Assistant professor exam 2020 public administration 2nd paper

लोक प्रशासन 2020 2nd paper

Assistant professor (college education department) exam 2020

Exam Date: 09-10-2021


PUBLIC ADMINISTRATION-II पेपर- PDF

AnswerKey- PDF

 

1. यदि भारत के संविधान के अन्तर्गत किसी कार्यकारी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति से की जानी हो तो यह प्रधानमंत्री है न कि भारतीय संघ का राष्ट्रपति। यह कथन किसका है?

(1) पं. जवाहरलाल नेहरू

(2) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(3) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

(4) एच. एन. कुंजरू

उत्तर- 3


2. संघीय मंत्रियों के वेतन और भत्तों का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है?

(1) राष्ट्रपति

(2) संसदीय कार्य मंत्रालय

(3) वित्त मंत्रालय

(4) संसद

उत्तर- 4


3. प्रधानमंत्री कार्यालय में निष्पादन प्रबोधन इकाई की स्थापना किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में की गई थी?

(1) नरेन्द्र मोदी

(2) मनमोहन सिंह

(3) अटल बिहारी वाजपेयी

(4) एच. डी. देवेगौड़ा

उत्तर- 2


4. भारत के केन्द्रीय सचिवालय की जड़ें निम्नांकित में से किस संस्था में ढूँढ़ी जा सकती हैं?

(1) यू.के. का व्हाइट हाल मॉडल 

(2) यू.एस.ए. का व्हाइट हाउस मॉडल

(3) स्वीडिश सिस्टम ऑफ सैक्रेटेरिएट

(4) फ्रेंच अल्बर्टा मॉडल

उत्तर- 1


5. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) की स्थापना संसदीय कानून द्वारा निम्नांकित में से किस वर्ष की गई थी?

(1) 1993

(2) 1995 

(3) 1997

(4) 1999

उत्तर- 3


6. भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस भाग में केन्द्र-राज्य प्रशासनिक और विधायी सम्बन्धों का प्रावधान किया गया है?

(1) भाग X

(2) भाग XI

(3) भाग XI क

(4) भाग XII

उत्तर- 2


7. रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (रॉ) प्रारम्भ में इस वर्ष स्थापित की गई थी-

(1) 1966

(2) 1967

(3) 1968

(4) 1969

उत्तर- 3


8. भारत सरकार की कैबिनेट की निम्नांकित में से कौन सी समिति को 'सुपर कैबिनेट' भी कहा जाता है?

(1) 'संसदीय मामलों की स्थायी समिति

(2) कैबिनेट की 'राजनीतिक मामलों' पर समिति

(3) कैबिनेट की 'नियुक्ति समिति'

(4) कैबिनेट की 'रक्षा समिति'

उत्तर- 2


9. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा सम्पूर्ण देश में (जम्मू व कश्मीर को छोड़कर) सामान एवं सेवा कर लागू किया गया था?

(1) 99वाँ संशोधन अधिनियम 

(2) 100वाँ संशोधन अधिनियम

(3) 101वाँ संशोधन अधिनियम

(4) 102वाँ संशोधन अधिनियम

उत्तर- 3


10. मंत्रि-परिषद् के बारे में संविधान के अनुच्छेद 75 के निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार कीजिए:

A. मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

B. मंत्रि-परिषद् सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी होती है।

C. मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ संविधान की द्वितीय अनुसूची में दिए गए फार्म के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा दिलायी जाती है।

D. यदि कोई मंत्री छः माह की अवधि में संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं बनता है, तो वह मंत्री पद पर नहीं रह सकेगा। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) A B C D

(2) A B C

(3) B और D केवल

(4) A और D केवल

उत्तर- 4


11. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के उद्देश्यों के बारे में निम्नांकित में से क्या सही नहीं है?

(1) पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा और उनके प्रति समान व्यवहार सुनिश्चित करना।

(2) बीमा उद्योग का द्रुत विकास

(3) प्रभावी परिवेदना निवारण तंत्र सुनिश्चित करना।

(4) बीमा क्लेम के लिए राशि का वितरण करना।

उत्तर- 4


12. वित्त आयोग के सदस्यों के रूप में नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यताओं का निर्धारण निम्नांकित में से किसके द्वारा किया जाता है?

(1) राष्ट्रपति द्वारा

(2) संसदीय विधि द्वारा 

(3) विधि मंत्रालय द्वारा

(4) प्रधानमंत्री (पी.एम.ओ.) द्वारा

उत्तर- 2


13. कौन सा संविधान संशोधन यह प्रावधान करता है कि यदि आवश्यक समझा जाय तो राज्यपाल को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है?

(1) षष्ठम संशोधन अधिनियम 

(2) सप्तम संशोधन अधिनियम

(3) अष्टम संशोधन अधिनियम 

(4) नवम् संशोधन अधिनियम

उत्तर- 2


14. निम्नांकित में से किसने यह सुझाव दिया कि अनुच्छेद 163 (2) के अधीन राज्यपाल के अधिकारों का संकुचित अर्थान्वयन करते हुए उनका सावधानी से उपयोग किया जाना चाहिए?

(1) सरकारिया आयोग 

(2) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(4) पुंछी आयोग

उत्तर- 4


15. राजस्थान में संभागीय आयुक्त का पद कब पुनर्जीवित किया गया था?

(1) 1987 (2) 1989

(3) 1991 (4) 1992

उत्तर- 1


16. भारत के संविधान की कौन सी अनुसूची भारत के कुछ राज्यों में स्वायत्तशासी जिलों के गठन का प्रस्ताव करती है?

(1) पंचम अनुसूची 

(2) षष्ठ अनुसूची

(3) सप्तम अनुसूची

(4) अष्टम अनुसूची

उत्तर- 2


17. प्रभावी जिला प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए निम्नांकित में से कौन सी अभिशंसा द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने की थी? 

A. क्रमिक आधुनिकीकरण और रूपान्तरण

B. उत्तरदायित्व हेतु परिवर्तन लाना

C. कार्यों का अधिक हस्तांतरण और विकेन्द्रीकरण

D. जिला कलेक्टर के कार्यों का नियमित मूल्यांकन

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) A, B एवं C 

(2) B, C एवं D

(3) केवल C और D 

(4) A, B, C एवं D

उत्तर- 4


18. द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों के अनुसार एक आई.ए.एस. अधिकारी को निम्नांकित में से कितने वर्षों के अनुभव के पश्चात् जिला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए?

(1) 6 से 8 वर्ष

(2) 8 से 10 वर्ष

(3) 10 से 12 वर्ष

(4) 12 से 14 वर्ष

उत्तर- 3


19. किस संविधान संशोधन द्वारा राज्यपाल को कतिपय विधान सभाओं में एक एंग्लो इंडियन को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया गया है?

(1) 21वाँ संशोधन

(2) 22वाँ संशोधन

(3) 23वाँ संशोधन

(4) 24वाँ संशोधन

उत्तर- 3


20. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राज्यपाल को क्षमा, दण्डादेश के निलम्बन अथवा परिहार की शक्ति प्राप्त है?

(1) अनुच्छेद 161

(2) अनुच्छेद 162

(3) अनुच्छेद 71

(4) अनुच्छेद 72

उत्तर- 1


21. निम्नांकित में से कौन सी, कलेक्टर की सटीक भूमिका नहीं है?

(1) सार्वजनिक वितरण प्रणाली की देखरेख

( 2 ) कानून और व्यवस्था के सम्बन्ध में राज्यपाल को मासिक प्रतिवेदन

(3) तकावी ऋण का वितरण और उनकी वसूली

(4) गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन

उत्तर- 2


22. निम्नांकित में से किसने सुझाया कि राज्यों में मुख्य सचिव की नियुक्ति एक कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर की जानी चाहिए?

(1) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(2) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) शिवचरण माथुर समिति

(4) वी. टी. कृष्णमाचारी समिति

उत्तर- 2


23. “विकास प्रशासन विकास के लिए अधिकतम नवोन्मेष से सम्बन्धित है।" यह किसका कथन है?

(1) जॉर्ज गेन्ट

(2) फैरेल हैडी

(3) एडवर्ड वीडनर

(4) डोनाल्ड सी. स्टोन

उत्तर- 3


24. निम्नांकित में से किसने यह अभिशंसा की कि “राज्य मुख्यालय और जिला के मध्य कोई मध्यस्तरीय प्रशासन के स्तर की कोई आवश्यकता नहीं है"?

(1) पुंछी कमीशन

(2) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(4) शिवचरण माथुर समिति

उत्तर- 3


25. विकास प्रशासन मूल रूप से 4 पी पर बल देता है। सही 4 पी का चयन कीजिए:

(1) प्लान, पॉलिसी, प्रोग्राम एवं प्रोजेक्ट

(2) पॉलिसी, प्रोग्राम, प्लेस एवं प्रोसेस

(3) प्लान, पॉलिसी, प्रोग्राम एवं पॉपुलेशन

(4) प्रोग्राम, प्रोजेक्टस, पॉपुलेशन एवं पर

उत्तर- 1


26. विकास प्रशासन की विशेषताओं के बारे में निम्नांकित में से क्या सही नहीं है?

( 1 ) ग्राहकोन्मुखी

(2) उद्देश्योन्मुखी

(3) नियमित कार्यक्रम उन्मुखी

(4) नागरिक सहभागिता उन्मुखी

उत्तर- 3


27. संविधान के प्रावधानों के अनुसार निम्नांकित में से किन राज्यों में जनजाति कल्याण के लिए एक मंत्री प्रभारी होगा?

(1) एम.पी., छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखण्ड

(2) एम.पी., राजस्थान, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ 

(3) राजस्थान, एम.पी., मिजोरम, नागालैण्ड

(4) नागालैण्ड, असम, एम.पी., उड़ीसा

उत्तर- 1


28. “एक अच्छे कलेक्टर का निवास युवा सहायक कलेक्टर के लिए प्रायः दूसरा घर होता था।" यह कथन किसका है?

(1) पॉल एच. एपलबी

(2) ए. डी. गोरवाला

(3) एन. गोपालास्वामी आगर

(4) गिरिजा शंकर वाजपेयी

उत्तर- 2


29. स्थानीय शासन की संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और आरक्षण का कार्य द्वितीय प्रशासनिक सुधार : आयोग के अनुसार निम्नांकित में से किसे सौंपा जाना चाहिए?

(1) संभागीय आयुक्त को

(2) विधानसभा के कानून द्वारा जिला कलेक्टर को

(3) राज्य निर्वाचन आयोग को

(4) भारत के निर्वाचन आयोग को

उत्तर- 3


30. भारत में क्षेत्र और जनसंख्या दोनों दृष्टि से सबसे बड़ा कैंटोनमेंट बोर्ड कौन सा है?

(1) दिल्ली कैंटोनमेन्ट

(2) नसीराबाद कैंटोनमेन्ट

(3) अम्बाला कैंटोनमेन्ट

(4) कानपुर कैंटोनमेन्ट

उत्तर- 4


31. सब्सिडियरिटी के सिद्धांत के बारे में निम्नांकित में से क्या सही है?

(1) संघीय स्तर से राज्यों को अधिक वित्तीय शक्तियों का सौंपना।

(2) इस सिद्धांत का प्रतिपादन प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग ने किया था। 

(3) जिस कार्य को शासन के नीचे के स्तर पर श्रेष्ठतम तरीके से किया जा सकता हो उसे शासन के उच्चतर स्तरों पर केन्द्रीकृत नहीं किया जाना चाहिए।

(4) सत्ता और उत्तरदायित्व का संगठन से बाहर प्रत्यायोजन

उत्तर- 3


32. राज्य की नगरीय संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्यपाल द्वारा राज्य वित्त आयोग की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार की जाती है?

(1) अनुच्छेद 243 च

(2) अनुच्छेद 243 म

(3) अनुच्छेद 243 झ

(4) अनुच्छेद 243 य

उत्तर- 2


33. निम्नांकित में से कौन सा विषय भारत के संविधान की बारहवीं अनुसूची का भाग नहीं है?

(1) जलापूर्ति

(2) सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सौंदर्यपरक आयामों की अभिवृद्धि

(3) तकनीकी प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा 

(4) अम्नि सेवाएँ व समाज के दुर्बल वर्गों के हितों की रक्षा

उत्तर- 3


34. निम्नांकित में से किसने यह सुझाव दिया कि ब्लॉक के चीफ ऑफिसर (मुख्य अधिकारी) को सहायक विकास आयुक्त (ए.डी.सी.) के रूप में नामित किया जाना चाहिए?

(1) जी.वी. के. राव समिति

(2) एल. एम. सिंघवी समिति

(3) अशोक मेहता समिति

(4) भारत के संविधान के पुनरीक्षण पर एम. एन. वेंकट चेलैया आयोग

उत्तर- 1


35. निम्नांकित में से किसने यह अनुशंसा की कि जिला स्तर पर 'डिस्ट्रिक्ट कौंसील' के रूप में ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व वाली एक एकीकृत शासकीय संरचना होनी चाहिए?

(1) जी. वी. के. राव समिति

(2) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) संविधान समीक्षा पर वेंकट चेलैया आयोग

(4) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

उत्तर- 4


36. राज्य वित्त आयोग के कार्यों के बारे में निम्नांकित में से क्या सही नहीं है?

(1) स्थानीय शासन की संस्थाओं की वित्तीय स्थितियों की समीक्षा

(2) राज्य सरकार और स्थानीय संस्थाओं के मध्य करों, ड्यूटी, टोल एवं फीस का वितरण

(3) स्थानीय शासन की संस्थाओं (LGI's ) को भारत की संचित निधि से अनुदान

(4) स्थानीय संस्थाओं की वित्तीय दशा सुधारने के लिए उपाय

उत्तर- 3


37. इन दिनों, निम्नांकित में से कौन सी संस्था संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त नगरीय स्थानीय संस्था नहीं है? 

(1) नगर पंचायत

(2) नगरपालिका परिषद

(3) कस्बा क्षेत्र समिति निगम

(4) नगर निगम

उत्तर- 3


38. भारत में नगरीय स्थानीय शासन की संस्थाओं में प्रवर्तित कार्मिक प्रणालियों में निम्नांकित में से कौन सी सही नहीं है?

(1) पृथक कार्मिक प्रणाली

(2) सामान्य कार्मिक प्रणाली

(3) एकीकृत कार्मिक प्रणाली

(4) समन्वित कार्मिक प्रणाली 

उत्तर- 2


39. निम्नांकित में से कौन सा राज्य पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 के अन्तर्गत सम्मिलित नहीं है?

(1) झारखंड

(2) राजस्थान

(3) उत्तराखण्ड

(4) मध्य प्रदेश

उत्तर- 3


40. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद लोक सेवकों की राजनीति प्रेरित अथवा बदले की कार्यवाही से बचाव करता है?

(1) अनुच्छेद 308 

(2) अनुच्छेद 309

(3) अनुच्छेद 310

( 4 ) अनुच्छेद 311

उत्तर- 4


41. कथन (A) : उदारीकरण ने विशाल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। 

कारण (R) : वास्तव में जैसे जैसे अर्थव्यवस्था राज्य नियंत्रण मुक्त होती है तो बाह्यकारी भ्रष्टाचार में कमी आती है और कपटपूर्ण भ्रष्टाचार बढ़ने की प्रवृत्ति हो जाती है।

कूट:

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है। 

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है। 

(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।

(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

उत्तर- 1


42. कथन (A) : सूचना का अधिकार पूर्णतः सफल नहीं हो सकेगा बल्कि असफल हो जाएगा यदि इसे ई. गवर्नेन्स के साथ संलग्न नहीं किया जाता है।

कारण (R) : ई-गवर्नेन्स मूलतः पर्दे के पीछे से पुनः अभियांत्रिकी की ओर अग्रसर करने वाली प्रक्रिया है, जो वास्तव में सेवा प्रदायगी करती है।

कूट : 

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) का सही विवेचन है। 

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R) (A) का सही विश्लेषण नहीं है। 

(3) (A) सही है (R) गलत है

(4) (A) गलत है (R) सही है।

उत्तर- 1


43. वरिष्ठता पर आधारित पदोन्नति प्रणाली की निम्नांकित में से क्या विशेषता नहीं है? 

(1) यह कर्मचारियों का मनोबल और अभिप्रेरणा बढ़ाती है। 

(2) यह आन्तरिक भर्ती की स्वच्छ/सरल पद्धति है। 

(3) इससे केवल योग्य और सक्षम व्यक्ति ही पदोन्नत होते हैं। 

(4) बाहरी और अनावश्यक हस्तक्षेप न्यूनतम हो जाता है।

उत्तर- 3


44. किसी कर्मचारी पर अनुशासन की कार्यवाही निम्नांकित में से किस आधार/आधारों पर की जा सकती है?

A. कार्य के प्रति निष्ठा

B. कार्य में अकार्यकुशलता

C. कर्त्तव्य के प्रति असावधानी 

D. अवज्ञा

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए: 

(1) A, B, C, D

(2) B, C और D

(3) केवल B और C

(4) A, B और D

उत्तर- 2


45. कथन (A) : लोक सेवा के • प्रमुख के रूप में मंत्रिमण्डल सचिव यह सुनिश्चित करता है कि लोक सेवकों का मनोबल उच्च बना रहे।

कारण (R) : मंत्रिमण्डल सचिव ऐसा व्यक्ति प्रतीत होता है जिसमें सभी स्थायी अधिकारियों का पूर्ण विश्वास हो।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए:

कूट:

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) की सही व्याख्या है।

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(3) (A) सही है (R) गलत है।

(4) (A) गलत है (R) सही है।

उत्तर- 2


46. निम्नांकित में से किसने आई.ए.एस. अधिकारियों के लिए सैण्डविच प्रशिक्षण की अभिशंसा की थी?

(1) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(2) तृतीय वेतन आयोग

(3) कोठारी समिति

(4) सतीश चन्द्रा समिति

उत्तर- 1


47. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के पहचान चिह्न में सिद्धांत कौन सा है?

(1) सत्य सेवा सुरक्षणम्

( 2 ) सर्व देव शिक्षणम्

(3) शीलं परम् भूषणम्

(4) विद्या विनियोगाद्विकासः

उत्तर- 3


48. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में अखिल भारतीय सेवाओं के आधारभूत प्रशिक्षण की गतिविधियों पर विचार कीजिए:

A. ग्राम भ्रमण ( दौरा)

B. बी. आर. अम्बेडकर मेमोरियल एक्ट प्ले

C. उच्च ऊँचाई ट्रेक

D. होमी भाभा विज्ञान डिबेट

सही उत्तर का चयन निम्नांकित कूट की सहायता से कीजिए:

(1) A, B, C

(2) B, C, D

(3) केवल C और D

(4) A, C और D

उत्तर- 4


49. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को उसके पद और गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?

(1) भारत का राष्ट्रपति

(2) भारत के मुख्य न्यायाधीश

(3) संघ लोक सेवा आयोग के निवृत्त होने वाले अध्यक्ष / वरिष्ठतम सदस्य 

(4) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री

उत्तर- 3


50. सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के लिए नोडल मंत्रालय कौन सा है? 

(1) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय 

(2) गृह मंत्रालय, भारत सरकार

(3) रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

(4) प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.)

उत्तर- 2


51. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सर्विसेज एक्जामिशेन (CSE) में निम्नांकित में से कौन सी अखिल भारतीय सेवा शामिल नहीं होती है?

(1) इंडियन पुलिस सर्विस (IPS)

(2) इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) 

(3) इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES)

(4) इंडियन फोरेस्ट सर्विस (IFS)

उत्तर- 4


52. प्राय: भारतीय प्रशासनिक सेवा में कितने वर्षों की सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सुपर टाइम स्केल' में पदोन्नति दी जाती है?

(1) 20 वर्ष की सेवा

(2) 22 वर्ष की सेवा 

(3) 25 वर्ष की सेवा

(4) 30 वर्ष की सेवा

उत्तर- 3


53. एक राष्ट्रीय लोक प्रशासन संस्थान (NIPA) स्थापित किया जाए जो लोक सेवा में प्रवेशोत्सुक उम्मीदवारों के लिए कोर्सेज का संचालन करें। यह अनुशंसा किसके द्वारा की गई थी?

(1) संविधान के कार्यकरण की समीक्षा हेतु एम. वैंकट चलैया आयोग

(2) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपने कार्मिक प्रशासन के दशम् प्रतिवेदन में

(4) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने भारत सरकार की संगठनात्मक संरचना के अपने 13वें प्रतिवेदन में

उत्तर- 3


54. “एक राष्ट्रीय अभिशासन संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए”, द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के किस प्रतिवेदन में इस अनुशंसा के सूत्र ढूँढे जा सकते हैं?

(1) शासन में नैतिकता (चतुर्थ प्रतिवेदन)

(2) कार्मिक शासन की स्वच्छता (दशम् प्रतिवेदन)

(3) भारत सरकार की संगठनात्मक संरचना (तेरहवाँ प्रतिवेदन)

(4) राज्य एवं जिला प्रशासन (पंद्रहवाँ प्रतिवेदन)

उत्तर- 2


55. “कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट प्राप्त करते समय उसकी पावती रसीद दी जानी चाहिए', यह अनुशंसा किसने की थी?

(1) चतुर्थ वेतन आयोग (2) पंचम् वेतन आयोग

(3) सप्तम् वेतन आयोग (4) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

उत्तर- 4


56. भ्रष्ट लोक सेवकों को संरक्षण और सुरक्षा उपायों को शिथिल करते हुए उन पर अभियोग चलाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 311 को निरसित किए जाने का सुझाव द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपने किस प्रतिवेदन में दिया था? 

(1) शासन में नैतिकता के चतुर्थ प्रतिवेदन में

(2) कार्मिक प्रशासन की स्वच्छता के दशम् प्रतिवेदन में

(3) नागरिक - केन्द्रित प्रशासन के बारहवें प्रतिवेदन में 

(4) राज्य एवं जिला प्रशासन के पंद्रहवें प्रतिवेदन में

उत्तर- 1


57. निम्नांकित में से कौन सा कार्य भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राज्य विभाग द्वारा सम्पादित नहीं किया जाता है?

(1) केन्द्र--राज्य सम्बन्ध

(2) स्वतंत्रता सेनानी पेंशन 

(3) जेल सुधार

(4) जन्म और मृत्यु का पंजीकरण

उत्तर- 4


58. निम्नांकित में से किसने सुझाया कि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सी. एण्ड ए. जी.) का कार्यकाल 6 से घटाकर 5 वर्ष कर दिया जाना चाहिए?

(1) अशोक चन्दा समिति

(2) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) संविधान समीक्षा हेतु वैंकट चलैया आयोग 

(4) एशियन आर्गेनाइजेशन ऑफ सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन्स

उत्तर- 3


59. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में आकस्मिक निधि से सम्बन्धित प्रावधान किए गए हैं?

(1) अनुच्छेद 266 (1) 

(2) अनुच्छेद 267 (1)

(3) अनुच्छेद 268 (1)

(4) अनुच्छेद 265 (1)

उत्तर- 2


60. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की संगठनात्मक संरचना में निम्नांकित में से कौन सा विभाग नवीनतम (Latest) विभाग है? 

(1) आर्थिक कार्य विभाग

(2) व्यय विभाग

(3) विनिवेश विभाग

(4) वित्तीय सेवाएँ विभाग

उत्तर- 4


61. निम्नांकित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

वेतन आयोग   -  अध्यक्ष

(1) चतुर्थ वेतन आयोग - पी. एन. सिंघल

(2) पंचम वेतन आयोग - रघुबीर दयाल

(3) षष्ठ वेतन आयोग - बी. एन. श्रीकृष्णा

(4) सप्तम वेतन आयोग - ए. के. माथुर

उत्तर- 2


62. वित्त मंत्रालय का कौन सा विभाग नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (C & AG) के प्रतिवेदनों को संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखवाने में भूमिका निभाता है?

(1) वित्तीय सेवाएँ विभाग

(2) व्यय विभाग

(3) राजस्व विभाग

(4) आर्थिक कार्य विभाग

उत्तर- 4


63. लेखा महानियंत्रक कार्यालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(1) 1972

(2) 1976

(3) 1977

(4) 1978

उत्तर- 2


64. निम्नांकित में से किसने सिफारिश की कि बजट वर्ष को जनवरी से दिसम्बर के लिए परिवर्तित कर दिया जाय; जिसे 1985 में स्वीकार नहीं किया गया?

(1) अशोक चन्दा समिति

(2) नीरज सी. चौधरी समिति

(3) एल.के. झा समिति 

(4) सप्तम वेतन आयोग

उत्तर- 3


65. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार “विधि के प्राधिकार के बिना कोई कर न तो अधिरोपित और न संगृहीत किया जा सकेगा"?

(1) अनुच्छेद 110

(2) अनुच्छेद 112

(3) अनुच्छेद 117

(4) अनुच्छेद 265

उत्तर- 4


66. मौद्रिक नीति के निर्माण में निम्नांकित में से कौन सा कारक 'प्रमुख' नहीं है?

(1) करारोपण नीति

(2) राजकीय व्यय नीति 

(3) लोक ऋण नीति

(4) कॉरपोरेट उधार

उत्तर- 4


67. भारत सरकार के अधिकांश विकास सम्बन्धी मंत्रालयों में लाइन आइटम बजट प्रणाली को बदलकर निष्पत्ति बजट प्रणाली किस वर्ष लागू की गई?

(1) 1975-76 (2) 1976-77

(3) 1977-78 (4) 1980-81

उत्तर- 3


68. निम्नांकित में से 'भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 'जनरल परपज सर्विस शब्द का उपयोग /सुझाया था:

(1) फुल्टन समिति

(2) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग 

(4) एस. आर. माहेश्वरी 

उत्तर- 2


69. वर्ष 2019-20 में निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम सर्वाधिक लाभ कमाने वाला रहा है?

(1) आइल एण्ड नेचुरल गैस कमीशन लि. (ONGC)

(2) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया लि.

(3) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि.

(4) भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.

उत्तर- 1


70. भारतीय रेलवे को निम्नांकित में से किस प्रकार का 'सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम' माना जाता है?

(1) लोक निगम

(2) लोक कम्पनी

(3) होल्डिंग कम्पनी

(4) विभागीय संगठन

उत्तर- 4


71. नीति आयोग के अधीन निम्नांकित में से किसे भारत में स्टार्टअप परिस्थितिकीय तंत्र के रूप में शुरू किया गया है?

(1) सेतु (SETU) 

(2) साथ (SATH )

(3) रथ (RATH)

(4) सफल (SAFAL)

उत्तर- 1


72. निम्नांकित में से कौन सा भारत में विकेन्द्रीकृत नियोजन का महत्त्वपूर्ण कारक नहीं है? 

(1) गाव और छोटे कस्बों के मध्य बेहतर सेतु

(2) नियोजन वास्तविक और लोचशील बनता है।

(3) ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि सुधार

(4) जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए

उत्तर- 3


73. सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों के विनिवेश के लिए निम्नांकित में से कौन सा सही कारण नहीं है?

(1) लोक उद्यमों में अत्यधिक पूँजीकरण

(2) लोक उद्यमों में अधिक मानव शक्ति 

(3) लोक उद्यमों की मूल्य नीति

(4) व्यापार के सन्तुलन में सुधार करने के लिए

उत्तर- 4


74. 1950 के पूर्व भारत में सेवाओं के प्रशिक्षण के लिए प्रथम कॉलेज कौन सा था?

(1) हैलेबरी कॉलेज (हैलेबरी)

(2) ऑक्सफोर्ड कॉलेज (फोर्ट विलियम)

(3) स्कूल ऑफ ओरियन्टल स्टडीज (लंदन) 

(4) मैटकॉफ कॉलेज (दिल्ली)

उत्तर- 2


75. असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के लिए राष्ट्रीय आयोग 2004 के अध्यक्ष कौन थे?

(1) डॉ. अजय नारायण झा (2) डॉ. रमेश चन्द

(3) डॉ. अर्जुन सेन गुप्ता (4) डॉ. अशोक लाहिरी

उत्तर- 3


76. केन्द्रीय लोक उद्योगों के महारत्न स्तर की कम्पनी के लिए निम्नांकित में से कौन सी शर्त नहीं है? 

(1) औसत वार्षिक 10,000 (दस हजार ) करोड़ शुद्ध सम्पत्ति

(2) तीन वर्ष तक औसत 20,000 (बीस हजार) करोड़ टर्न ओवर

(3) इसे नवरत्न स्तर मिला हुआ होना चाहिए। 

(4) कम से कम 10 देशों में उसकी उपस्थिति हो।

उत्तर- 4


77. निम्नांकित में से कौन भ्रष्टाचार के विरुद्ध आरोपों की जाँच से सम्बन्धित नहीं है?

(1) दास कमीशन, 1963

(2) खन्ना कमीशन, 1967

(3) अय्यंगर कमीशन, 1965

(4) तेंदुलकर कमीशन, 2011

उत्तर- 4


78. किस भारतीय राज्य ने सबसे पहले लोकायुक्त की स्थापना की?

(1) कर्नाटक

(2) महाराष्ट्र

(3) बिहार

(4) राजस्थान

उत्तर- 2


79. निम्नांकित में से कौन सा, प्रशासन पर आन्तरिक नियंत्रण का उदाहरण नहीं है?

(1) व्यावसायिक मानक

(2) कार्मिक प्रबन्धन

(3) दबाव समूह

(4) सांख्यिकीय तरीके से वित्तीय स्थिति

उत्तर- 3


80. निम्नांकित में से कौन से /सा सुमेलित नहीं है?

कमीशन / संस्था     :  सम्बन्धित / रिपोर्टिंग मंत्रालय

(1) केन्द्रीय सूचना आयोग - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

(2) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण - गृह मंत्रालय

(3) केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण - कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय 

(4) भारत का परिसीमन आयोग - कानून और न्याय मंत्रालय

उत्तर- 1


81. निम्नांकित में से कौन, उस समिति का सदस्य नहीं है, जो भारत के मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के लिए नाम सुझाती है?

(1) प्रधानमंत्री

(2) गृह मंत्री

(3) लोक सभा में विपक्ष का नेता

(4) भारत सरकार के मंत्रिमण्डल सचिव

उत्तर- 4


82. एक पूर्ण कानून 'सूचना के अधिकार' के लिए बनाए जाने की आवश्यकता और व्यवहार्यता का परीक्षण किए जाने हेतु गठित कार्यकारी दल का मुखिया कौन था, जिसके बाद सन् 2000 में इस हेतु बिल ड्राफ्ट किया गया?

(1) एच.डी. शौरी

(2) प्रणब मुखर्जी

(3) वजाहत हबीबुल्ला

(4) अरुणा राय

उत्तर- 1


83. भारत के लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

(1) मुम्बई

(2) लखनऊ

(3) चेन्नई

(4) हैदराबाद

उत्तर- 2


84. निम्नांकित में से किसने टिप्पणी की कि लोक सेवाओं का संचालन केवल सामान्यज्ञों के द्वारा किया जाना चाहिए न कि व्यावसायिक और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा-

(1) संविधान के कार्यकरण की समीक्षा हेतु राष्ट्रीय आयोग - एम. एन. वैंकट चलैया द्वारा अध्यक्षता

( 2 ) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) संसद की स्थायी समिति की 97वीं रिपोर्ट प्रणब मुखर्जी द्वारा अध्यक्षता

(4) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

उत्तर- 3


85. केन्द्रीय सूचना आयोग के बारे में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) सूचना प्राप्त करने के लिए ली जाने वाली अनुचित फीस के लिए जाने की जाँच आयोग कर सकता है।

(2) कतिपय मामलों के सम्बन्ध में आयोग को सिविल कोर्ट की शक्तियाँ प्राप्त हैं। 

(3) यह शिकायत प्राप्त होने पर ही कार्य करता है, इसे स्व प्रेरणा से कार्यवाही की शक्तियाँ प्राप्त नहीं हैं।

(4) मुख्य सूचना आयुक्त को केवल एक कार्यकाल ( term) के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

उत्तर- 3


86. केन्द्रीय मंत्रि-परिषद् के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के बारे में निम्नांकित में से क्या सही नहीं है?

(1) यह केवल लोक सभा में ही लाया जा सकता है।

(2) यह संविधान के अनुच्छेद 76 के प्रावधानों के अनुसरण में लाया जाता है।

(3) लोक सभा के नियम 198 इस प्रस्ताव की प्रक्रिया दी गई है।

(4) ऐसे नोटिस के 10 दिन में उस पर चर्चा और मतदान होना चाहिए।

उत्तर- 2


87. लोकपाल अधिनियम, 2013 के अनुसार भारत के लोकपाल में होते हैं-

(1) एकल सदस्य

(2) अध्यक्ष और तीन सदस्य

(3) अध्यक्ष और चार सदस्य

(4) अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य

उत्तर- 4


88. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) गठित किया गया है-

(1) संविधान के प्रावधानों द्वारा

(2) संसद के अधिनियम द्वारा

(3) संवैधानिक संशोधन द्वारा

(4) केन्द्र सरकार के कार्यकारी आदेश द्वारा

उत्तर- 2


89. द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा तैयार कितने प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किए गए?

(1) 20 प्रतिवेदन

(2) 15 प्रतिवेदन

(3) 14 प्रतिवेदन 

(4) 18 प्रतिवेदन

उत्तर- 2


90. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निम्नांकित में से किस आयु समूह के लिए अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था करती है?

(1) 3 से 18 वर्ष

(2) 4 से 16 वर्ष

(3) 6 से 14 वर्ष

(4) 5 से 16 वर्ष

उत्तर- 1


91. नीति आयोग जिसे योजना आयोग को परिवर्तित कर बनाया गया है; एक -

(1) संवैधानिक संस्था है।

(2) एक अधिनियम जनित संस्था है।

(3) कार्यकारी आदेश से सृजित है। 

(4) न्यायिक निर्देशों से सृजित है।

उत्तर- 3


92. निम्नांकित में से किसने माइक्रो फाइनेन्स और माइक्रो-क्रेडिट की संकल्पना का सूत्रपात किया?

(1) अमर्त्य सेन

(2) मुहम्मद युनूस

(3) आदम हयेस

(4) मुहम्मद ए. एस. अली

उत्तर- 2


93. निम्नांकित में से किस सिविल सोसाइटी का मुख्यालय राजस्थान में है?

(1) ऑक्सफैम इंडिया

(2) गूंज

(3) करुणा ट्रस्ट

(4) मजदूर किसान शक्ति संगठन

उत्तर- 4


94. निम्नांकित में से कौन सा ऐसा कार्य है जो केन्द्रीय समाज कल्याण मण्डल का वैधानिक कार्य नहीं है?

(1) सामाजिक कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोन्नत करना ।

(2) कामकाजी महिलाओं और नेत्रहीनों के लिए होस्टलों के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराना।

(3) स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान प्रदान करना।

(4) समाज के वंचित वर्गों को मकान के लिए ऋण देना। 

उत्तर- 4


95. साइबर अपराध के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:

A. साइबर अपराध अभी तक परिभाषित नहीं किए गए हैं यहाँ तक कि आई.टी. संशोधन अधिनियम, 2008 में भी।

B. ये अपराध और कम्प्यूटर का संयोजन है। 

C. अनेक साइबर अपराधों को भारतीय दण्ड संहिता (IPC) के अधीन दण्डित किया जाता है।

D. ये इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स को भी समाहित करते हैं।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए: 

(1) A, B, C, D

(2) A, C और D

(3) B, C और D

(4) केवल B और C

उत्तर- 1


96. भारत में नागरिक अधिकार पत्रों के निर्माण और उसके संचालन / कार्यान्वयन के कार्य को निम्नांकित में से किससे सम्बद्ध किया गया था?

(1) राज्य विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार

(2) प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग 

(3) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

(4) संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर- 2


97. संसद में लोकपाल एवं लोकायुक्त बिल के क्रमशः प्रस्तुतीकरण और तदनन्तर उसके पारित किए जाने के वर्षों के सही संयोजन का चयन कीजिए:

(1) 2010-2013

(2) 2011-2013

(3) 2012-2013

(4) 2013-2013

उत्तर- 2


98. वित्तीय कार्यवाही कार्यबल (कार्य दल) के बारे में निम्नांकित में से क्या सही नहीं है?

(1) भारत वित्तीय कार्यवाही कार्य दल का पूर्ण सदस्य है।

(2) वित्तीय कार्यवाही कार्य दल (FATF) काले धन को वैध बनाने (मनी लाँडरिंग) की रोकथाम, आतंकवाद को आर्थिक सहयोग के लिए वैश्विक मानकों के निर्धारण के लिए उत्तरदायी है।

(3) भारत 2010 में इसका पूर्ण सदस्य बना।

(4) इस समय, एफ.ए.टी.एफ. के 33 सदस्य हैं।

उत्तर-4


99. किस पंचवर्षीय योजना में यह अनुशंसा की गई थी कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अपंगता या अशक्तता डिविजन को एक पृथक विभाग के रूप में परिवर्तित कर सशक्त बनाया जायेगा? 

(1) नवीं पंचवर्षीय योजना

(2) दसवीं पंचवर्षीय योजना

(3) ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना 

(4) बारहवीं पंचवर्षीय योजना

उत्तर- 3


100. वित्तीय समावेशन पर बनी समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिसने सैल्फ हैल्प ग्रुप और बैंक लिंकेज स्कीम की बात की?

(1) सी. रंगराजन

(2) डी. सुब्बाराव

(3) रघुराम राजन

(4) शक्तिकान्त दास

उत्तर- 1


101. 'नरेगा' को प्रथम बार 2 फरवरी, 2006 को किस स्थान पर लागू किया गया था?

(1) बाड़मेर, राजस्थान

(2) भुज, गुजरात

(3) अनन्तपुर, आंध्र प्रदेश

(4) भिण्ड, मध्य प्रदेश

उत्तर- 3


102. संविधान के अनुच्छेद 323 क के अन्तर्गत संसद के कानून द्वारा किस वर्ष केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण स्थापित किया गया था?

(1) 1984

(2) 1985

(3) 1986

(4) 1987

उत्तर-2


103. केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र (FCC's) योजना को किस वर्ष लागू किया गया था?

(1) 1983

(2) 1984

(3) 1985

(4) 1986

उत्तर- 1


104. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने अनारक्षित वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़ों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है?

(1) 101वाँ संशोधन

(2) 102वाँ संशोधन

( 3 ) 103वाँ संशोधन 

(4) 104वाँ संशोधन

उत्तर- 3


105. निम्नांकित समितियों में से कौन सी समिति अपने उद्देश्य/विषय से मेल नहीं खाती?

(1) एस. नरसिम्हन् समिति - II (1997-98) - बैंकिंग क्षेत्र सुधार

(2) नितिन देसाई समिति (2006) - जोखिम पूँजी 

(3) रघुराम राजन समिति (2007)  - वित्तीय क्षेत्र में सुधार

(4) दीपक पारेख समिति (2007) -  असंगठित क्षेत्र में ऋण

उत्तर- 4


106. निम्नांकित में से कौन सी औद्योगिक नीति है जिसने देश में प्रथम बार मिश्रित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया?

(1) 1948 की औद्योगिक नीति

(2) 1956 की औद्योगिक नीति 

(3) 1977 की औद्योगिक नीति

(4) 1991 की औद्योगिक नीति

उत्तर- 2


107. निम्नांकित में से क्या, राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत कार्यशील नहीं है?

(1) राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग

(2) वरिष्ठ नागरिक बोर्ड 

(3) सैनिक कल्याण बोर्ड

(4) किशोर न्याय बोर्ड

उत्तर- 3


108. राजस्थान ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन किस वर्ष किया गया था?

(1) 2016

(2) 2017 

(3) 2018

(4) 2019

उत्तर- 1


109. द राजस्थान गारन्टेड डिलिवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेज एक्ट, 2011 की निम्नांकित में से कौन सी विशेषता नहीं है?

(1) यह 2011 में प्रवर्तन में आया।

( 2 ) यह अधिकारियों की निश्चित समय सीमा में सेवा प्रदायगी की जिम्मेदारी निश्चित (परिभाषित) करता है।

(3) यह अभिशासन की दिशा में एक अच्छा कदम है। 

(4) इस कानून में अपील का कोई प्रावधान नहीं है।

उत्तर- 4


110. कथन (A) : केन्द्रीय समाज कल्याण मण्डल मानवीय दृष्टिकोण से एक परिवर्तनकारी की भूमिका निभाता है।

कारण (R) : यह महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण के लिए सामाजिक क्षेत्र के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के नेटवर्किंग या सामूहिक गतिविधियों में मुश्किल से ही सहायक होता है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(3) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।

(4) (A) गलत है (R) सही है।

उत्तर- 3


111. नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम का निम्नांकित में से कौन सा हिस्सा या घटक नहीं है?

(1) नेशनल ओल्ड एज पेंशन स्कीम

(2) नेशनल फैमिली बैनिफिट स्कीम

(3) नेशनल मैटरनिटी बैनिफिट स्कीम

(4) किशोरी शक्ति योजना

उत्तर- 4


112. "इस संसार में मृत्यु और टैक्स के अलावा किसी भी चीज को निश्चित नहीं माना जा सकता ।" सरकारों के राजस्व के मुख्य स्रोतों के बारे में यह किसने कहा था?

(1) बेंजामिन फ्रेंकलिन

(2) जॉन लैविस

(3) टैड क्रूज

(4) अलेक्जैंडर हैमिल्टन

उत्तर- 1


113. कथन (A) : कैबिनेट का सामूहिक उत्तरदायित्व मंत्रि-परिषद् के सदस्यों की एकता और समन्वय को इंगित करता है।

कारण (R) : मंत्रि-परिषद् में किसी सदस्य का चयन करना या उसे बाहर करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।

कूट:

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) की सही व्याख्या है।

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(3) (A) सही है (R) गलत है।

(4) (A) गलत है (R) सही है।

उत्तर- 2


114. निम्नांकित में से किस वर्ष मूल ट्राई अधिनियम को संशोधित करने के पश्चात् टेली कम्युनिकेशन डिस्पूटस सैटिलमेन्ट एण्ड अपीलीय ट्रिब्यूनल (TDSAT) स्थापित क्या गया?

(1) 1998

(2) 1999

(3) 2000

(4) 2001

उत्तर- 3


115. नागरिक अधिकार पत्रों के मिशन (प्रेरणा) अथवा उद्देश्यों में निम्नांकित में से किसे सर्वोच्च रूप से इंगित किया गया है?

(1) सेवाएँ

(2) सूचनाएँ

(3) सहभागिता

(4) संसाधन

उत्तर- 1


116. विभिन्न देशों के मध्य समामेलन एवं एकीकरण, निम्नांकित में से किसका परिणाम है?

(1) उदार पूँजीवाद

(2) समाजवाद

(3) विभेदीकरण

(4) वैश्वीकरण

उत्तर- 4


117. नीति आयोग के निम्नांकित उद्देश्यों पर विचार कीजिए:

A. सहयोगी (सहकारी) संघवाद को बढ़ावा देना।

B. राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं की साझा दृष्टि विकसित करना।

C. भारत सरकार प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक के रूप में कार्य करना।

D. समाज के उन वर्गों के प्रति विशेष ध्यान देना जो पर्याप्त रूप से लाभान्वित नहीं है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) A, B, C

(2) A, B, C, D 

(3) केवल A और D

(4) केवल B और C

उत्तर- 2


118. किसने 74वें संविधान संशोधन को एक "पंचायत पकवान के साथ नगरीय चटनी" कहा है?

(1) जी. वी. के. राव

(2) गंगाधर झा

(3) बिद्युत चक्रबर्ती एवं प्रकाश चन्द

(4) के. सी. मार्कन्डन

उत्तर- 3


119. भारत सरकार ने रेलवे बजट को संघीय बजट में किस वर्ष समामेलन (Merger) कर दिया?

(1) 2015

(2) 2016

(3) 2017

(4) 2018

उत्तर- 3


120. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का पृथक से गठन किया गया था?

(1) 88वाँ संशोधन

(2) 89वाँ संशोधन

(3) 90वाँ संशोधन

(4) 104वाँ संशोधन

उत्तर- 2


121. निम्नांकित में कौन सा, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में नहीं है?

(1) राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग 

(2) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग

(3) राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान

(4) राष्ट्रीय महिला आयोग

उत्तर- 4


122. केन्द्र राज्य सम्बन्धों पर पुंछी आयोग किस वर्ष (कब) गठित किया गया था?

(1) 2004

(2) 2006

(3) 2007

(4) 2008

उत्तर- 3


123. संसद के लोक लेखा समिति के बारे में निम्नांकित पर विचार कीजिए: 

A. इसका गठन प्रारंभ में 1921 में किया गया था। 

B. इसका कार्यकाल एक वर्ष है।

C. प्रायः इसका अध्यक्ष विपक्ष का कोई प्रमुख नेता होता है।

D. इसमें कुल 22 सदस्य होते हैं। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) A, B, C, D

(2) A, B, D

(3) A, B, C

(4) केवल B और D

उत्तर- 1


124. वर्तमान में भारत में कुल कितनी 'क्षेत्रीय परिषदें में गठित हैं?

(1) 4

(2) 5

(3) 6

(4) 12

उत्तर- 2


125. कथन (A) : अधिकारी तंत्रीय प्रशासन मूलतः एक कठोर प्रशासन होता है। 

कारण (R) : अधिकारी तंत्र अपनी सूचनाओं और ज्ञान के आधार पर नियंत्रण करता है।

सही उत्तर का चयन कीजिए:

कूट:

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) की सही व्याख्या है।

(2) (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(3) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।

(4) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर- 2


126. संविधान के अनुच्छेद 252 के अन्तर्गत स्थानीय शासन के लिए एक कानून का ढाँचा (फ्रेमवर्क) बनाकर संसद में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। यह सिफारिश किसने की थी?

(1) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(2) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) संविधान के कार्यकरण की समीक्षा के लिए आयोग 

(4) भारत का विधि आयोग

उत्तर- 2


127. द्वि. प्र. सु. आयोग का निम्नांकित में से कौन सा प्रतिवेदन सुमेलित नहीं है?

  रिपोर्ट का नाम        प्रतिवेदन क्रमांक

(1) सूचना का अधिकार उत्तम शासन के लिए मास्टर कुंजी - प्रथम प्रतिवेदन

(2) शासन में नैतिकता - तीसरा प्रतिवेदन

(3) कार्मिक प्रशासन की स्वच्छता: नई ऊँचाइयों की प्राप्ति - दसवाँ प्रतिवेदन

(4) नागरिक-केन्द्रित प्रशासन: अधिशासन का हृदय - बारहवाँ प्रतिवेदन

उत्तर- 2


128. प्रशासन की सीमित आकार के लिए सन् 2001 में गठित व्यय सुधार आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

(1) डॉ. बिमल जालान

(2) बी. एन. श्रीकृष्णा

(3) के. पी. गीताकृष्णन्

(4) पी. जैन

उत्तर- 3


129. कथन (A) : न्यायिक सक्रियता लोक प्रशासन पर नियंत्रण का एक प्रभावी माध्यम है। 

कारण (R) : जनहित याचिकाओं ने लोक प्रशासन पर न्यायिक नियंत्रण का विस्तार किया है।

कूट:

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है। 

(2) (A) और (R) दोनें सही हैं, किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(3) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है। 

(4) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर- 1


130. ब्रिटिश काल में निम्नांकित में से कौन क्रमशः (धीरे-धीरे) "प्रशासन के कोच में पाँचवाँ पहिया" बन गया?

(1) कलैक्टर

(2) मुख्य सचिव

(3) डिविजनल कमिश्नर (संभागीय आयुक्त)

(4) विधान सभा का सदस्य

उत्तर- 3


131. 1787 में निम्नांकित में से किस पद को “धोखाधड़ी और दुरुपयोग की प्रजातियों" के रूप में पाए जाने के कारण समाप्त कर दिया गया था?

(1) पटवारी

(2) कानूनगो

(3) एस.डी.ओ.

(4) अतिरिक्त तहसीलदार

उत्तर- 2


132. प्रधानमंत्री कार्यालय को एक विभाग का स्तर निम्नांकित में से किसके अधीन प्राप्त है?

(1) भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961

(2) रूल्स ऑफ प्रोसिजर एण्ड कन्डक्ट ऑफ बिजनेस इन लोक सभा, 1952

(3) रूल्स ऑफ प्रोसिजर एण्ड कन्डक्ट ऑफ बिजनेस इन राज्य सभा, 1964 

(4) भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1951 में जारी स्वतंत्र कार्यकारी आदेश

उत्तर- 1


133. निम्नांकित में से कौन सा कौटिल्य के सप्तांग सिद्धांत का भाग नहीं है?

(1) अमात्य

(2) जनपद 

(3) पुरोहित

(4) दण्ड

उत्तर- 3


134. कौटिल्य द्वारा 'कानून' के कितने स्रोत इंगित किए गए हैं?

(1) तीन

(2) चार

(3) पाँच

(4) आठ

उत्तर- 2


135. ब्रिटिश शासन के दौरान, प्रारम्भ में पोर्टफोलियो (विभागीय प्रणाली) प्रणाली लॉर्ड कैनिंग द्वारा के किस वर्ष लागू की गई थी?

(1) 1855

(2) 1857

(3) 1859

(4) 1861

उत्तर- 3


136. ईस्ट इंडिया कम्पनी के राजनीतिक और वाणिज्यिक / व्यावसायिक मामलों का पृथक्करण निम्नांकित में से किसके द्वारा किया गया था?

(1) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773

(2) पिट्स इंडिया एक्ट, 1784

(3) इंडियन काउन्सिल्स एक्ट, 1861

(4) एक्ट ऑफ सैटिलमेण्ट, 1781

उत्तर- 2


137. ब्रिटिश राज में 'कोंवेन्टेड' और 'अनकोवेन्टेड' लोक सेवाओं को इम्पीरियल और प्रोविन्सियल सिविल सर्विसेज से परिवर्तित (बदला) किया जाना चाहिए, यह सुझाव निम्नांकित में से किसने दिया था?

(1) एचीसन कमीशन, 1886

(2) इस्लिंग्टन कमीशन, 1912

(3) दली कमीशन, 1923

(4) माँटेग्यू-चैम्सफोर्ड रिपोर्ट, 1918

उत्तर- 1


138. भारत में ब्रिटिश राज के दौरान डिविजनल कमिश्नर (संभागीय आयुक्त) का पद किस वर्ष सृजित किया गया था?

(1) 1827

(2) 1829

(3) 1830

(4) 1831

उत्तर- 2


139. “यह फैडरेशन एक संघ है क्योंकि यह अविनाशी या अविध्वंशनीय (न टूटने वाला) है।" भारत के संघीय स्वरूप के संबंध में ऐसा किसने कहा था?

(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(2) पं. जवाहरलाल नेहरू

(3) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

(4) भारत का उच्चतम न्यायालय

उत्तर- 3


140. नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए, विभिन्न प्रकार के प्रलेख (writs) संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत जारी किए जाते हैं?

(1) अनुच्छेद 31 (क)

(2) अनुच्छेद 31 ( ख )

(3) अनुच्छेद 31 (घ) 

(4) अनुच्छेद 32 (2)

उत्तर- 4


141. भारत के संविधान में नागरिकों के मूल कर्त्तव्य किस वर्ष सम्मिलित किए गए थे? 

(1) 1975

(3) 1977

(2) 1976

(4) 1978

उत्तर- 2


142. “संविधान की व्यवस्था के अन्तर्गत राज्यों की तुलना में केन्द्र को अधिक अधिकार दिए गए हैं, इसका अभिप्राय यह नहीं है कि राज्य केवल केन्द्र के उपांग हैं ? यह वक्तव्य निम्नांकित में से किससे सम्बन्धित है?

(1) ए. के. गोपालन v/s. स्टेट ऑफ मद्रास, 1950

( 2 ) शंकरी प्रसाद v/s यूनियन ऑफ इंडिया, 1952

(3) गोलकनाथ v/s. स्टेट ऑफ पंजाब, 1967

(4) एस. आर. बोम्मई v/s यूनियन ऑफ इंडिया, 1994

उत्तर-4


143. संविधान सभा में मौलिक अधिकारों पर प्रस्तावित निर्बन्धनों के सन्दर्भ में यह किसने कहा कि “ये न तो मौलिक है और न ही इनमें अधिक अधिकार हैं"?

(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(2) जवाहरलाल नेहरू

(3) एम. ए. आयंगर

(4) पी. एस. देशमुख

उत्तर- 4


144. भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) संविधान के अधिकांश हिस्सों में संशोधन के लिए विशेष बहुमत अपेक्षित होता है।

(2) कतिपय संशोधनों के लिए साधारण बहुमत अपेक्षित होता है।

(3) राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए कह सकते हैं। 

(4) कुछ संशोधनों के लिए कम से कम आधे राज्यों का अनुसमर्थन आवश्यक होता है।

उत्तर- 3


145. किस संविधान संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए यह आवश्यक कर दिया गया कि वह संविधान संशोधन बिल को अपनी स्वीकृति देगा?

(1) चतुर्थ संशोधन, 1955 

(2) अष्टम् संशोधन, 1960

(3) चौबीसवाँ संशोधन, 1971

(4) बत्तीसवाँ संशोधन, 1974

उत्तर- 3


146. राष्ट्रपति पर महाभियोग आरम्भ किया जा सकता है-

(1) केवल लोक सभा में

(2) केवल राज्य सभा में

(3) संसद के किसी भी सदन में

(4) संसद के दोनों सदनों में एक साथ

उत्तर- 3


147. निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) धन विधेयक राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से केवल लोक सभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

(2) अनुसूचित जातियों / जन जातियों की दशा की जाँच के लिए राष्ट्रपति आयोग का गठन कर सकते हैं।

(3) भारत की संसद किसी भी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर सकती है। 

(4) वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।

उत्तर- 3


148. यू.एस. प्रधानमंत्री राज्य रूपी जहाज का कप्तान है, यह किसने कहा है?

(1) मैसे म्यूर

( 2 ) मुनरो

(3) लॉर्ड मॉर्ले

(4) एच. आर. जी. ग्रीव्स

उत्तर- 2


149. किस संविधान संशोधन ने मंत्रि-परिषद् के सदस्यों की संख्या लोक सभा के कुल सदस्यों के 15% तक रखे जाने का प्रावधान किया है?

(1) 91वाँ

(2) 92वाँ

(3) 93वाँ

(4) 95वाँ

उत्तर- 1


150. जब एक संघीय मंत्री किसी समाचार पत्र के सम्पादक के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहता हो, तो इस निमित्त औपचारिक स्वीकृति किसके द्वारा जारी की जाती है?

(1) राष्ट्रपति

(2) प्रधानमंत्री

(3) कैबिनेट

(4) मंत्रिमण्डल सचिव

उत्तर- 4

Post a Comment

0 Comments