इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर 2020

 




RPSC इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर 2020 1st Paper का हल प्रश्न पत्र

24 सितंबर, 2021 

 

01. बनारस (वाराणसी), जो भारत के प्राचीनतम् नगरों में से एक है, के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

(1) वाराणसी का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में काशी राज्य की राजधानी के रूप में हुआ है।

(2) महानजनपद काल में काशी एक जनपद था।

(3) चीनी यात्रियों ने वाराणसी को पो-ली-नि-स्से कहा है।

(4) बिम्बिसार ने कौशल नरेश प्रसेनजित से युद्ध कर काशी प्राप्त किया।

उत्तर- 4 

 

02. कौन सा सुमेलित नहीं है?

बुद्ध के जीवन की घटनाएं                   प्रतीक

(1) जन्म                               - कमल

(2) महाभिनिष्क्रमण                        - पदचिन्ह

(3) संबोधि                              - बोधिवृक्ष

(4) महापरिनिर्वाण                         - स्तूप

उत्तर- 2

 

03. कौन सा सुमेलित है?

आधुनिक स्थल   महाजनपद की कालीन शहर

(1) चारसाद - तक्षशिला

(2) सहेत-महेत - साकेत

(3) कम्पिल - कौशाम्बी

(4) राजघाट - वाराणसी

उत्तर- 2   

 

04. जैन धर्म के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार करते हुए असत्य का चुनाव कीजिये-

(1) श्वेताम्बर परम्परा यह स्वीकार करती है कि एक स्त्री को उसके जीवन काल में ही मोक्ष प्राप्ति हो सकती है।

(2) कोई भी जैन साधु चाहे कितनी ही कनिष्ठ क्यों न हो, उसके उपस्थित होने पर जैन साध्वी को औपचारिक सम्मान देना बाध्यता थी।

(3) 19वें तीर्थंकर मल्लीनाथ पुरुष थे या स्त्री, विवाद है।

(4) कल्पसूत्र के अनुसार जिस समय महावीर का निर्वाण हुआ, उस समय जैन साध्वियों की संख्या जैन साधुओं से बहुत कम थी।

उत्तर- 2

 

05. महाजनपद आर्थिक जीवन के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़ें-

(i) पाली ग्रंथों में, गहपति पद का प्रयोग उस संपन्न व्यक्ति के लिए किया गया है, जो शिल्प व विनिर्माण गतिविधियों में संलगन्न रहता था।

(ii) पाली ग्रंथों में सेट्ठी पद का प्रयोग उच्च स्तरीय व्यवसायी के लिए किया गया है, जो वाणिज्य एवं साहूकारी से संबद्ध होता था।

सही कूट का चयन करें-

(1) केवल कथन (i) असत्य है।

(2) केवल कथन (ii) असत्य है।

(3) न तो कथन (i) और न ही (ii) सत्य है।

(4) दोनों कथन सत्य हैं।

उत्तर- 4

 

06. महाजनपद काल के गणतंत्रों के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए-

(i) समस्त गणतंत्रों में शक्ति कुलीनों के हाथों में थी।

(ii) अधिकांश गणतंत्र हिमालय की तराई में अवस्थित थे।

सही कूट का चयन करें-

(1) केवल कथन (i) असत्य है।

(2) केवल कथन (ii) असत्य है।

(3) न तो कथन (i) और न ही (ii) सत्य है।

(4) दोनों कथन सत्य हैं।

उत्तर- 4 

 

07. अशोक के स्तम्भों के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए-

(A) अशोक के मुख्य स्तम्भ लेख उत्तर भारत में प्राप्त हुए हैं।

(B) छ: स्तम्भ लेख हैं जो सात स्तम्भों पर प्राप्त हुए हैं।

(C) स्तम्भों की यष्टि तथा ऊर्ध्व भाग दो अलग-अलग पत्थरों से निर्मित है।

(D) ऊर्ध्व भाग की समस्त आकृतियाँ पशुओं की हैं।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं? सही कूट का चयन कीजिए:

(1) (A) और (B)

(2) (A), (C) और (D)

(3) (A), (B) और (D)

(4) (A), (B), (C) और (D)

उत्तर- 2

 

08. निम्न में से कौन अशोक मौर्य द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचारार्थ नहीं भेजा गया

(1) महिष

(2) रक्षित

(3) महादेव

(4) धर्मरक्षित

उत्तर- 1 

 

09. अधोलिखित कथनों को पढ़िए-

कथन (A): मौर्य राज्य एक अत्यन्त केन्द्रीकृत राज्य था।

स्पष्टीकरण (E): विशाल मौर्य साम्राज्य प्रान्तों में विभक्त था, जो सामान्यतः राजकुमारों द्वारा शासित थे।

उपर्युक्त दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

(1) (A) और (E) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (E) है।

(2) (A) और (E) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (E) नहीं है।

(3) (A) सही है, किन्तु (E) गलत है।

(4) (A) गलत है, किन्तु (E) सही है।

उत्तर- 2

 

10. निम्न को सुमेलित कीजिए :

यवन शासक       क्षेत्र

(A) एंटिओकस-II (i) साइरीन

(B) टॉलसी-II    (ii) मैसीडोनिया

(C) एंटीगोनस-II  (iii) मिस्त्र

(D) मगस        (iv) सीरिया

कूट:

    (A)  (B)   (C)  (D)

(1) (i)  (ii) (iii) (iv)

(2) (iv) (iii) (i)  (ii)

(3) (iii) (iv) (ii) (i)

(4) (iv) (iii) (ii) (i)

उत्तर- 4

 

11. निम्नलिखित में से कौन सा मौर्य काल में भूमि संबंधी कर नहीं था?

(1) भाग

(2) बलि

(3) उदक

(4) शुल्क

उत्तर- 4

 

12. 'अरुणद् यवनः साकेतम्।

अरुणद् यवनो मध्यमिकाम्।"

शुंग काल के यवन आक्रमण के बारे में यह उल्लेख किस ग्रंथ मिलता है?

(1) महाभाष्य

(2) हर्षचरित

(3) मालविकाग्रिमित्रम्

(4) हरिवंश पुराण

उत्तर- 1 

 

13. शक क्षत्रप रुद्रदामन की पुत्री का विवाह सातवाहन नरेश वाशिष्टीपुत्र पुलुमावि से होना किस अभिलेख से सूचित होता है?

(1) नासिक अभिलेख

(2) गिरनार अभिलेख

(3) हाथिगुम्फा अभिलेख

(4) कन्हेरी अभिलेख

उत्तर- 4

14. प्राचीन तक्षशिला नगर के बारे में निम्न कथनों के बारे में विचार करें, चिन्हित करें कि कौन से कथन सही नहीं हैं?

(a) प्राचीन काल में गांधार जनपद की राजधानी तक्षशिला थी।

(b) बिन्दुसार के शासनकाल में तक्षशिला निवासियों ने विद्रोह किया, तब अशोक को विद्रोह दबाने के लिए भेजा गया, किंतु वह सफल नहीं हो सका।

(c) सम्राट अशोक के समय तक्षशिला उत्तरापथ की राजधानी थी।

(d) सातवीं शताब्दी में युवान च्वांग ने तक्षशिला को एक जीवंत नगर के रूप में देखा।

नीचे दिये गये कूट से उत्तर का चयन कीजिये:

(1) (a), (b)

(2) (b), (d)

(3) (b), (c)

(4) (a), (d)

उत्तर- 2 

 

15. नीचे दिये गये सातवाहन शासकों को सही कालक्रम में लिखिए:

(A) वाशि​ष्टीपुत्र श्रीपुलुमावि

(B) गौतमीपुत्र शातकर्णी

(C) शातकर्णी प्रथम

(D) सिमुक

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये:

(1) (D), (C), (B), (A) 

(2) (A), (B), (C), (D)

(3) (B), (C), (D), (A) 

(4) (C), (D), (A), (B) 

उत्तर- 1

 

16. निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(1) कनिष्क के काल में कुषाण साम्राज्य का विस्तार पूर्व में गंगा नदी घाटी से दक्षिण में मालवा तक फैला हुआ था।

(2) कनिष्क से सम्बन्धित रबातक अभिलेख पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुआ है।

(3) वसुमित्र, अश्वघोष जैसे बौद्ध विद्वानों को कनिष्क का संरक्षण प्राप्त था।

(4) कनिष्क के सिक्कों में भारतीय, यूनानी और पश्चिम एशियाई धार्मिक परम्पराओं के प्रतीक सम्मिलित हैं।

उत्तर- 2

 

17. व्यापारी एक स्थान से दूसरे स्थान को माल लेकर जाते समय 'समूह' में चलते थे, इसे कहा जाता था

(1) पणितव्य

(2) श्रेष्ठि

(3) सार्थ

(4) औदरिका

उत्तर- 3

 

18. सुमेलित कीजिये और सही समूह को चुनें :

सूची-I             सूची-II

(गुप्तकालीन मन्दिर)   (स्थल)

(A) दशावतार मन्दिर  (i) नाचना कुठार

(B) विष्णु मन्दिर     (ii) सिरपुर

(C) शिव मन्दिर     (iii) भूमरा

(D) लक्ष्मण मन्दिर मन्दिर (iv) तिगवा

(E) पार्वती         (iv) देवगढ़

नीचे दिये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करें

कूट :

    (A) (B)  (C)   (D)  (E)

(1) (i) (ii) (iii) (iv) (v)

(2) (v) (iv) (iii) (ii) (i)

(3) (ii) (iii) (iv) (v) (i)

(4) (iii) (iv) (v) (ii) (i)

उत्तर- 2

 

19. 'अय्यवोले' से तात्पर्य है

(1) धातु का काम करने वाली एक श्रेणी

(2) दक्षिण भारत की पूर्व-मध्यकालीन ग्राम सभा

(3) दक्षिण भारत का पूर्व-मध्यकालीन एक शक्तिशाली श्रेणी संगठन

(4) दक्षिण भारत के ब्राहम्णों की एक संस्था

उत्तर- 3

 

20. स्कंदगुप्त की हूण विजय का उल्लेख किस स्त्रोत से प्राप्त नहीं होता?

(1) भितरी अभिलेख

(2) आर्यमंजुश्रीमूलकल्प

(3) कथासरित्सागर

(4) चंद्रप्रभापरिपृच्छ

उत्तर- 2 

 

21. सुमेलित कीजिये:

गुप्तकालीन प्रशासनिक अधिकारी  - दायित्व

(A) दंडपाशिक (i) सेनाध्यक्ष

(B) महाप्रतिहार (ii) राजप्रासाद सुरक्षा

(C) महाक्षपट्लिक  (iii) भूराजस्व अधिकारी

(D) महाबलाधिकृत  (iv) पुलिस

कूट:

    (A) (B) (C) (D)

(1) (iv) (ii) (iii) (i)

(2) (ii) (iii) (i) (iv)

(3) (ii) (iv) (iii) (i)

(4) (iv) (i) (ii) (iii)

उत्तर- 1

 

22. हर्ष के प्रशासन में 'स्थापित' नामक अधिकारी था?

(1) रात्रि में घूमने वाला गुप्तचर

(2) रनिवास के कर्मचारियों का निरीक्षक

(3) आगन्तुकों को राजा की सभा में लाने वाला निरीक्षक

(4) एक न्यायाधीश

उत्तर- 4 

 

23. दण्डिन रचित अवन्ति सुन्दरी कथा में मुख्य रूप से किस शासक के शासनकाल की जानकारी मिलती है?

(1) शिवस्कन्द वर्मन

(2) नरसिंह वर्मन

(3) महेन्द्र वर्मन

(4) सिंहविष्णु

उत्तर- 2

 

24. चोलयुगीन ग्राम प्रशासन के अन्तर्गत 'एरिवारियम्' थी?

(1) उद्यान समिति

(2) तड़ाग समिति

(3) न्याय समिति

(4) स्वर्ण समिति

उत्तर- 2 

 

25. एलोरा के स्थापत्य के संदर्भ में निम्न कथनों में से सत्य हैं:

(a) यहाँ कुल 34 शैलकृत गुफाएँ हैं।

(b) यहाँ की गुफाएँ बौद्ध, हिन्दू तथा जैन धर्म से सम्बन्धित हैं।

(c) विश्वविख्यात कैलास मन्दिर गुफा संख्या 10 है।

(d) यहाँ का स्थापत्य मुख्यत: बादामी के चालुक्य एवं राष्ट्रकूट युगीन है।

(e) प्रसिद्ध कैलास मन्दिर कृष्ण प्रथम ने बनवाया था।

निम्न में से सही संयोजन का चयन करें:

(1) (a), (b), (c)

(2) (b), (c), (d), (e)

(3) (a), (d), (e)

(4) (a), (b), (d), (e)

उत्तर- 4 

 

26. निम्न सूची को सुमेलित कीजिये:

शासक         सम्बन्धित अभिलेख

(a) धर्मपाल    (i) खलीमपुर लेख

(b) देवपाल    (ii) मुंगेर लेख

(c) नारायणपाल (iii) भागलपुर ताम्रलेख

(d) महीपाल I  (iv) सारनाथ लेख

निम्न में सही संयोजन का चयन करें :

    (a)  (b)   (c)  (d)

(1) (i)  (ii) (iii) (iv)

(2) (ii) (iii) (iv) (i)

(3) (iii) (iv) (i) (ii)

(4) (iv) (iii) (ii) (i)

उत्तर- 1  

 

27. आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ और उनके प्रथम अध्यक्ष को सुमेलित कीजिये :

        ਸਰ         अध्यक्ष

(A) श्रृंगेरी     (i) पद्मपादाचार्य

(B) गोवर्धन    (ii) हस्तामलक

(C) ज्योतिर्मठ  (iii) त्रोटकाचार्य

(D) शारदा     (iv) मंडन मिश्र

    (A)   (B)  (C)   (D)

(1) (iv)  (i)  (ii) (iii)

(2) (ii)  (iii) (iv) (i)

(3) (iv)  (i)  (iii) (ii)

(4) (iii) (iv)  (i) (ii)

उत्तर- 3

 

28. अंगकोरवाट मन्दिर के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) इसका निर्माण राजा सूर्य वर्मा II द्वारा कराया गया था।

(2) यह सम्पूर्ण मन्दिर ईंटों और पत्थरों का बना हुआ है।

(3) इसकी दीवारों पर रामायण की सम्पूर्ण कथा उत्कीर्ण है।

(4) यह विष्णु मन्दिर है।

उत्तर- 2 

 

29. कल्हण कृत 'राजतरंगिणी' कितने 'तरंगों' में विभक्त है?

(1) 10

(2) 08

(3) 06

(4) 16

उत्तर- 2

 

30. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(1) बिल्हण - विक्रमांकदेवचरित्

(2) जयानक - पृथ्वीराजविजय

(3) वाक्पतिराज - गौड़वहो

(4) भास - अवन्तिसुन्दरीकथा

उत्तर- 4

 

31. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है

 सूची-I      सूची-II

(1) आर्यभट्ट - आर्यभट्टीयम्

(2) वराहमिहिर - बृहत्संहिता

(3) भास्कर - सिद्धान्त शिरोमणि

(4) ब्रह्मगुप्त - पंचसिद्धान्तिका

उत्तर- 4 

 

32. फ्रख मुदब्बिर ने अपनी रचना 'आदाबुल हर्ब वश्सुआजद' किस शासक को समर्पित की?

(1) महमूद गजनवी

(2) मुहम्मद गौरी

(3) इल्तुतमिश

(4) मिनहाज-उस-सिराज

उत्तर- 3

 

33. " इस घटना के पश्चात् एक जबर्दस्त आंधी आयी, बहुत जोर की वर्षा हुई और अकाल पड़ा।" बरनी का यह कथन किस घटना की ओर संकेत करता है?

(1) निजामुद्दीन औलिया की नाराजगी 

(2) गियासुद्दीन तुगलक की हत्या

(3) सीदी मौला की हत्या

(4) जलालुद्दीन खिलजी की हत्या

उत्तर- 3

 

34. अपने राज्यारोहण के समय फिरोज तुगलक ने किसे 'खान-ए-जहाँ मकबूल' की पदवी देकर अपना वजीर बनाया था?

(1) मलिक मकबूल

(2) इमामुल मुल्क

(3) हिसामुद्दीन

(4) मलिक शेर खाँ

उत्तर- 1

 

35. सुमेलित कीजिये:

सूची - I (लेखक) सूची - II (रचना)

(a) तेनालीराम  (i) पारिजात हरण प्रबन्धन

(b) अल्लसनि पेद्दी (ii) मनु चरित्र

(c) भट्टमूर्ति   (iii) नरसभूपालियम्

(d) तिम्मन (iv) पाण्डवरंगमहात्म्यम्

निम्न में से सही संयोजन का चयन करें:

    (a)  (b)  (c)   (d)

(1) (i)  (ii) (iii) (iv)

(2) (ii) (iii) (iv) (i)

(3) (iv) (ii) (iii) (i)

(4) (iii) (iv) (i) (ii)

उत्तर 3

 

36. तालीकोटा युद्ध (1565) के समय विजयनगर साम्राज्य की वास्तविक शक्तियां किसके हाथ में थीं?

(1) सदाशिव

(2) तिरूमल

(3) रामराय

(4) गिलानी बन्धु

उत्तर- 3 

 

37. निम्न में से सही सुमेलित नहीं है?

(1) अतारकिन दरवाजा - नागौर

(2) हिण्डोला महल - माण्डू

(3) अदीना मस्जिद - अहमदाबाद

(4) अटाला मस्जिद - जौनपुर

उत्तर- 3 

 

38. 'प्रबन्धम्' भक्ति आन्दोलन का आदि ग्रंथ माना जाता है। मूलत: यह रचा गया था?

(1) तमिल में

(2) संस्कृत में

(3) तेलुगू में

(4) हिन्दवी में

उत्तर- 1

 

39. 'चरखे' और 'रहट' (पर्शियन व्हील) का सर्वप्रथम वर्णन क्रमशः निम्न में से किस ग्रंथ में मिलता है?

(1) मिरात-ए-सिकन्दरी, खजाइन-उल- फुतूह

(2) तारीख- ए-फिरोजशाही (बरनी), किताब-उल-हिन्द

(3) फुतूह-उस-सलातीन, बाबरनामा

(4) किताब-उल-हिन्द, अकबरनामा

उत्तर-3

 

40. फारसी विद्वान शेख जमालुद्दीन, जिन्हें दिल्ली दरबार का दूसरा खुसरो कहा जाता था तथा जिन्होनें 'सियर-उल-अरीफिन' लिखी, को किसका सरक्षण प्राप्त था?

(1) इब्राहिम लोदी

(2) सिकन्दर लोदी

(3) मुहम्मद बिन तुगलक

(4) फिरोज तुगलक

उत्तर- 2

 

41. सुमेलित कीजिये:

सूची - I                           सूची - II

(a) रायसीन की विजय    (i) 1543

(b) चुनार का पतन      (ii) 1544

(c) चौसा की लड़ाई     (iii) 1539

(d) सुमेल का युद्ध      (iv) 1538

निम्न में से सही संयोजन का चयन करें:

     (a) (b)  (c)  (d)

(1) (i) (iv) (iii) (ii)

(2) (ii) (iv) (iii) (i)

(3) (i) (iv) (ii) (iii)

(4) (ii) (iv) (i) (iii)

उत्तर- 1  

 

42. उजड़ा हुआ शहर, जिसमें सड़कों पर लाशों के ढ़ेर पड़े थे, का नाम बदलकर हुमायूँ ने 'जन्नताबाद' रखा और वहाँ लगभग 8 माह तक राग-रंग में डूबा उत्सव मनाता रहा, यह शहर था?

(1) मांडू (2) चुनार

(3) गौड़ (4) चम्पानेर

उत्तर- 3

 

43. शेरशाह सूरी के समय परगने में मुख्य अधिकारी होते थे?

(1) मुकद्दम एवं पटवारी

(2) कारकुन एवं पटवारी

(3) शिकदार एवं मुंसिफ

(4) शिकदार-ए-शिकदारान एवं मुन्सिफ-ए-मुन्सिफान

उत्तर- 3 


44. पुर्तगालियों से रियायतों को लेकर हुए मतभेद के कारण किस शासक को जहाज पर बुलाकर मुलाकात करने के बहाने धोखे से जहाज से गिराकर डुबो दिया, 16वीं शताब्दी का वह शासक कौन था?

(1) मुहम्मदशाह (2) बहादुरशाह

(3) हुसैनशाह   (4) बाज बहादुर

उत्तर- 2

 

45. भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखने वाले बाबर के सम्बन्ध में निम्न कथनों में से असत्य है:

(1) जहीरूद्दीन बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 को काबुल में हुआ था।

(2) बाबर ने 11 वर्ष की अल्प आयु में फरगना का राज्य भार ग्रहण कर लिया था।

(3) बाबर ने अपने जीवन काल में तीन बार समरकन्द जीता और तीनों बार उसके हाथ से निकल गया।

(4) बाबर ने उजबेगों से 'तुलुगमा' का प्रयोग सीखा था।

उत्तर- 1

 

46. 1560 ई. के पश्चात् अकबर का पहला और अन्तिम विजय अभियान क्रमश: था:

(1) गुजरात; खानदेश

(2) मालवा; मेड़ता

(3) मालवा; असीरगढ़

(4) कढकटंगा; काबुल

उत्तर- 3

 

47. अकबर के शासन काल की निम्न घटनाओं का सही कालक्रम क्या है?

(a) मज़हर की घोषणा (अमोघत्व की घोषणा)

(b) जजिया की समाप्ति

(c) तोहीद-ए-इलाही की घोषणा

(d) इबादतखाने का निर्माण

निम्न में से सही संयोजन का चयन करें:

(1) (a), (b), (c), (d)

(2) (b), (c), (d), (a)

(3) (c), (d), (a), (b)

(4) (b), (d), (a), (c)

उत्तर- 4

 

48. जीन बैपटिस्ट टैवर्नियर के बारे में निम्न कथनों में से असत्य है:

(1) वह शाहजहाँ और औरंगजेब के शासन काल में छः बार भारत आया था।

(2) उसकी कृति 1676 ई. में 'सिक्स वौयेज़ेज' प्रकाशित हुई और उसको अद्भुत सफलता मिली।

(3) वह मूलतः एक डॉक्टर था।

(4) उसकी मृत्यु पेरिस में 1689 में हुई।

उत्तर- 3

 

49. शाहजहाँ के शासन काल में बंगाल में हुगली से पुर्तगालियों को कब और किसने निकाला था?

(1) 1657 में शाइस्ता खाँ द्वारा

(2) 1632 में कासिम खाँ द्वारा

(3) 1650 में प्रिंस मुराद द्वारा

(4) 1628 में महाबत खाँ द्वारा

उत्तर- 2

 

50. दारा शिकोह को सजा देने के सवाल पर किसने उसकी प्राणरक्षा की प्रार्थना की थी?

(1) जहाँआरा (3) दानिशमंद खाँ

(2) रोशनआरा (4) जसवन्तसिंह

उत्तर- 3

 

51. महाराणा जयसिंह के साथ औरंगजेब द्वारा की गई सन्धि (1681) की शर्तों में निम्न में से कौन सी शर्त नहीं थी?

(1) संधि के परिणाम स्वरूप पुर, माण्डल और बदनौर जजिया के बदले मुगलों को सौंप दिये गये।

(2) मुगल सरकार की फौजों का मेवाड़ में रहना सुनिश्चित हुआ।

(3) राणा को उनके वतन की भूमि लौटा दी जायेगी।

(4) जयसिंह को 5000 मनसब दिया जाना सुनिश्चित हुआ।

उत्तर- 2

 

52. औरंगजेब के काल की निम्न घटनाओं को कालक्रमानुसार रखिए:

(a) गोकुल के नेतृत्व में जाटों का विद्रोह

(b) गुरु तेगबहादुर की हत्या

(c) शाहजादा अकबर का विद्रोह

(d) राजाराम के नेतृत्व में जाटों का विद्रोह

निम्न में सही संयोजन का चयन करें:

(1) (a), (b), (c), (d)

(2) (b), (c), (d), (a)

(3) (c), (d), (a), (b)

(4) (b), (d), (a), (c)

उत्तर— 1

 

53. उत्तर मुगलकालीन निम्नलिखित सम्राटों को कालक्रमानुसार रखिए:

(a) जहाँदारशाह (b) बहादुरशाह I

(c) फर्रूखसियर (d) मुहम्मदशाह रंगीला

निम्न में से सही संयोजन का चयन करें:

(1) (b), (a), (c), (d)

(2) (a), (b), (c), (d)

(3) (c), (d), (a), (b)

(4) (b), (c), (a), (d)

उत्तर— 1

 

54. शाहजहाँ की दक्षिण नीति के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

(1) 1633 ई. में अहमदनगर राज्य को पूर्णतया समाप्त कर मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया।

(2) 1636 में गोलकुण्डा एवं बीजापुर ने शाहजहाँ से संधि कर अधीनता स्वीकार कर ली।

(3) शाहजहाँ ने औरंगजेब को दक्षिण की प्रथम एवं द्वितीय सूबेदारी क्रमश: 1636 एवं 1652 ई. में सौंपी।

(4) बीजापुर एवं गोलकुण्डा के अस्तित्व को 1656 ई. में शाहजहाँ द्वारा समाप्त कर दिया गया।

उत्तर— 4

 

55. किसे दक्षिण भारत का टोडरमल कहा जा सकता है?

(1) अब्दुर्रहीम खानखाना

(2) अन्नाजी दत्ते

(3) मलिक अम्बर

(4) मुर्शिद कुली खाँ

उत्तर— 3

 

56. जहाँगीर के समय भारत पहुँचने वाले अंग्रेज यात्री/प्रतिनिधि एवं उनकी तिथि में जो सुमेलित नहीं है, वह है

(1) विलियम हॉकिन्स — 1608

(2) सर टॉमस रो — 1615

(3) एडवर्ड टेरी — 1617

(4) पाल केनिंग — 1610

उत्तर— 4

 

57. 1653 ई. में किस मुगल शहजादे को कन्धार विजय का दायित्व सौंपा गया था?

(1) औरंगजेब को

(2) मुराद को

(3) दारा शिकोह को

(4) शाहशुजा को

उत्तर— 3

 

58. मुगल काल में 'दीवान-ए-बयूतात' का कार्य था

(1) दान वितरण

(2) 'कारखानों' की देख-रेख

(3) हरम की देखभाल

(4) शाही महल की सुरक्षा

उत्तर— 2

 

59. मुगल शासन के अन्तर्गत प्रशासन का प्रत्येक ब्यौरा लिपिबद्ध किया जाता था। इनमें 'सियाहा हजूर' था?

(1) सम्राट के आदेश

(2) दरबार की दिनचर्या की जानकारी 

(3) कृषि उत्पाद की मूल्य सूची

(4) कोषाध्यक्ष के नाम आज्ञापत्र

उत्तर— 2

 

60. मुगल काल में 'सयूरगाल' का तात्पर्य था?

(1) सम्मान सूचक पोशाक

(2) लगान मुक्त जमीन

(3) सिंचाई कर

(4) सुरक्षित भूमि

उत्तर— 2

 

61. मुगलकाल में 'सवानिहनिगार' अभिकरण के अधिकारी किस पर नियन्त्रण रखने में सहायक होते थे?

(1) मनसबदारों पर

(2) जागीरदारों पर

(3) विदेशियों पर

(4) सैन्य अधिकारियों पर

उत्तर— 2

 

62. मुगलकाल में 'पाई काश्त' से तात्पर्य था?

(1) वह कृषक, जो स्वयं भूमि का स्वामी होता था और उसका खेत और घर उसी गाँव में होता था।

(2) वह कृषक जिसके खेत और घर अलग अलग गाँवों में होते थे।

(3) वे कृषक, जिनके पास सामर्थ्य से अधिक भूमि होती थी और भूमि जोतने के लिए दूसरों को भूमि दे देते थे।

(4) वे कृषक जो भूमिहीन होते थे।

उत्तर— 2

 

63. 1570 ई. की कृति 'नुजूम-उल-उल्म' की प्रसिद्धि का कारण उसका चित्र संग्रह है, जो मुख्यतः किस शैली के हैं?

(1) राजस्थानी

(2) दकनी

(3) मुगल

(4) पहाड़ी

उत्तर— 2

 

64. शिवाजी के सन्दर्भ में निम्न तिथि में कौन सी सुमेलित नहीं है ?

(1) जावली दुर्ग पर अधिकार - 1647

(2) पुरन्दरगढ़ पर अधिकार - 1648

(3) सूरत लूट - 1664

(4) पुरन्दर संधि - 1665

उत्तर— 1

 

65. सूफी संत शेख मीर मोहम्मद किस सूफी सिलसिला के थे?

(1) कादरी

(2) चिश्ती

(3) सुहरावदी

(4) नक्शबंदी

उत्तर— 1

 

66. निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

   रचनाकार                      रचना

(1) मंझन                        - मधुमालती   

(2) मलिक मुहम्मद जायसी            - पद्मावत

(3) केशवदास                     - रसिक प्रिया

(4) कुतबन                       -  पदामृत समुद्र

उत्तर— 4

 

67. किस स्थापत्य शैली के बारे में हरमन गोज ने लिखा है कि मन्दिरों में सामान्यतः एक बड़ी दीपमाला या दीपकों के लिए स्तम्भ रहा करता है?

(1) मालवा

(2) गुजरात

(3) मराठा

(4) राजपूत

उत्तर— 3

 

68. किस कला मर्मज्ञ ने जहाँगीर को 'मुगल चित्रकला की आत्मा' कहा है?

(1) रायकृष्णदास

(2) कुमारस्वामी

(3) पर्सी ब्राउन

(4) मोतीचन्द्र

उत्तर— 3

 

69. महाराष्ट्र के ऐसे संत जिन्हें 'भारत का पहला दलित कवि' के रूप में जाना जाता है, वे हैं

(1) नरहरि

(2) सावतामाली

(3) कान्होबा पाठक

(4) चौखामैला

उत्तर— 4

 

70. सुमेलित कीजिये :

अल्लाउद्दीन खिलजी के सेनापति     उपाधि

(A) अलमास बेग               (i)  जफ़र खाँ

(B) मलिक हिजाबुद्दीन           (ii) अलप खाँ

(C) मलिक संजर               (iii) नुसरत खाँ

(D) मलिक जलेसरी             (iv) उलूग खाँ

      (A) (B) (C)  (D)

(1) (iv) (i) (ii) (iii)

(2) (ii) (iii) (iv) (i)

(3) (iii) (i) (ii) (iv)

(4) (iv) (ii) (i)  (iii)

 उत्तर- 1

 

71. बरनी के अनुसार सैन्य घुड़सवार संघटन का अवरोही क्रम क्या है?

(i) सरखेल (ii) सिपहसालार

(iii) अमीर (iv) मलिक

(1) (iv), (iii), (ii), (i)

(2) (i), (ii), (iii), (iv)

(3) (ii), (i), (iii), (iv) 

(4) (iv), (i), (ii), (iii)

उत्तर- 1

 

72. सल्तनत कालीन 'इतलाक' क्या था?

(1) खालसा भूमि से लगान वसूली का आदेश पत्र

(2) शाही घुड़सवारों को धनादेश पत्र 

(3) घुड़सवारों को अतिरिक्त घोड़ा रखने का अनुमति पत्र

(4) सुल्तान और प्रांतीय शासकों के मध्य पत्र व्यवहार

उत्तर - 2

 

73. फ़तेहपुर सीकरी के भवनों में निर्माण के क्रम में अंतिम संरचना कौन सी है?

(1) इबादतखाना (2) चहार सुक

(3) बीरबल का महल (4) हरमसरा

उत्तर- 2

 

74. किस सुल्तान ने स्वयं को अपनी मुद्रा पर 'सिकंदर द्वितीय' अंकित करवाया?

(1) अलाउद्दीन खिलजी

(2) इल्तुतमिश

(3) मोहम्मद बिन तुगलक

(4) मुबारक शाह खिलजी

उत्तर- 1

 

75. राधा वल्लभ सम्प्रदाय किसकी शाखा है?

(1) चैतन्य (2) श्री

(3) रुद्र (4) सनकादि

उत्तर- 4


76. मध्यकालीन दक्षिण भारत में 'बार्जीगिरी' क्या थी?

(1) गुरिल्ला युद्ध विधि

(2) अलंकरण विधि

(3) व्यापार पद्धति

(4) बर्तन निर्माण विधि

उत्तर- 1

 

77. 'चंडी दी वार' की रचना किसने की?

(1) गुरु नानक

(2) गुरु अर्जुन देव

(3) गुरु तेग बहादुर

(4) गुरु गोविंद सिंह

उत्तर- 4

 

78. "दि सेन्ट्रल स्ट्रक्चर ऑफ दि मुगल एम्पायर" पुस्तक लिखी गई है।

(1) डब्ल्यू.एच. मौरलैण्ड

(2) आर.पी. त्रिपाठी

(3) इब्न हसन

(4) इरफान हबीब

उत्तर- 3

 

79. किस मुगल शासक ने वैष्णव संत गोसाई जदरूप से भेंट की?

(1) हुमायूँ

(2) अकबर

(3) जहाँगीर

(4) औरंगजेब

उत्तर- 3

 

80. "नामघर" निम्न में से किस संत से सम्बन्धित है?

(1) शंकरदेव (2) तुकाराम

(3) नरसी मेहता (4) दादू

 उत्तर- 1


81. निम्नांकित में से दक्षिण भारत के किस किले को मुगलों ने आठ वर्षों तक घेरे रखा?

(1) कोण्डना (2) तोरण

(3) शिवनेरी (4) जिंजी

उत्तर- 4

 

82. निम्नलिखित में से कौन वामपंथी इतिहासकार है?

(1) जी.सी. पांडे

(2) जदुनाथ सरकार

(3) आर.सी. मजूमदार

(4) ए. आर. देसाई

उत्तर- 4

 

83. निम्नलिखित में से कौन सबआल्टर्न ग्रुप का सदस्य नहीं है?

(1) डेविड आर्नल्ड

(2) एरिक हॉब्सबॉम

(3) पार्थ चटर्जी

(4) गौतम भद्रा

उत्तर- 2

 

84. निम्नलिखित में से कौन सा इतिहासकार इतिहास के उपनिवेशवादी सम्प्रदाय से संबद्ध है?

(1) विलियम जोन्स

(2) डी.ए. वॉशब्रूक

(3) डेविड हार्डीमैन

(4) एडवर्ड सईद

उत्तर- 2

 

85. निम्नलिखित में से कौन एक रोमन इतिहासकार है?

(1) लिवि

(2) थ्यूसीडायडीज़

(3) पॉलीबियस

(4) ज़ेनोफॉन

उत्तर- 1

 

86. निम्नलिखित में से स्वतंत्रता पूर्व के राष्ट्रवादी इतिहासलेखन के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) राष्ट्रवादी इतिहास-लेखन ने भारतीयों को ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष के दौरान आत्म-विश्वास, आत्मबल और एक निश्चित राष्ट्रीय गौरव प्रदान किया।

(2) राष्ट्रवादी इतिहास-लेखन, जहाँ तक पढ़े लिखे भारतीयों का प्रश्न है, एकता प्रदान करने वाला तत्त्व सिद्ध हुआ।

(3) स्वतंत्रता से पूर्व राष्ट्रवादी इतिहास-लेखन भारतीय इतिहास के प्राचीन, मध्य और आधुनिक, तीनों कालों से संबन्धित है।

(4) स्वतंत्रता से पूर्व आधुनिक भारत के राष्ट्रवादी इतिहासकारों का कोई भी सम्प्रदाय अस्तित्व नहीं था। आधुनिक भारत संबन्धी इतिहास लेखन का उदय 1947 के बाद हुआ।

उत्तर- 3

 

87. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि "समस्त इतिहास विचार का इतिहास है"?

(1) आटेंगा ए गैसेट (2) नीबुअर

(3) कार (4) कालिंगवुड

उत्तर- 4

 

88. निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्षवादी इतिहास लेखन का समर्थक था?

(1) डिल्थे (2) हर्डर

(3) बकल (4) फिख्ते

उत्तर- 3

 

89. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार को 'फादर ऑफ लाईज़' भी कहा गया है?

(1) हेरोडोटस (2) थ्यूसीडिडीज़

(3) पॉलीबियस (4) टेसीटस

उत्तर- 1

 

90. दी आईडिया ऑफ प्रोग्रेस का लेखक कौन है?

(1) रांके (2) हर्डर

(3) बेनेडेट्टो क्रोचे (4) जे.बी. बेरी

उत्तर- 4 

 

91. इतिहासकार का कार्य यह है कि वह "जैसा वास्तव में था वैसा ही प्रस्तुत करे" किसने कहा था?

(1) एच. बटरफील्ड (2) सर जॉर्ज क्लार्क

(3) एल. वॉन रांके (4) जे.बी. बेरी

उत्तर-4


92. निम्नांकित में से कौन ईसाई इतिहास लेखन से संबद्ध नहीं है?

(1) यूसीबियस

(2) अगस्तीन

(3) बसुए

(4) सैंट सिमो

उत्तर- 4


93. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

             प्रथम सूची         द्वितीय सूची

             (पुस्तक)          (लेखक)

(1) एनशियंट इण्डियन हिस्टोरिकल- पारजिटर

(2) हिन्दुइज्म एण्ड इट्स सेन्स ऑफ- अरविन्द शर्मा

(3) डिबेट्स विद हिस्टोरियन्स- पीटर गेल

(4) लेक्चर्स ऑन मॉडर्न हिस्टरी- मार्क ब्लॉक 

उत्तर- 4  


94. हिस्टरी संत अगस्तीन की सुप्रसिद्ध रचना है :

(1) सिटी ऑफ गॉड

(2) सिटी ऑफ गॉड ऑन अर्थ

(3) सिटी ऑफ गॉड अराइव्ज ऑन अर्थ

(4) जर्नी ऑफ मैन टू द सिटी ऑफ गॉड

उत्तर- 1


95. निम्नलिखित में से कौन सा इतिहासकार चीनी इतिहास के पहले महान ग्रन्थ शी जी ( ऐतिहासिक दस्तावेज) का लेखक है ?

(1) सीमा कियान

(2) कनफ्यूशियस

(3) सीमा गुआंग

(4) हुआंग जोंगशी

उत्तर- 4


96. " इतिहास का अन्त" पद से उत्तर आधुनिकों का क्या तात्पर्य है?

(1) इतिहास ने अपना लक्ष्य चरितार्थ कर लिया है। 

(2) अब समय स्थिर रहेगा और इतिहास अग्रसरित नहीं होगा।

(3) इतिहास ने आज के पाश्चात्य समाज में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अन्य समाज भी देर-सवेर इसे प्राप्त नहीं होगी।

(4) हम 'उत्तर- ऐतिहासिक युग में रह रहे हैं, इतिहास को जैसा जाना समझा जाता था उस इतिहास का अन्त हो चुका है।

उत्तर- 4


97. इतिहास लेखन है : 

(1) इतिहास का इतिहास

(2) इतिहास लेखन का विशिष्ट वाड्गमय

(3) इतिहास लेखन व स्मृति का अध्ययन

(4) इतिहास को लेखबद्ध करना

उत्तर- 1


98. प्राचीन भारतीयों के लिये इतिहास की गति थी :

(1) ऋजुरेखीय

(2) सर्पिल

(3) चक्रात्मक

(4) विकासात्मक

उत्तर- 3


99. निम्नलिखित में से कौन सी इतिहास की ईसाई दृष्टि की विशषतायें हैं?

(1) यह इतिहास की सार्वभौमता में विश्वास करती है।

(2) दैवीय योजना इसका अभिन्न अंग है।

(3) यह प्रलय को स्वीकारती है। 

(4) दो नगरों के अस्तित्व में विश्वास इसकी विशिष्टता है।

(1) (A) व (B) 

(2) (A) व (C)

(3) (A), (B) व (C)

(4) (A), (B), (C) व (D) 

उत्तर- 4


100. निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन इतिहास विषयक डिल्थे- क्रोचे-कॉलिंगवुड के दृष्टिकोण के विषय में सही हैं ?

(1) इतिहास वर्तमान ज्ञान है। 

(2) अतीत के विषय में जितने दृष्टिकोण हैं उतने ही सत्य हैं।

(3) अतीत को, जैसा घटित हुआ हुबहू वैसा देखा-समझा नहीं जा सकता।

(4) अतीत का इन्द्रियों के माध्यम से आनुभविक प्रत्यक्ष संभव नहीं है।

उत्तर- 4


101. उत्तर आधुनिकतावाद के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौनसे कथन सही है:

(A) उत्तर-आधुनिकतावाद अतीत को एक पाठ के रूप में देखता है। अतः इसका उद्देश्य अतीत की खोज नहीं अपितु उसमें अर्थ की खोज है।

(B) यह अतीत को एक पाठ के रूप में देखते हुए उसके अर्थों को उद्घटित करने को लक्षित करता है।

(C) यह वस्तुवाद को अस्वीकार करता है।

(D) यह आधुनिक इतिहास लेखन के इतिहास के विषय में सत्य के दावों को खारिज करता है। 

विकल्प :-

(1) (A) व (B)

(2) (A) व (C)

(3) (A), (B) व (C)

(4) (A), (B), (C) व (D)

उत्तर-  4  


102. हेमल के इतिहास-दर्शन विषयक निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है? 

(1) यह द्वन्द्वात्मक प्रत्ययवाद पर आधारित है।

(2) इतिहास एक बुद्धिगम्य विकास यात्रा है, जो मानवीय स्वतंत्रता के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। 

(3) इतिहास वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से 'महानात्मा' आत्मलाभ करती है।

(4) इतिहास वैश्विक मानवता का इतिहास नहीं अपितु प्रशा जैसे राष्ट्रीय राज्यों का इतिहास है।

उत्तर- 4


103. टॉयन्बी के इतिहास-दर्शन विषयक निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है?

(1) टॉयन्बी का सभ्यताओं के उत्थान और पतन का सिद्धान्त उनकी 'चुनौती और प्रत्युत्तर' की अवधारणा पर आधारित है।

(2) टॉयन्बी सभ्यताओं की उत्पत्ति में पर्यावशीय कारकों का योगदान मानते थे।

(3) सभ्यताओं का विकास सर्जनात्मक अल्पसंख्यक वर्ग के नेतृत्व पर निर्भर रहता है।

(4) सभ्यताओं काविकास तब अवरूद्ध हो जाता है जब सर्जनात्मक अल्पसंख्यक वर्ग 'शक्तिशाली' अल्पसंख्यक में रूपान्तरित हो जाता है।

उत्तर- 2


104. स्पेंगलर और टॉयन्बी के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है?

(1) स्पेंगलर और टॉयन्बी दोनों ने इतिहास में अन्तर्निहित विशाल योजना को उद्घाटित करने का प्रयास किया।

(2) दोनों के सिद्धान्त संस्कृतियों सभयताओं के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित थे। 

(3) दोनों के विवरण संस्कृतियों/सभ्यताओं के उत्थान और पतन विषयक थे। 

(4) दोनों संस्कृतियों/सभ्यताओं को जैविक इकाइयां मानते थे।

उत्तर- 4


105. निम्नलिखित में से किन विषयों पर इब्न खलदून ने अपने ग्रन्थ मुकद्दिमा में विचार किया है? 

(A) ऐतिहासिक विधि (B) भूगोल

(C) धर्म (D) समाज और राज्य

विकल्प :

(1) (A) व (B)

(2) (A) व (C)

(3) (A), (B) व (C)

(4) (A), (B), (C) व (D)

उत्तर- 4


106. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये-

      सूची-I             सूची-II

(इतिहासकार)  (इतिहास लेखन सम्प्रदाय) 

(A) तारा चन्द   (1) राष्ट्रवादी

(B) दीपेश चक्रबर्ती (2) सबआल्टर्न

(C) रजनी पाम दत्त। (3) वामपंथी

(D) माउण्टस्टुअट एलफिन्सटन (4) उपनिवेशवादी

कूट :

(A)  (B)  (C)  (D)

(1) (1)   (3)  (2)  (4)

(2) (1)  (2) (3) (4)

(3) (1)  (4) (3) (2)

(4) (4)  (3) (2) (1)

उत्तर- 2 


107. निम्नलिखित में से कौन मार्क्सवादी इतिहासकार नहीं है?

(1) आर. एस. शर्मा

(2) डी. एन. झा

(3) अनिल सील

(4) के. एन. पनिक्कर

उत्तर- 3


108. अतीत की घटनाओं के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों के विवरण कहलाते हैं?

(1) तथ्य

(2) प्राथमिक स्रोत

(3) द्वितीयक स्रोत

(4) मौखिक स्रोत

उत्तर- 2


109. एनाल्स सम्प्रदाय के संबंध में कौनसे कथन सत्य है? 

(A) एनाल्स सम्प्रदाय का नाम एनाल्स नामक जर्नल के नाम पर पड़ा।

(B) एनाल्स इतिहासकार इतिहास को अतीत से भविष्य की ओर अग्रसरित देखते है।

(C) एनाल्स इतिहासकार स्वयं को किसी सम्प्रदाय का प्रतिनिधि नहीं मानते।

(D) एनाल्स सम्प्रदाय ने भारत सहित अनेक देशों में इतिहास लेखन को प्रभावित किया है।

विकल्प :

(1) (A) व (B)

(2) (A) व (C)

(3) (A), (C) व (D)

(4) (A), (B) व (C)

उत्तर- 3


110. मेटाहिस्ट्री का लेखक कौन है?

(1) जाक देरिदा

( 2 ) माइकेल फूको

(3) हेडन व्हाइट

(4) हएलन मुन्सला

उत्तर- 3


111. कंग्युर और तेंग्युर है-

(1) बौद्ध साहित्य

(2) जैन आगम

(3) पौराणिक ऐतिहासिक ग्रंथ

(4) प्राचीन चीन के मौखिक इतिहास का संग्रह

उत्तर- 1


112. 'द डिक्लाइन ऑफ द वेस्ट' किसकी रचना है?

(1) गियाम्बतिस्ता विको

(2) लियोपाल्ड वान रांके

( 3 ) विंसेण्ट स्मिथ

(4) ओसवाल्ड स्पेंगलर

उत्तर- 4


113. यह किसको विचार है : “सत्ता इतिहास को नियंत्रित करती है"?

(1) फूको

(2) नीत्शे

(3) फूको और नीत्शे दोनों

(4) लेवी स्ट्राउस

उत्तर- 3


114. इतिहास की 'सबाल्टर्न' विचारधारा का जनक किसे माना गया है?

(1) रंजीत गुहा

(2) कार्ल मार्क्स

(3) ग्रामसी अंतानियो

(4) लेनिन

उत्तर-  3 


115. इतिहास की 'प्रत्यक्षवादी' अवधारणा का प्रमुख प्रतिपादक किसे माना जाता है?

(1) आगस्ट कॉम्टे

(2) चार्ल्स आस्टिन

(3) इमाइल दुखम

(4) कार्ल मार्क्स

उत्तर- 1


116. निम्न में से असंगत है-

(1) जियाउद्दीन बरनी - तारीख-ए- फिरोजशाही

(2) अब्दुल कादिर बदायूंनी - तबकात-ए-अकबरी

(3) खाफी खां - मुन्तखाब-उल-लुवाब

(4) मोतमिद खां - इकबालनामा

उत्तर- 2


117. इतिहासकार की तुलना किसने मछुआरे से की है? 

(1) आर. जी. कालिंगवुड (2) ई. एच. कार

(3) बर्कहार्ट (4) लियोपोल्ड वॉन रांके

उत्तर -2


118. इब्न खल्दून की पुस्तक 'किताब अल-इबार' में तीन पुस्तकें समाहित है। पहली पुस्तक में विवेच्य विषय है?

(1) अरबों का इतिहास

(2) सभ्यता

(3) लेखक के निजी जीवन का इतिहास 

(4) सामाजिक इतिहास

उत्तर- 2


119. द हिस्टरीज हेरोडोटस का प्रसिद्ध ग्रंथ है। हिस्ट्रीज एवं एनल्स नामक ग्रंथों का लेखक कौन है?

(1) थ्यूसीडिडस

(2) जेनोफन 

(3) टेसीटस

(4) लिवि

उत्तर- 3


120. बरनी के अनुसार इतिहास लेखन का आधार क्या है?

(1) धार्मिकता

(2) सत्यनिष्ठा 

(3) वस्तुनिष्ठता

(4) स्वामिभक्ति

उत्तर- 2 


121. निम्न में से कौन इतिहास लेखन के रोमांटिक स्कूल से संबंधित है?

(1) फ्रेडरिक हेगेल (2) जेम्स मिल 

(3) माल्कॉम (4) ग्रांट डफ

उत्तर- 1


122. मार्क्सवादी इतिहासकारों के अनुसार समाज को समझने की प्राथमिकता सीढ़ी क्या है?

(1) लाभ कमाने की प्रवृत्ति (2) आवश्यकता

(3) उत्पादन पद्धति (4) शोषण

उत्तर- 3


123. इंडोलोजिस्ट इतिहासकारों का योगदान है-

(1) भारत में ब्रिटिश राज की उपयोगिता बताई।

(2) प्राचीन भारत के गौरव का वर्णन किया। 

(3) आधुनिक भारतीय इतिहास में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की।

(4) आधुनिक भारत में दलित मुद्दों पर चर्चा की।

उत्तर- 2


124. प्राच्यवादी इतिहासकारों के प्रखर आलोचक कौन थे?

(1) उपयोगितावादी

(2) साम्राज्यवादी

(3) उपाश्रयी

(4) राष्ट्रवादी

उत्तर- 1


125. प्राच्यवादियों द्वारा प्रस्तुत विवादास्पद अवधारणा क्या थी?

(1) भाषा-प्रजाति सम्बन्धी

(2) भाषा क्षेत्र सम्बन्धी

(3) धर्म-प्रजाति सम्बन्धी 

(4) राष्ट्र क्षेत्र सम्बन्धी

उत्तर- 1


126. अबुल फजल के इतिहास लेखन की विशेषता क्या नहीं है?

(1) इतिहास के प्रति तर्क आधारित अभिगम का प्रयोग

(2) इतिहास लेखन में गैर-मुस्लिमों की उपलब्धियों को स्थान

(3) तत्कालीन उपलब्ध समस्त स्रोतों के आधार पर लेखन 

(4) सल्तनत कालीन इतिहास लेखन की परम्परा के अनुरूप लेखन

उत्तर- 4


127. हेमेल के अनुसार इतिहास का क्रम क्या है?

(1) प्रतिवाद, संवाद, वाद

(2) वाद, प्रतिवाद, संवाद

(3) वाद, संवाद, प्रतिवाद

(4) संवाद, वाद, प्रतिवाद

उत्तर- 2


128. भारतीय इतिहास के प्राच्यवादी उपागम का आरम्भ किस घटना के उपरांत माना जाता है ?

(1) बक्सर का युद्ध (2) 1857 की क्रांति

(3) 1773 का रंगुलेटिंग एक्ट (4) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

उत्तर- 1


129. उपाश्रयी इतिहास लेखन से कौन सम्बन्धित नहीं है?

(1) रंगास्वामी आयंगर

(2) तेजिस्वनी निरंजन

(3) सुशी थरू

(4) शइल मायाराम

उत्तर- 1


130. नारी इतिहास लेखन को किस विचारधारा ने प्रमुखता से अपनाया है?

(1) मार्क्सवादी

(2) उत्तर आधुनिकता

(3) उपाश्रयी

(4) कैम्ब्रिज

उत्तर- 2


131. इतिहास में उत्तर आधुनिक विचारधारा का प्रणेता किसे माना जाता है?

(1) ल्योतार

(2) रिचर्ड इवांस

(3) फूको

(4) फ्रैंक स्मिथ

उत्तर-  3 


132. प्राचीन भारतीय सिक्कों के बारे में निम्ललिखित कथनों में से कौनसा असत्य है?

(1) यूनानी शासक डिमिट्रियम भारत में द्विभाषिक सिक्के जारी करने वाला प्रथम शासक था।

(2) कुषाण शासक कुजुल कैडफिसिस भारत में स्वर्ण सिक्के जारी करने वाला प्रथम शासक था।

(3) मित्र शासकों के सिक्के मथुरा व इसके आस-पास प्राप्त हुये थे।

(4) सभी गुप्त शासकों ने ऐसे सिक्के जारी किए जिनमें उन्हें धनुष के साथ दिखाया गया है।

उत्तर- 2


133. निम्नलिखित संस्कृत कृतियों में से कौन सी एक ऐतिहासिक नाटक नहीं है?

(1) मालविकाग्रिमित्र

(2) हर्षचरित

(3) मुद्राराक्षस

(4) स्वप्नवासवदत्ता

उत्तर- 2


134. संगम साहित्य के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़े :

(i) एत्तुतोकई संगम साहित्य परंपरा के सबसे पुराने संग्रहों में से एक है।

(ii) पुरुनानुरू, एचुतोकई का भाग है, जिसमें शौर्य की कविताओं को संकलित किया गया है। (iii) संगम कविताओं की आगम कोटि शासकों की प्रशस्ति से संबंधित है। 

(iv) तिरुक्कुरल जो एक परवर्ती रचना है, जो मुख्यत: प्रेम व नैतिकता से संबंधित कृति है। 

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है ?

(1) (i) और (iv)

(2) (i), (ii) और (iv)

(3) (ii) और (iv)

(4) (i), (ii), (iii) और (iv)

उत्तर- 2 


135. भारत में सोहन संस्कृति किस युग से संबंधित है?

(1) उच्च-पुरापाषाण युग से 

( 2 ) मध्य- पुरापाषाण युग से

(3) नव - पुरापाषाण युग से

(4) निम्न पुरापाषाण युग

उत्तर- 4 


136. भारतीय पुरालेख से संबंधित अधोलिखित कथनों को पढ़िए-

(i) खरोष्ठी लिपि, जो कि दायें से बायें लिखी जाती थी, मुख्यत: प्राचीन भारत के गांधार क्षेत्र में व्यवहत थी। 

(ii) गुप्त ब्राह्मी का विकास सिद्धमात्रिका नामक लिपि में हुआ।

(iii) जेम्स प्रिंसेप ने पियदस्सी नाम से जारी किये गये अभिलेखों के शासक के रूप में मौर्य शासक अशोक की पहचान की।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन असत्य है/हैं?

(1) केवल (i)

( 2 ) केवल (ii)

(3) केवल (iii)

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- 3


137. सोलह संस्कारों की उत्पत्ति को खोजा जा सकता है?

(1) गृह्यसूत्र में (2) श्रौतसूत्र में

(3) धर्मसूत्रों में (4) अथर्ववेद में

उत्तर- 1


138. अधोलिखित में से कौन सा / कौन से विशुद्ध पुरापाषाण उपकरण है/हैं?

(i) हस्तकुठार

(ii) विदारणी

(iii) बेधनी / तक्षणी

(iv) क्वार्ट्ज ब्लेड

सही उत्तर को चिन्हित कीजिए :

(1) (i) और (ii)

( 2 ) (i) और (iv)

(3) (i), (ii) और (iii)

( 4 ) (iii) और (iv)

उत्तर- 3


139. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा भारत ताम्रपाषाणिक संस्कृतियों के संबंध में असत्य है?

(1) ताम्र पाषाणिक संस्कृतियां मुख्य रूप से ग्रामीण संस्कृतियां थी।

(2) ताम्र पाषाणिक संस्कृतियों के लोग ज्यादातर नदियों व पहाड़ियों के पास रहा करते थे।

(3) काले व लाल रंग के मृद्भांड इन संस्कृतियों में व्यापक रूप से प्रयोग में लिये जाते थे। 

(4) जोरवे एक ताम्र पाषाणिक स्थल है जो मालवा संस्कृति से संबंधित है।

उत्तर- * 


140. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

हड़प्पा बस्ती       उत्खननकर्ता

(1) बनावली - आर. एस. बिष्ट

( 2 ) धोलावीरा -  जगपति जोशी

(3) मीताथल - बी. बी. लाल

(4) राखीगढ़ी - वसन्त शिंदे

उत्तर- 3

व्याख्या: 

राखीगढ़ी

हरियाणा के हिसार जिले में स्थित यह स्थल पूर्व-हड़प्पा सभ्यता के लिए जाना जाता है। यह स्थल घग्घर नदी के किनारे स्थित है और इसकी खोज सूरजभान ने 1969 ई. में की थी।

केन्द्र सरकार ने वर्ष 2020 के बजट में राखीगढ़ी को एक प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की एवं यहां एक राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा।

बनावली के उत्खननकर्ता आर एस बिष्ट हैं, धोलावीरा का उत्खनन जगपति जोशी ने 1967-68 में किया। जबकि मीताथल और राखीगढ़ी के उत्खननकर्ता सूरजभान है। 


141. अधोलिखित कलाकृतियों में से कौन सी मोहनजोदड़ो में प्राप्त नहीं हुई है?

(1) पशुपति मुहर

(2) बलुआ पत्थर का पुरुष धड़ 

(3) बैठी मुद्रा में पुरुष मूर्ति अथवा पुरोहित

(4) कांस्य नर्तकी

उत्तर- 2 


142. निम्नलिखित में कौन सा कथन सिंधु-सरस्वती सभ्यता के बारे में सही नहीं है?

(1) गेहूं और जौर उनके प्रमुख खाद्यान्न थे। 

(2) गाय, बैल पाले जाने वाले प्रमुख पशु थे।

(3) उनका व्यापार मेसापोटामिया, चीन एवं रोम से भी होता था।

(4) मनकों का निर्माण एक विकसित उद्योग था।

उत्तर- 3


143. उत्तरी काली चमकीली मृदुभाण्ड परम्परा से निम्न में से किसकी पुष्टि होती है?

(1) ग्राम्य जीवन का प्रारम्भिक चरण

(2) प्रारम्भिक लौहयुगीन संस्कृति

(3) द्वितीय नगरीय क्रांति

(4) महापाषाणिक संस्कृति

उत्तर- 3 


144. वैदिक साहित्य के बारे में अधोलिखित तथ्यों में से कौन से सत्य है?

(A) हिरण्यगर्भ सूक्त एकेश्वरवाद का एक उदाहरण है।

(B) पैप्पलाद संहिता अथर्ववेद की एक शाखा अथवा संस्करण है। 

(C) ऐतरेय ब्राह्मण उत्तरवैदिक काल में प्रचलित शासन प्रणालियों के बारे में हमें बताता है।

(D) शतपथ ब्राह्मण आर्यों के पूर्व की ओर विस्तार के बारे में हमें बताता है।

सही उत्तर को चिन्हित कीजिए :

(1) (A) व (B)

(2) (C) व (D)

(3) (B), (C) व (D)

(4) (A), (B), (C) व (D)

उत्तर- 4 


145. उत्तर वैदिक धार्मिक प्रवृत्तियों के संदर्भ में अधोलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(1) कर्मकांडों की महनीयता बढ़ी।

(2) वैदिक देव समूह में इन्द्र ने अपनी श्रेष्ठता खोई। 

(3) त्रिमूर्ति की अवधारणा रूपाकार लेने लगी।

(4) अवतारवाद में विश्वास शुरू हुआ।

उत्तर- 4


146. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये :

 सूची-I        सूची-II

(a) मुग्द  (i) गन्ना

(b) व्रीहि (ii) मूंग

(c) इक्षु  (iii) चावल

(d) यव  (iv) जौ

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये- 

     (a)  (b)  (c)  (d)

(1) (i) (ii) (iii) (iv)

(2) (iv) (iii) (ii) (i)

(3) (ii) (iii) (iv) (i)

(4) (ii) (iii) (i) (iv)

उत्तर- 4


147. उद्दालक आरुणि (पिता) और श्वेतकेतु (पुत्र) के मध्य से संबंधित संवाद किस उपनिषद् में है?

(1) छान्दोग्य उपनिषद्

(2) बृहदारण्यक उपनिषद् 

(3) तैत्तिरीय उपनिषद्

(4) मुण्डक उपनिषद्

उत्तर- 1 


148. सुमेलित कीजिये :

उपनिषद्        प्रसिद्ध सूक्ति

(A) छांदोग्य   (i) तत्वम असि

(B) बृहदारण्यक (ii) अहम् ब्रह्मस्मि

(C) माण्डुक्य (iii) अयम् आत्मा ब्रह्मा

(D) मुण्डकोपनिषद् (iv) सत्यमेव जयते

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

(A) (B)  (C)  (D)

(1) (iii)  (i) (ii) (iv)

(2) (ii)  (iv) (iii) (i)

(3) (i)  (ii) (iii) (iv)

(4) (ii) (i) (iii) (iv)

उत्तर-  3


149. उत्तर भारत में छठी सदी ईसा पूर्व हुए रूपान्तरणों के संदर्भ में कौन सा सही नहीं है?

(1) राज्य का गठन

(2) नगरीय क्रांति

(3) बौद्धिक आंदोलन

(4) क्लासिकल संस्कृत साहित्य का उद्भव

उत्तर- 4


150. महात्मा बुद्ध ने पहली बार स्त्रियों को बौद्ध संघ में प्रवेश की अनुमति कहां प्रदान की? 

(1) राजगृह

(2) कपिलवस्तु

(3) वैशाली

(4) श्रावस्ती 

उत्तर- 3

*Means Deleted


Question Paper - PDF
Answer Key - PDF

Post a Comment

0 Comments