Assistant professor college education 2020 zoology-ii solved paper

 Zoology assitent pro 2020 2nd paper

 


असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज एजुकेशन 2020 जीवविज्ञान-II हल प्रश्नपत्र  
03 अक्टूबर, 2021
RPSC Question Paper - PDF
RPSCAnswer Key - PDF


1. ओर्निथिन चक्र की खोज की थी? 

(1) टी. ओर्निथिन

(2) क्रेब्स व हेन्स्लेट

(3) टी. ओर्निथिन व ब्रूकर

(4) प्रोसर व जे. निरेबर्ग

उत्तर- 2


2. निम्न में से कौन सा पेप्टाइड प्रकृति का न्यूरोट्रांसमीटर नहीं है?

(1) सेरोटोनिन

(2) बी-एंडोर्फिन

(3) डाईनोर्फिन

(4) सोमेटोस्टेटिन

उत्तर- 1


3. तंत्रिका के क्रिया सामर्थ्य की सचरण दर निर्भर करती है?

(1) माइलिनेटेड एक्सोन पर

(2) ऐक्सोन व्यास पर

(3) ग्लिअल कोशिकाओं द्वारा इन्सुलेशन पर

(4) इन सभी

उत्तर- 4


4. निम्न में से कौन सी कोशिकाएँ तंत्रिका तंत्र में आधिक्य में मिलती हैं?

(1) इंटरन्यूरॉन कोशिकाएँ

(2) प्रेरक तंत्रिका कोशिकाएँ

(3) संवेदी तंत्रिका कोशिकाएँ

(4) ग्लिअल कोशिकाएँ

उत्तर- 4


5. मासिक धर्म तरल किसकी उपस्थिति के कारण प्रतिस्कंदित होता है?

(1) हिपेरिन

(2) हीरूडिन

(3) फिब्रिनोलाइसिन

(4) थ्रोम्बिनोस्टेबिलाइजिन

उत्तर- 3


6. निम्न में से कौन सा प्रोजेस्टेरोंन प्रतिपक्षी है जो गर्भ निष्कासन में प्रयुक्त होता है?

(1) नोर-एथिनड्रॉन

(2) नोर-एथिनोड्रिल

(3) एथिनाइल एस्ट्राडिआल

(4) मिफ़प्रिस्टोन

उत्तर- 4


7. निम्न में से कौन सा हार्मोन वृक्क ऊतकों से स्रावित होता है?

(1) वृक्क जाईमोजन

(2) प्रोरेनिन

(3) सोमेटोस्टेटिन

(4) एरिथ्रोपोइटिन

उत्तर- 4


8. शिरीय रक्त की ऑक्सीजन संतृप्तता है?

(1) 25%

(2) 50%

(3) 100%

(4) 75%

उत्तर- 4


9. निम्न में से कौन सा मूत्र के बहिस्रव को प्रभावित करता है?

(1) वेसोप्रेसिन हार्मोन

(2) गोनेडोट्रोपिक हार्मोन

(3) जल अभिग्रहण

(4) रक्त की परासरण प्रावस्था

उत्तर- 1


10. निम्न में से कौन सा पोषक अनुपूरक गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के बचाव के लिए दिया जाता है?

(1) विटामिन C

(2) विटामिन D

(3) फोलिक अम्ल

(4) साइनोकोबेलेमिन

उत्तर- 3


11. लाइसोसोम की आन्तरिक pH (पी.एच.) होती है?

(1) 10-12

(2) 8-10

(3) 5-7

(4) 4-5

उत्तर- 4


12. निम्न में से खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका में आधिक्य है?

(1) सिस्टर्नी का

(2) वेसाइकल का

(3) एन्युलेट E.R. का

(4) (1) एवं (2) दोनों का

उत्तर- 1


13. प्लाज्मा झिल्ली में स्थित ग्लाइकोप्रोटीन के निम्न में से कौन से लक्षण होते हैं?

(1) कोशिका पन्जर प्रोटीन के साथ जुड़ना

(2) पर्यावरण की ओर अभिविन्यास

(3) झिल्ली के परिधीय क्षेत्र से जुड़ना

(4) दोनों झिल्ली पत्रकों में पाया जाना

उत्तर- 2


14. निम्न में से कौन सा कोशिका आसंजन अणु नहीं है?

(1) सेलेक्टिन

(2) लेमिनिन

(3) केढेरीन

(4) इम्युनोग्लोबिन सबफेमिली

उत्तर- 2


15. निम्न में से कौन से प्रक्रम में umu C, umu D और Rec A जीन शामिल होते हैं?

(1) SOS DNA मरम्मत

(2) पुनर्योजन मरम्म

(3) उत्क्रम अनुलेखन

(4) अनुलेखन

उत्तर- 1


16. सेलेक्टिन आसंजन अणु के लक्षण हैं

(1) सेलेक्टिन एक कोशिका से दूसरी कोशिका के मध्य कार्बोहाइड्रेट संयोजी लिगेन्ड से प्रतिक्रिया करता है।

(2) सेलेक्टिन कोशिका से मैट्रिक्स संयोजन को प्रेरित करता है।

(3) सेलेक्टिन समरागी बंधुता रखते हैं।

(4) सेलेक्टिन पारकला प्रोटीन्स हैं, अन्य आसंजन अणु अंतः कोशिकी हैं।

उत्तर- 1


17. प्लाज्मा झिल्ली को केवियोली से पहचाना जाता है। ये संरचनाएँ हैं?

(1) कोलेस्ट्रॉल आधिक्य झिल्ली अन्तर्वलन

(2) फॉस्फोलिपिड के संघटक

(3) उच्च कार्बोहाइड्रेट मात्रा के क्षेत्र

(4) प्रोटीन बाहुल्य मात्रा के क्षेत्र

उत्तर- 1


18. एक सूक्ष्म-तन्तु को तीव्र वृद्धि के पश्चात् शीघ्र पहचाना जाता है। निम्न में से किस महत्त्वपूर्ण कारण से सूक्ष्मतन्तु अपने स्वयं के टूटने को उत्तेजित करता है?

(1) GTP का ह्रास

(2) ATP का ह्रास

(3) जेलसोलिन द्वारा पृथक करना

(4) कोफिलिन को घुमाना

उत्तर- 1


19. माइटोकोंड्रिया मैट्रिक्स में होते हैं

(1) एंजाइम

(2) डीएनए एवं आरएनए

(3) राइबोजाइम

(4) ये सभी

उत्तर- 3


20. कोशिकांग जिनमें DNA पाया जाता है

(1) केन्द्रिका

(2) लवक

(3) माइटोकोंड्रिया

(4) ये सभी

उत्तर- 4


21. Ki67 आणविक निदानात्मक लक्ष्य होता है इसके लिए-

(1) हाइपरथाइरोइडिज्म

(2) कैंसर

(3) जठरान्त्रीय समस्या

(4) सिरदर्द एवं मिचली

उत्तर- 2


22. निम्न में से कौन से नियमानुसार ठण्डे प्रदेश के प्राणियों की आकृति गर्म प्रदेश के प्राणियों से अत्यधिक बड़ी होती है?

(1) ग्लोगर का नियम

(2) ऐलन का नियम

(3) बर्गमान का नियम

(4) जॉर्डन का नियम

उत्तर- 3


23. जलीय तन्त्र में फॉस्फोरस का स्रोत है?

(1) शहरी निकास

(2) उर्वरक से

(3) फॉस्फोरस युक्त चट्टानों के अपक्षयण से

(4) ये सभी

उत्तर- 4


24. एलन का नियम व्याख्या करता है।

(1) ठण्डी जलवायु में स्तनधारियों के बाह्य अंग जैसे पूँछ, कान व टाँगों का आकार छोटा होता है।

(2) उष्ण जलवायु में स्तनधारियों का वजन व ऊँचाई क्रमशः भारी व लम्बी होते हैं।

(3) ठण्डी जलवायु में खरगोश का रंग अधिक गहरा होता है उष्ण जलवायु की तुलना में।

(4) उष्ण जलवायु के स्तनधारियों में भोजन की मात्रा का अधिक उपभोग किया जाता है, ठण्डी जलवायु की तुलना में।

उत्तर- 1


25. नाइट्राइट से नाइट्रेट के रूपान्तरण में सहायक है?

(1) नाइट्रोबैक्टर प्रजाति

(2) नाइट्रोसोमोनास

(3) नाइट्रोकोकस

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


26. बहुत से प्राणियों जिनमें कीट, पक्षी व स्तनधारी शामिल होते हैं, उष्ण व आर्द्र जलवायु में गहरा वर्णक लिए होते हैं। इसे समझाया जा सकता है?

(1) ग्लोगर के नियम से

(2) ऐलन के नियम से

(3) जॉर्डन के नियम

(4) रेन्श के नियम से

उत्तर- 1


27. ठण्डे क्षेत्रों में निवास करने वाली पक्षी प्रजाति में उष्ण जलवायु की तुलना में पंख सँकरे व अधिक गुच्छेदार होते हैं। इसे समझाया जा सकता है?

(1) ऐलन का नियम

(2) ग्लोगर का नियम

(3) बर्गमान का नियम

(4) जॉर्डन का नियम

उत्तर- 3


28. SO2 प्रदूषण के लिए निम्न में से कौन सा उत्तम सूचक है?

(1) पाइनस

(2) फर्न

(3) लाइकेन

(4) शैवाल

उत्तर- 3


29. जनसंख्या की वृद्धि दर हेतु न्यूनभीड़ (कम घनत्व) तथा अतिभीड़ (अधिक घनत्व) नुकसानदायक तथा सीमित करने वाली होती है । इसे समझाया जा सकता है?

(1) ऐली का सिद्धान्त

(2) होम्बर्ग का सिद्धान्त

(3) शेल्फोर्ड का सिद्धान्त

(4) लिबिंग का सिद्धान्त

उत्तर- 1


30. सर्वप्रथम पारिस्थितिकीय पिरामिड को समझाया था?

(1) चार्ल्स ऐल्टन ने

(2) चार्ल्स इर्विन ने

(3) चार्ल्स ऐडिसन ने

(4) चार्ल्स ऐमर्सन ने

उत्तर- 1


31. कोशिका की सबसे छोटी इकाई जिसे नग्न आँखों से देख सकते हैं?

(1) 1 माइक्रोन

(2) 10 माइक्रोन

(3) 100 माइक्रोन

(4) 1000 माइक्रोन

उत्तर- 3


32. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में प्रयुक्त अभिरंजक है?

(1) PAS

(2) पेरा रोसेलिन

(3) ऑस्मियम टेट्रा ऑक्साइड

(4) हीमेटॉक्सिलिन

उत्तर- 3


33. निम्न में से कौन सी इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी के लिए पूर्वापेक्षा है?

(1) वैक्यूम

(2) जीवित पदार्थ

(3) प्रकाश का स्रोत

(4) रिफ्लेक्टर

उत्तर- 1


34. स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप प्रयुक्त होता है

(1) कोशिका/ऊतक की आकारिकी के लिए

(2) तंत्र विश्लेषण में

(3) फ्लोरेसेंट के लिए

(4) अंग तंत्र के लिए

उत्तर- 1


35. क्रोमैटोग्राफी किस सिद्धान्त पर आधारित है?

(1) विभिन्न दरों पर पारण

(2) अलग-अलग दर पर अवशोषण

(3) जैव-रसायनों की क्रियाशीलता

(4) (1) व (2) दोनों

उत्तर- 4


36. पोलिमेरेज चैन रिएक्शन के लिए आवश्यक है?

(1) न्यूक्लियोटाइड्स

(2) मैग्नीशियम क्लोराइड

(3) बफर

(4) यह सभी

उत्तर- 4


37. PCR में डीएनए प्रवर्धन प्रक्रम में बफर pH

आवश्यक है?

(1) 8.3-8.8

(2) 6.00

(3) 7.4

(4) 6.9-7.2

उत्तर- 1


38. प्राइमर अनीलन के लिए आवश्यक तापक्रम है

(1) 15° – 35°C

(2) 45° - 75°C

(3) 55° – 65°C

(4) 25°– 35°C

उत्तर- 3


39. PCR में DNA पॉलीमेरेज की आवश्यक मात्रा है

(1) 1-2.5 यूनिट

(2) 5-6.00 यूनिट

(3) 3.4-5.4 यूनिट

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


40. पीसीआर में प्राइमर की मात्रा आवश्यक है

(1) 0.5–1.0 μM

(2) 2.5-3.0 μM

(3) 1–1.5 μM

(4) 2.1–2.5 μM

उत्तर- 1


41 प्रतिबन्धन एन्जाइम संश्लेषित होते हैं?

(1) केवल बैक्टीरिया द्वारा

(2) यीस्ट तथा बैक्टीरिया द्वारा

(3) यूकैरियोटिक कोशिकाओं द्वारा

(4) सभी प्रकार की कोशिकाओं द्वारा

उत्तर- 1


42. पीसीआर में DNA विकृतन तापमान रखा जाता है?

(1) 1 मिनट के लिए 95 °C

(2) 2 मिनट के लिए 50 °C

(3) 3 मिनट के लिए 63 °C

(4) 10 मिनट के लिए 45 °C

उत्तर- 1


43. पब्मेड है?

(1) साहित्य का उद्धरण डेटाबेस

(2) मेडकाउ न्यूरो डिसऑर्डर बीमारी

(3) होग्रेस बॉक्स विशिष्ट श्रृंखला के साथ

(4) डाउनस्ट्रीम साइट की टर्मिनेटर शृंखला

उत्तर- 1


44. ORF क्या है?

(1) समीपस्थ कॉडोन के निरंतर समूह जो ATG से प्रारम्भ तथा TGA, TAA या TAG से समाप्त होते हैं।

(2) DNA की अविशिष्ट श्रृंखला जो कि प्रतिकृत नहीं होती, साथ ही इसके चारों ओर पाये जाने वाले नष्टकारी कारकों से संरक्षित रहती है।

(3) DNA अनुक्रम की सबसे छोटी इकाई आधारभूत तथ्य प्रदर्शित करें।

(4) सबसे लम्बी श्रृंखला

उत्तर- 1


45. राइबोजाइम है?

(1) राइबोसोम एवं प्रोटीन

(2) राइबोसोम से बने प्रोटीन

(3) DNA

(4) RNA अणु

उत्तर- 4


46. सेंटीमॉर्गन है

(1) ड्रोसोफिला की आँख के चिह्नित वर्णक का भाग

(2) दो जीन्स के मध्य एक प्रतिशत पुनर्योजन।

(3) वह पदार्थ जिसके द्वारा गुणसूत्र निर्मित होते हैं।

(4) DNA क्लोनिंग की इकाई

उत्तर- 2


47. आँख, संयुक्त सूक्ष्मदर्शी तथा इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्रमशः हैं

(1) 100μm, 0.25μm और 10A°

(2) 100μm, 100nm और 100

(3) 1mm, 10μm और 100nm

(4) 1mm, 0.5μm और 1A°

उत्तर- 1


48. झील में नाइट्रोजन का/के मुख्य स्रोत है/हैं

(1) चट्टानें

(2) वातावरण

(3) प्रकाश संश्लेषण

(4) ये सभी

उत्तर- 2


49. निम्न में से कौन सा बाह्य कोशिकीय संकेतन नहीं है?

(1) साइक्लिक AMP

(2) ऑटोक्राइन

(3) पेराक्राइन

(4) एण्डोक्राइन

उत्तर- 1


50. T- लिम्फोसाइट के द्वारा प्रतिजनी प्रेरण की अनुक्रिया में कोशिका संकेतन मार्ग है?

(1) अन्तःस्रावी संकेतन

(2) जुक्स्टाक्राइन संकेतन

(3) पेराक्राइन संकेतन

(4) ऑटोक्राइन संकेतन

उत्तर- 4


51. निम्न में से कौन सा कोशिका सतह ग्राही से क्रिया नहीं करता है?

(1) गैस्ट्रीन

(2) ग्लुकागोन

(3) टेस्टोस्टेरोन

(4) इन्सुलिन

उत्तर- 3


52. निम्न में से कौन सा G-प्रोटीन कोशिका की वृद्धि को नियंत्रित करता है?

(1) Rho

(2) Ras

(3) Ran

(4) Rab

उत्तर- 2


53. रसायन संकेतन किसके द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?

(1) ऑटोक्राइन संकेतन

(2) सिनेप्टिक ट्रांसमिशन

(3) पेराक्राइन संकेतन

(4) ऑटोस्टिमुलेशन

उत्तर- 3


54. निम्न में से कौन सा तथ्य G प्रोटीन के लिए सही नहीं है?

(1) G प्रोटीन GDP से जुड़ने के बाद सक्रिय होता है।

(2) ग्वानीन न्यूक्लियोटाइड G प्रोटीन का नियमन करता है।

(3) G प्रोटीन संकेतन प्रवाह में शामिल होता है।

(4) ये सभी

उत्तर- 1


55. निम्न में से कौन सा क्रियाशील प्रोटीन नहीं है?

(1) किरैटिन

(2) यूरीएज

(3) अमाइलेज

(4) इन्वर्टेज

उत्तर- 1


56. परिवर्ती जो संख्यात्मक रूप से प्रदर्शित हो सकते हैं-

(1) निरंतर परिवर्ती

(2) मात्रात्मक परिवर्ती

(3) गुणात्मक परिवर्ती

(4) विशुद्ध परिवर्ती

उत्तर- 2


57. प्राणी का रंग है-

(1) निरंतर परिवर्ती

(2) विशुद्ध परिवर्ती

(3) गुणात्मक परिवर्ती

(4) मात्रात्मक परिवर्ती

उत्तर- 3


58. जेनेटिक अभियांत्रिकी में प्रयुक्त मुख्य उपयोगी प्लाज्मिड वाहक है?

(1) pBR325

(2) pBR328

(3) pBR322

(4) pBR335

उत्तर- 3


59. H2O2 अपघटनकारी एंजाइम है?

(1) लाइपेज

(2) सक्सिनेट डीहाइड्रोजेनेज

(3) कैटालेज

(4) ग्लुटेथिऑन सक्सिनेट साइक्लेज़

उत्तर- 3


60. निम्न में से कौन सा एंजाइम PIP2 पर कार्य करता है एवं IP3 व DAG का निर्माण करता है?

(1) प्रोटीन काइनेज C

(2) एडिनाइलिल साइक्लेज

(3) फोस्फोलाइपेज C

(4) काइनेजेज

उत्तर- 3


61. हरित लवक का DNA होता है।

(1) केन्द्रकीय DNA के समान

(2) एकल रेखीय रज्जुक

(3) दोहरा वृत्ताकार रज्जुक

(4) एकल वृत्ताकार रज्जुक

उत्तर- 3


62. निम्न में से कौन सा द्वितीयक संदेशवाहक के रूप में कार्य करता है?

(1) प्रोटीन काईनेज A

(2) आयन चैनल

(3) साइक्लिक AMP

(4) GABA

उत्तर- 3


63. एक-दूसरे पर निर्भर दो जातियों का साहचर्य जाना जाता हैं

(1) परजीविता

(2) सहभोजिता

(3) सहोपकारिता

(4) सहजीवन

उत्तर- 4


64. निम्न में से कौन ऊर्जा प्रवाह में उच्चतम ऊर्जा ग्रहण करता है?

(1) प्राथमिक उपभोक्ता

(2) द्वितीयक उपभोक्ता

(3) तृतीयक उपभोक्ता

(4) उत्पादक

उत्तर- 4


65. लाइकेन में शैवाल एवं कवक का साहचर्य

वर्णित करता है

(1) परजीविता

(2) सहजीवन

(3) सहोपकारिता

(4) सहभोजिता

उत्तर- 2


66. पारिस्थितिकीय निकेत सामान्यतः अधिवासित

किये जाते हैं

(1) एक छोटा समुदाय

(2) तीव्र वृद्धि करने वाली जातियाँ

(3) प्रतिस्पर्धी जातियाँ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


67. निम्न में से किस पारितन्त्र में निम्नतम उत्पादन है?

(1) छिछला समुद्र

(2) घास स्थल

(3) गहरा समुद्र

(4) आर्द्र जंगल

उत्तर- 1


68. वह क्षेत्र जहाँ दो पारितन्त्र आपस में मिलकर

मिश्रित होते हैं?

(1) निकेत

(2) ऐज प्रभाव

(3) इकोटोन

(4) इकोटाइप

उत्तर- 3


69. पृथ्वी के सभी जीवित प्राणी बनाते हैं

(1) जीवोम

(2) जैवमण्डल

(3) समुदाय

(4) साहचर्य

उत्तर- 2


70. भोपाल गैस त्रासदी किसके रिसाव के कारण हुई थी?

(1) आइसोसायनिक अम्ल

(2) आइसोप्रोपिल थायोसाइनेट

(3) मेथिल आइसोसाइट

(4) क्लोरोफ्लुओरोकार्बन

उत्तर- 3


71. मिनामाता बीमारी जल में ..... प्रदूषण के कारण होती है।

(1) कॉपर आइसोसाइनाइड

(2) जिंक

(3) मरकरी

(4) समुद्र में तेल के रिसाव से

उत्तर- 3


72. वह जाति जो भौगोलिक पृथक्करण के कारण बनती है

(1) समस्थानिक

(2) विस्थानिक

(3) हिटेरोपैट्रिक

(4) जिओपैट्रिक

उत्तर- 2


73. तल में रहने वाले प्राणी हैं

(1) वृक्षीय

(2) गिगेंटिक

(3) बेन्थोस

(4) बोटम फिलोपैट्रिक

उत्तर- 3


74. यूनेस्को द्वारा जारी "मानव एवं जैवमण्डल"

कार्यक्रम कब शुरू हुआ था?

(1) 1981 (2) 1971

(3) 1975 (4) 1983

उत्तर- 1


75. बायोसिनोसिस शब्द दिया था

(1) कार्ल मोबिउस

(2) टी. एन. हक्सले

(3) एम. पी. एन. थुम्बविले

(4) टी. राजन विरावली

उत्तर- 1


76. निम्न में से कौन से एंजाइम हैं?

(1) गैस्ट्रीन, लाइपेज एवं ट्रिप्सिन

(2) रेनिन, ट्रिप्सिन एवं एमाइलोप्सिन

(3) एन्टेरोकाइनेज, लाइपेज एवं ट्रिप्सिन

(4) पेप्सिन, लाइपेज एवं ट्रिप्सिन

उत्तर- 4


77. निम्न में से कौन एंजाइम खोज के लिए नोबेल विजेता है?

(1) बकनर

(2) फ्लेमिंग

(3) आल्टमान

(4) एलेक्जेंडर

उत्तर- 1


78. निम्न में से किस शिरा में निम्नतम यूरिया होगा?

(1) हिपेटिक पोर्टल शिरा

(2) पल्मोनरी शिरा

(3) वृक्क शिरा

(4) हिपेटिक अतिरिक्त पोर्टल शिरा

उत्तर- 3


79. मानव के रक्त में श्वेताणु एवं रक्ताणु का अनुपात है.

(1) 1:200

(2) 1:150

(3) 2:350

(4) 1:500

उत्तर- 4


80. अगर हीमोग्लोबिन हीमोसाइनिन से प्रतिस्थापित हो तो रक्त ले जाएगा

(1) अधिक ऑक्सीजन

(2) कम ऑक्सीजन

(3) कोई परिवर्तन नहीं

(4) समान ऑक्सीजन

उत्तर- 2


81. कोर्डे टेन्डीनी पाई जाती है

(1) ट्रंकस आर्टिरिओसस

(2) निलयी हृदय

(3) शिरा

(4) आलिन्द भित्ति

उत्तर- 2


82. स्तनधारियों के हृदय में दायें आलिन्द एवं निलय के मध्य त्रिपालि वाल्व होता है

(1) अर्ध चन्द्र वाल्व

(2) द्विवलनी वाल्व

(3) त्रिवलनी वाल्व

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


83. तन्त्रिका का वह भाग जो प्रोटीन संश्लेषण जैसे आधारभूत कोशिकीय कार्य सम्पन्न करता है

(1) डेन्ड्राइट्स

(2) एक्जोन

(3) सोमास

(4) सिनेप्टिक नोब

उत्तर- 3


 84. माइस्नर कणिकाएँ पायी जाती हैं

(1) यकृत में

(2) अग्न्याशयी एसिनी में

(3) त्वचा में

(4) न्यूरोन्स में

उत्तर- 3


85. उभयचारियों में जेकब्सन अंग को जाना जाता है।

(1) जठरान्त्रीय जालक

(2) टेम्पोरल मस्तिष्क अक्ष

(3) वेमेरो नेसल अंग

(4) वृष्णीय एपिडाइडिमल जालक

उत्तर- 3


86. रात्रिचर प्राणियों में होता है

(1) शंकु कोशिकाएँ आधिक्य

(2) शलाका कोशिकाएँ आधिक्य

(3) शंकु कोशिकाएँ अनुपस्थित

(4) शंकु एवं शलाका कोशिकाएँ समान

उत्तर- 3


87. खरगोश में मेंढक की तुलना में सुनने की क्षमता ज्यादा अच्छी (बेहतर) होती है

(1) तीन अर्ध वृत्ताकार नलिकाओं के कारण

(2) टिम्पेनिक झिल्ली के कारण

(3) गतिशील पिन्ना के कारण

(4) अण्डाकार गवाक्ष के कारण

उत्तर- 2


88. फिलाडेल्फिया गुणसूत्र किस रोग से पीड़ित रोगी में पाए जाते हैं?

(1) ल्यूकेमिया

(2) वर्णान्धता

(3) जठरान्त्रीय बीमारी

(4) पेलाग्रा

उत्तर- 1


89. समसूत्री उपकरण बने होते हैं

(1) तर्क तंतु

(2) तारक किरण

(3) तारक केन्द्र

(4) इन सभी

उत्तर- 4


90. निम्न में से किसमें DNA अनुपस्थित होता है?

(1) माइटोकोंड्रिया

(2) टोबेको मोसैक वायरस

(3) जीवाणुभोजी वायरस

(4) क्लोरोप्लास्ट

उत्तर- 2


91. अन्तरावस्था में सबसे लम्बी प्रावस्था निम्न में से कौन सी है?

(1) संश्लेषण प्रावस्था

(2) G (प्रथम गैप अवधि)

(3) G2 (द्वितीय गैप अवधि)

(4) सभी प्रावस्थाएँ समान अवधि की

उत्तर- 2


92. कोशिका चक्र की G, प्रावस्था वर्णित करती है

(1) m RNA संश्लेषण

(2) कोशिकाद्रव्य विभाजन

(3) अधिकतम कोशिका वृद्धि

(4) कोशिकाद्रव्य विपाटन  

उत्तर- 1


93. डीएनए की क्रियात्मक इकाई है

(1) डीऑक्सीराइबोस शर्करा

(2) प्यूरिन

(3) पिरिमिडीन

(4) सिस्ट्रोन

उत्तर- 4


94. जीन हैं

(1) हिस्टोन अणु द्वारा निर्मित संरचना

(2) लिपोप्रोटीन

(3) पोलिन्यूक्लियोटाइड

(4) ग्लाइकोप्रोटीन एवं हिस्टोन्स

उत्तर- 3


95. इंटरफेरॉन की अवधारणा दी थी

(1) पॉलबर्ग एवं जेकब्सन

(2) मॉर्गन एवं नॉल

(3) इसाक एवं लिन्डेनमान

(4) विल्सन एवं वाकर

उत्तर- 3


96. थेलेसिमिया का कारण है

(1) बिंदु उत्परिवर्तन

(2) अलिंगसूत्री प्रभाविता

(3) सकल उत्परिवर्तन

(4) अलिंगसूत्री अप्रभाविता

उत्तर- 1


97. स्केनिंग इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता है

(1) .2 nm

(2) .1 nm

(3) 20nm

(4) 10nm

उत्तर- 1


98. स्पेक्ट्रोस्कॉपी में फोरियर ट्रांसफॉर्म के कार्य का आधार है

(1) स्पिन-स्पिन विपाटन गणना हेतु उपयोग।

(2) रसायन शिफ्ट गणना हेतु उपयोग।

(3) इलेक्ट्रॉन ट्रांजीशन का संकेत में बदलना।

(4) समय डोमेन को आवृत्ति डोमेन में बदलना।

उत्तर- 4


99. रेडियो-सक्रिय पदार्थ की अवशोषित खुराक की इकाई है

(1) ग्रे

(2) रेम

(3) रोएन्टजन

(4) सीवर्ट

उत्तर- 1


100. जीन के परीक्षण में पाया कि न्यूक्लिओटाइड का 20% C अवशिष्ट है, तो A + T का प्रतिशत होगा

(1) 60%

(2) 20%

(3) 45%

(4) 40%

उत्तर- 1


101. निम्न में से कौन सा पदार्थ किसी भी परिस्थिति में कोशिका झिल्ली को पार नहीं कर सकता?

(1) DNA

(2) जल

(3) वसा अम्ल

(4) एथेनोल

उत्तर- 1


102. कोलेजन में आधिक्य होते

(1) ग्लाइसीन एवं प्रोलीन

(2) ग्लाइसीन एवं ग्लुटामेट

(3) ग्लुटामीन एवं आर्जिनिन

(4) ग्लुटामीन एवं ल्युसिन

उत्तर- 1


103. निम्न में से कौन सी क्रोमेटोग्राफी तकनीक एल्बुमिंस के पृथक्करण में काम आती है?

(1) आयन एक्सचेंज क्रोमैटोग्राफी

(2) पेपर क्रोमैटोग्राफी

(3) जेल फिल्ट्रेशन क्रोमैटोग्राफी

(4) जलविरागी क्रोमैटोग्राफी

उत्तर- 1


104. अभिकर्मक जो तनु परत क्रोमैटोग्राफी में एमिनो अम्लों के लिए प्रयुक्त होता है

(1) ब्रोमोफिनोल

(2) कोमाजी ब्रिलियंट ब्लू

(3) निनहाईड्रीन

(4) ऐथीडियम ब्रोमाइड

उत्तर- 3


105. निम्न में से कौन सी आणविक तकनीक समान आणविक भार के प्रोटीन्स को अलग करने में प्रयुक्त होती है?

(1) बंधुता क्रोमैटोग्राफी

(2) आयन ऐक्सचेंज क्रोमैटोग्राफी

(3) जेल फिल्ट्रेशन क्रोमैटोग्राफी

(4) एस डी एस पेज इलेक्ट्रोफोरेसिस

उत्तर- 3


106. DNA प्रोटीन अन्योन्यक्रिया इसके द्वारा सम्पन्न की जाती है

(1) जेलं फिल्ट्रेशन

(2) जेल शिफ्ट ऐसे

(3) DNA फिंगरप्रिंटिंग

(4) डायलिसिस

उत्तर- 2


107. इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र में धात्विक एंजाइम में धातु के ऑक्सीकरण अपचयन अध्ययन के लिए कौन सी तकनीक उपयोग में ली जाती है?

(1) इलेक्ट्रॉन स्पिन रेजोनेंस

(2) मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग

(3) क्रिस्टेलोग्राफी

(4) फोरियर ट्रांसफॉर्म स्पेक्ट्रोस्कोपी

उत्तर- 1


108. निम्न में से कौन सा आई आर (अवरक्त) सक्रिय यौगिक है?

(1) CO

(2) H₂0

(3) N2

(4) O2

उत्तर- 1


109. निम्न में से कौन सी तकनीक प्रोटीन-लिगेंड अंतःक्रिया में पारस्परिक क्रिया करने वाले अवशिष्ट के अध्ययन के लिए उपयोगी है?

(1) एक्स रे क्रिस्टेलोग्राफी

(2) सीडी स्पेक्ट्रोस्कॉपी

(3) फ्लुओरोसेंस स्पेक्ट्रोस्कॉपी

(4) एम आर आई

उत्तर- 1


110. वर्तमान में राजस्थान के किस संरक्षित क्षेत्र में बाघ पाये जाते हैं?

(1) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य

(2) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान

(3) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

(4) इन सभी

उत्तर- *


111. निम्न में से कौन सा माइटोकोंड्रिया की आन्तरिक झिल्ली को चिह्नित करने हेतु उपयोग में लाया जाता है?

(1) सक्सीनेट डिहाइड्रोजिनेज

(2) ATP सिन्थेज

(3) सक्सिनायल Co-A सिन्थेज

(4) कार्डियोलिपिन

उत्तर- 4


112. मानव में जीरोडर्मा पिगमेंटोसम किसके द्वारा उत्परिवर्तन से संबंधित है

(1) फोटोरिएक्टिवेशन

(2) न्यूक्लियोटाइड एक्सीज़न रिपेयर

(3) बेस एक्सीज़न रिपेयर

(4) मिसमेच रिपेयर

उत्तर- 2


113. निम्न में से किस स्तर में अधिकतम जीवजात होंगे?

(1) एपिलिम्निओन

(2) मेटालिम्निओन

(3) हाइपोलिम्निओन

(4) अफोटिक क्षेत्र

उत्तर- 1


114. निम्न में से कौन सा एंजाइम कोर्नबर्ग के नाम से जाना जाता है?

(1) DNA लाइगेज

(2) DNA पोलिमरेज I

(3) टोपोआईसोमरेजेज –II (गाईरेजेज

(4) रेस्ट्रीक्शन एण्डोन्यूक्लिएजेज

उत्तर- 2


115. निम्न में से किस जलाशय की अधिकतम जैविक ऑक्सीजन माँग होगी?

(1) ऑलिगोट्रोफिक

(2) यूट्रोफिक

(3) डिस्ट्रोफिक

(4) मिजोट्रोफिक

उत्तर- 2


116. गोल्गी सम्मिश्र के कार्य है/हैं

(1) सोर्टिंग एवं पैकेजिंग

(2) त्रावण

(3) लाइसोसोम का जीवात्जनन

(4) ये सभी

उत्तर- 4


117. निम्न में से सर्वप्रथम अर्धसंरक्षी रेप्लिकेशन की अवधारणा दी थी?

(1) वॉटसन एवं क्रिक

(2) मेककार्टी एवं जगदीश

(3) फ्रेडरिक मिशर

(4) मेसेल्सन एवं स्टाहल

उत्तर- 1


118. बोम्बिकोल है?

(1) हॉर्मोन

(2) फेरोमोन

(3) एंजाइम

(4) प्रोटीन

उत्तर- 2


119. सुंदरवन वन्य-जीव अभयारण्य स्थित है

(1) उत्तराखंड

(2) कर्नाटक

(3) पश्चिम बंगाल

(4) तेलंगाना

उत्तर- 3


120. शिकारी देवी वन्य-जीव अभयारण्य स्थित है

(1) तेलंगाना

(2) बिहार

(3) महाराष्ट्र

(4) हिमाचल प्रदेश

उत्तर- 4


121. निम्न में से कौन सा प्राणी अभी विलुप्त हुआ है?

(1) टेरोडेक्टाइल

(2) तेंदुआ

(3) डोडो  

(4) ममोह

उत्तर- 3


122. वन महोत्सव कार्यक्रम प्रारम्भ किया था?

(1) धीरूभाई अम्बानी

(2) सुन्दरलाल बहुगुणा

(3) बाबा आम्टे

(4) अमृता देवी

उत्तर- 3


123. निम्न में से कौन सा सही नहीं है?

(1) मानस - असम

(2) कॉर्बेट - उत्तर प्रदेश

(3) सुंदरवन - पश्चिम बंगाल

(4) पेरियार - केरल

उत्तर- 2


124. कुम्भलगढ़ अभयारण्य स्थित है

(1) उदयपुर

(2) पाली

(3) धोलपुर

(4) राजसमन्द

उत्तर- *


125. निम्न में से कौन सा हॉर्मोन आंत्र से स्रावित होता है?

(1) मोटिलीन

(2) पीवाईवाई 3-36

(3) गैस्ट्रीन

(4) जीआईपी

उत्तर- 4


126. जीएलपी-1 की भूमिका है

(1) ग्लूकागोन का स्रवण

(2) ग्लूकोस उत्पादन का उद्दीपन

(3) अग्न्याशयी इन्सुलिन स्रवण का उद्दीपन

(4) उपापचय अवमंदन द्वारा प्रोटीन एवं वसा का उद्दीपन और संग्रहण

उत्तर- 3


127. क्रियाशीलता के आधार पर कौन सा युग्म सही नहीं है?

(1) पेराथायमोन प्रति कैल्सीटोनिन

(2) इन्सुलिन प्रति ग्लूकागोन

(3) एड्रेनैलिन प्रति नॉरएड्रेनैलिन

(4) थाइरोक्सिन प्रति पेराथाइरोक्सिन

उत्तर- 4


128. मानब के दन्त हैं-

(1) गर्तदंती, बहुबारदंती, विषमदंती

(2) अग्रदंती, एकबारदंती, समदंती

(3) गर्तदंती, द्विबारदंती, विषमदंती

(4) अग्रदंती, बहुबारदंती, समन्दित

उत्तर- 3


129. कोर्टी के अंग का सही वर्णन है

(1) अंत-कर्ण कोशिका आवाज प्रवर्धक होती है।

(2) अपेक्स अधिक आवृत्ति की आवाज हेतु अभ्यस्त होती है।

(3) स्केला मीडिया पेरिलिम्फ से भरा होता है।

(4) अपेक्स पर आधारीय झिल्ली का फैलाव होता है।

उत्तर- 4


130. बीटा ऐड्रेनरजिक ग्राही प्रतिग्राही का निम्न में से कौन सा प्रभाव फुफ्फुसीय कार्य पर होता है?

(1) ब्रोंकिओलर शिथिलन

(2) ब्रोंकिओलर संकुचन

(3) घटती जैविक बल क्षमता

(4) कुल फेफड़े की घटती क्षमता

उत्तर- 1


131. इन्सुलिन के समान वृद्धि कारक-1 (IGF-1) का स्रावण होता है

(1) यकृत से

(2) अग्न्याशय से

(3) आमाशय से

(4) आंत्र से

उत्तर- 1


132. मध्यजनन स्तर के व्युत्पन्न अंग अथवा ऊतक हैं-

(1) वृषण, रक्त, एड्रिनल ग्रंथि

(2) वृक्क, वृषण, आंत्र

(3) अग्न्याशय, वृक्क, रक्त

(4) वृषण, वृक्क, रक्त

उत्तर- 4


133. वह स्थिति जिसमें रात्रि के समय सामने से आते हुए वाहन के अधिक प्रकाश से अस्थाई अन्धता आती है। निम्न में से कौन सा सही वर्णन है?

(1) अस्थायी अन्धता सोडियम चैनल आन्तरिकीकरण के कारण

(2) रात्रि दृष्ट प्रक्रम चैनल द्वारा स्थानान्तरित घ्राण चेतना

(3) रोडोप्सिन के विफोस्फोरिलिकरण के दृष्टि पुनर्भरण के कारण

(4) छड़ों में प्रकाश द्वारा ग्वानिलिल साइक्लेज सक्रिय प्रोटीन के संदमन द्वारा

उत्तर- 3


134. घटते निलय निकास के हृदयी चक्र प्रावस्था को इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम में निम्न में से किस संकेत द्वारा प्रदर्शित करते हैं?

(1) P तरंग

(2) T तरंग

(3) ST सेगमेंट

(4) QRS समिश्र

उत्तर- 2


135. निम्न में से किसकी कमी हाइपोप्रोथ्रोम्बीनेमिया का कारण है?

(1) पेंटोथेनिक अम्ल

(2) पाइरोडोक्सिन

(3) टेरोइलग्लूटामिक अम्ल

(4) फाइलोक्वीनोन

उत्तर- 4


136. निम्न में से कोलेसिस्टोकाइनिन का कार्य है:

(1) एचसीएल स्रावण

(2) म्यूकस का स्रावण

(3) पित्त का स्रावण

(4) बाइकार्बोनेट आयन एवं जाइमोजन का स्रावण

उत्तर- 3


137. निम्न में से किस धात्विक एंजाइम में आयरन नहीं है?

(1) हिम एरिथ्रिन

(2) एरिथ्रोक्रुओरीन

(3) हीमोग्लोबिन

(4) हीमोसाइनिन

उत्तर- 4


138. आन्त्रीय द्रव्य में निम्न में से किसकी अधिकतम बफरिंग क्षमता होती है?

(1) बाइ-कार्बोनेट तंत्र

(2) अमोनियम-अमोनिया तंत्र

(3) फॉस्फेट तंत्र

(4) हीमोग्लोबिन

उत्तर- 1


139. रक्त में अधिकतम कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन होता है

(1) प्लाज्मा प्रोटीन द्वारा

(2) प्लाज्मा के बाई कार्बोनेट द्वारा

(3) प्लाज्मा में घुलाव द्वारा

(4) रक्त कोशिकाद्रव्यी द्वारा

उत्तर- 2


140. हृदय का स्टर्लिंग नियम व्याख्या करता है-

(1) हृदय की संकुचन ऊर्जा एवं हृदयी पेशियों के तंतु की लम्बाई के मध्य सम्बन्ध

(2) हृदय के हृदयी निकास में वृद्धि

(3) हृदय की बड़ी दर व्यायाम द्वारा बढ़ती है।

(4) कमजोर हृदय के संचालन में कार्य नहीं करता है।

उत्तर- 1


141. निम्न में से कौन से हृदय के पेसमेकर कहलाते हैं?

(1) SA नोड

(2) AV नोड

(3) हिज के बण्डल

(4) पुरकिन्जे तंत्र

उत्तर- 1


142. हृदय चक्र के दौरान द्वितीय हृदय ध्वनि का कारण है-

(1) निलयी भराव

(2) निलयी भित्ति में प्रकुंचन के दौरान कम्पन

(3) महाधमनी एवं फुस्फुसीय वाल्व के बंद होने से

(4) आलिंदी-निलयी वाल्व के बंद होने से

उत्तर- 3


143. निम्न में से कौन सी दवाई ATP सिन्थेज का अवमंदन करती है?

(1) ओलिगोमाइसिन

(2) पेरासिटामोल

(3) सोडियम अजोट क्लोराइड

(4) सोडियम बेंजोएट

उत्तर- 1


144. निम्न में से कौन सा एंजाइम के प्रतिस्पर्धी निरोधक की व्याख्या करता है?

(1) Vmax को प्रभावित करता हुआ, घटता Km

(2) Vmax को बिना प्रभावित करते हुए बढ़ता Km

(3) Vmax को बिना प्रभावित करता घटता Km

(4) Km एवं Vmax अलग-अलग प्रभावित करते हुए

उत्तर- 2


145. निम्न में से कौन सा जठरांत्र संकेतक पदार्थ सिम्पेथेटिक तांत्रिक अंतरस्थ से स्रावित होकर आंत के स्त्राव को कम करता है?

(1) हिस्टामिन

(2) वहिनीसक्रिय आंत्र पेप्टाइड

(3) गैस्ट्रीन मुक्तिकारक पेप्टाइड

(4) पदार्थ P

उत्तर- 1


146. निम्न में से कौन से पदार्थ के छोटी आंत्रीय ऐपिथिलियम द्वारा अवशोषण हेतु सोडियम आयन आवश्यक होता है?

(1) ग्लिसरोल का एपिकल उग्रहण

(2) डाईपेप्टाइड एपिकल का उद्ग्रहण

(3) बेसोलेटेरल ग्लुकोज परिव

(4) बेसोलेटेरल एमिनो एसिड परिवहन

उत्तर- 2


147. ___________ के आन्त्रीय अवशोषण के लिए मिशेल निर्माण आवश्यक होता है।

(1) ग्लिसरोल

(2) पित्त अम्ल

(3) विटामिन B12

(4) विटामिन D

उत्तर- 4


148. इलेक्ट्रॉन परिवहन शृंखला में निम्न में से कौन सा तीसरा इलेक्ट्रॉन ग्राही है?

(1) एनएडी कोएंजाइम

(2) साइटोक्रोम C

(3) साइटोक्रोम B

(4) कोएंजाइम Q

उत्तर- 4


149. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

(1) अग्न्याशयी अल्फा कोशिका - ग्लुकागोन

(2) के -कोशिका - ग्लुकागोन लाइक पेप्टाइड -1

(3) एल-कोशिका - गैस्ट्रिक अवमंदक पॉलीपेप्टाइड

(4) कुफर कोशिका – साइटोकाइन्स

उत्तर- 3


150. स्तनधारी वृक्क में निम्न में से कौन सा भाग मूत्र सान्द्रण हेतु उत्तरदायी है?

(1) बोमन कैप्सूल

(2) समीपस्थ संवलित नलिकाएँ

(3) दूरस्थ संवलित नलिकाएँ

(4) हेनले लूप

उत्तर- 4


Post a Comment

0 Comments