केंद्रीय सहकारी बैंकों का कार्यक्षेत्र है?

1. मौद्रिक नीति का निर्माण भारत में कौन करता है?
(A) सेबी
(B) आर.बी.आई.
(C) वित्त मंत्रालय
(D) योजना आयोग
उत्तर - (B)

2. भारत में ट्रेजरी बिल बेचे जाते हैं?
(A) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
(B) राज्य सरकारों द्वारा 
(C) व्यापारिक बैंकों द्वारा
(D) सेबी द्वारा
उत्तर— (A)

3. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मुद्रा व्यापार का अंग नहीं है?
(A) आई.डी.बी.आई. 
(B) आई.सी.आई.सी.आई. 
(C) मुद्रा व्यापार सहयोग निधि 
(D) भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर — (C)

4. मुद्रा की दशमलव प्रणाली के साथ प्रचलित ‘नया पैसा’ कब ‘पैसा’ हो गया?
(A) 1 अप्रैल, 1957 से
(B) 1 अप्रैल, 1965 से
(C) 1 जून, 1964 से
(D) 2 अक्टूबर, 1961 से
उत्तर — (C)

5. निम्नलिखित में से कौन—सा एक राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं है?
अ. बैंक ऑफ बड़ौदा
ब. केनरा बैंक
स. आई.सी.आई.सी.आई. बैंक
द. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर— स

6. भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक है?
अ. नाबार्ड 
ब. स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
स. आई.सी.आई.सी.आई.
द. यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया
उत्तर— ब

7. किस बैंक ने सर्वप्रथम चीन में अपनी शाखा खोली?
अ. आई.डी.बी.आई. बैंक
ब. एच.डी.एफ.सी. बैंक
स. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
द. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर— स

8. लीड बैंक का कार्य किया जाता है?
अ. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
ब. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
स. किसी भी बैंक द्वारा
द. इस कार्य हेतु नामित बैंक द्वारा
उत्तर— द

9. बैंक दर वह है जिस पर—
अ. एक बैंक पब्लिक को उधार देती है।
ब. RBI पब्लिक को उधार देता है।
स. RBI वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है।
द. भारत सरकार अन्य देशों को उधार देती है।
उत्तर— स

10. निम्न पर विचार कीजिए—
1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
2. अग्रणी बैंक योजना
3. नाबार्ड
4. भारतीय स्टेट बैंक
इन बैंकों की स्थापना का सही क्रम है—

कूट: (A) (B) (C) (D)

अ.    4     3    1    2
ब.    4     2     1    3
स.    2    3     4    1
द.    2    1     4    3
उत्तर— ब

11. भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में निम्न में से कौन—सा कथन सही नहीं है?
अ. यह सभी प्रकार की करेंसी नोटों को जारी करता है।
ब. यह भारत सरकार के शाखा बैंक के रूप में कार्य करता है।
स. यह बैंकों का बैंक है।
द. यह विदेशी मुद्रा का विनिमय करता है।
उत्तर — अ

12. भूमि विकास बैंक का कौनसा कार्य सही है?
अ. दीर्घकालीन ऋण कृषकों को उपलब्ध कराना
ब. अल्पकालीन ऋण कृषकों को उपलब्ध कराना
स. बड़े उद्योगों के लिए ऋण उपलब्ध कराना
द. लघु उद्योगों के लिए ऋण उपलब्ध कराना
उत्तर —  अ

13. केंद्रीय सहकारी बैंकों का कार्यक्षेत्र है?
अ. जनपद स्तर पर
ब. राज्य स्तर पर
स. राष्ट्रीय स्तर पर
द. ब्लॉक स्तर पर
उत्तर — अ

14. निम्न में से कौन मुद्रास्फीति से सर्वाधिक लाभ पाता है?
अ. साहूकार
ब. ऋणी
स. बचत खाता एकाउंट रखने वाले
द. राजकीय पेन्शनर
उत्तर— ब

15. निम्न में से कौन सा बैंक कृषि हेतु दीर्घकालीन ऋण देता है?
अ. राज्य सहकारी बैंक
ब. व्यापारिक बैंक
स. प्राथमिक ऋण समितियां
द. भूमि विकास बैंक
उत्तर— द

16. भारतीय रिजर्व बैंक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वह केन्द्र सरकार का बैंकर है।
2. वह मौद्रिक नीति बनाता है और लागू करता है।
3. वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सिलसिले में सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है।
4. वह भारत सरकार के ऋणादान कार्यक्रम को संचालित करता है।
इन कथनों में से कौन—कौन से कथन सही हैं?
अ. 1 और 2 
ब. 2, 3 और 4
स. 1, 2, 3, और 4
द. 3 और 4
उत्तर— स

17. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत में थोक कीमत सूचकांक केवल मासिक आधार पर उपलब्ध है।
2. औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (CPI) (IW) की तुलना में (WPI) खाद्य वस्तुओं को कम महत्त्व देती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही हैं?
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. न तो 1 और न ही 2
उत्तर— स

18. भारत में मुद्रास्फीति दर को माप किस आधार पर होती है?
अ. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
ब. थोक मूल्य सूचंकाक
स. श्रमिकों का जीवन—निर्वाह लागत सूचकांक
द. उपर्युक्त सभी
उत्तर— ब

19. भारत में सबसे अधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की है?
अ. ए.एन. जेड ​ग्रिण्डलेज बैंक
ब. स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक
स. हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन
द. सिटी बैंक
उत्तर— ब

20. नरसिम्हन रिपोर्ट का सम्बन्ध किसके पुनर्गठन/ पुन: संरचना से है?
अ. आयकर
ब. विक्रय कर
स. बैंकिंग संस्थान
द. बीमा उद्योग
उत्तर— स

Post a Comment

0 Comments