DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeMP TET

TET परीक्षा

byDivanshuGS -March 15, 2023
0

TET परीक्षा 2022


मध्य प्रदेश PEB 2022
TET-परीक्षा तिथि 05 Mar 2022 

Bhasha: Hindi


1. निम्न में से कौन-सा शिक्षण का सिद्धांत नहीं है?

A. स्वाभाविकता का सिद्धांत

B. मूर्त से अमूर्त की ओर

C. निगमन से आगमन की ओर

D. सरल से कठिन की ओर

उत्तर: C 


2. भाषा अर्जित करना ___

A. कठिन होता है

B. सहज स्वाभाविक होता है

C. भाषा सीखने में बाधक होता है

D. समय की हानि होती है

उत्तर: B


3. निम्न में से उपचारात्मक शिक्षण की सफलता मुख्यतः किस पर निर्भर करती है?

A. केवल बच्चों की समाज-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर

B. केवल बच्चों की भाषागत त्रुटियों की सूची बनाने पर

C. केवल बच्चों की भोज्‍य व्यवस्था का ध्यान रख कर

D. समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर

उत्तर: D


4. कहानी-कथन के उद्देश्यों में कौन-सा पक्ष शामिल नहीं है?

A. शब्द भण्डार का विकास

B. कल्पनाशीलता का विकास

C. सृजनात्मकता का विकास

D. भाषा के लिखित रूप से परिचय

उत्तर: D


5. मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य होता है यह जानना कि-

A. बच्चों ने कितने पाठ पढ़े हैं

B. शिक्षक ने कितने पाठ पढ़ाए हैं

C. बच्चे कैसे सीखते हैं

D. अगली कक्षा में उन्नत करना

उत्तर: C


6. कविता को भावपूर्ण तरीके से पढ़ना ____

A. कविता शिक्षण का एक गौण उद्देश्य है

B. कविता के भाव को समझने में सहायता करता है

C. बच्चों का मनोरंजन करता है

D. बच्चों को छन्द, अलंकार की जानकारी देता है

उत्तर: B


7. लिखित कार्य की जांच में बच्चों की सहायता लेने से-

A. केवल पठन कौशल का अभ्यास होता है।

B. बच्चे ज्यादा गलतियां ढूँढना सीख जाते हैं।

C. बच्चों को दूसरो के हस्त लिखित सामग्री को पढ़ने का अवसर और अवलोकन क्षमता के विकास का अवसर मिलता है।

D. बच्चे दूसरों के विचारों से परिचित होते हैं।

उत्तर: C


8. लोकगीतों को भाषा की कक्षाओं में स्थान दिया जाना चाहिए क्योंकि-

A. लोकगीतों को बढ़ावा देना भाषा-शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

B. लोकगीत गाए जा सकते हैं।

C. केवल लोकगीतों के माध्यम से पारंपरिक मूल्यों की शिक्षा दी जा सकती है।

D. इससे बच्चे संस्कृतिगत विशेषताओं से परिचित होते हैं।

उत्तर: D


9. पाठ-पढ़कर बच्चों से प्रश्न बनवाने से-

A. इस बात का पता चलता है कि बच्चे प्रश्नवाचक शब्दों से परिचित हैं या नहीं

B. शिक्षक को यह जानने का अवसर मिलता है कि बच्चों ने पाठ को कितनी गहराई से समझा है।

C. कक्षा-कार्य की अच्छी युक्ति पूरी होती है

D. प्रश्न बनाने की आदत का विकास होता है।

उत्तर: B


10. भाषा विकास का द्वितीय चरण निम्न में से क्या है?

A. बोलना

B. पढ़ना

C. लिखना

D. सुनना

उत्तर: A


11. बच्चों में हिन्दी भाषा सिखाने के प्रति रुचि उत्पन्न करना, यह उद्देश्य है-

A. उच्च स्तर के छात्रों के लिए

B. प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए

C. माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए

D. केवल हायर स्कूल के छात्रों के लिए

उत्तर: B


12. कक्षा आठ के बच्चों के लिए साहित्य का चयन करते समय आपके लिए निम्न में से क्या जानना सर्वाधिक जरूरी है?

A. बच्चों की मनोवैज्ञानिक विशेषताएं

B. बच्चों की भाषा प्रयोग की क्षमता

C. पुस्तक के प्रकाशन से संबंधित जानकारी

D. बच्चों की मनोवैज्ञानिक विशेषताएं और भाषा प्रयोग की क्षमता

उत्तर: D


13. नाटक, सिनेमा, परिचर्चा, वाद-विवाद आदि बच्चों की ___ व स्वाभाविक ___ एवं ___ प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता का विकास करने में मदद करते हैं।

A. स्वतंत्र, मौखिक, लिखित

B. मानक, सहज, अप्रभावी

C. योजना, सरलता, लिखित

D. अभियंजना, व्‍यक्तिगतता, मौखिक

उत्तर: A


14. भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियां

A. बच्चे, शिक्षक पाठ्यक्रम आदि की असफलताओं के संकेतक हैं

B. सही नहीं है इनके प्रति कठोर रवैया अपनाना चाहिए

C. भाषा सीखने की प्रक्रिया के स्वाभाविक पड़ाव है

D. भाषा-प्रयोग की असफलता की ओर संकेत करती है

उत्तर: C


15. पाठ्य पुस्तक भाषा शिक्षण में मुख्यतः क्या सहायता करती है?

A. बच्चों को विभिन्न पर्वों की जानकारी देती है

B. व्याकरणिक नियम कंठस्थ कराती है

C. भाषा की विभिन्न घटनाएं प्रस्तुत करती है

D. बच्चों का आकलन करती है

उत्तर: C


Passage:

निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए-

“हम जब-जब असंगठित हुए, हमें आर्थिक व राजनीतिक रूप में इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हमारे विचारों में जब-जब संकीर्णता आई, आपस में झगड़े हुए। हमने जब कभी नए विचारों से अपना मुख मोड़ा, हमें हानि ही हुई, हम विदेशी शासन के अधीन हो गए।” ये बातें स्‍व. प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के दौरान कही थीं। सचमुच राष्ट्रीय एकता सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होती है। राष्ट्रीय एकता का तात्पर्य है—

राष्ट्र के विभिन्न घटकों में परस्पर एकता, प्रेम एवं भाईचारे का कायम रहना।

भारत में कई धर्मों एवं जातियों के लोग रहते हैं, जिनके रहन-सहन एवं आस्था में अंतर तो है ही, साथ ही उनकी भाषाएँ भी अलग-अलग हैं। इन सबके बावजूद पूरे भारतवर्ष के लोग भारतीयता की जिस भावना से ओत-प्रोत रहते हैं, उसे राष्ट्रीय एकता का विश्व भर में सर्वोत्तम उदाहरण कहा जा सकता है। रवीन्द्रनाथ ‘टैगोर’ ने कहा “भारत की एकता तथा चेतना समय की कसौटी पर सही सिद्ध हुई है।”

राष्ट्र की आंतरिक शान्ति तथा सुव्यवस्था और बाहरी दुश्मनों से रक्षा के लिए राष्‍ट्रीय एकता परम आवश्यक है। यदि हम भारतवासी किसी कारणवश छिन्‍न-भिन्‍न हो गए, तो हमारी पारस्परिक फूट को देखकर अन्य देश हमारी स्वतंत्रता को हड़पने का प्रयास करेंगे। इतिहास के अध्ययन से हमें पता चलता है कि प्राचीनकाल में समूचा भारत एक ही सांस्कृतिक सूत्र में आबद्ध था, किन्तु आंतरिक दुर्बलता के कारण विदेशी शक्तियों ने हम पर आधिपत्य स्थापित कर लिया। इन विदेशी शक्तियों ने हमारी सभ्‍यता और संस्‍कृति को नष्ट करना शुरू किया, जिससे हमारी आस्थाओं एवं धार्मिक मूल्यों का धीरे-धीरे पतन होने लगा। हमें राष्ट्रीय एकता कायम रखने की आवश्यकता है, तभी हम ‘डॉ. एस राधाकृष्‍णन’ की

कही गई इस बात को सही साबित कर सकते हैं— “भारत ही अकेला देश है, जहाँ मन्दिरों, गिरिजाघरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और मठों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व है।”

आज देश की राष्ट्रीय एकता को सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है। आतंकवाद न केवल हमारी, बल्कि सम्‍पूर्ण विश्‍व की समस्या है। आतंकवादियों द्वारा कभी मुंबई को निशाना बनाया जाता है, तो कभी देश की राजधानी दिल्ली को। आज कश्मीर की समस्या आतंकवाद की ही देन है। पिछले दो दशकों में इस आतंकवाद ने देश के कई राज्‍यों में अपार क्षति पहुँचाई है। राष्‍ट्रीय एकता में बाधक अनेक शक्तियों में अलगाव की राजनीति भी एक है।


16. उपर्युक्त गद्यांश के लिए निम्न में से उचित शीर्षक का चयन कीजिए

A. राजनीतिक असंगठन के क्षेत्र

B. राष्ट्रीय एकता

C. आतंकवाद: एक राष्ट्रीय खतरा

D. कश्मीर की आतंकवाद समस्या

उत्तर: B


17. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार कथन “भारत ही अकेला देश है, जहां मंदिरों, गिरिजाघरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और मठों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व है।” निम्न में से किसका है?

A .डॉ. एस राधाकृष्णन

B. इन्दिरा गाँधी

C. रवीन्द्रनाथ टैगोर

D. महात्मा गॉंधी

उत्तर: A


18. निम्न में से किस शब्द-युग्‍म का प्रयोग उपर्युक्त गद्यांश में नहीं किया गया है?

A. धीरे-धीरे

B. अलग-अलग

C. जब-जब

D. भिन्‍न-भिन्‍न

उत्तर: D


19. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार कथन “भारत की एकता तथा चेतना समय की कसौटी पर सही सिद्ध हुई है।” निम्न में से किसका है?

A. डॉ. एस राधाकृष्णन

B. इन्दिरा गाँधी

C. रवीन्द्रनाथ टैगोर

D. महात्मा गॉंधी

उत्तर: C


20. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, राष्ट्रीय एकता से क्‍या तात्‍पर्य है?

A. प्रेम एवं भाईचारे पर कायम रहने के साथ-साथ राष्ट्र के विभिन्न घटकों में परस्पर एकता का नहीं होना।

B. राष्ट्र के विभिन्न घटकों में परस्पर एकता।

C. प्रेम एवं भाईचारे का कायम रहना।

D. राष्ट्र के विभिन्न घटकों में परस्पर एकता, प्रेम एवं भाईचारे का कायम रहना।

उत्तर: D


21. निम्न में से ‘आबद्ध’ का विलोम शब्‍द क्‍या है?

A. आज़ाद

B. अमुक्त

C. कैद

D. सीमित

उत्तर: A


22. निम्न में से ‘मतैकता’ में कौन-सी संधि है?

A. यण संधि

B. गुण संधि

C. वृद्धि संधि

D. व्यंजन संधि

उत्तर: C


23. निम्न में से ‘भारतवासी’ शब्द में कौन सा समास है?

A. द्वंद्व समास

B. द्विगु समास

C. कर्मधारय समास

D. तत्पुरुष समास

उत्तर: D


Passage:

निर्देश: काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए-

किंतु अरे यह क्या,

इतना आदर, इतनी करुणा, सम्मान?

प्रथम दृष्टि में ही दे डाला

तुमने मुझे अहो मतिमान!

मैं अपने झीने आँचल में

इस अपार करुणा का भार

कैसे भला संभाल सकूँगी

उनका वह स्नेह अपार।

लख महानता उनकी पल-पल

देख रही हूँ अपनी ओर

मेरे लिए बहुत थी केवल

उनकी तो करुणा की कोर।


24. निम्न में से उपर्युक्त पंक्तियों के रचयिता का नाम बताइए

A. सुभद्राकुमारी चौहान

B. मुंशी प्रेमचंद

C. भगवती चरण वर्मा

D. महादेवी वर्मा

उत्तर: A


25. निम्न में से मतिमान का अर्थ क्या है?

A. ऑंगन

B. निर्बुद्धि

C. बुद्धिमान

D. मूर्ख

उत्तर: C


26. निम्न में से कौन-सा शब्द करुणा का पर्यायवाची नहीं है?

A. उदारता

B. दया

C. निष्ठुरता

D. सहानुभूति

उत्तर: C


27. दोहे और रोले को क्रम से मिलाने पर निम्‍न में से कौन-सा छंद बनता है?

A. कुण्डलिया

B. सवैया

C. बरवै

D. बरवै एवं सवैया

उत्तर: A


28. निम्न में से किस शब्द का प्रयोग उपर्युक्‍त पंक्तियों में नहीं किया गया है?

A. आँचल

B. शोक

C. कोर

D. दृष्टि

उत्तर :  B


29. निम्‍नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं किया गया है?

A. महानता

B. अवगुण

C. निर्देश

D. अनुप्रास

उत्तर :  A


30. मुहावरा “और का और हो जाना” का क्या अर्थ है?

A. गढ़ फतह करना

B. थक कर चूर होना

C. पहले जैसा ना रहना,बिल्‍कुल बदल जाना।

D. अत्यधिक हर्ष होना 

उत्तर : C



Tags: MP TET Tet
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form