Type Here to Get Search Results !

रबड़ उत्पादन में अग्रणी देश

रबड़ उत्पादन में अग्रणी देश


विश्व में रबर उत्पादन एवं रबर उत्पादक देश

  • रबड़ विषुवतीय रेखीय (उष्ण एवं आर्द्र कटिबन्धीय) जलवायु में उत्पन्न होने वाला पौधा है। रबड़ एक प्रमुख प्लांटेशन फसल है। 
  • इसका मूल स्थान अमेजन नदी की घाटी (दक्षिण अमेरिका) है। 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ में, अमेजन बेसिन एवं जायरे बेसिन मिलकर विश्व का 99% प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन करते थे। किन्तु 1950 ई. तक इनका योगदान घटकर मात्र 2% हो गया वर्तमान समय में विश्व के कुल उत्पादन का 90% भाग दक्षिण पूर्व एशिया से प्राप्त होता है।
  • विश्व में ब्राजील का पारा किस्म का रबड़ सबसे उत्तम किस्म का रबड़ माना जाता है। 
  • दक्षिण पूर्व एशिया में थाईलैंड, इंडोनेशिया एवं मलेशिया रबड़ के प्रमुख उत्पादक देश हैं। 

दक्षिण पूर्व एशिया में रबड़ उत्पादन में हुई इस वृद्धि के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों
  2. समुद्री परिवहन की सुविधा
  3. सस्ती भूमि एवं अनुकूल मृदा
  4. सस्ते एवं सक्षम श्रमिक


रबड़ उत्पादन के आधार पर दो प्रकार की होता हैं: 

(1) प्राकृतिक-

  • थाईलैण्ड, इंडोनेशिया, मलेशिया, विएतनाम और भारत। 

(2) कृत्रिम उत्पादक - 

  • यह हाइड्रोकार्बन द्वारा निर्माण किया जाता है। इन हाइड्रोकार्बनों में बुटाडिन प्रमुख है। इस तरह के हाइड्रोकार्बन कोयले, कच्चे पेट्रोलियम एवं अल्कोहल से प्राप्त किये जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका तथा जर्मनी कृत्रिम रबर के उत्पादक है।

विश्व में प्राकृतिक रबड़ के उत्पादक देश

  • विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश थाइलैंड है, इसके बाद इंडोनेशिया, मलेशिया, विएतनाम और भारत का स्थान आता है।

नोट-

  • थाईलैण्ड का दक्षिण प्रायद्वीपीय प्रदेश रबड़ का प्रमुख उत्पादक है, इसका प्रायद्वीपीय क्षेत्र में रबड़ पैदा होता है। (यह देश विश्व के कुल रबड़ उत्पादन का 34% पैदा करता है)
  • इण्डोनेशिया के जावा एवं बोर्निया द्वीप में भी रबड़ की कृषि की जाती हैं, परन्तु देश का अधिकांश रबड़ मध्य सुमात्रा से प्राप्त होता है। जावाद्वीप का दक्षिणी एवं पश्चिमी तटीय भाग, बोर्नियो और सेलेबीज एवं मध्य सुमात्रा आदि प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं। (यहां कुल रबड़ उत्पादन का 22.2% पैदा होता है।
  • मलेशिया के निम्न तटीय मैदान एवं आन्तरिक पठार पर रबड़ की कृषि की जाती है, जिनमें प्रमुख हैं— सेलेगोर क्षेत्र, नग्री सम्बीलेन क्षेत्र, केलागन, ट्रेनघान और जोहोर राज्य। (कुल रबड़ उत्पादन का 12% यहां पैदा होता है।)
  • भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम प्रमुख रबड़ उत्पादक राज्य हैं।


विश्व के प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?

अ. ब्राजील

ब. भारत

स. मलेशिया

द. थाईलैंड

उत्तर- द


विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो बड़े उत्पादक हैं?

अ. ब्राजील एवं मलेशिया 

ब. वियतनाम एवं भारत

स. थाईलैंड एवं इंडोनेशिया

द. भारत एवं फिलीपीन्स 

उत्तर- स


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad