DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Home

राष्ट्रीय वयोश्री योजना

byDivanshuGS -September 28, 2017
0


पुस्तकें  

 ‘द जीन’ पुस्तक

‘द जीन’ पुस्तक के लेखक सिद्धार्थ मुखर्जी है। यह पुस्तक अनुवांशिक और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित है। हाल ही में सिद्धार्थ मुखर्जी को वेलकम बुक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

“यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री” पुस्तक

“यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री पुस्तक के लेखक चन्दन मित्रा है। इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी की दी गई है।  

“माई स्टोरी” आत्मकथा है

माई स्टोरी” नामक पुस्तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की आत्मकथा है।  इस पुस्तक में क्लार्क ने प्रसिद्ध मंकीगेट मामले तथा अपने टीम साथी फिल हूयजेस की मौत के बारे में बताया गया है।

‘रेजिंग ट्रंप’ पुस्तक

‘रेजिंग ट्रंप’ पुस्तक की लेखिका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना है। इस पुस्तक में डोनाल्ड ट्रंप के तीन बड़े बच्चों की परवरिश के बारे में अपने अनुभव का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक मातृत्व और शक्ति एवं एक गैर-पक्षपातपूर्ण, गैर राजनीतिक पर आधारित है।

“वर्ल्ड किडनी डे”

“वर्ल्ड किडनी डे” प्रतिवर्ष 9 मार्च को मनाया जाता है। “वर्ल्ड किडनी डे” एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जिसके अंतर्गत किडनी की बीमारी और उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना तथा किडनी के महत्व के बारे जागरूकता फैलाना है।

राष्ट्रीय थाई हाथी दिवस

प्रतिवर्ष 13 मार्च राष्ट्रीय थाई हाथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे चांग थाई दिन भी कहा जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य थाईलैंड में मानव-हाथी संबंधो के महत्त्व पर विश्व भर का ध्यान आकर्षित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय घटना


‘फ्रोजन डेड गाई डेज फेस्टिवल

फ्रोजन डेड गाई डेज फेस्टिवल अमेरिकी प्रांत कोलोरेडो के नेदरलैंड शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन 1994 में ब्रेडो मोर्सटल की लाश लाए जाने की याद में किया जाता है, जहां ब्रेडो की लाश को प्रिजर्व करके रखा गया था।

2018 चोगम शिखर सम्मेलन

2018 चोगम शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्रिटेन को सौपी गई है। चोगम शिखर सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों के नेतृत्वकर्ताओं का सम्मेलन है, जिसमे नेतृत्वकर्ता वैश्विक तथा राष्ट्रमंडल मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच पर इकट्ठे होते है। यह सम्मेलन सामूहिक नीतियों तथा पहल के बारे में फैसला करने हेतु सक्षम करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह सम्मेलन मेजबान देश तथा राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा आयोजित किया जाता है।

विश्व का पहला शिप टनल

विश्व का पहला शिप टनल नार्वे में बनाया जा रहा है। यह शिप टनल 1.7 किलोमीटर लंबा और 26.5 मीटर चौड़ा और 37 मीटर ऊंचा होगा। इसका उद्देश्य जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाना है।


केविन फ़ास्ट

केविन फ़ास्ट ने हाल ही में सबसे वजनी एयरक्राफ्ट खींचने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन्होने ओंटारियो में 1.8 लाख किलो वजनी सीसी-177 ग्लोबमास्टर को 8.8 मीटर की दूरी तक खींचा। इनके नाम सबसे भारी ट्रक खींचने जैसे 19 रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। कैनेडा में इन्हें स्ट्रांगमैन के नाम से जाना जाता है।

चक बेरी

चक बेरी संगीत की विधा ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले अमेरिकी म्यूजिशियन थे। इन्हें ‘रोल ओवर बीथोवन’, ‘मेबीलीन’, ‘जॉनी बी गुड’, ‘स्वीट लिटिल सिक्सटीन’ जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है। इन्हें ग्रैमी लाफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही ने इनका निधन हो गया है।

पाई दिवस

पाई दिवस प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। पाई यानि 22/7 एक विकट संख्या है। गणित, विज्ञान और अभियांत्रिकी के कई महत्त्वपूर्ण फ़ॉर्मूले इस पर आधारित हैं। ज्यामिती में किसी वृत्त की परिधि की लंबाई और व्यास की लंबाई के अनुपात को पाई कहा जाता है। प्रत्येक वृत्त में यह अनुपात 3.141 होता है लेकिन दशमलव के बाद की पूरी संख्या का अब तक आंकलन नहीं किया जा सका है इसलिए इसे अनंत माना जाता है।

सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज

अमेरिकी सरकार द्वारा वृद्धजनों, निर्धनों तथा विकलांगो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए सीएमएस सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज शुरू की है।  हाल ही में सीएमएस के प्रबंधक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में सीमा वर्मा एक स्वास्थ्य परामर्श फर्म एसवीसी इंक की मालिक है।

प्यूरिम उत्सव

प्यूरिम उत्सव फिलिस्तीन के शहर हेबरोन में आयोजित किया जा रहा है। यह उत्सव प्रतिवर्ष प्राचीन पर्शिया (आज के ईरान) में रहने वाले यहूदी लोगों को वहां की रानी एस्थर द्वारा बचाए जाने की याद में मनाया जाता है।  रानी एस्थर ने अपने एक सहायक की सभी यहूदियों को एक दिन में खत्म करने की योजना को पर्दाफाश करके यहूदियों को बचाया था।

अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस


अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है| इस वर्ष के विश्व उपभोक्ता दिवस का विषय है- उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद डिजीटल विश्व का निर्माण ‘Building a Digital World Consumers can Trust’ है

वानगानोई नदी

वानगानोई नदी न्यूजीलैंड में स्थित है| हाल ही में न्यूजीलैंड की संसद ने वानगानोई नदी को एक इंसान के समान अधिकार दिए है। वानगानोई नदी न्यूजीलैंड की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। माओरी जाति द्वारा वानगानोई नदी की पूजा की जाती है। विश्व में किसी भी नदी को इंसान मानने की यह पहली घटना है।

फेलास फेस्टिवल

फेलास फेस्टिवल इटली के वेलेनशिया शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल के लिए कलाकारों, राजनीतिज्ञों और खिलाडियों के करीब 20 फुट ऊँचे स्टेच्यू बनाये जाते है। इन्हें फेलास फेस्टिवल के दिन जलाया जाता है। यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष 14 से 19 तक मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को पिछले साल नवंबर में यूनेस्को की इनटेंगेबल कल्चरल हेरिटेग ऑफ ह्यूमेनिटी की लिस्ट में शामिल किया गया था।

एशिया प्रशांत के 16 देशों में रिश्वतखोरी चरम पर है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले 900 मिलियन से भी अधिक यानी हर चार में से एक लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है। ट्रांसपेरंसी इंटरनैशनल' द्वारा कराए गए इस सर्वे के अनुसार, भारत में 69 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें घूस देनी पड़ी थी।

भारत के निकट वियतनाम (65%) थाइलैंड (41%), कंबोडिया, पाकिस्तान और म्यांमार, प्रत्येक में 40%, है। चीन में यह दर (26%) और यह जापान में सबसे कम (0.2%) थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में 41% लोगों ने कहा कि पिछले साल भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ गया है।

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान (35%), श्रीलंका (21%) और म्यांमार (22%) जैसे पड़ोसी देश इस सूची में भारत से बेहतर स्थिति में है।

‘मेरा हुनर’ मोबाइल एप

‘मेरा हुनर’ मोबाइल एप हिमाचल प्रदेश में लांच किया गया है। यह एप एक वैब आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां कुशल तथा अर्द्ध कुशल व्यक्ति अपनी सहुलियत के अनुसार विभिन्न नौकरियों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएँगी। इस मोबाइल एप पर जानकारी अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाई गई है। यह मोबाइल एप आवेदकों को सीधे तौर पर संभावित नियोक्ताओं से सम्पर्क में लाएगा।

जम्मू और कश्मीर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री जुल्फकार अली ने जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के कोट्रांका में पहले आदिवासी मॉडल गांव हब्बी का उद्घाटन किया।

विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज, बेहतर सड़कों, बिजली और पानी की सुविधा के साथ गांव को पेश किया गया है।

हिंदू युवा वाहिनी

योगी आदित्यनाथ वर्तमान में गारेखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद थे। ये हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी है, जो हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्रवादी समूह है। आदित्यनाथ लगातार 13वीं, 14वीं, 15वीं, तथा 16वीं लोकसभा के चुनाव में गोरखपुर के सांसद चुने गए थे| हाल ही में इन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।



देवराज सिक्का

देवराज सिक्का इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी , पुणे के पूर्व निदेशक थे। इन्होंने ही सबसे पहले अल निनो घटना और भारतीय मानसून के बीच एक कड़ी का प्रस्ताव रखा था। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे वाले वरिष्ठ नागरिकों को हियरिंग एड, और व्हीलचेयर मुफ्त में दी जायेगी।

 कृषि उन्नति मेला 2017

नई दिल्ली में आरंभ किया गया है। आईआरआई वर्ष 1972 से प्रत्येक वर्ष कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कर किसानों तथा उपभाक्ताओं के बीच कृषि अनुसंधान एवं नवीनतम प्रोधौगिकी के विकास की प्रगति को प्रदर्शित करता है। इस मेले में कृषक समुदाय से फीडबैक लिया जाता है। यह फीडबैक संस्थान को भविष्य की अनुसंधान रणनीति तय करने में सहायता करता है।

‘केसीआर किट’ योजना

‘केसीआर किट’ योजना तेलंगाना में लांच की गई है। यह योजना गर्भावस्था के समय जटिलताओं को दूर करने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना है और संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना है। इस किट में एक नवजात के लिए आवश्यक 16 आवश्यक चीजें साबुन, बेबी ऑयल, बेबी बेड, मच्छर नेट, कपड़े, साड़ी, हाथ बैग, तौलिया और नैपकिन, पाउडर, डायपर, शैम्पू और खिलौने है।   

भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण- XI'

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण- XI' सम्पन्न हुआ। यह दोनों सेनाओं के बीच बटालियन स्तर का संयुक्त अभ्यास है। दो सप्ताह लंबे अभ्यास का उद्देश्य लम्बे समय तक विभिन्न काउंटर विद्रोही अभियानों के क्षेत्र में सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।

परमाणु आयुध

होरमूज-2

होरमूज-2 ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉप्र्स (आईआरजीसी) की स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर है। हाल ही में होरमूज-2 का सफल परिक्षण किया गया है।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई अब तक की सबसे आधुनिक क्रूज मिसाइल है। यह मिसाइल 300 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है। भारत द्वारा मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजाइम (एमटीसीआर) से जुड़ने के बाद इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मिसाइल की क्षमता का परिक्षण करना ही था।

  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

मारवाड़ प्रजामण्डल

राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC)

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (27)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

Nagpur Students Changing the World नागपुर के छात्र दुनिया बदल रहे हैं

DivanshuGS- December 03, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (136)
  • JPSC (5)

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form