Assistant Professor (College Education Dept.) Sociology 2020 1st paper



ASSISTANT PROFESSOR(COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020 (SOCIOLOGY-I)

04 अक्टूबर, 2021 

प्रिय परीक्षार्थियों समाजशास्त्र असिस्टेंट प्रोफेसर 2020 का हल प्रश्न पत्र आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि आपको उत्तर तालिका में देखने की आवश्यकता न हो। हमने पूरी कोशिश की है कि त्रुटि न हो फिर भी रहे तो हम आपसे माफी चाहते हैं एवं नीचे आरपीएससी का प्रश्नपत्र एवं उसकी उत्तर माला दी गई है। उसमें देखकर अपना कंफ्यूजन दूर कर लें। धन्यवाद

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा 2020 (समाजशास्त्र-I) 

1. किसने कहा था, "संस्कृति कृषि तथ्यों, प्राविधिक तथ्यों, सामाजिक तथ्यों तथा मानसिक तथ्यों की उपज हैं”?

(1) ई.बी. टायलर

(2) ए. एल. क्रोबर

(3) आर. बनेडिक्ट

(4) डेविड बिडने

उत्तर- 4

 

2. निम्नलिखित में से कौन सा समायोजन का स्वरूप नहीं है

(1) समझौता

(2) मध्यस्थता

(3) सहनशीलता

(4) झगड़ा

उत्तर- 4

 

3. समाजशास्त्र के दो भागों के रूप में, 'सामाजिक स्थैतिकी' और 'सामाजिक गतिकी' की चर्चा किसने की?

(1) कॉम्टे

(2) स्पेंसर

(3) दुर्खीम

(4) वेबर

उत्तर- 1

 

4. किस समाजशास्त्री ने 'समाज को जैव सादृश्यता' के रूप में चर्चा की है

(1) वेबर

(2) मार्क्स

(3) ए. आर. देसाई

(4) स्पेन्सर

उत्तर- 4

 

5. 'सामाजिक डारविनवाद का सिद्धांत' दिया गया:

(1) स्पेन्सर के द्वारा 

(2) मार्क्स के द्वारा

(3) कॉम्टे के द्वारा

(4) वेबर के द्वारा

उत्तर- 1

 

6. किसका कथन है कि 'यांत्रिक सुदृढ़ता सादृश्य की सुदृढ़ता है'?

(1) जेन एडम्स

(2) मैक्स एडलर

(3) रॉबर्ट आर्द्रे

(4) ई. दुर्खीम

उत्तर- 4

 

7. अभिजात वर्ग को पेरेटो ने विभाजित किया है-

(1) शासक और गैर-शासक में

(2) राजनैतिक और आर्थिक में 

(3) धार्मिक और गैर-धार्मिक में

(4) परंपरागत और आधुनिक में

उत्तर- 1

 

8. “क्रान्तियों को इतिहास का स्वचालित इंजन" किसने कहा?

(1) इमैनुएल काँत

(2) फ्रेडरिक हीगल

(3) संत साइमन

(4) कार्ल मार्क्स

उत्तर- 4

 

9. "प्रोटेस्टेंट एथिक एण्ड द स्पिरिट ऑफ कैपिटलिज़्मकिसने लिखी?

(1) रॉबर्ट के. मर्टन

(2) टालकट पारसंस 

(3) जॉर्ज सिमेल

(4) मैक्स वेबर

उत्तर- 4

 

10. ब्रण्टलैंड रिपोर्ट में सतत् विकास की आधिकारिक परिभाषा किस वर्ष में प्रयुक्त हुई?

(1) 1987

(2) 1980

(3) 1978

(4) 1992

उत्तर- 1

 

11. भारत में कौन सी पंचवर्षीय योजना अन्तिम थी?

(1) 10वीं

(2) 11वीं

(3) 12वीं

(4) 13वीं

उत्तर- 3

 

12. थियोडोर लैविट ने किस शब्द को लोकप्रियता दिलवाई?

(1) वैश्वीकरण

(2) पश्चिमीकरण

(3) निजीकरण 

(4) उदारीकरण

उत्तर- 1

 

13. 'द माईंड एण्ड सोसाइटी' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) सी. डब्ल्यू. मिल्स

(2) आर. मिशल्स

(3) जी. मौस्का

(4) वी. पेरेटो

उत्तर- 4

 

14. नातेदारी में वर्गात्मक व वर्णात्मक संज्ञाएँ दी हैं:

(1) एस. सी. दुबे ने

(2) आंद्रे बेते ने

(3) टायलर ने

(4) मॉर्गन ने

उत्तर- 4

 

15. धार्मिक पंथ में सत्ता का प्रकार है:

(1) परम्परागत

(2) नौकरशाही

(3) बुद्धिसंगत

(4) विधिक

उत्तर- 1

 

16. कौन सा कारक द्वन्द्ववादी विश्लेषण से सम्बन्धित नहीं है

(1) वाद

(2) प्रतिवाद

(3) अतिरिक्त मूल्य

(4) संवाद

उत्तर- 3

 

17. विचलित उप संस्कृति के सिद्धांत की व्याख्या इन्होंने दी है?

(1) क्लिनार्ड

(2) कोहन

(3) दुर्खीम

(4) मर्टन

उत्तर- 2

 

18. इनमें से सामाजिक परिवर्तन का कौन सा सिद्धान्त यह बताता है कि परिवर्तन संघर्ष और क्रांति के द्वारा होता है?

(1) चक्रीय सिद्धान्त

(2) द्वन्द्वात्मक सिद्धान्त

(3) प्रकार्यवादी सिद्धान्त

(4) रेखीय सिद्धान्त

उत्तर- 2

 

19. पेरेटो ने शासक एवं अशासक अभिजन की धारणा किससे ली?

(1) संत साइमन 

(2) सी राईट मिल्स

(3) मैकियावेली

(4) सिगमण्ड फ्रायड

उत्तर- 1

 

20. “साम्प्रदायिकता औपनिवेशिक ज्ञान का एक रूप है।" किसने बताया

(1) ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

(2) के. एम. पाणिक्कर 

(3) महबूब-उल-हक 

(4) पॉल बरान

उत्तर- 1

 

21. इनमें से कौन भूमिका निर्गमकी चर्चा करते हैं?

(1) रॉबर्ट बीरस्टीड

(2) राल्फ लिंटन

(3) मर्टन

(4) फुक्स ऍबाघ

उत्तर- 4

 

22. ऐसी व्यवस्था जिसमें मां के भाई को नातेदारी में प्रमुख स्थान दिया जाता है, कहलाता है:

(1) सहप्रसविता

(2) पितृश्वश्रेय

(3) माध्यमिक संबोधन

(4) मातुलेय

उत्तर- 4

 

23. 'सामाजिक संरचना' की अवधारणा का प्रयोग सबसे पहले किस समाजशास्त्री ने किया?

(1) हर्बर्ट स्पेन्सर

(2) मैक्स वेबर

(3) टॉलकाट पारसंस

(4) कार्ल मानहीम

उत्तर- 1

 

24. 'तरवाड' एक मातृवंशीय संयुक्त कुटुम्ब है जो इस राज्य में पाया जाता है?

(1) महाराष्ट्र

(2) केरल

(3) असम

(4) ओडिशा

उत्तर- 2

 

25. समनर ने सामाजिक समूह को किन दो भागों में विभक्त किया?

(1) ऐच्छिक और अनिवार्य समूह

(2) अन्तः समूह और बाह्य समूह

(3) वयं समूह और वे समूह

(4) विषमस्तरीय और समस्तरीय समूह

उत्तर- 2

 

26. “स्तरीकरण को व्यक्तियों के विभिन्न समूहों के बीच संरचित असमानता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।" यह कथन किसका है?

(1) हैरी जॉनसन

(2) एन्टोनी गिडिन्स

(3) माइकल हारालाम्बोस

(4) पिट्रिम सोरोकिन

उत्तर- 2

 

27. अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय आयोग का सृजन भारतीय संविधान के किस संशोधन के द्वारा किया गया?

(1) 65वाँ संशोधन

(2) 78वाँ संशोधन

(3) 89वाँ संशोधन

(4) 91वाँ संशोधन

उत्तर- 3

 

28. “भारत की प्रजातियाँ एवं संस्कृतियाँ" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) आर. सी. गुहा

(2) डी. एन. मजूमदार

(3) इरावती कर्वे

(4) डी.पी. मुकर्जी

उत्तर- 2

 

29. ई. ए. रॉस ने समाजशास्त्र में _________ को अध्ययन का आधार बनाया।

(1) सामाजिक स्तरीकरण

(2) सामाजिक समूह

(3) सामाजिक परिवर्तन

(4) सामाजिक नियंत्रण

उत्तर- 4

 

30. "प्लान्ड एकानॉमी फॉर इण्डियानामक पुस्तक किसने लिखी है?

(1) जवाहर लाल नेहरू

(2) के. विश्वेश्वरैया

(3) महात्मा गाँधी

(4) मान्टेक सिंह आलूवालिया

उत्तर- 2

 

31. सम्प्रदायवाद में निम्न में से कौन सा तत्त्व नहीं है?

(1) असुरक्षा (2) पूर्वाग्रह

(3) तनाव (4) सहिष्णुता

उत्तर- 4

 

32. किसने सामाजिक गतिशीलता को दो तरीकों रैखिक/ऊर्ध्व' तथा 'क्षैतिज' में वर्गीकृत किया है?

(1) डब्ल्यू. पी. स्कॉट 

(2) एस. एम. मिलर

(3) एस. एम. लिपसेट

(4) पी.ए. सोरोकिन

उत्तर- 4

 

33. समाजशास्त्र में भूमिका निर्वाह की अवधारणा किसने शुरू की?

(1) जी. एच. मीड 

(2) डब्ल्यू.आई. टॉमस

(3) सिग्मण्ड फ्रायड

(4) एमिल दुर्खीम

उत्तर- 1

 

34. निम्न में से कौनसा कथन प्रबोधकाल के संबंध में असत्य (गलत) है

(1) प्राकृतिक जगत की तरह सामाजिक दुनिया भी नियमों से शासित है। 

(2) परम्परागत सत्ता में विश्वास की अस्वीकार्यता 

(3) विश्वास कि समाज का स्रोत ईश्वर हैं।

(4) प्रबोधकाल से सबसे अधिक प्रभावित कार्ल मार्क्स थे।

उत्तर- 3

 

35. निम्नांकित में से यह किसकी परिभाषा है कि समाजीकरण एक प्रक्रिया है जिससे कि व्यक्ति समूह के आदर्श नियमों के अनुरूप व्यवहार करना सीखता है?” 

(1) एच. एम. जॉनसन

(2) ए. ग्रीन

(3) आगबर्न

(4) बोगार्डस

उत्तर- 1

 

36. “सामाजिक अन्तःक्रिया वह प्रक्रिया है जिससे मनुष्य एक दूसरे के मनों में अन्तः प्रवेश करते हैं" यह किसने कहा है?

(1) ए.डब्ल्यू. ग्रीन

(2) डासन एवं गेटिस

(3) एलड्रिज एवं मैरिल

(4) पार्क एवं बर्गेस

उत्तर- 2

 

37. निम्नांकित में से कौन सी विशेषता सामाजिक वर्गकी नहीं हैं?

(1) प्रदत्त प्रस्थिति (2) सार्वभौमिक

(3) विवृत्त समूह (4) वर्ग चेतना

उत्तर- 1

 

38. निम्नांकित में से कौन सी नौकरशाही की अनिवार्य विशेषता नहीं है?

(1) लिखित नियम

(2) मौखिक संप्रेषण

(3) श्रम का विभाजन

(4) अवैयक्तिक संबंध

उत्तर- 2

 

39. 2009 में सुरेश तेन्दुलकर समिति ने इसे परिभाषित किया?

(1) भ्रष्टाचार

(2) साम्प्रदायिकता

(3) गरीबी रेखा

(4) साईबर अपराध

उत्तर- 3

 

40. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के द्वारा कितने सतत् विकास लक्ष्य अपनाए गए हैं?

(1) 15 (2) 17 

(3) 19 (4) 21

उत्तर- 2

 

41. सामाजिक स्तरीकरण के संदर्भ में 'श्रेणी विभेदीकरण की उत्पत्ति की अवधारणा किसने दी है?

(1) पी. सोरोकिन

(2) मैक्स वेबर

(3) जॉन मिलर

(4) डब्ल्यू. ई. मूर

उत्तर- 4

 

42. समाजशास्त्र 'सामाजिक संस्थाओं का विज्ञान है' यह किसने परिभाषित किया है ?

(1) ई. दुर्खीम

(2) एच. एम. जॉनसन

(3) मैक्स वेबर

(4) ऑगस्त कॉम्टे

उत्तर- 1

 

43. दायभाग के प्रणेता हैं:

(1) दयानन्द सरस्वती  (2) के. सारदामनी

(3) पी. एन. प्रभु (4) जिमुतवाहन

उत्तर- 4

 

44. किस समाजशास्त्री ने संस्कृति को 'भौतिक एवं अभौतिक संस्कृति के रूप' में विभक्त किया है?

(1) आगबर्न

(2) मैलिनोवस्की

(3) हरस्कोविट्स

(4) ई.बी. टॉयलर

उत्तर- 1

 

45. किसने कहा 'प्रस्थिति संस्थागत भूमिका है'?

(1) रॉबर्ट के मर्टन

(2) किंग्सले डेविस

(3) राल्फ लिंटन

(4) रॉबर्ट बीरस्टीड

उत्तर- 4

 

46. निम्न में से कौन सा द्वितीयक समूह है?

(1) एकल परिवार (2) क्रीड़ा समूह

(3) समिति (4) संयुक्त परिवार

उत्तर- 3

 

47. "संस्कृति मनुष्य की कृति है तथा एक साधन है जिसके द्वारा वह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करता है" किसका कथन है?

(1) स्पेन्सर

(2) रॉबर्ट रेडफील्ड

(3) ई. बी. टायलर

(4) बी. मैलिनोवस्की

उत्तर- 4

 

48. 'सामुदायिक प्रतिमान' एवं 'संघात्मक प्रतिमान' की पदावली दी गई?

(1) जिन्सबर्ग द्वारा

(2) डी. पी. मुखर्जी द्वारा

(3) आर. बीरस्टीड द्वारा

(4) जेम्स ड्रीवर द्वारा

उत्तर- 3

 

49. मैक्स वेबर ने _____  बड़े धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन किया।

(1) 6 (2) 7

(3) 8 (4) 9

उत्तर- 1

 

50. मर्टन ने सापेक्षिक वंचन के कितने उदाहरण प्रस्तुत किये?

(1) चार  (2) छ:

(3) नौ  (4) ग्यारह

उत्तर- 1

 

51. निम्न में से कौन से समाजशास्त्री ने पवित्रता एवं अपवित्रता को जाति व्यवस्था की प्राथमिक विशेषता माना है?

(1) एल. ड्यूमो

(2) जी. एस. घुर्ये

(3) एम. एन. श्रीनिवास

(4) ए.एम. होकार्ट

उत्तर- 1

 

52. पुस्तक फंडामेंटल क्वेश्चन्स ऑफ सोशियोलॉजीके लेखक हैं:

(1) पीटर टाउनसेण्ड

(2) सोरोकिन

(3) जॉर्ज सिमेल

(4) वाइनर

उत्तर- 3

 

53. समाजशास्त्री जिसने अन्तःक्रिया के स्वरूपों पर समूह के आकार के प्रभावों का विश्लेषण किया, वह है-

(1) विलियम ग्राहम समनर

(2) रोजनबर्ग

(3) चार्ल्स कूले

(4) जॉर्ज सिमेल

उत्तर- 4

 

54. “द जर्मन आइडियोलोजीपुस्तक किसने लिखी?

(1) कार्ल मार्क्स (2) राल्फ डैरिनडोर्फ

(3) लूई एल्थूसर (4) हर्बर्ट मारक्यूज़

उत्तर- 1

 

55. 'माध्यमिक सम्बोधन' पद का प्रयोग सर्वप्रथम मानव शास्त्रीय साहित्य में किसने किया?

(1) जी.पी. मरडॉक (2) लेविस मॉर्गन

(3) कैथलीन गौफ़ (4) टायलर

उत्तर- 4

 

56. गलत कथन की पहचान करें। 

(1) स्तरीकरण सामाजिक है।

(2) स्तरीकरण एक प्राचीन व्यवस्था है।

(3) स्तरीकरण अपरिणामी होता है।

(4) स्तरीकरण का स्वरूप विविध है।

उत्तर- 3

 

57. निम्नलिखित में से कौन सा एक ग़ौस अन्सारी के मुस्लिम जातियों के वर्गीकरण में नहीं है?

(1) अश्रफ़

(2) अजलफ

(3) अजलस

(4) अरज़ल

उत्तर- 3

 

58. 1882 में प्रथम भारतीय शिक्षा आयोग किसने नियुक्त किया था

(1) लॉर्ड वैवल

(2) लॉर्ड माउन्टबैटन

(3) लॉर्ड इरविन

(4) लॉर्ड रिपन

उत्तर- 4

 

59. गेमिनशैफ्ट और गैसिलशैफ्ट में अन्तर किसने किया?

(1) टॉयनबी

(2) स्पेन्गलर

(3) टॉनिज़

(4) सोरोकिन

उत्तर- 3

 

60. मर्टन ने किसको अनुपस्थिति में अपना गुरु घोषित किया?

(1) कॉम्टे (2) पारसन्स

(3) ई. दुर्खीम (4) रैडक्लिफ ब्राउन

उत्तर- 2

 

61. “परेटो ज्ञानोदय के मूल सिद्धान्तों का विरोध करते थे”, किसने कहा?

(1) रेमण्ड एरॉन

(2) कोजर

(3) टी.बी. बोटोमोर

(4) जॉर्ज रीजर

उत्तर- 1

 

62. सिसिबिज्म है-

(1) विनिमय का एक प्रकार

(2) एक कबीला

(3) एकांकी परिवार का टूटना

(4) एक विवाहित महिला के विवाहेत्तर सम्बन्ध

उत्तर- 4

 

63. किसने व्यावसायिक मनोविकार" की अवधारणा दी?

(1) एस. फ्रायड

(2) एन. बी. डर्क्स

(3) जॉन ड्यूई

(4) ऑस्कर लेविस

उत्तर- 3

 

64. “सोशियोलॉजिकल थ्योरीज ऑफ टुडे" पुस्तक किसने लिखी?

(1) सोरोकिन

(2) डी. एफ. पोकॉक

(3) नील जे. स्मलेसर

(4) एलेक्स इंक्लस

उत्तर- 1

 

65. एक समूह में 7 व्यक्तियों द्वारा कितने युग्मिक सम्बन्धों की रचना होगी?

(1) 7

(2) 11

(3) 14

(4) 21 

उत्तर- 4

 

66. "डेलिन्क्वेन्ट बॉयज: द कल्चर ऑफ द गैंगपुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) डब्ल्यू. हैराल्ड

(2) अल्बर्ट कोहन

(3) लोम्ब्रोसो

(4) राफेल गैरॉफेलो

उत्तर- 2

 

67. मौरिस कारस्टेयर्स की पुस्तक 'ट्वाइस बौर्न' में भारत के किस राज्य में जाति संबंधी गुणों का चित्रण है?

(1) मध्य प्रदेश

(2) राजस्थान

(3) गुजरात

(4) महाराष्ट्र

उत्तर- 2

 

68. "अनोमीपद का प्रयोग किया जाता है?

(1) नवाचार के लिए

(2) संस्कारिता के लिए

(3) मानकहीनता के लिए

(4) व्यवस्था के लिए

उत्तर- 3

 

69. असंस्कृतिकरण की अवधारणा किसने दी है

(1) एम. एन. श्रीनिवास

(2) योगेन्द्र सिंह

(3) डी. एन. मजूमदार

(4) टी. एन. मदन

उत्तर- 3

 

70. वेक्सेलवर्कंग की धारणा इन्होंने दी

(1) मैक्स वेबर

(2) जॉर्ज सिमेल

(3) क्लिफोर्ड शॉ

(4) जोसेफ शुम्पीटर

उत्तर- 2

 

71. यह किसने कहा, कि 'अपराध एक असामाजिक कार्य है'?

(1) क्लीनार्ड मार्शल

(2) सदरलैण्ड

(3) माउरेर

(4) पॉल टप्पन

उत्तर- 1

 

72. रेडफील्ड द्वारा बतायी गयी लोक समाज" की अवधारणा इसका एक उदाहरण नहीं है?

(1) अपेक्षाकृत छोटा पृथक्कृत समाज

(2) लौकिक समाज

(3) सजातीय समाज

(4) समूह एकता के भाव से ओत-प्रोत समाज

उत्तर- 2

 

73. इनमें से किसने स्तम्भ परिवारसंप्रत्यय दिया?

(1) जिमरमैन (2) मरडॉक

(3) लीप्ले (4) बर्गेस

उत्तर- 3

 

74. इरावती कर्वे ने नातेदारी के आधार पर भारतवर्ष को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया है?

(1) 3 (2) 4

(3) 5  (4) 6

उत्तर- 2

 

75. राजस्थान में अन्त्योदय" योजना शुरू की गई?

(1) 15 अगस्त, 1975 (2) 02 अक्टूबर, 1975

(3) 15 अगस्त, 1977 (4) 02 अक्टूबर, 1977

उत्तर- 4

 

76. किसके अनुसार जाति और जनजाति के बीच सीमा रेखा खींचना कठिन हैं”?

(1) रिजले

(2) हट्टन

(3) घुर्ये

(4) एल.पी. विद्यार्थी

उत्तर- 1

 

77. जीथम पद का प्रयोग इसके लिये होता है:

(1) एक जनजातीय नृत्य

(2) परिवारों का समूह

(3) बन्धुआ मजदूर

(4) एक धार्मिक पंथ

उत्तर- 3

 

78. पोलान्यी के अनुसार विनिमय की कुला व्यवस्था एक उदाहरण है।

(1) उपहार विनिमय का

(2) मौद्रिक विनिमय का

(3) बाजार सिद्धान्त का

(4) बाजार विनिमय का

उत्तर- 1

 

79. विविक्त जातियों (डिस्क्रीट जातियों) सम्बन्धी विचार इनकी देन है-

(1) मैक्समूलर

(2) आन्द्रे बेते

(3) दीपांकर गुप्ता

(4) योगेन्द्र सिंह

उत्तर- 3

 

80. “बीस सूत्रीयकार्यक्रम कब शुरू किया गया?

(1) 1974

(2) 1975

(3) 1978

(4) 1983

उत्तर- 2

 

81. ग्रीन के अनुसार निम्नांकित में से कौन सा समाज के अस्तित्व के लिए इतना आवश्यक है कि उसका उल्लंघन गम्भीर दण्ड का कारण बनता है?

(1) प्रथाएँ

(2) लोकरीतियाँ

(3) रूढ़ियाँ

(4) परिपाटी

उत्तर- 3

 

82. किसने कहा कि "स्वर्ग का साम्राज्य एक महिमामण्डित समाज है”?

(1) टायलर

(2) रिवर्स

(3) दुर्खीम

(4) बोआस

उत्तर- 3

 

83. भारतीय संस्कृति के विश्लेषण में मार्कसंप्रत्यय का प्रयोग किसने किया ?

(1) योगेन्द्र सिंह

(2) डी. एन. मजूमदार

(3) नीरा देसाई

(4) एल.पी. विद्यार्थी

उत्तर- 2

 

84. "ग्राम्य सर्वदेशीयता" की अवधारणा किन दो गाँवों के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है

(1) शमीरपेट और रामपुरा 

(2) रानी खेड़ा और टेपोजलान

(3) किशनगढ़ी और टेकोपिया

(4) तंजौर और बिसीपाड़ा

उत्तर- 2

 

85. 'पीपुल ऑफ इण्डिया प्रोजेक्ट के अनुसार भारत में समुदायों की संख्या है:

(1) 4038

(2) 4635

(3) 4994

(4) 5212

उत्तर- 2

 

86. "सहसंस्कृतिकरण संस्कृति का शून्य बिन्दु हैकिसने कहा?

(1) रूथ बेनेडिक्ट

(2) हर्सकोवित्स

(3) मेलिनोवस्की

(4) क्लुकहोन

उत्तर- 3

 

87. “संस्कृति सारभागकी अवधारणा किसने दी है?

(1) जूलियन स्टीवर्ड

( 2 ) ग्रेबनर

(3) इलियट

(4) लिंटन

उत्तर- 1

 

88. राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग किस वर्ष में प्रचलित हुआ था?

(1) 1993

(2) 2001

(3) 2004

(4) 2007

उत्तर- 4

 

89. "एकता और फैलाव" की अवधारणा किस गाँव के अध्ययन से उभरी?

(1) सेनापुर

(2) श्रीपुरम

(3) खालापुर

(4) मौरी

उत्तर- 1

 

90. परिवार प्रत्यय की व्युत्पत्ति हुई-

(1) ग्रीक शब्द फेमिलियरेटी” 

(2) लेटिन शब्द "फेमिलाइन"

(3) रोमन शब्द "फेमुलस"

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

 

91. “विलम्बित सीधा विनिमय" की अवधारणा को किसने प्रयोग में लिया है?

(1) मारग्रेट मीड

(2) लेवी स्ट्रॉस

(3) विलियम हेनरी

(4) मार्क ब्लॉक 

उत्तर- 2

 

92. मॉरिस ओपलर ने किस जनजाति के लोगों की संस्कृति का अध्ययन किया?

(1) अपाचे

(2) बिरहोर

(3) मुन्डगुमोर

(4) कैर्न्स

उत्तर- 1

 

93. किसने संदर्भ समूह के आधार पर जाति गतिशीलता को दिखलाया?

(1) एन.के. सिंघी (2) वाई. बी. डामले

(3) लुई ड्यूमो (4) के. एल. शर्मा

उत्तर- 2

 

94. "एक्सॉगेमीशब्द की रचना किसने की?

(1) फ्रेजर

(2) जे. एफ. मेक्लेनन

(3) वेस्टरमार्क

(4) मरडॉक

उत्तर- 2

 

95. सामाजिक नियंत्रण का संगठित स्वरूप निम्न में से क्या है?

(1) प्रथा

(2) परम्परा

(3) परिवार और विवाह

(4) मानक

उत्तर- 4

 

96. “कम्यूनलिज्म कन्टेस्टेड: रिलिजन, मॉडर्निटी एंड सेकुलराइजेशन" पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) असगर अली इन्जीनियर

(2) अचिन वनायक

(3) प्रभात पटनायक

(4) एम. एस. ए. राव

उत्तर- 2

 

97. जाटव के संबंध में किसने यह तर्क दिया कि 'संस्कृतिकरण' के स्थान पर अभिजन अनुकरण' की अवधारणा ज्यादा उपयोगी है?

(1) ओवन एम. लिंच

(2) बेते

(3) एस. सी. दुबे

(4) मिल्टन सिंगर

उत्तर- 1

 

98. ईलोम एक:

(1) जाति संगठन है। 

(2) वर्ग संरचना है।

(3) जनजातीय कर्मकाण्ड है। 

(4) पारिवारिक संरचना है।

उत्तर- 4

 

99. 17वीं लोकसभा में स्त्रियों के प्रतिनिधित्व का क्या प्रतिशत है?

(1) 10.8

(2) 12.7

(3) 14.3

(4) 15.2

उत्तर- 3

 

100. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रकार बी. के. रॉय बर्मन के मैत्रीभाव की अवधारणा में से नहीं है?

(1) द्वि-समाजन

(2) परा- समाजन

(3) नवसमाजन

(4) श्रेष्ठ समाजन

उत्तर- 4

 

101. निम्नलिखित में से कौन सा धार्मिक स्तर का एक उप-स्तर नहीं हैं?

(1) अलौकिकवाद

(2) जीवित सत्तावाद

(3) अद्वैतवाद

(4) बहुदेवत्ववाद

उत्तर- 1

 

102. “सिस्टम ऑफ पॉजिटिव पोलिटीका प्रकाशन इसके बीच हुआ था

(1) 1830 और 1842 ई.

(2) 1844 और 1849 ई.

(3) 1851 और 1854 ई.

(4) 1852 और 1855 ई.

उत्तर- 3

 

103. एम. एन. श्रीनिवास द्वारा प्रभुजाति को स्पष्ट करने हेतु कितने लक्षण बताये गए हैं?

(1) दो

(2) चार

(3) पाँच

(4) छ:

उत्तर- 2

 

104. अप्पादुर्रे ने वैश्विक संस्कृति को समझने हेतु तीन पदों को प्रयुक्त किया है। निम्नलिखित में से कौन सा उसमें सम्मिलित नहीं हैं?

(1) इकोनोस्कोप

(2) एथनोस्कोप

(3) टैक्नोस्कोप

(4) मीडियास्कोप

उत्तर- 1

 

105. गाँवों के अध्ययन का बीजमंत्र एम. एन. श्रीनिवास ने किससे लिया?

(1) रैडक्लिफ ब्राउन

(2) ए.सी. हैड्डन

(3) डब्ल्यू.एच.आर. रीवर्स 

(4) रॉबर्ट रेडफील्ड 

उत्तर- 1

 

106. भारत में जनजाति सलाहकार परिषद की नियुक्ति का प्रावधान भारत के संविधान की किस अनुसूची में है?

(1) चौथी अनुसूची (2) पाँचवीं अनुसूची

(3) छठी अनुसूची (4) सातवीं अनुसूची

उत्तर- 2

 

107. "संस्कृति विचारने, अनुभव करने एवं क्रिया करने की विधि है”, इनके द्वारा परिभाषित है।

(1) मैकाइवर

(2) लोवी

(3) हरस्कोविट्स

(4) क्लखॉन

उत्तर- 4

 

108. “प्रतिमानों को व्यवहार का ब्लू-प्रिंट" किसने कहा है?

(1) ब्रूम और सेल्जनिक

(2) राल्फ लिन्टन

(3) मैकाइवर और पेज

(4) किंग्स्ले डेविस

उत्तर- 1

 

109. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?

(1) पैटर्न्स ऑफ कल्चर: आर. बेनेडिक्ट

(2) मेथड्स इन सोशल रिसर्च: गुडे और हैट

(3) दी गोल्डन बो: ई.बी. टायलर 

(4) अण्डमान आईलैण्डर्स: रैडक्लिफ ब्राउन

उत्तर- 3

 

110. “विलेज, कास्ट, जेण्डर एण्ड मेथड" पुस्तक के लेखक हैं ?

(1) आन्द्रे बेते

(2) एम. एन. श्रीनिवास

(3) योगेश अटल 

(4) एस.सी. दुबे

उत्तर- 2

 

111. पुस्तक "फीडर्स ऑफ इन्डियन कल्चर" के लेखक कौन हैं?

(1) एन. के. बोस

(2) बी. एस. उपाध्याय

(3) जी. एस. घुर्ये

(4) बी.के. रॉय बर्मन

उत्तर- 2

 

112. निम्नलिखित में से किसमें सांस्कृतिक लक्ष्यों को अस्वीकृत किया गया है और संस्थानिक साधनों को स्वीकृत किया गया है?

(1) धार्मिक कृत्यवाद (2) पश्चगमन

(3) उत्प्रेषण (4) विद्रोह

उत्तर- 1

 

113. “ओरीजिन ऑफ स्पीशीजका प्रकाशन हुआ था?

(1) 1847 ई. में

(2) 1851 ई. में

(3) 1856 ई. में

(4) 1859 ई. में

उत्तर- 4

 

114. घुर्ये की तीन पुस्तकों को "रचनात्रयके रूप में जाना जाता है। निम्नलिखित में कौन सी पुस्तक रचनात्रय में सम्मिलित नहीं है?

(1) सोशल टेन्शनज़ इन इण्डिया

(2) विदर इण्डिया

(3) द इंडियन साधूज

(4) इण्डिया रिक्रियेट्स डेमोक्रेसी

उत्तर- 3

 

115. भारत के संविधान के कौन से अनुच्छेद में पिछड़ा वर्गशब्द का प्रयोग किया गया है?

(1) 18 (4)

(2) 16 (4)

(3) 17 (4)

(4) 23 (4)

उत्तर- 2

 

116. सहप्रसविता की प्रथा निर्दिष्ट करती है:

(1) यौन स्वच्छन्दता को

(2) बच्चे के जन्म से सम्बन्धित अशुचिता

(3) पति द्वारा गर्भ धारण के मिथ्याभास को

(4) मृत पत्नी की बहन से विवाह को

उत्तर- 3

 

117. “मार्क्सज्मि: द यूनिटी ऑफ थ्योरी एण्ड प्रैक्टिस" पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) पी. एम. ब्लॉ

(2) ए. जी. मेयर

(3) पी. एस. कोहन

(4) डी. पी. मुकर्जी

उत्तर- 2

 

118. एम. एन. श्रीनिवास ने कुर्ग का गहन क्षेत्रीय अध्ययन इन वर्षों के मध्य किया

(1) 1938 और 1941 ई.

(2) 1940 और 1942 ई.

(3) 1944 और 1946 ई.

(4) 1952 और 1955 ई.

उत्तर- 2

 

119. सामाजिक क्रिया के निर्वचनात्मक बोध के बारे में किसने कहा?

(1) परेटो

(2) वेबर

(3) पारसन्स

(4) यह सभी

उत्तर- 2

 

120. ऑगस्त कॉम्टे की पुस्तक द कोर्स ऑफ पॉजिटिव फिलोसॉफीमें हैं

(1) 3 खण्ड

(2) 4 खण्ड

(3) 6 खण्ड

(4) 8 खण्ड

उत्तर- 3

 

121. “भावात्मक, बोधात्मक एवम् मूल्यात्मक उन्मुखता सामाजिक क्रिया में सम्मिलित है”, किसने कहा

(1) पारसन्स

(2) परेटो

(3) वेबर

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

 

122. किसने यह अवलोकित किया कि टचम्बुली जनजाति की महिलायें प्रबल तथा विवेकी थी और पुरुष विनम्र तथा बच्चों का पालन पोषण करने वाले थे

(1) पी. कोलेन्डा

(2) नेस्फील्ड

(3) मलिनोवस्की

(4) मारग्रेट मीड 

उत्तर- 4

 

123. पुस्तक द क्लैश ऑफ सिविलाईजेशन्ज" के लेखक हैं -

(1) सेल्ज़निक

(2) ज़ेटरबर्ग

(3) हंटिगटन

(4) लासवेल

उत्तर- 3

 

124. लैटिन शब्द सुई जेनिरस" का अर्थ है:

(1) छोटा आकार

(2) अनोखा

(3) बड़ा आकार

(4) विस्तृत

उत्तर- 2

 

125. हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 इन पर लागू नहीं होता

(1) जैन

(2) बौद्ध

(3) लिंगायत

(4) सिख

उत्तर- 3

 

126. इरविंग गौफ़मान किससे संबंधित है?

(1) विसरणवाद

(2) प्रकार्यवाद

(3) अभिनयशास्त्र

(4) संरचनावाद

उत्तर- 3

 

127. भौतिक संस्कृति में निम्न में से क्या प्रधान है?

(1) धर्म और नैतिकता 

(2) विज्ञान और तकनीकी

(3) प्रथा और परम्परा

(4) लोकरीति

उत्तर- 2

 

128. “मानव विवाह का एक इतिहासनामक पुस्तक किसने लिखी है?

(1) कैथलीन गफ़

(2) ए. एम. शाह

(3) एडवर्ड वेस्टरमार्क

(4) के. एम. कपाड़िया

उत्तर- 3

 

129. “अस्पृश्यता को समाप्त किया जाता है और उसका व्यवहार किसी भी रूप में निषिद्ध है" यह कहाँ घोषित है

(1) अनुच्छेद 13

(2) अनुच्छेद 15 

(3) अनुच्छेद 17

(4) अनुच्छेद 19

उत्तर- 3

 

130. जंगली, बर्बर तथा सभ्य - उद्विकास के इन तीन स्तरों का उल्लेख किसके द्वारा किया गया है?

(1) कार्ल मार्क्स

(2) ऑगस्त कॉम्टे

(3) एमिल दुर्खीम

(4) लेविस मॉर्गन

उत्तर- 4

 

131. "सोशियोलॉजी एट द क्रॉस रोड्स" के लेखक/लेखिका कौन हैं?

(1) रॉल्फ लिन्टन

(2) लीला दुबे

(3) टी. एच. मार्शल

(4) इरावती कर्वे

उत्तर- 3

 

132. किसका कथन है कि 'समाज सामाजिक संबंधों का जाल है'?

(1) परेटो

(2) मीड

(3) कॉम्टे

(4) मैकाइवर तथा पेज

उत्तर- 4

 

133. प्रारम्भ में ऑगस्त कॉम्टे ने समाजशास्त्र का नाम रखा था:

(1) सामाजिक गतिकी

(2) सामाजिक व्यवस्था

(3) सामाजिक भौतिकी

(4) सामाजिक विज्ञान

उत्तर- 3

 

134. "जहाँ कहीं भी जीवन है, वहाँ समाज है।" यह कथन किसका है?

(1) आर. एम. मैकाइवर और सी. एच. पेज

(2) एन. एस. टिमाशैफ़

(3) ई.डब्ल्यू. बर्गेस

(4) आर.ई. पार्क

उत्तर- 1

 

135. निम्नलिखित में से कौन सी एक समुदाय की विशिष्टता नहीं है

(1) विशिष्ट स्थान

(2) अमूर्तता

(3) स्थायित्व

(4) सामुदायिक भावना

उत्तर- 2

 

136. धर्म, परिवार, जाति, विवाह उदाहरण हैं:

(1) समाज के सामाजिक खण्डात्मक विभाजन के

(2) सामाजिक मानकों के

(3) सामाजिक मूल्यों के

(4) सामाजिक संस्थाओं के

उत्तर- 4

 

137. निम्नलिखित में से किसने 'प्राथमिक समूह' की संकल्पना का विकास किया

(1) एडवर्ड शिल्स

(2) ऑगबर्न एवं निमकॉफ

(3) सी. एच. कूले 

(4) एरिक फ्रॉम

उत्तर- 3

 

138. सार्वभौमीकरण एवं संकुचितीकरण अवधारणाएँ किसके द्वारा विकसित की गई?

(1) रॉबर्ट मैरेट

(2) मैकिम मैरियट

(3) मेयर फोर्टेस

(4) रॉबर्ट रेडफील्ड

उत्तर- 2

 

139. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक समूह नहीं है?

(1) श्रमिक संघ

(2) बैंक

(3) विश्वविद्यालय

(4) परिवार

उत्तर- 4

 

140. मरडॉक के अनुसार नातेदारों की संख्या है:

(1) 8 प्राथमिक और 33 द्वितीयक

(2) 6 प्राथमिक और 12 द्वितीयक

(3) 9 प्राथमिक और 32 द्वितीयक

(4) 7 प्राथमिक और 23 द्वितीयक

उत्तर- 1

 

141. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है

(1) एफ. जी. बेली बिसिपारा

(2) विलियम रो - सेनापुर

(3) मैकिम मैरियट किशनगढ़ी

(4) ए. एम. शाह - शमीरपेट

उत्तर- 4

 

142. निम्न में से किसने कहा कि "सभी संस्कृतियाँ एक नियमित अनुक्रम से गुजरती हैं जो कि वसन्त, ग्रीष्म, पतझड़ तथा शीत के अनुरूप हैं”?

(1) टॉइनबी

(2) चैपिन

(3) स्पेन्गलर

(4) क्रोबर

उत्तर- 3

 

143. निम्नांकित में से कौन सी प्रदत्त प्रस्थिति नहीं है?

(1) आयु (2) लिंग

(3) शिक्षा (4) नातेदारी

उत्तर- 3

 

144. किसके अनुसार सामाजिक प्रक्रिया दो सामाजिक प्रस्थितियों या भूमिकाओं के बीच कड़ी से कहीं ज्यादा आगे की चीज़ है?”

(1) जे. एच. फ़िशर

(2) जी. आर. लेस्ली

(3) होर्टन और हन्ट

(4) गिलिन और गिलिन

उत्तर- 1

 

145. डैनियल थौरनर स्वाधीनता के बाद कौन से कृषक वर्गों का उल्लेख करते हैं?

(1) मालिक, किसान, मज़दूर

(2) मालिक, ज़मीनदार, मज़दूर

(3) ज़मीनदार, तालुकदार, पाटीदार 

(4) ज़मीनदार, तालुकदार, मज़दूर

उत्तर- 1

 

146. 'जनरीतियाँ', 'रूढ़ियाँ' एवं 'प्रथाएँ' हैं:

(1) मूल्य 

(2) मानदंड

(3) संस्कार / अनुष्ठान

(4) नैतिकता

उत्तर- 2

 

147. 'समायोजन', 'संघर्ष' तथा 'आत्मसातकरण' प्रकार हैं:

(1) सामाजिक प्रक्रिया के

(2) सामाजिक परिवर्तन के

(3) सामाजिक गतिशीलता के 

(4) सामाजिक नियंत्रण के

उत्तर- 1

 

148. जब प्रतिस्पर्धा अपने नियमों का अनुपालन नहीं करती है, तब वह रूपान्तरित हो जाती है:

(1) समझौते में (2) संघर्ष में

(3) आत्मसातकरण में (4) सहयोग में

उत्तर- 2

 

149. वेबर का आधुनिक समाज का विश्लेषण निम्न में से किस अवधारणा पर केन्द्रित है?

(1) युक्तिकरण

(2) आधुनिकीकरण

(3) शक्ति

(4) सत्ता

उत्तर- 1

 

150. सैन्य और औद्योगिक समाजों में समाज का वर्गीकरण किसने किया?

(1) स्पेन्सर

(2) कॉम्टे

(3) दुर्खीम

(4) मार्क्स

उत्तर- 1

 

RPSC Main Paper - PDF

RPSC Answer Key- PDF


कॉलेज सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2020, समाजशास्त्र-II का हल प्रश्न पत्र

Post a Comment

0 Comments