लॉर्ड कार्नवालिस


लॉर्ड कार्नवालिस 1786-93 ई.
  • उसके समय में जिले के अधिकार कलेक्टर के हाथों में दे दिए गए।
  • पुलिस कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकार प्राप्त जमींदारों को इस अधिकार से वंचित कर दिया गया।
  • कलकत्ता, मुर्शिदाबाद, ढाका तथा पटना में 4 प्रान्तीय न्यायालय की स्थापना की गई।
  • भारतीय नागरिक सेवा का जनक कार्नवालिस को माना जाता है।
  • न्यायिक क्षेत्र में ‘शक्ति के पृथक्कीकरण’ के सिद्धांत का जन्मदाता कार्नवालिस था।
  • कार्नवालिस संहिता 1793 ई. एवं रेवेन्यू बोर्ड की स्थापना की।
  • कम्पनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • प्रत्येक जिला में पुलिस थाना की स्थापना कर एक दरोगा को इसका इंचार्ज बनाया गया।
  • कार्नवालिस ने प्रशासनिक व्यवस्था का यूरोपीयकरण किया।
  • स्थायी भूमि बंदोबस्त 1793 ई. की योजना, जिसे ‘जॉन शोर’ ने बनाई थी, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, बनारस एवं मद्रास के उत्तरी जिलों में लागू की गई। इसमें जमींदार भू-राजस्व की दर तय करने के लिए स्वतंत्र थे।
सर जॉन शोर 1793-98 ई.
  • इसने अहस्तक्षेप की नीति अपनाई।

लॉर्ड वेलेजली 1798-1805 ई.
  • भारत में सहायक संधि का जनक वेलेजली को माना जाता है।
  • सहायक संधि करने वाले प्रमुख राज्य थे -
  • हैदराबाद 1798 ई.
  • मैसूर 1799 ई.
  • तंजौर अक्टूबर 1799 ई.
  • अवध 1801 ई.
  • पेशवा दिसम्बर 1801 ई.
  • भोंसले दिसम्बर 1803 ई.
  • सिंधिया 1804 ई. एवं अन्य जोधपुर, जयपुर, मच्छेड़ी बूंदी
  • लॉर्ड वेलेजली स्वयं को बंगाल का शेर कहा करता था।
  • इसके समय में फोर्ट विलियम कॉलेज की कलकत्ता में स्थापना की गई।
  • दूसरे कार्यकाल में मृत्यु हो गई।
सर जॉर्ज बार्लो 1805-07 ई.
  • 1806 ई. में वेल्लौर का सिपाही विद्रोह इसी के समय हुआ।
लॉर्ड मिन्टो प्रथम 1807-13 ई.
  • चार्टर एक्ट 1813 पास हुआ। जिसमें पहली बार भारतीय शिक्षा पर 1 लाख रुपये खर्च किये जाने तय हुआ।
  • महाराणा रणजीत सिंह के साथ प्रसिद्ध ‘अमृतसर की संधि’ 1809 ई. की गई।
लॉर्ड हेस्टिंग्स 1813-1823 ई.
  • मार्च 1816 ई. में अंग्रेजों एवं गोरखों के बीच संगोला की संधि के द्वारा आंग्ल-नेपाल युद्ध का अंत हुआ।
  • इसने पिण्डारियों का दमन किया जिसके नेता वासिल मुहम्मद, चीतू एवं करीम खां थे।
  • इसने मराठों की शक्ति को अंतिम रूप में नष्ट कर दिया।
  • इसने प्रेस पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर प्रेस के मार्ग दर्शन के लिए नियम बनाए।
  • 1822 ई. में बंगाल में काश्तकारी अधिनियम लागू किया गया।
लॉर्ड एमहर्स्ट 1823-28 ई.
  • प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध (1824-26) में अंग्रेजों ने बर्मा को पराजित किया और 1826 के मध्य दोनों के बीच यान्डूब की संधि हुई।
  • 1824 ई. में बैरकपुर की सैनिक छावनी में विद्रोह इसी के समय हुआ।
  • #संगोलाकीसंधि 

Post a Comment

0 Comments