मलेशिया: केदाह राज्य मलाया का सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करता है

 
मलेशिया: केदाह राज्य मलाया का सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करता है

मलेशिया

  • वर्ष 1957 ई. में ब्रिटेन से आजाद हुआ। सिंगापुर इसका हिस्सा था परंतु 1965 ई. में सिंगापुर ने अपना स्वतंत्र प्रभुत्व स्थापित कर लिया। 
  • वर्तमान मलेशिया दो भागों में बंटा हुआ है।
  • पहला दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रायद्वीप के रूप में जिसे मलाया प्रायद्वीप कहते हैं तथा देश का दूसरा भाग जिसको पूर्वी मलेशिया के नाम से जाना जाता है, बोर्नियो के उत्तरी भाग में है।
  • मलाया मलेशिया का प्रमुख तथा सबसे विकसित भाग है। इसी प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर गैम्बक एवं कोलांग नदी के संगम पर देश की राजधानी क्वालालंपुर अवस्थित है।
  • देश के कुल कृषि योग्य भूमि के 65 प्रतिशत भाग पर रबड़ के बाग लगाए गए हैं, जिन्हें 'रबड़ एस्टेट' कहा जाता है।
  • रबड़ उत्पादन में मलेशिया विश्व के अग्रणी देशों में है।
नोट:
विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
-थाईलैंड
  • केदाह राज्य मलाया का सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करता है।
  • टिन के उत्पादन में मलेशिया विश्व के अग्र पंक्ति के देशों में एक है। 
  • किन्ता केलांग घाटी में स्थित इपोह टिन खनन का प्रमुख केन्द्र है।
  • गोपेन खान (पैराक राज्य) विश्व की सबसे बड़ी टिन उत्पादक खान है। 
  • देश का पेनांग द्वीप भविष्य के सिंगापुर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां देश का प्रमुख टिन प्रगलन केन्द्र है।
  • सराबक तथा जाहौर विश्वक के अधिकांश कालीमिर्च की आपूर्ति करते हैं। 


Post a Comment

0 Comments