assistant professor 2020 drawing and painting-I

असिस्टेंट प्रोफेसर Drawing & Painting-I का हल प्रश्न पत्र 

परीक्षा तिथि: 02 अक्टूबर, 2021

पुस्तिका में प्रश्नों की संख्या 150

समय 3.00 घण्टे,  अधिकतम अंक: 75  

RPSC Paper - PDF

Answer Key- PDF


1. चित्र में काले-सफेद रंग के प्रयोग को कहते हैं?

(1) बहुवर्णीय नियोजन

(2) वर्ण शून्यता

(3) एक वर्णीय

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


2. तीन प्राथमिक रंग कौन से हैं?

(1) नारंगी, हरा, बैंगनी

(2) लाल, पीला, नीला

(3) लाल, काला, नीला

(4) लाल, सफेद, नीला

उत्तर- 2


3. पोत किस का गुण है?

(1) धरातल

(2) आकार

(3) रेखा

(4) रंग

उत्तर- 1


4. पोत का वर्गीकरण कितने भागों में किया जाता है?

(1) दो भागों में

(2) चार भागों में

(3) आठ भागों मेंअअअ

(4) तीन भागों में

उत्तर- 4


5. प्रमाण को अन्य रूप में भी जाना जाता है?

(1) सम्बद्धता का सिद्धान्त

(2) रेखांकन का सिद्धान्त

(3) रेखा का सिद्धान्त

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


6. मधुबनी शैली किस राज्य में विकसित हुई?

(1) मध्यप्रदेश

(2) राजस्थान

(3) बिहार

(4) गुजरात

उत्तर- 3


7. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मध्यप्रदेश की महादेव पर्वत श्रृंखला में स्थित है?

(1) पंचमढी

(2) रायगढ़

(3) रायपुर

(4) मिर्जापुर

उत्तर- 1


8. प्रागैतिहासिक कला का मुख्य विषय क्या था?

(1) प्रकृति दृश्य

(2) शिकार दृश्य

(3) पर्वतीय दृश्य

(4) मानवाकृतियाँ

उत्तर- 2


9. निम्नलिखित में से कौन से केन्द्र प्रागैतिहासिक कला के केन्द्र हैं?

(1) हौशंगाबाद

(2) मिर्जापुर

(3) आदमगढ़

(4) उक्त सभी

उत्तर- 4


10. प्रागैतिहासिक चित्र किस धरातल पर चित्रित किये गये थे?

(1) गुफा भित्ति पर

(2) कागज पर

(3) कपड़े पर

(4) केनवास पर

उत्तर- 1


11. भीम बेटका की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?

(1) राजस्थान

(2) बिहार

(3) उत्तरप्रदेश

(4) मध्यप्रदेश

उत्तर- 4


12. पंचमढ़ी के गुफा चित्रों को खोजने का श्रेय किसको जाता है?

(1) डी.एच. गार्डन

(2) मनोरंजन घोष

(3) स्टुअर्ट पिगॉट

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


13. पंचमढ़ी की गुफाएँ किस नदी के तट पर स्थित हैं?

(1) नर्मदा

(2) कावेरी

(3) यमुना

(4) गंगा

उत्तर- 1


14. 1910 में सिंघनपुर के विशिष्ट शिला रेखांकनों को खोजने का श्रेय किसको जाता है?

(1) अमलानन्द घोष

(2) पर्सी ब्राउन

(3) सी. डब्ल्यू. एन्डर्सन

(4) कार्लाइल

उत्तर- 3


15. मानव द्वारा घर बनाने की कला का प्रारम्भ किस काल में हुआ?

(1) पुरापाषाण युग

(2) मध्यपाषाण युग

(3) नवपाषाण युग

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


16. प्रागैतिहासिक मानव ने बहुत कम रेखाओं में क्या व्यक्त किया था?

(1) अनुभूतियों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति

(2) जानवरों की गतिविधि

(3) विभिन्न आकृतियाँ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


17. 1958 में भीम-बेटका के प्रागैतिहासिक चित्र किसने खोजे?

(1) वी. एस. वाकणकर

(2) डॉ. अभय वर्मा

(3) पर्सी ब्राउन

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


18. निम्नलिखित में से प्रागैतिहासिक गुफा चित्रों की महत्त्वपूर्ण विशेषताएं कौन सी हैं?

(1) आत्म संतुष्टि और भावों की अभिव्यक्ति दूसरों तक पहुंचाना

(2) अपनी सरल व प्रसन्नतापूर्ण प्रकृति को व्यक्त करना

(3) अपनी आस्था और विश्वास की कहानी बताना

(4) उक्त सभी

उत्तर- 4


19. किसने पंचमढ़ी क्षेत्र में फिर से अधिक मात्रा में चित्र खोजकर 1948 में “प्रीहिस्टोरिक एक्सप्लो इन इंडिया" में अपनी खोज को प्रकाशित करवाया?

(1) जी.आर. हण्टर

(2) एफ. आर. अलचिन

(3) अमलानन्द घोष

(4) डी. एच. गार्डन

उत्तर- 3


20. घोडमंगर की गुफाएं विन्ध्य पर्वत माला में किसके पास स्थित हैं?

(1) मिर्जापुर

(2) बेल्लारी

(3) रायगढ़

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


21. सिंधु घाटी सभ्यता की प्रथम खुदाई कहाँ से प्रारम्भ हुई?

(1) रोपड़

(2) हड़प्पा

(3) धोलावीरा

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


22. सिंधु घाटी के नागरिकों द्वारा कौन सी धातु बहुतायत से प्रयोग में लायी गयी?

(1) अष्ट धातु

(2) जस्ता

(3) मिश्रित स्वर्ण

(4) तांबा

उत्तर- 4


23. बेल्लारी की गुफाओं की खोज 1892 में किस अंग्रेज ऑफिसर ने की?

(1) एफ. फासेन्ट

(2) सी. डब्ल्यू. एन्डर्सन

(3) पर्सी ब्राउन

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


24. कनिंघम ने हड़प्पा टीला किस वर्ष में खोजा?

(1) 1888

(2) 1878

(3) 1868

(4) 1870

उत्तर- 2


25. हड़प्पन लिपि को किस नाम से जाना जाता है?

(1) देवनागरी

(2) ब्रेल

(3) हायरोग्लिफ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


26. मोहनजोदड़ो से प्राप्त वस्तुओं में सर्वाधिक रोमांचक "नर्तकी” की मूर्ति है, वह किस पदार्थ से बनी है?

(1) सेलखड़ी

(2) मिट्टी

(3) कांस्य

(4) ताम्र

उत्तर- 3


27. मोहनजोदड़ो से प्राप्त महत्त्वपूर्ण मूर्तियों में दाढ़ी मूँछ युक्त, सिर पर गोल अलंकरण धारण किये तथा बायें कंधे पर शॉल लिये एक आवक्ष प्रतिमा है। उसे किस रूप में जाना जाता है?

(1) पुजारी

(2) राजा

(3) नर्तक

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


28. सिंधु घाटी सभ्यता के उत्कृष्ट अवशेषों में व्यापक विस्तार में मिले अवशेष किसके हैं?

(1) सुव्यवस्थित नगर योजना

(2) भित्ति चित्र

(3) चित्रपट

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


29. जोगीमारा की गुफाएँ रायगढ़ पर किस क्षेत्र में स्थित हैं?

(1) सरगुजा क्षेत्र

(2) मिर्जापुर क्षेत्र

(3) रायपुर क्षेत्र

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


30. सीता बेंगरा गुफा किस रूप में महत्त्वपूर्ण है?

(1) कला दीर्घा

(2) नाट्यशाला

(3) निवास गृह

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


31. अजन्ता भारत के प्राचीनतम मठों में से एक है। यह गुफा मंदिरों का समूह महाराष्ट्र राज्य के किस शहर में स्थित है?

(1) पुणे

(2) मुम्बई

(3) जलगाँव

(4) औरंगाबाद

उत्तर- 4


32. सतपुड़ा की पहाड़ियों की अर्ध-चन्द्राकार घाटी में जहाँ से बघोरा नदी घूमती है, कौन से मंडप स्थित हैं?

(1) जोगीमारा

(2) बाघ

(3) अजन्ता

(4) सिगिरिया

उत्तर- 3


33. 'बोधिसत्त्व पद्मपाणि' का चित्र अजंता के किस नम्बर के गुफा मंदिर में चित्रित है?

(1) सोलह

(2) नौ

(3) दो

(4) एक

उत्तर- 4


34. उत्कृष्ट कृति जिसे सामान्यतः 'मरती हुई राजकुमारी' नाम से जाना जाता है अजन्ता की किस गुफा-नम्बर में चित्रित है?

(1) सत्रह

(2) सोलह

(3) दो

(4) छ:

उत्तर- 2


35. चट्टानों को काटकर बनाये गये बाघ गुफा मंदिर मध्यप्रदेश के धार जिले में किस नदी के तट पर स्थित है?

(1) बघोरा

(2) बाघिनी

(3) कावेरी

(4) नर्मदा

उत्तर- 2


36. बाघ के गुफा मंदिर-3 को प्रायः किस नाम से जाना जाता है?

(1) रंगमहल

(2) हाथीखाना

(3) पांडव गुफा

(4) पाठशाला

उत्तर- 2


37. बाघ में कुल कितने गुफा मंदिर हैं?

(1) नौ

(2) छ:

(3) आठ

(4) दस

उत्तर- 1


38. अजंता गुफा मंदिर समूह में इन गुफाओं में आज भी चित्र मौजूद हैं:

(1) 1, 3, 8, 5, 6, 2

(2) 1, 2, 9, 10, 16, 17

(3) 21, 25, 23, 13, 18

(4) 7, 8, 11, 6, 19, 20

उत्तर- 2


39. निम्नलिखित में से कौन सा चित्र अजंता गुफा मंदिर संख्या-2 में चित्रित है?

(1) बोधिसत्व वज्रपाणि

(2) बोधिवृक्ष की पूजा

(3) मरती हुई राजकुमारी

(4) महारानी माया का स्वप्न व विचार

उत्तर- 4


40. बाघ गुफा मंदिरों में चित्रों के अवशेष देखे जा सकते हैं?

(1) गुफा मंदिर नम्बर 4 व 5

(2) गुफा मंदिर नम्बर 1 व 3

(3) गुफा मंदिर नम्बर 4 व 8

(4) गुफा मंदिर नम्बर 8 व 9

उत्तर- 1


41. बाघ गुफा चित्रों के रेखाचित्र किसने बनाये?

(1) असित कुमार हल्दार

(2) नंदलाल बोस

(3) अवनीन्द्रनाथ टैगोर

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


42. बाघिनी नदी किस नदी की सहायक नदी है जिसके किनारे बाघ की गुफाएँ शोभायमान हैं?

(1) कावेरी

(2) यमुना

(3) नर्मदा

(4) सतलुज

उत्तर- 3


43. चट्टानों को काटकर बनाये गये बादामी के मंदिर किस राज्य में फैले हैं?

(1) कर्नाटक

(2) तमिलनाडु

(3) केरल

(4) महाराष्ट्र

उत्तर- 1


44. बादामी में कितनी गुफाएँ हैं जो एक ही पहाड़ी पर स्थित है?

(1) चार

(2) नौ

(3) दस

(4) छः

उत्तर- 1


45. बादामी में कौन से नम्बर की गुफा चित्रों की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है?

(1) चौथी

(2) दूसरी

(3) तीसरी

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


46. बादामी की गुफाएँ किस धर्म से सम्बन्धित हैं?

(1) शैव

(2) वैष्णव

(3) जैन

(4) उक्त सभी

उत्तर- 4


47. तमिलनाडु में तंजौर के समीप 'पादुकोट्टा' में कौन सी गुफाएँ स्थित हैं?

(1) बादामी

(2) सित्तनवासल

(3) सिगिरिया

(4) एलोरा

उत्तर- 2


48. सित्तनवासल की गुफाओं में एक सुन्दर कमल तालाब कहाँ चित्रित है?

(1) छत

(2) दीवार

(3) स्तंभ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


49. पूर्वी भारत में पाल शैली कौन सी शताब्दी में पल्लवित हुई?

(1) ग्यारहवीं शताब्दी

(2) दसवीं शताब्दी

(3) छठी शताब्दी

(4) नवीं शताब्दी

उत्तर- 4


50. पाल शैली के चित्र किस धर्म व दर्शन से संबंधित हैं?

(1) जैन धर्म

(2) बौद्ध धर्म

(3) शैव धर्म

(4) हिंदू धर्म

उत्तर- 2


51. पाल शैली की चित्रित पोथियाँ अधिकतर किस सतह पर चित्रित की गयीं?

(1) कैनवास

(2) दीवार

(3) ताड़पत्र

(4) उक्त सभी

उत्तर- 3


52. धीमन और विट्टपाल नामक चित्रकारों को पाल शैली के संस्थापक रूप में किसने उल्लेखित किया है?

(1) लामा तारानाथ

(2) राय कृष्णदास

(3) एन. सी. मेहता

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


53. पूर्वी भारत के किन राज्यों में पाल शैली के चित्र पाये गये?

(1) बिहार, बंगाल, उड़ीसा, असम और नेपाल।

(2) बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, असम और नेपाल।

(3) बंगाल, पंजाब, बिहार, असम और नेपाल।

(4) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- 1


54. पूर्व मध्यकालीन चित्रों को “अपभ्रंश शैली” नाम किसने दिया?

(1) एन. सी. मेहता

(2) राय कृष्णदास

(3) लामा तारानाथ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


55. अनेक विद्वानों ने “अपभ्रंश शैली” को विविध नामों से संबोधित किया जो इस प्रकार हैं:

(1) पाल शैली, पश्चिमी भारतीय शैली, गुजरात शैली, जैन शैली आदि।

(2) पाल शैली, पश्चिमी भारतीय शैली, दक्षिणी शैली, जैन शैली आदि।

(3) पाल शैली, पहाड़ी शैली, गुजरात शैली, जैन शैली आदि।

(4) पाल शैली, लोक शैली, गुजरात शैली, जैन शैली आदि।

उत्तर- 1


56. जैन मुनियों का सर्वप्रिय ग्रंथ “कल्पसूत्र” (13वीं व 14वीं शताब्दी) किस धरातल पर चित्रित है?

(1) बोर्ड

(2) ताड़ पत्र

(3) कागज़

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


57. राजस्थान में प्रथम ताड़पत्र पर चित्रित प्राप्त ग्रंथ कौन सा है?

(1) श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णि

(2) निशीथचूर्णी

(3) नेमिनाथ चरित

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


58. कागज पर चित्रित ग्रन्थ "उत्तराध्ययन सूत्र" कहाँ सुरक्षित है?

(1) जयपुर

(2) उदयपुर

(3) जैसलमेर

(4) अहमदाबाद

उत्तर- 3


59. "कल्पसूत्र" की अति प्राचीन चित्रित प्रति किसके पास है?

(1) आनन्द कुमारास्वामी

(2) एन. सी. मेहता

(3) सेठ आनन्दजी कल्याणजी

(4) मोतीचन्द्र खजांची

उत्तर- 4


60. अपभ्रंश शैली के किस ग्रंथ में नायक-नायिका की प्रणय श्रृंखला पर आधारित 79 सुंदर चित्र चित्रित हैं?

(1) कल्पसूत्र

(2) वसन्त विलास

(3) दुर्गा सप्तशती

(4) बाल गोपाल स्तुति

उत्तर- 2


61. 'रति रहस्य' सचित्र ग्रंथ के चित्र किस विषय से संबंधित हैं?

(1) कामशास्त्र

(2) धर्मशास्त्र

(3) प्रकृति विज्ञान

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


62. मुगल शैली का जन्म किन शैलियों के मिश्रण का परिणाम था?

(1) मिश्र और भारतीय शैलियाँ

(2) रोमन और भारतीय शैलियाँ

(3) फारसी और भारतीय शैलियाँ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


63. भारतीय हिंदू और विदेशी मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर मुगल शैली को पूरी तरह से किस भूमि पर विकसित किया?

(1) भारतीय भूमि

(2) फारसी भूमि

(3) रोमन भूमि

(4) उक्त सभी

उत्तर- 1


64. मुगल शैली में का अभाव है।

(1) दरबारी दृश्य

(2) जानवरों के चित्र

(3) नारी शबीह

(4) युद्ध दृश्य

उत्तर- 3


65. व्यक्ति चित्रों को किस शैली में बहुतायत चित्रित किया गया?

(1) फारसी शैली

(2) मुगल शैली

(3) भारतीय शैली

(4) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- 2


66. धार्मिक प्रतिबन्ध के कारण मुगल कला ......... बन गयी।

(1) दरबारी कला

(2) भावपूर्ण कला

(3) धार्मिक कला

(4) सामाजिक कला

उत्तर- 1


67. किस मुगल सम्राट के समय में व्यक्ति चित्रों (शबीह) के चित्रण को महत्त्व मिला?

(1) अकबर

(2) शाहजहाँ

(3) जहाँगीर

(4) औरंगज़ेब

उत्तर- 3


68. किस शासक का शासनकाल मुगल कला का स्वर्ण युग था?

(1) बाबर

(2) हुमायूँ

(3) दारा शिकोह

(4) जहाँगीर

उत्तर- 4


69. किस बादशाह का शासनकाल स्थापत्य कला का स्वर्णयुग माना जाता है?

(1) शाहजहाँ

(2) बहादुर शाह प्रथम

(3) दारा शिकोह

(4) फर्रुखसियर

उत्तर- 1


70. अकबर काल की प्रथम ज्ञात चित्र शृंखला जो 28"x 22" के कागज़ पर संयोजित की गयी थी?

(1) गुलिस्तां

(2) तूतीनामा

(3) दास्ताने-अमीर-हम्जा

(4) दीवाने हाफिज

उत्तर- 3


71. अकबर के शासनकाल के चित्रकार कौन थे?

(1) मीर सैयद अली, दसवन्त, बसावन, मुकुंद, जमाल आदि।

(2) अकारीजा, दसवन्त, बसावन, मुकुंद, जमाल आदि।

(3) फारूख बेग, अकारीजा, बसावन, मुकुंद, जमाल आदि।

(4) दसवंत, बिशनदास, बसावन, मुकुंद, जमाल आदि।

उत्तर- 1


72. दक्कन शैली के 17वीं शताब्दी के चित्र कहाँ सुरक्षित हैं?

(1) इंडियन म्यूजियम, कोलकाता

(2) प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम, मुंबई

(3) सालारजंग म्यूजियम, हैदराबाद

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


73. दक्कन शैली के चित्रों को किन सल्तनत ने विशेष रूप से समृद्ध किया?

(1) आदिलशाह - बीजापुर; निजामशाह अहमदनगर; कुतुबशाह-गोलकुण्डा।

(2) आदिलशाह - बीजापुर; इमदशाह-बेरार, निजामशाह - अहमदनगर

(3) बद्रीशाह - बिदार; कुतुबशाह निजामशाह- अहमदनगर।

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


74. दक्कन चित्रकला की किस शैली में आकृतियाँ एक सतह पर चित्रित की गयीं जिनमें दूरी व पास का अभाव था?

(1) बीजापुर शैली

(2) अहमदनगर शैली

(3) गोलकुण्डा शैली

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


75. राजस्थान व पहाड़ी क्षेत्र के चित्रों को राजपूत चित्रकला की श्रेणी में किसने रखा?

(1) डॉ. आनन्द कुमारास्वामी

(2) डॉ. मोतीचंद

(3) कार्ल खण्डेलवाल

(4) आनंद कृष्ण

उत्तर- 1


76. क्षेत्रीय आधार पर राजस्थानी चित्रकला का वर्गीकरण कौन सा है?

(1) मेवाड़ शैली, मारवाड़ शैली, हाड़ौती शैली, ढूंढाड़ शैली

(2) मेवाड़ शैली, मारवाड शैली, हाड़ौती शैली, आमेर शैली

(3) अलवर शैली, मारवाड शैली, हाड़ौती शैली, मेवाड़ शैली

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


77. मेवाड़ के प्रारम्भिक व सर्वप्राचीन उपलब्ध चित्र कौन से हैं?

(1) गीत गोविन्द

(2) सूर सागर

(3) रूपासनचार्यम्

(4) कवि प्रिया

उत्तर- 3


78. मेवाड़ की उपशैली नाथद्वारा का सबसे बड़ा योगदान क्या है?

(1) रासलीला

(2) पिछवाई चित्रण

(3) फड़

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


79. मेवाड़ का प्रमुख कला केन्द्र तथा उपशैली शाहपुरा किस विधा में कुशलता दर्शाता है?

(1) पटचित्र

(2) भित्ति चित्र

(3) कण्डली चित्र

(4) फड़ चित्र

उत्तर- 4


80. राधा के रूप में 'बणी ठणी' का चित्रण किशनगढ़ में किसके समय में प्रारम्भ हुआ?

(1) किशन सिंह

(2) नागरीदास

(3) शूर सिंह

(4) उदय सिंह

उत्तर- 2


81. किशनगढ़ का कौन सा शासक "नागरीदास" के रूप में प्रसिद्ध हुआ?

(1) राज सिंह

(2) सावंत सिंह

(3) रूप सिंह

(4) जयसिंह

उत्तर- 2


82. जोधपुर शैली में लोककथाओं का कौन सा प्रेमी युगल सर्वाधिक चित्रित किया गया है?

(1) ढोला मारू

(2) लैला-मजनूँ

(3) हीर रांझा

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


83. बूँदी महल की रंगशाला क्यों प्रसिद्ध है

(1) मूर्तियों के लिए

(2) भित्ति चित्रों के लिए

(3) स्तंभों के लिए

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


84. “आराइश तकनीक" (आलागीला) से बनाये गये भित्ति चित्र जो वास्तु का भाग ही बन गये, वो राजस्थान में कहाँ चित्रित किये गये?

(1) जयपुर

(2) जोधपुर

(3) जैसलमेर

(4) बाड़मेर

उत्तर- 1


85. पंजाब और हिमालय की खूबसूरत वादियों में 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में कौन सी कला शैली विकसित हुई?

(1) पंजाब शैली

(2) पहाड़ी शैली

(3) कश्मीरी शैली

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


86. पहाड़ी चित्रकला में अनेक उपशैलियाँ दृष्टिगत होती हैं जिनमें से कौन सी शैली महत्त्वपूर्ण सुप्रसिद्ध है?

(1) कांगड़ा

(2) गुलेर

(3) बसोहली

(4) चम्बा

उत्तर- 1


87. पहाड़ी चित्रकला की प्रधान विषयवस्तु वैष्णववाद के साहित्य से प्रेरित थी?

(1) नायक नायिका भेद

(2) रामायण

(3) रीति व भक्ति कवियों

(4) महाभारत

उत्तर- 1


88. 1952 में डब्ल्यू. जी. आर्चर ने पहाड़ी चित्रकला की विविध शैलियों को शोधपूर्ण व विश्लेषणात्मक अध्ययन में अपनी किस पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया?

(1) इंडियन पेंटिंग इन द पंजाब हिल्स

(2) पहाड़ी पेंटिंग

(3) कांगडा पेंटिंग ऑन लव

(4) कांगड़ा पेंटिंग ऑफ द गीत गोविंद

उत्तर- 1


89. भारतीय कला में धातु मूर्ति शिल्प का सर्वप्राचीन उदाहरण कौन सा है?

(1) नटराज-गुप्तकाल

(2) बुद्ध-सुलतानपुर

(3) नर्तकी-सिंधु सभ्यता

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


90. सारनाथ का 'सिंह स्तंभ' किस सम्राट द्वारा बनवाया गया था?

(1) अजातशत्रु

(2) बिंदुसार

(3) चंद्रगुप्त मौर्य

(4) अशोक

उत्तर- 4


91. एलिफेंटा के मंदिरों में कौन से भगवान की मूर्ति मुख्य रूप से बनी है?

(1) ब्रह्मा

(2) शिव

(3) कृष्ण

(4) विष्णु

उत्तर- 2


92. एलिफेंटा की गुफाएँ किस द्वीप पर स्थित हैं?

(1) धारापुरी

(2) मायापुरी

(3) जनकपुरी

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


93. मूर्तियों पर असाधारण चमक (ओप) किस युग की विशेषता थी?

(1) शुंग काल

(2) गुप्त काल

(3) मौर्य काल

(4) उक्त सभी

उत्तर- 3


94. सांची स्तूप की कला किस धर्म से संबंधित है?

(1) हिंदू

(2) बौद्ध

(3) जैन

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


95. भरहुत स्तूप का अन्वेषण किसने किया?

(1) पर्सी ब्राउन

(2) राय कृष्णदास

(3) एलेक्जेंडर कनिंघम

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


96. गांधार मूर्तिकला के लिए कौन सा प्रस्तर काम में लिया गया?

(1) लाल बलुआ पत्थर

(2) काला स्लेट पत्थर

(3) संगमरमर पत्थर

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


97. मथुरा शैली में मूर्ति निर्माण हेतु किस पत्थर का प्रयोग किया गया?

(1) ग्रेनाइट पत्थर

(2) संगमरमर पत्थर

(3) लाल बलुआ पत्थर

(4) उक्त सभी

उत्तर- 3


98. आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में अमरावती का स्तूप किस नदी के किनारे स्थित है?

(1) कृष्णा नदी

(2) सिंधु नदी

(3) चम्बल नदी

(4) यमुना नदी

उत्तर- 1


99. उत्तरी भारत की कला में सभी धार्मिक समुदायों की दृष्टि से साधारणतः किस युग की कला को शास्त्रीय चरमोत्कर्ष व स्वर्ण युग के रूप में स्थान दिया जाता है?

(1) कुषाण काल

(2) गुप्त काल

(3) मौर्य काल

(4) शुंग काल

उत्तर- 2


100. "सुलतान गंज बुद्ध" की आदमकद ताम्र प्रतिमा किस काल की है?

(1) मौर्य काल

(2) वाकाटक काल

(3) कुषाण काल

(4) गुप्त काल

उत्तर- 4


101. राजस्थान में "ब्लू पॉटरी कला" के पर्याय के रूप में किस कलाकार को जाना जाता है?

(1) भूरसिंह शेखावत

(2) परमानंद चोयल

(3) द्वारका प्रसाद शर्मा

(4) कृपाल सिंह शेखावत

उत्तर- 4


102. चित्रकार कृपाल सिंह शेखावत को भारत सरकार द्वारा किस वर्ष में पद्म श्री प्रदान किया गया?

(1) 1964

(2) 1970

(3) 1974

(4) 1980

उत्तर- 3


103. कृपालसिंह शेखावत "ब्लू पॉटरी के पिता" ने 1960 के दशक में अपने निवास पर एक संस्था प्रारंभ की, उसका नाम क्या है?

(1) सिंह कुंभ

(2) कृपाल कुंभ

(3) महा कुंभ

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


104. किस चित्रकार को "भीलों का चितेरा" उपनाम से जाना जाता है?

(1) गोवर्धन लाल जोशी 'बाबा'

(2) भूरसिंह शेखावत

(3) देवकीनंदन शर्मा

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


105. गोवर्धन लाल जोशी 'बाबा' का जन्म कहाँ हुआ था?

(1) काकरोली, उदयपुर

(2) मउ, श्री माधोपुर

(3) बालेर, सवाई माधोपुर

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


106. निम्नलिखित में से कौन “भैंसों के चित्रकार" के रूप में जाना जाता है?

(1) परमानंद चोयल

(2) शैल चोयल

(3) भूरसिंह शेखावत

(4) द्वारका प्रसाद शर्मा

उत्तर- 1


107. चित्रकार परमानंद चोयल का जन्म किस वर्ष में हुआ था?

(1) 1924 कोटा में

(2) 1924 उदयपुर में

(3) 1926 जयपुर में

(4) 1928 रायपुर में

उत्तर- 1



108. राजस्थान ललित कला अकादमी ने भवानी चरण गुई की कला यात्रा पर एक लघु चलचित्र का निर्माण किस वर्ष किया?

(1) 1996

(2) 1995

(3) 1990

(4) 1998

उत्तर- 2


109. देवकीनंदन शर्मा द्वारा वनस्थली विद्यापीठ में भित्ति चित्रण कार्यशाला कब प्रारंभ की गयी?

(1) 1958

(2) 1953

(3) 1963

(4) 1973

उत्तर- 2


110. भूरसिंह शेखावत की प्रमुख शैली थी?

(1) प्रतीकवादी

(2) घनवादी

(3) परंपरागत

(4) यथार्थवादी

उत्तर- 4


111. भूरसिंह शेखावत 52 वर्ष की कम आयु में किस वर्ष परलोक सिधारे?

(1) 1968

(2) 1950

(3) 1966

(4) 1965

उत्तर- 3


112. चित्रकार राम जैसवाल का जन्म कहाँ हुआ था?

(1) मथुरा जिले में

(2) जयपुर जिले में

(3) अजमेर जिले में

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


113. राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा राम जैसवाल को कलाविद का सम्मान किस वर्ष दिया गया?

(1) 1998

(2) 1996

(3) 1994

(4) 1990

उत्तर- 2


114. चित्रकार सुरेश शर्मा का राजस्थान के किस जिले में जन्म हुआ?

(1) बूँदी

(2) कोटा

(3) झालावाड़

(4) बारां

उत्तर- 2


115. अल्तामिरा गुफाओं का द्वार सर्वप्रथम किसने देखा?

(1) एक लकड़हारे ने

(2) एक सिपाही ने

(3) एक यात्री ने

(4) एक मानवशास्त्री ने

उत्तर- 4


116. अल्तामिरा की छत के चित्रों को सर्वप्रथम किस बालक ने देखा?

(1) हेलन

(2) मारिया साउतुओला

(3) सस्किया

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


117. 'फ्रांको कान्टाब्रियन' क्षेत्र की कला में सर्वाधिक श्रेष्ठ गुफा कौन सी है?

(1) नियो

(2) लास्का

(3) पेच मर्ले

(4) ल कम्बारेल

उत्तर- 2


118. निम्नलिखित में से 'अन्त्येष्टि कला' के रूप में किसको जाना जाता है?

(1) चीनी कला

(2) मिस्र की कला

(3) भारतीय कला

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2


119. प्राचीन मिस्र के शासकों को किस नाम से संबोधित किया जाता था?

(1) फारोह

(2) पोप

(3) एम्परर

(4) किंग

उत्तर- 1


120. "डिस्कस थ्रोअर" या "डिस्कोबोलस" नामक शिल्प का मूर्तिकार कौन था?

(1) मायरन

(2) प्रेक्साइटेलिस

(3) फिडियास

(4) स्कोपाज

उत्तर- 1


121. पहली बार ईसाई चित्र कहाँ की भूगर्भ समाधियों की दीवारों पर देखा गया?

(1) अमेरिका

(2) ऑस्ट्रिया

(3) रोम

(4) भारत

उत्तर- 3


122. प्रारंभिक ईसाई कला को किन भित्तियों के लिए जाना जाता है?

(1) गिरजाघर

(2) पिरामिड

(3) भूगर्भ समाधि

(4) महल

उत्तर- 3


123. भित्ति पर छोटे-छोटे काँच या पत्थर के टुकड़ों से आकृति चित्रण करने की तकनीक को क्या कहते हैं?

(1) भित्ति चित्र

(2) पट्ट चित्र

(3) मणिकुट्टिम चित्र

(4) लघुचित्र

उत्तर- 3


124. उत्तरी फ्रांस की कला के लिए 'गोथिक' शब्द का प्रयोग किसने किया?

(1) वसारी

(2) बोनापार्ट

(3) मोनेथो

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


125. गोथिक कला मूलतः कौन सी कला थी?

(1) चित्रकला

(2) वास्तुकला

(3) मूर्तिकला

(4) ग्राफिक कला

उत्तर- 2


126. किस शैली के भवनों में बहुत कम दीवारें होती थीं?

(1) ग्रीक कला

(2) प्रारंभिक ईसाई कला

(3) बिजेन्टाइन कला

(4) गोथिक कला

उत्तर- 4


127. निम्नांकित में से किसे रंगीन काँच की विशेष कला "स्टैण्ड ग्लास विंडो” (शीशा चित्र संयोजन) के रूप में जाना जाता है?

(1) गोथिक कला

(2) रोमनस्क कला

(3) ग्रीक कला

(4) मिस्र की कला

उत्तर- 1


128. "सिस्टाइन चेपल" की छत किस देश से संबंधित है?

(1) रूस

(2) भारत

(3) रोम

(4) जर्मनी

उत्तर- 3


129. “चित्र सूत्र" किस पुराण का भाग है?

(1) मत्स्य पुराण

(2) विष्णु पुराण

(3) गरुड़ पुराण

(4) विष्णु धर्मोतर पुराण

उत्तर- 4


130. चित्र लक्षण किसके द्वारा लिखित है?

(1) भरत मुनि

(2) कुन्तक

(3) नग्नजित

(4) वामन

उत्तर- 3


131. 'भयजित' राजा का नाम 'नग्नजित' क्यों पड़ा

(1) नग्न आत्माओं को हराने के कारण

(2) ब्रह्मा को प्राप्त करने के कारण

(3) ब्राह्मण पुत्र को जिंदा करने के कारण

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


132. सम्पूर्ण बौद्ध साहित्य में कौन सा ग्रंथ सौंदर्यशास्त्र से संबंधित है?

(1) ललित विस्तर

(2) पंचतंत्र

(3) चित्रसूत्र

(4) कामसूत्र

उत्तर- 1


133. आचार्य वामन का प्रसिद्ध ग्रंथ है

(1) ध्वन्यालोक

(2) काव्यालंकार

(3) काव्य दर्शन

(4) काव्यालंकार सूत्रवृत्ति

उत्तर- 4


134. "सत्यं, शिवं, सुन्दर" कहाँ के दर्शन में अस्तित्व रखता है?

(1) भारत

(2) जापान

(3) चीन

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


135. 'कला' शब्द पहली बार कहाँ प्रयुक्त हुआ था?

(1) रामायण

(2) यजुर्वेद

(3) सामवेद

(4) ऋग्वेद

उत्तर- 4


136. कला मुख्यतः कितने भागों में विभाजित की गयी है?

(1) दो प्रकार

(2) चार प्रकार

(3) तीन प्रकार

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


137. ललित कला कितने प्रकार की होती है?

(1) आठ प्रकार

(2) दो प्रकार

(3) पांच प्रकार

(4) तीन प्रकार

उत्तर- 3


138. “कला भौतिक सत्ता को व्यक्त करने का माध्यम है" यह किसने कहा है?

(1) हीगेल

(2) प्लेटो

(3) टॉल्सटाय

(4) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

उत्तर- 1


139. निम्नलिखित में से “अभिघटन कला" कौन सी है?

(1) मूर्तिकला

(2) नृत्य कला

(3) संगीतकला

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


140. म्यूरल चित्रण हेतु कौन सा धरातल काम में लिया जाता है?

(1) दीवार

(2) स्कैचबुक

(3) कागज़

(4) ताड़पत्र

उत्तर- 1


141. चित्र सूत्र किस पुराण से संबंधित है?

(1) गरुड़ पुराण

(2) पद्म पुराण

(3) विष्णु धर्मोत्तर पुराण

(4) भागवत पुराण

उत्तर- 3


142. चित्र सूत्र में कितने अध्याय हैं?

(1) दस

(2) नौ

(3) पाँच

(4) सात

उत्तर- 2


143. एक कला सृजन में यांत्रिकी कौशल के क्रियान्वयन को क्या कहते हैं?

(1) माध्यम

(2) नापना

(3) छापना

(4) तकनीक

उत्तर- 4


144. भित्ति चित्रण की तकनीक जिसमें गीले प्लास्टर पर रंगों का प्रयोग किया जाता है।

(1) पेस्टल तकनीक

(2) गॉश तकनीक

(3) फ्रेस्को बूनो तकनीक

(4) वाश तकनीक

उत्तर- 3


145. निम्नलिखित में से भित्ति चित्रण की कौन सी तकनीक है?

(1) प्रिंटिंग व स्केचिंग

(2) ग्लेजिंग व आलागीला

(3) कोलाज व प्रिंटिंग

(4) फ्रेस्को सेको व फ्रेस्को बूनो

उत्तर- 4


146. जिसमें रंगों के साथ मोम को मिलाकर प्रयुक्त किया जाता है उस पद्धति को कहते हैं

(1) इम्पास्टो

(2) एनकॉस्टिक

(3) फ्रेस्को

(4) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- 2


147. एक चित्र में क्षितीजीय रेखा क्या दर्शाती है?

(1) व्याकुलता

(2) शांति

(3) गति

(4) अस्थिरता

उत्तर- 2


148. कला में प्रवाह का तात्पर्य है

(1) चित्र के किसी भी संयोजन में आँखों का अबाध गति से विचरण।

(2) आँखों का किसी भी संबंधित पथ पर विचरण।

(3) आँखों का किसी भी संबंधित पथ पर रुकना।

(4) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- 1


149. आँखों में कौन सा स्नायु रंगों का अनुभव करता है?

(1) अक्ष पटल

(2) नेत्र गोलक

(3) पलक

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1


150. कौन सा रंग प्रकाश की अधिकतम मात्रा रखता है?

(1) पीला

(2) नीला

(3) हरा

(4) काला

उत्तर- 1

Post a Comment

0 Comments