता का शाब्दिक अर्थ है - मस्तिष्क को स्वस्थ व निरोग रखने वाला विज्ञान का अध्ययन।
ड्रेवर के अनुसार ‘मानसिक आरोग्यता का अर्थ मानसिक स्वास्थ्य के नियमों की खोज करना तथा उसे बनाए रखने के उपाय से है।’
हैडफील्ड के अनुसार ‘मानसिक आरोग्यता का सम्बन्ध मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने तथा मानसिक असंतुलन को रोकने से है।’
कॉलसनिक के अनुसार -‘मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान नियमों का वह समूह है जो व्यक्ति को स्वयं तथा दूसरे के साथ शान्ति से रहने के योग्य बनाता है।
क्रो एवं क्रो -‘मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान वह विज्ञान है जिसका सम्बन्ध मानव कल्याण से है और जो मानव-सम्बन्धों के सब क्षेत्रों को प्रभावित करता है।’
विशेषताएं:-
मानसिक रोगों से बचाता है।
मानसिक असामान्यता के कारणों को देखता है।
मानसिक रोगों का उपचार बताता है।
मानसिक स्वास्थ्य के नियमों की जानकारी देता है।
मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के उपाय बताता है।
सुसमायोजन की विधि बताता है।
सुखमय जीवन की कला का ज्ञान देता है।
उद्देश्य:-
मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा
मानसिक रोगों के कारणों की रोकथाम
मानसिक रोगों का उपचार करना।
मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के कार्य
रोकथाम सम्बन्धी उपाय
जैविक उपाय
मनोवैज्ञानिक उपाय
उपचारात्मक उपाय
संरक्षणात्मक उपाय
मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता
हैडफील्ड के अनुसार
पूर्ण अभिव्यक्ति
सन्तुलन
व्यापक उद्देश्य
खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण
संवेगात्मक रूप से अस्थिर
शंकालु चिन्तित व असुरक्षा से ग्रस्त
अपराध भावना से ग्रस्त
आत्मविश्वास व इच्छाशक्ति का अभाव
सहनशीलता और धैर्य की कमी
नकारात्मक दृष्टिकोण
असंतुष्टि की भावना
भौतिक तथा सामाजिक रूप से कुसमायोजित
मानसिक स्वास्थ्य का महत्व-
अपेक्षित व्यक्तित्व विकास में सहायक
शारीरिक व्यक्तित्व और विकास में सहायक
उचित संवेगात्मक विकास में सहायक
सामाजिक विकास में सहायक
सौन्दर्यात्मक विकास में सहायक
प्रतिभा के विकास में सहायक
समायोजन में सहायक
लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक
No comments:
Post a Comment