Type Here to Get Search Results !

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

अपने अक्ष पर सबसे धीमा घूमने वाला ग्रह है?

1. वरुण

2. बुद्ध

3. शुक्र

4. बृहस्पति

उत्तर- 3


शुक्र ग्रह किस दिशा में घूर्णन करता है?

1. पश्चिम से पूर्व

2. पूर्व से उत्तर

3. पूर्व से पश्चिम

4. उत्तर से दक्षिण

उत्तर- 3


शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • सूर्य के सबसे निकटतम दूसरा ग्रह है। 
  • इसका वायुमंडल 96.5 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड एवं 3.5 प्रतिशत नाइट्रोजन से बना है।
  • इसका व्यास पृथ्वी की तुलना में लगभग 650 किलोमीटर कम 12092 किलोमीटर है। 
  • यह ग्रह सल्फ्यूरिक अम्ल युक्त अत्यधिक परावर्तक बादलों के अपारदर्शी परत से ढका हुआ है।
  • सबसे चमकीला ग्रह। 
  • भोर का तारा।
  • सांझ का तारा।
  • पृथ्वी की बहन।
  • पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह।
  • सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह। 
  • यह पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
  • शुक्र सबसे धीमा घूमने वाला ग्रह है क्योंकि यह अपने अक्ष पर 243 दिन में एक चक्कर पूरा करता है वहीं सूर्य के चक्कर 224.7 पृथ्वी दिनों में पूरा करता है। यानी परिक्रमण करने की तुलना में एक घूर्णन पूरा करने में अधिक समय लगता है। इसलिए दिन की लंबाई सबसे लम्बी है।
  • सोवियत संघ के वेनेरा-11 और वेनेरा प्रोब ने यहां निरंतर बिजली के प्रवाह का पता लगाया है।
  • वेनेरा-12 ने यहां एक शक्तिशाली गर्जना की ध्वनि दर्ज की थी। 
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के 'वीनस एक्सप्रेस' ने इसके वायुमंडल की ऊंचाई में बिजली की मौजूदगी दर्ज की।



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad