Type Here to Get Search Results !

मारवाड़ प्रजामण्डल


  • मारवाड प्रजामण्डल की स्थापना 1934 में की गई
  • इससे पहले 1918 ई. में मारवाड़ हितकारिणी सभा का गठन चांदमल सुराणा ने किया।
  • 1920 में मारवाड़ सेवा संघ की स्थापना जयनारायण व्यास ने की। इस संघ के नेतृत्व में तौल आन्दोलन चलाया गया। जिसका कारण 100 तोले के स्थान पर 80 तौले का 1 सेर कर दिया गया था।
  • 1929 में मारवाड़ देशी राज्य लोक परिषद का गठन जयनारायण व्यास
  • पहला अधिवेशन पुष्कर में 1931 में जिसकी अध्यक्षता चांदकरण शारदा ने की।
  • इस अधिवेशन में कस्तुरबा गांधी व काका कालेरकर ने भाग लिया।
  • 10 मई 1931 को मारवाड़ यूथ लीग - जयनारायण व्यास 
  • 1932 में छगन राज चौपासनी वाला - जोधपुर में भारत का झण्डा फहराया।
  • 1934 में मारवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना - भंवरलाल सर्राफ
  • 1936 ई. में बॉम्बे में कृष्णा दिवस मनाया। 
  • 1936 ई. में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद का अधिवेशन कराची में हुआ। इसमें जयनारायण व्यास को महामंत्री बनाया गया। जोधपुर महाराजा ने जयनारायण व्यास के जोधपुर आने पर प्रतिबंध लगा दिया। बीकानेर महाराजा गंगासिंह ने जोधपुर के प्रधानमंत्री डोनाल्ड फील्ड को पत्र लिखा तथा व्यास जी की पाबंदी को हटाया।
  • भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जयनारायण व्यास को सिवाणा दुर्ग में बंद किया गया तथा जोधपुर के बाकी नेताआं को जालौर किले में बंद किया गया।

डाबड़ा काण्ड - 

  • 19 मार्च 1947 
  • मोतीलाल नामक किसान के घर प्रजामण्डल के सदस्यों की सभा हो रही थी। डीडवाना के सामंत ने लाठीचार्ज करवा दिया।
  • मोतीलाल जी सहित कई किसान शहीद हो गये। प्रजामण्डल के बड़े नेता मथुरादास माथुर घायल हो गये।

जयनारायण की पुस्तकें -

  • मारवाड़ की अवस्था
  • पोपा बाई की पोल

जयनारायण व्यास द्वारा संपादित समाचार पत्र -

  • अखण्ड भारत - बॉम्बे (हिन्दी), 
  • पीप - दिल्ली (अंग्रेजी) 
  • आगीबाण - ब्यावर (राजस्थानी) 1932 में प्रकाशित किया। जो राजस्थानी भाषा का पहला समाचार पत्र। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad