चोल प्रशासन की विशेषता क्या थी?

पालवंश का वह कौनसा शासक था, जिसने सर्वप्रथम त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लिया?

1. देवपाल 

2. धर्मपाल

3. गोपाल

4. महीपाल

उत्तर- 2


राष्ट्रकूटों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रतिद्वन्द्वी निम्न में से कौन थे?

1. कांची के पल्लव

2. वेंगी के चालुक्य

3. बिहार और बंगाल के पाल

4. कन्नौज के प्रतिहार

उत्तर- 4


त्रिपक्षीय संघर्ष में शामिल तीनों प्रतिद्वन्द्वी शक्तियों-पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूट का पतन लगभग एक साथ ही हुआ, जिसका कारण था- सीडीएस द्वितीय, 2002

1. उन तीनों की शक्ति लगभग एक समान थी।

2. कन्नौज पर अधिकार करने के लिए लगातार संषर्घ में लगे रहने के कारण तीनों ने आन्तरिक शक्तियों की ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे सामन्तों द्वारा स्वतंत्र राज्यों की स्थापना कर दी गई।

3. हमेशा युद्धरत रहने के कारण सैनिक शक्तियों को बनाए रखने के लिए तीनों राष्ट्रों के राजस्व के साधनों पर अत्यधिक दबाव 

4. उपरोक्त सभी

उत्तर- 4

विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की


किस पाल शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की?

1. धर्मपाल

2. देवपाल

3. रामपाल

4. गोपाल

उत्तर- 1


राजराजा प्रथम द्वारा चेरों, पाण्ड्यों एवं श्रीलंका को पराजित किया गया, जिसके पीछे मुख्य आर्थिक लक्ष्य था?

1. उनकी अथाह सम्पत्ति को लूटना

2. अपने राज्य की आय बढ़ाना

3. पश्चिमी देशों के बाजारों पर एकाधिकार कायम करना, जिस पर इन तीनों राज्यों का अधिकार था।

4. दक्षिणी—पूर्वी एशियाई देशों के साथ होने वाले व्यापार को अपने नियंत्रण में रखना तथा चीन की ओर जाने वाले सामुद्रिक मार्गों को मुक्त करना।

उत्तर- 4


मदुरई राजधानी थी?

1. राष्ट्रकूटों की

2. चेदियों की

3. चालुक्यों की

4. पाण्ड्यों की

उत्तर- 4


उस पहले शासक का नाम बताएं, जिसने अरब सागर में भारतीय सेना की प्रधानता स्थापित की?

1. राजराज प्रथम

2. राजेन्द्र प्रथम

3. रा​जाधिराज प्रथम 

4. कुलोत्तुंग प्रथम

उत्तर- 1


राजेन्द्र चोल द्वारा किए गए बंगाल अभियान के समय बंगाल का शासक कौन था?

1. महीपाल

2. नयपाल

3. देवपाल

4. महीपाल प्रथम

उत्तर- 4


निम्नलिखित में से कौन गुप्त सम्राट शिव का उपासक था?

1. स्कन्दगुप्त

2. समुद्रगुप्त

3. चन्द्रगुप्त द्वितीय

4. कुमारगुप्त

उत्तर- 1


निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही समुलित है?

1. विक्रमशिला मठ — उत्तर प्रदेश

2. हेमकुण्ड गुरुद्वारा — हिमाचल प्रदेश

3. उदयगिरि गुफाएं — महाराष्ट्र

4. अमरावती बौद्ध स्तूप — आन्ध्र प्रदेश

उत्तर- 4


चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला हुआ था?

1. विजयनगर क्षेत्र

2. मालाबार तट

3. दक्कन का पठार

4. कोरोमण्डल तट, दक्कन के कुछ भाग

उत्तर- 4


निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. चोलों ने पाण्ड्य तथा चेर शासकों को पराजित कर प्रायद्वीपीय भारत पर प्रारम्भिक मध्यकालीन समय में अपना प्रभुत्व स्थापित किया।

2. चोलों ने दक्षिण—पूर्वी एशिया के शैलेन्द्र साम्राज्य के विरुद्ध सैन्य चढ़ाई की तथा कुछ क्षेत्रों को जीता।

इन कथनों में से कौन—सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1 

2. केवल 2

3. दोनों 1 और 2

4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3


चोल काल में निर्मित नटराज की कांस्य प्रतिमाओं में देवाकृति प्राय:

1. अष्टभुज है

2. षट्भुज है

3. चतुर्भुज है

4. द्विभुज है

उत्तर- 3


निम्नलिखित में से चोल प्रशासन की विशेषता क्या थी?

1. साम्राज्य का मण्डलम् में विभाजन

2. ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता

3. राज्य के मन्त्रियों को समस्त अधिकार

4. कर संग्रह प्रणाली का सस्ता व उचित होना

उत्तर- 2


निम्न में से दक्षिण भारत का कौन सा राजवंश अपनी सैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था?

1. चोल

2. चेर

3. पल्लव 

4. राष्ट्रकूट

उत्तर- 1


'नरकेसरी' निम्न में से किस राजा की उपाधि थी?

1. विजयालय 

2. आदित्य प्रथम

3. आदित्य II

4. परान्तक I

उत्तर- 1


निम्नलिखित में से कौन सा एक चोल राजाओं द्वारा बनाया गया मंदिर था?

1. वृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर

2. मीनाक्षी मंदिर, मदुरई

3. श्रीरंगम मंदिर, तिरुचिरापल्ली

4. दुर्गा मंदिर, ऐहोल

उत्तर- 1


भगवान नटराज का प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भरतनाट्यम शिल्प कला है, ........ में स्थित है।

1. तिरुवण्णमलै

2. मदुरै

3. चिदम्बरम

4. तंजौर

उत्तर- 4 


राष्ट्रकूटों को किसके द्वारा उखाड़ फेंका गया था?

1. जयसिंह

2. पुलकेशिन II

3. विक्रमादित्य चतुर्थ

4. तैलप II

उत्तर- 4


तीन मुख वाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, गुफा में है-

1. कल्वा

2. एलोरा

3. एलीफैण्टा 

4. अजन्ता

उत्तर- 3


चोल राज्य का संस्थापक विजयालय पहले किसका सामन्त था?

1. पल्लव

2. पाण्ड्य 

3. चालुक्य

4. राष्ट्रकूट

उत्तर- 1


'चालुक्य विक्रम संवत्' का प्रचलन किसने किया?

1. तैलप I

2. सोमेश्वर I

3. विक्रमादित्य VI

4. सोमेश्वर II

उत्तर- 3


कोणार्क का सूर्य मन्दिर नरसिंह देव प्रथम ने बनवाया था। वे किस राजवंश से थे?

1. सोमवंशी राजवंश

2. शाही गंग राजवंश

3. सूर्यवंशी गजपति राजवंश

4. भोई राजवंश

उत्तर -2


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. वाकाटक राज्य की स्थापना विन्ध्यशक्ति ने की थी।

2. चंदेल राजवंश की स्थापना यशोवर्मन ने की थी।

उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2

4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर - 1  

Post a Comment

0 Comments