चिपको आन्दोलन की जनक गौरा देवी द्वारा चिपको आंदोलन किस गांव में प्रारम्भ किया गया?

निम्नलिखित में से रोग और उनके द्वारा प्रभावित अंगों का सुमेलित सही विकल्प चुनिए-
रोग         प्रभावित अंग
  1. पीलिया लिम्फ ग्रन्थि
  2. रैबीज प्रतिरक्षी तंत्र
  3. एड्स यकृत
  4. फाइलेरिया तंत्रिका तंत्र
कूटः
A     B     C     D
अ.    3     4     2     1
ब.    4     3     1     2
स.    3     2     4     1
द.    1     2     3     4
उत्तर- अ

निम्नांकित को सुमेलित कीजिए-
स्तम्भ-1     स्तम्भ-2
जीव         संग्रहण
A. मछली    1. हर्बेरियम
B. केंचुआ   2. वाइवेरियम
C. तितली   3. एक्वेरियम
D. शाक      4. टेरेरियम
कूटः
A     B     C     D
अ.    3     4     1     2
ब.    3     4     2     1
स.    2     1     3     4
द.    2     1     4     3
उत्तर- ब
अपने पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता का मूल्यांकन करना, प्रमुख उद्देश्य है-
अ. संज्ञानात्मक क्षेत्र का
ब. भावनात्मक क्षेत्र का
स. मनोकार्यात्मक क्षेत्र का
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- ब
‘जल संग्रहण’ के संबंध में वहां की क्षेत्रीय भाषानुसार कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
अ. राजस्थान  - खड़ीन
ब. बिहार - अहार
स. कर्नाटक - कांदी
द. तमिलनाडु - एरिस
उत्तर- स
कांदी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का म्यूनिसपल क्षेत्र है।
सागरीय खरपतवार महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
अ. क्लोरीन के
ब. ब्रोमीन के
स. आयोडीन के
द. लोहा के
उत्तर- स
व्याख्या- सागरीय खरपतवार आयोडीन के प्रमुख स्रोत होते हैं। समुद्री खरपतवार के अन्तर्गत शैवाल आते हैं। लैमिनेरिया शैवाल का प्रयोग आयोडीन बनाने में किया जाता है।
‘मोनाल’ उत्तराखंड के अतिरिक्त किस राज्य का राज्य पक्षी है?
अ. अरुणाचल प्रदेश
ब. जम्मू-कश्मीर
स. हिमाचल प्रदेश
द. मेघालय
उत्तर स
स्मॉग (धुंध) बनता है-
अ. धुएं तथा कोहरे से
ब. वाष्प के संघनन से
स. कोहरा तथा NO2 से
द. धुएं तथा CO2 से
उत्तर- अ
व्याख्या- धुंध जब कुहरे में कारखानों की चिमनियों से निकला गंधक आकर मिल जाता है तो कुहरा जहरीला एवं जानलेवा हो जाता है।
ओजोन परत की मोटाई नापने की इकाई है-
अ. डेसीबल    ब. डॉबसन इकाई
स. पास्कल    द. वेबर
उत्तर- ब
सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है-
अ. पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से बनों का प्रबंध
ब. ग्रामीण क्षेत्रों में चकबन्दी
स. वन्य प्राणियों का संरक्षण
द. चरागाहों का विकास
उत्तर- अ
व्याख्या- सामाजिक वानिकी का उद्देश्य पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबंधन करना है। सामाजिक वानिकी से अर्थ खाली पड़े स्थानों पर फलदार वृक्ष लगाने से है। पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की वृद्धि हो। सामाजिक वानिकी की शुरुआत 1976 में हुई थी।
चिपको आन्दोलन की जनक गौरा देवी द्वारा चिपको आंदोलन किस गांव में प्रारम्भ किया गया?
अ. रैणी गांव  ब. मानमती
स. थिरपाक   द. हाट गांव
उत्तर- अ
भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएं होती है?
अ. उत्तर पूर्वी पहाड़
ब. हिमालय
स. पश्चिमी घाट व नीलगिरि
द. उत्तरी घाट
उत्तर- ब
निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?
अ. हल्दी पाउडर - कुरकुमिन यलो
ब. फ्रियॉन - क्लोरोफ्लोरोकार्बन
स. ग्रीन हाउस गैस - कार्बन डाइऑक्साइड
द. कण्टूर कृषि - भूमि अपरदन
उत्तर- द
व्याख्या- कण्टूर कृषि विधि से भूमि अपरदन की क्रिया नहीं होती है। कण्टूर कृषि विधि में क्यारियां बनाकर खेती की जाती है जो मृदा अपरदन को रोकती है।

Post a Comment

0 Comments