Type Here to Get Search Results !

वनपाल भर्ती परीक्षा 2020

वनपाल भर्ती परीक्षा 2020


vanpal-bharti-pariksha-2020-hal-prashna-patr

प्रश्नपत्र पाली I सुबह दिनांक 06 नवंबर, 2022 

प्रश्न संख्या: 100 पूर्णांक: 100


1. औदक दुर्ग से आपका अभिप्राय क्या है?

A. गिरि दुर्ग

B. धान्वन दुर्ग

C. सैन्य दुर्ग

D. जल दुर्ग

उत्तर- D

  • औदक दुर्ग यानी जल दुर्ग, ऐसे दुर्ग जिसके चारों ओर पानी हो। राजस्थान में इसका उदाहरण गागरोन दुर्ग है जो काली सिंध और आहू नदियों के संगम पर बनाया गया है। 


2. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

    वन्यजीव अभयारण्य     जिला

A. वन विहार            — धौलपुर

B. फुलवारी की नाल       — उदयपुर

C. कैला देवी            — भरतपुर

D. शेरगढ़              — बारां

उत्तर-  C

  • कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य
  • यह करौली जिले में स्थित है। 
  • इस अभयारण्य को 1983 में स्थापित किया गया।
  • क्षेत्रफल: 674 वर्ग किलोमीटर है। 
  • यह रणथम्भौर से जुड़ा एक बफर वन क्षेत्र है और 782 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह क्षेत्र विंध्याचल और अरावली पहाड़ियों का संयुक्त स्थल है।   


3. फरवरी, 2022 में राजस्थान राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

A. सुमन शर्मा

B. अंजना मेघवाल

C. सुमित्रा जैन

D. रेहाना रियाज चिश्ती

उत्तर- D


4. पादपों में कायिक प्रवर्धन की इकाई, निम्नलिखित में से कौन सी है?

A. प्रकन्द

B. भूस्तरी

C. बल्ब 

D. ये सभी

उत्तर- D 


5. निम्न में से कौन सा राजस्थान के बांगर प्रदेश का भाग नहीं है?

A. शेखावाटी 

B. घग्घर बेसिन 

C. बनास बेसिन

D. गोडवाड़ बेसिन

उत्तर- C 


6. जाखम सिंचाई परियोजना, राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है?

A. झालावाड़ 

B. कोटा  

C. प्रतापगढ़ 

D. बांसवाड़ा

उत्तर- C

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad