DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeCurrent Affairs

Current Affairs August-September

byDivanshuGS -September 19, 2022
0




राष्ट्रीय


भारत का पहला 3डी प्रिंटेड कॉर्निया किस शहर में विकसित किया गया है?
1. दिल्ली
2. पुणे
3. हैदराबाद
4. चेन्नई
उत्तर- 3 
  • हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने देश में एक कृत्रिम काॅर्निया को सफलतापूर्वक 3डी प्रिंटे किया है। इस पहले प्रयास में काॅर्निया को खरगोश की आंख में प्रत्यारोपित किया गया।  एल.वी. के शोधकर्ता प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी हैदराबाद और सेंटर फाॅर सेल्युलर एंड माॅलिक्यूलर बायोलाॅजी ने मानव दाता काॅर्नियल ऊतक से इस 3D-मुद्रित काॅर्निया को विकसित करने के लिए सहयोग किया।

हाल ही भारत की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कौन-सी बनी है?
1. विस्तारा 2. स्पाइसजेट
3. गोएयर 4. उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर- 1
  • विस्तारा एयरलाइन, स्पाइसजेट को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलानइ बन गई है।
 
किस कंपनी ने भारत में गहरे समुद्री अन्वेषण हेतु वैश्विक पेट्रोलियम दिग्गज एक्सॉनमोबिल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
1. एचपीसीएल
2. आईओसीएल
3. ओएनसीजी
4. बीपीसीएल
उत्तर- 3
  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर गहरे समुद्री अन्वेषण के लिए अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी एक्सॉनमोबिल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां पूर्वी अपतट में कृष्णा-गोदावरी और कावेरी बेसिन तथा पश्चिमी अपतट में कच्छ-मुंबई क्षेत्र पर ध्यान देंगी।

किस राज्य ने हाल ही में राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए 'अम्मा योजना' और 'वात्सल्य योजना' शुरू की है?
1. बिहार
2. पश्चिम बंगाल
3. सिक्किम
4. मेघालय
उत्तर- 3

  • सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग ने 15 अगस्त, 2022 को प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए 'अम्मा योजना' (Amma Yojana) और 'वात्सल्य योजना' नामक 2 योजनाओं का शुभारंभ किया।
  • Amma Yojana के तहत प्रदेश की सभी बेरोजगार माताओं को सालाना 20,000 रुपये मिलेंगे जो उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।
  • वहीं वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश की निःसंतान महिलाओं को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन उपचार के लिए 3 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

'मिशन अमृत सरोवर' के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा?
1. मध्य प्रदेश
2. उत्तर प्रदेश
3. पश्चिम बंगाल
4. गुजरात
उत्तर— 2

"रजनी के मंत्र: लाइफ लेसन्स फ्रॉम इंडियाज मोस्टलव्ड सुपरस्टार" किताब किसने लिखी है?
1. चेतन भगत
2. गीत चतुर्वेदी
3. आशुतोष दुबे
4. पीसी बालासुब्रमण्यम
उत्तर- 4

किसे रोबोटिक सर्जरी का 'शीर्ष सम्मान' मिला है?
1. देवी शेट्टी
2. संदीप नायर
3. अशेक सेठ
4. अशोक राजगोपाल
उत्तर— 2

हाल ही में किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है?
1. दार्जिलिंग चिड़ियाघर
2. लखनऊ चिड़ियाघर
3. कानपुर चिड़ियाघर
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर— 1
  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है।

किस राज्य सरकार ने हाल में न्यूनतम वेतन में 67 प्रतिशत की वृद्धि की है?
1. असम
2. पश्चिम बंगाल
3. दिल्ली
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर— 1

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन की मेजबानी हाल ही में किसने की है?
1. अहमदाबाद
2. सूरत
3. लखनऊ
4. कानपुर
उत्तर— 2

विनेश फोगाट ने सर्बिया में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कौनसा पदक जीता है?
1. स्वर्ण पदक
2. रजत पदक
3. कांस्य पदक
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 3

किस राज्य सरकार ने हाल में समान नागरिक संहिता पर एक समिति का गठन किया है?
1. राजस्थान
2. उत्तर प्रदेश
3. उत्तराखंड
4. पंजाब
उत्तर- 3

  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं विनेश फोगाट।

भारत और जापान के बीच 'जीमेक्स 22' समुद्री अभ्यास

  • भारत और जापान के बीच 'जीमेक्स 22' समुद्री अभ्यास का आयोजन किया गया। जो भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में किया था। यह इस अभ्यास का छठा संस्करण है।

रोजर फेडरर ने टेनिस से लिया संन्यास

  • स्विटजरलैंड के 41 वर्षीय टेनिस के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टेनिस से 15 सितंबर 2022 को संन्यास का ऐलान कर दिया है।
  • वह 20 बार ग्रैंड स्लैम विजेता है।
  • उनके नाम वर्ष 2005 से वर्ष 2007 तक लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल तथा वर्ष 2004 विम्बलडन लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल मुकाबलों में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • उनके नाम सबसे ज्यादा 369 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड है।
  • उन्होंने 8 विम्बलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूसए ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं।
  • वे किसी भी मैच से रिटायर्ड हर्ट होकर नहीं हटे।

भारत ने अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता जीती

  • कोलम्बो में 13 सितंबर, 2022 को अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता को चौथी बार विजेता बना है।

अंतर्राष्ट्रीय


किस देश ने दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
1. जापान     2. उत्तर कोरिया
3. इंडोनेशिया 4. दक्षिण कोरिया
उत्तर- 4
  • दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपनी ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 अगस्त को जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है।

आर्टेमिस-3 किस देश का क्रू मून लैंडिंग मिशन है?
1. ऑस्ट्रेलिया
2. अमरीका
3. भारत
4. जापान
उत्तर— 2
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2024 में आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा है। चुने गए स्थानों में से हर एक में आर्टेमिस-3 के लिए कई संभावित लैंडिंग स्थल हैं। यह चंद्रमा की सतह पर क्रू को उतारने वाला पहला आर्टेमिस अभियान होगा। पहली बार महिला भी चंद्रमा पर कदम रखेगी।
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं विनेश फोगाट।

फहमीदा अजीम जिन्हें वर्ष 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है, वह किस देश की नागरिक हैं?
1. भारत 2. मिस्र
3. बांग्लादेश 4. मलेशिया
उत्तर- 3
बांग्लादेश मूल की चित्रकार एवं कहानीकार फहमीदा अजीम को वर्ष 2022 का पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह अमेरिका की ऑनलाइन पत्रिका ‘इनसाइडर’ के लिए काम करती है।  

Tags: Current Affairs
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

मारवाड़ प्रजामण्डल

राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC)

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (27)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

Nagpur Students Changing the World नागपुर के छात्र दुनिया बदल रहे हैं

DivanshuGS- December 03, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (136)
  • JPSC (5)

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form