चट्टानें


  • धरातल के ऊपर स्थित संगठित पदार्थ जिसका निर्माण भौतिक तथा रासायनिक तत्त्वों के संयोग से होता है।
चट्टानें तीन प्रकार की होती है:-
  1. आग्नेय
  2. अवसादी या परतदार चट्टानें
  3. कायान्तरित/ रूपान्तरित चट्टानें
आग्नेय चट्टानें:-
  • इसका निर्माण ज्वालामुखी लावा के ठण्डे होकर जमने से होता है।
  • चूंकि सर्वप्रथम इन्हीं चट्टानों का निर्माण होता है। इस कारण इन्हें प्राथमिक चट्टानें कहा जाता है।
  • यह रवेदार तथा दानेदार होती है।
  • इनमें परतों का अभाव पाया जाता है।
  • इनमें जीवाश्मों का अभाव पाया जाता है।
  • रूपान्तरित तथा अवसादी चट्टानें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इनसे ही निर्मित होती हैं।
  • उदाहरण - ग्रेनाइट, बेसाल्ट, ग्रेबों, पेग्माटाइट, डायोराइट, पिचस्टोन आदि

अवसादी चट्टानें:-
  • इन चट्टानों का निर्माण अवसादों के जमाव से होता है। 
  • इन चट्टानों में अवसादों की कई परतें पाई जाती है। जिस कारण इन्हें परतदार चट्टानें कहा जाता है।
  • इनमें रवे नहीं पाये जाते हैं।
  • इनमें जीवाश्म एवं खनिज तेल इसी में पाये जाते हैं।
  • धरातल पर अवासादी चट्टानों का विस्तार सर्वाधिक क्षेत्र पर पाया जाता है। लगभग 75 प्रतिशत 
  • परन्तु भूपर्पटी (क्रस्ट) के निर्माण में इनका योगदान केवल 5 प्रतिशत है।
  • प्रमुख उदाहरण - बालूका पत्थर, चूना पत्थर, कोयला, जिप्सम, डोलामाइट, कोयला
  • इन चट्टानों में वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं। इन्हीं चट्टानों से कोयला, स्लेट, संगमरमर, नमक, पेट्रोलियम, आदि खनिज प्राप्त किये जाते हैं।
  • ये छिद्रमय होती है।

कायान्तरित चट्टानें:-
  • तापमान, जल तथा दाब के कारण आग्नेय व अवसादी चट्टानों में होने वाले रासायनिक परिवर्तन के कारण चट्टान का परिवर्तित रूप, कायान्तरित चट्टान कहलाती है।
  • इन चट्टानों में कठोरता एवं दृढ़ता भी सर्वाधिक होती है।
  • इनमें जीवाश्मों का अभाव होता है।

उदाहरण -
आग्नेय चट्टानों के रूपान्तरण से बनी चट्टानें 
  • ग्रेनाइट - नीस
  • बेसाल्ट - एम्फीबोलाइट
  • बेसाल्ट - सिस्ट
अवसादी चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलें -
  • क्ले एवं शैल - स्लेट
  • चूना पत्थर - संगमरमर
  • चाक एवं डोलोमाइट - संगमरमर
  • बालुका पत्थर - क्वार्टजाइट
  • कांग्लोमेरेट - क्वार्टजाइट
  • बिटूमिनस कोयला - ग्रेफाइट व हीरा
रूपान्तरित चट्टानों के पुनः रूपान्तरण से बनी शैलें -
  • स्लेट - फाइलाइट
  • फाइलाइट - सिस्ट
  • गैब्रो - सरपेंटाइन

दामोदर, महानदी तथा गोदावरी नदी बेसिनों की किस चट्टानों में कोयला पाया जाता है?
  • अवसादी चट्टानों में

आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी तथा दिल्ली का लाल किला किन चट्टानों से निर्मित है?
  • बलुआ पत्थर नामक अवसादी चट्टानों से।

लोयस किस प्रकार की चट्टानें हैं?
  • वायुजनित अवसादी 

यूरेनियम किस प्रकार के चट्टानों में पाय जाता है?
  • कायान्तरित चट्टानों में 
चट्टानों के रूपान्तरण में सर्वप्रमुख कारक कौन है?
  • ताप 

पृथ्वी की भूपर्पटी (क्रस्ट) में पाये जाने वाले तत्त्व
  1. ऑक्सीजन 46.8 प्रतिशत
  2. सिलिकन 27.7 प्रतिशत
  3. एल्यूमिनियम 8 प्रतिशत

पृथ्वी में तत्त्वों की मात्रा 
  1. लोहा 35 प्रतिशत
  2. ऑक्सीजन 30 प्रतिशत
  3. सिलिकन 15 प्रतिशत

Post a Comment

0 Comments