zoology assistent professor 2020 1st paper solved

Zoology असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 1st हल प्रश्न पत्र

3 अक्टूबर, 2021

 

1. रब्डोम पाया जाता है-

(1) कीट के नेत्रों में

(2) मानव के कॉर्निआ में 

(3) ऐनेलिडा के स्टेटोसिस्ट में

(4) मोलस्का के नेत्रों में

उत्तर- 1

 

2. मिलान करें और सही विकल्प चुनें:

नाम सामान्य नाम

A. डैनिया   i. जलयान खंडावर 

B. लीपेस   ii. सपी चिंगर

C. साइप्रस  iii. जल पिस्सु

D. हिप्पा   iv. छुछुन्दर केकड़े

विकल्प :

   A  B  C  D

(1)iii i  ii  iv 

(2)i   iv ii  iii 

(3)iii i  iv  ii

(4)i   ii iii iv

उत्तर- 3

 

3. शृंगिकाएँ अनुपस्थित होती हैं-

(1) ड्रैगन मक्खी

(2) मकड़ी

(3) झींगा

(4) पेरिपेट्स

उत्तर- 2

 

4. ट्रोफैलेक्सिस क्या होता है?

(1) कीटों में भोजन का परस्पर आदान-प्रदान 

(2) कीटों में संदेश का स्पर्श द्वारा परस्पर आदान-प्रदान

(3) कीटों में ध्वनि द्वारा संदेश का परस्पर आदान-प्रदान

(4) कीटों में पैतृक देखभाल

उत्तर- 1

 

5. कोरकगुहा से विकसित होने पर देहगुहा कहलाती है:

(1) हीमोसील

(2) शाइजोसील

(3) स्यूडोसील

(4) एन्टीरोसील

उत्तर- 3

 

6. यूनियों का लारवा है-

(1) ग्लोचीडियम

(2) सरर्केरिया

(3) वेलिजर

(4) प्लैनुला

उत्तर- 1

 

7. किसके जीवनकाल में लावा नहीं पाया जाता है?

(1) एस्कारिस

(2) टीनिया

(3) मेंढक

(4) फेरिटिमा

उत्तर- 4

 

8. बिच्छु में रुधिर वर्णक है-

(1) एरिथ्रोसायनिन 

(2) हीमोसायनिन

(3) हीमोग्लोबिन

(4) गामाग्लोबिन

उत्तर- 2

 

9. ऐस्कारिस के जीवन चक्र में डिम्बक का अन्तिम निर्मोचन होता है?

(1) मिट्टी में

(2) पोषक के फुफ्फुस में

(3) पोषक के आंत्र में

(4) पोषक के यकृत में

उत्तर- 3

 

10. कारपोरा कार्डियका है-

(1) कीटो की लार ग्रंथियाँ

(2) कीटों की अन्तःस्रावी अंग

(3) कीटों के उत्सर्जी अंग 

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

 

11. झींगा का उत्सर्जी अंग है:

(1) हरित ग्रन्थि 

(2) कॉक्सल ग्रन्थि

(3) मैल्पीगी नलिकाएँ

(4) वायु नालें

उत्तर- 1

 

12. ऑरिलिआ में संतुलन का नियंत्रण करते हैं?

(1) अरीय पेशियों से

(2) निमेटोसिस्ट से

(3) टेन्टाकुलोसिस्ट से

(4) लोचन युक्त तंतु से

उत्तर- 3

 

13. फैरेटिमा पोस्थुमा के प्रगुही द्रव में पाये जाने वाली क्लोरेगोजेन कोशिकाएँ सहायक होती है?

(1) उत्सर्जन में

(2) श्वसन में

(3) जनन में

(4) परिसंचारण में

उत्तर- 1

 

14. आहर नाल के चारों ओर एक वास्तविक पर्यतरंग प्रगुहिका अनुपस्थित होती है-

(1) हिरुडिनेरिआ में

(2) फेरिटिमा में

(3) निएन्थीस में

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

 

15. एफ्रोडाइट के पृष्ठ सतह पर कितने जोड़ी पक्षवर्म उपस्थित होते हैं?

(1) 15 जोड़ी

(2) 16 जोड़ी 

(3) 30 जोड़ी

(4) 32 जोड़ी

उत्तर- 1

 

16. पाइला का उत्सर्जी अंग है:

(1) जलेक्षिका 

(2) केबर का अंग

(3) बोजानस का अंग

(4) रैडुला

उत्तर- 3

 

17. अरस्तू की लालटेन पायी जाती है:

(1) तारा मछली में

(2) समुद्री एनिमोन में

(3) समुद्री अर्चिन में

(4) समुद्री चूहे में

उत्तर- 3

 

18. निम्न में से कौन ऐनेलिडा व मोलस्का की संयोजक कड़ी है?

(1) नॉटिलस (2) नियोपाइलिना

(3) पेरीपेटस (4) लिम्निया

उत्तर- 2

 

19. अनिषेकजनन का प्रकार जिसमें नर का परिवर्धन अनिषेचित अण्ड तथा मादा का परिवर्धन निषेचित अण्ड से होता है, कहलाता है-

(1) गायनोजिनेसिस

(2) अरहेनोटॉकी

(3) थेलीटॉकी

(4) एण्ड्रोजिनेसिस

उत्तर- 2

 

20. मसि (स्याही) ग्रंथि पायी जाती है?

(1) सीपिआ में

(2) मिटिलस में 

(3) घोघें में

(4) इन सभी में

उत्तर- 1

 

21. लॉरर की नली पायी जाती है।

(1) टीनिया में

(2) फेसिओला में

(3) ऐस्केरिस में

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

 

22. वर्ग सिफैलोपोडा में ऐसे प्राणी है जिनमें होता है-

(1) रेडियल बॉडी सिमेट्री होती है। 

(2) नोटोकॉर्ड शीर्ष तक पहुँचती है।

(3) पाद शीर्ष पर स्थित है।

(4) शीर्ष वक्ष से जुड़ा हुआ है।

उत्तर- 3

 

23. ऐम्फीऑक्सस में, प्रगुहा होती है-

(1) कूट प्रगुहा

(2) शइजोसीलिक

(3) आन्त्रगुहीक

(4) अनुपस्थित

उत्तर- 3

 

24. हैट्शेक वृक्कक पाया जाता है?

(1) हर्डमेनिया की आहार नाल में

(2) हर्डमेनिया की तंत्रिका ग्रंथि में

(3) बैंकिओस्टोमा के मुखछद पर

(4) बैलैनोग्लोसस की कॉलर में

उत्तर- 3

 

25. वाताशय अथवा वायु आशय अनुपस्थित होता है?

(1) हार्पोडोन (बाम्बे डक)

(2) साइप्रिनस (कार्प)

(3) लेबिओ (रोहू)

(4) वलैगो (लाची)

उत्तर- 1

 

26. हाथी का दन्त सूत्र है-

(1) 1-0-0-3/ 0-0-0-1

(2) 1-0-0-3/ 0-0-0-3

(3) 1-0-0-3/ 0-0-3-0

(4) 1-0-0-0/ 0-0-0-1

उत्तर- 2

 

27. निम्न में से कौन सा उभयचर जीवन-पर्यन्त जल में रहते हैं?

(1) ऐम्बीस्टोमा

(2) ज़ेनोपस

(3) सैलामेंड्रा

(4) साइरेन

उत्तर- 4

 

28. निम्न में कौन केवल भारत में पाया जाता है तथा लुप्त होने के कगार पर है?

(1) क्रोकोडिलस

(2) ऐलीगेटर

(3) ग्रेविएलिस

(4) कैमेन

उत्तर- 3

 

 

 

29. अति अथवा पूर्ण चिरभ्रूणता नहीं पायी जाती है?

(1) नेक्ट्यूरस में

(2) साईरन में

(3) प्रोटियस में

(4) ऐक्सोलोटल लार्वा में

उत्तर- 4

 

30. बैलैनोग्लोसस की शरीर भित्ति में क्या अनुपस्थित होता है?

(1) एपिडर्मिस

(2) डर्मिस

(3) आधारी झिल्ली

(4) चषक ग्रन्थि कोशिकाएँ

उत्तर- 2

 

31. निम्न में से कौन सा जलीय स्तनधारी नहीं है?

(1) डॉल्फीन

(2) सील

(3) व्हेल

(4) पेंगुइन

उत्तर- 4

 

32. “वास्तविक शृंगपाये जाते हैं?

(1) मृग में

(2) जिराफ़ में

(3) गैंडे में

(4) बकरियों में

उत्तर- 4

 

33. कपाल किसका एक भाग होता है?

(1) डर्मेटोक्रेनियम

(2) स्पलैक्नोक्रेनियम

(3) अन्तरंग कंकाल

(4) न्यूरोक्रेनियम

उत्तर- 4

 

34. वयस्क कशेरुकियों में ग्रासनली की व्युत्पत्ति है?

(1) आद्य आंत्र से

(2) अग्रांत्र से

(3) मध्यांत्र से

(4) पश्चांत्र से

उत्तर- 2

 

35. सरीसृप हृदय में पाया जाता है?

(1) 2 अलिन्द एवं 2 निलय

(2) 2 अपूर्ण अलिन्द एवं 2 निलय

(3) 2 अलिन्द एवं 2 अपूर्ण निलय

(4) 2 अपूर्ण अलिन्द एवं 2 अपूर्ण निलय

उत्तर- 3

 

36. वोल्फ़ी काय है?

(1) आदिवृक्क

(2) प्राक्वृक्क

(3) मध्यवृक्क

(4) पश्चवृक्क

उत्तर- 3

 

37. कशेरुकियों में कपाल तंत्रिका 'चक्रक' का उद्गम हुआ है।

(1) मेडुला के पार्श्व से

(2) मध्य मस्तिष्क के पार्श्व से

(3) मेडुला के फर्श से

(4) मध्य मस्तिष्क के फर्श से

उत्तर- 4

 

38. सहायक लैंगिक ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं?

(1) मत्स्य में

(2) एम्फीबिया में

(3) रेप्टीलिया में

(4) एविज़ में

उत्तर- 3

 

39. नागों में विषदंत होते हैं-

(1) परिनालिकीय

(2) अग्रविषदन्ती

(3) पश्चविषदन्ती

(4) अनुपस्थित

उत्तर- 2

 

40. पक्षियों का मल पदार्थ जो खाद के रूप में बहुत प्रयोग किया जाता है, कहलाता है?

(1) बुलेनो

(2) सर्वाइको

(3) ग्वानो

(4) फोस्फोरम

उत्तर- 3

 

41. लौरेंजिनी तुंबिकायें हैं एक-

(1) रसायनग्राही

(2) तापग्राही

(3) यांत्रिकग्राही

(4) प्रकाशग्राही

उत्तर- 2

 

42. ऐनम्नियोटस के वृक्क है?

(1) प्रोनेफ्ररोस

(2) मेसोनेफ्ररोस

(3) मेटानेफ्ररोस

(4) आर्किनेफ्ररोस

उत्तर- 2

 

43. एक पालीय वाताशय पाये जाते हैं-

(1) नियोसिरेटोडस

(2) प्रोटोप्टेरस

(3) प्रिस्टिस

(4) स्फिरना

उत्तर- 1

 

44. एम्नियोटा में कपालीय तंत्रिकाओं की संख्या पायी जाती है-

(1) 5 जोड़ी

(2) 10 जोड़ी

(3) 12 जोड़ी

(4) 15 जोड़ी

उत्तर- 3

 

45. निम्नलिखित में से एक नर स्तनी में दंतविन्यास, वृषणकोष, बाह्य कर्णपल्लव नहीं पाये जाते हैं तथा चुचको रहित क्रियाशील स्तन ग्रंथियाँ पायी जाती है:

(1) पैरामीलीस

(2) एकिड्ना

(3) मकाका

(4) ऐरीनेशियस

उत्तर- 2

 

46. मेंढक के नेत्र में अंध-बिन्दुउपस्थित होते हैं। निम्न में से क्या अंध बिन्दु" के लिए गलत है?

(1) संशलाका का अभाव

(2) शंकुओं का अभाव

(3) प्रतिबिम्ब का निर्माण नहीं होता

(4) स्पष्ट प्रतिबिम्ब का निर्माण होता है।

उत्तर- 4

 

47. मुर्गे में संत्रिक निर्मित होता है?

(1) 12 जुड़ी हुयी कशेरुकों से

(2) 24 जुड़ी हुयी कशेरुकों से

(3) 16 जुड़ी हुयी कशेरुकों से

(4) 10 जुड़ी हुयी कशेरुकों से

उत्तर- 3

 

48. अतिपीतकी अंडों में, विदलन होता है?

(1) समान पूर्णभंजी

(2) असमान पूर्णभंजी

(3) अंशभंजी और बिम्बा

(4) सतही

उत्तर- 3

 

49. मानव सहित सभी अपरास्तनियों के अण्डाणु होते हैं?

(1) अपीतकी

(2) मध्यपीतकी

(3) अतिपीतकी

(4) केन्द्रपीतकी

उत्तर- 1

 

50. निम्न में से कौन से जन्तुओं में द्विअरीय विद प्रतिरूप पाया जाता है?

(1) ऐनेलिडा में

(2) मोलस्का में

(3) इकाइनोडर्म्स में

(4) टीनोफोरा में

उत्तर- 4

 

51. क्रेन्द्रपीतकी अण्डों में किस प्रकार का विदलन पाया जाता है?

(1) पृष्ठीय विदलन

(2) अंशभंजी विदलन

(3) असमान पूर्णभंजी विदलन

(4) समान पूर्णभंजी विदलन

उत्तर- 1

 

52. किस प्रकार के कोरक में कोरकगुहा में पीतक भरा होता है?

(1) परिकारक

(2) प्रगुहीकोरक

(3) उभयकोरक

(4) बिम्बकोरक

उत्तर- 1

 

53. आद्यंत्र का निर्माण परिवर्धन की किस अवस्था में होता है?

(1) कोरकभवन

(2) अंगभवन

(3) कन्दुकन/गेस्टुलाभवन

(4) विदलन

उत्तर- 3

 

54. नोटोकोर्ड का निर्माण होता है?

(1) एक्टोडर्म से

(2) एण्डोडर्म से

(3) मीसोडर्म से

(4) मीजेन्काइम से

उत्तर- 1

 

55. चूजे के अण्डे में प्रथम विदलन होता है?

(1) रेखांशिक

(2) विषुवत रेखीय

(3) उदग्र

(4) अंक्षाशीय

उत्तर- 3

 

56. निम्न में से कौन सा स्तनियों में अपरान्यास का कार्य नहीं है?

(1) परानिस्यंदक द्वारा पदार्थों का विनिमय

(2) वसा, ग्लाइकोजन और लौह का संग्रहण

(3) यह प्रोटीन्स के उपापचय में भाग लेता है।

(4) यह वसा उपापचय में भाग लेता है।

उत्तर- 4

 

57. चूजे के परिवर्धन में हाइपोब्लास्ट" का निर्माण होता है?

(1) एक्टोडर्म से

(2) मीसोडर्म से

(3) एक्टोडर्म एवं मीसोडर्म से

(4) एण्डोडर्म से

उत्तर- 4

 

58. मेंढक के भ्रूण में लम्बर एवं पुच्छ आनमन का निर्माण कब होता है?

(1) 48 घण्टे प्रवस्था

(2) 36 घण्टे प्रवस्था

(3) 72 घण्टे प्रवस्था

(4) 96 घण्टे प्रवस्था

उत्तर- 3

 

59. चूजे के कितने दिन के सेवन के बाद चोंच निर्मित होती है?

(1) 4था दिन

(2) 5वाँ दिन

(3) 6वाँ दिन

(4) 14वाँ दिन

उत्तर- 3

 

60. सोमेटोप्लूर से कौन सी झिल्ली का निर्माण होता है?

(1) एम्निओन और कोरिओन

(2) कोरिओन और एलेन्टोइस

(3) योक सेक और एलेन्टोइस

(4) एम्निओन और एलेन्टोइस

उत्तर- 1

 

61. कौन सी अतिरिक्त भ्रूणीय झिल्ली चूजे के भ्रूण में प्रघात अवशोषी के रूप में कार्य करती है तथा इसको सूखने से बचाती है?

(1) योक सेक

(2) कोरिओन

(3) एम्निओन

(4) ऐलेन्टोइस

उत्तर- 3

 

62. चूजे के भ्रूण में उत्सर्जन का कार्य किया जाता है-

(1) एम्निओन द्वारा

(2) कोरिओन द्वारा

(3) योक सेक द्वारा

(4) ऐलेन्टोइस द्वारा

उत्तर- 4

 

63. मेंढक के अण्डे में निषेचन के पश्चात् धूर अर्धेन्दु के निर्माण के बाद इसकी सममिति में परिवर्तन आता है?

(1) अरीय से द्विपाश्र्वय सममिति

(2) द्विपाश्र्वय से अरीय सममिति

(3) अरीय से द्विअरीय सममिति

(4) द्विअरीय से अरीय सममिति

उत्तर- 1

 

64. मेंढक परिवर्धन के दौरान, 32 कोरकखण्ड (16 उपर वाले लघुखण्ड तथा 16 नीचे दीर्घखण्ड) का निर्माण होता है?

(1) तृतीय विदलन के कारण

(2) चतुर्थ विदलन के

(3) पाँचवाँ विदलन के कारण

(4) आठवाँ विदलन के कारण

उत्तर- 3

 

65. मेंढक परिवर्धन के गैस्टुलाभवन के दौरान, सम्भावी बहिःस्तर (भावी एक्टोडर्म) के फैलाव को कहते हैं?

(1) अध्यारोहण

(2) अन्तर्वलन

(3) अन्तर्वेशन

(4) अभिसरण

उत्तर- 1

 

66. मेंढक में, तीन जनन स्तरों से अंगों के निर्माण को मिलाएँ:

A. बहिःस्तर   i. हृदयावरण, प्लीहा

B. मध्यस्तर  ii. नेत्र लेंस, केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र

C. अन्तःस्तर  iii. यकृत, फुफ्फुस

विकल्प:

    A   B   C

(1) i   ii  iii

(2) ii  i   iii

(3) iii ii  i

(4) i   iii ii

उत्तर- 2

 

67. मेंढक में भावी गुर्दा का निर्माण होता है।

(1) हाइपोमियर से

(2) एपिमियर से

(3) मेसोमियर से

(4) प्रोक्टोडियम से

उत्तर- 3

 

68. एल्बिनिज्म अलिंगसूत्री अप्रभावी उत्परिवर्तन के फलस्वरूप उत्पन्न होती है । सामान्य त्वचा वर्णकता वाले दम्पत्ति की प्रथम सन्तान (रंजकहीन) एल्बिनो है तो द्वितीय सन्तान के एल्बिनों होने की प्रायिकता क्या होगी?

(1) 25%

(2) 50%

(3) 75%

(4) 100%

उत्तर- 1

 

69. निम्न में से कौन बहुजीनी वंशानुगति का उदाहरण है?

(1) फिनाइलकीटोन्यूरिया

(2) हीमोफीलिया

(3) वर्णान्धता

(4) मानव में त्वचा का रंग

उत्तर- 4

 

70. निम्न में से कौन पिरिमिडिन द्वितीय के निर्माण को प्रेरित करता है?

(1) ऐल्किलन कारक

(2) पराबैंगनी किरणें

(3) क्षारक अनुरूप

(4) एक्रिडीन रंजक

उत्तर- 2

 

71. वर्णान्धता एक X-सहलग्न अप्रभावी विकार है। एक सामान्य पिता व वाहक माता जन्मी सन्तानों में वर्णान्ध होने की प्रायिकता क्या होगी?

(1) 1/4

(2) 2/4

(3) 3/4

(4) 4/4

उत्तर- 1

 

72. निम्न में से कौन सा बिन्दु उत्परिवर्तन का उदाहरण है?

(1) थैलेसीमिया

(2) हीमोफीलिया

(3) सिकल सेल रक्ताल्पता

(4) डाउन सिन्ड्रोम

उत्तर- 3

 

73. पक्षियों, तितलियों व शलभों में लिंग निर्धारण की विधि है:

(1) XX-XY

(2) XX-XO

(3) ZZ-ZW

(4) X/A अनुपात

उत्तर- 3

 

74. लाल हरे रंग की वर्णकअन्धता का कारण है:

(1) अप्रभावी जीन का X-गुणसूत्रों में स्थित होना।

(2) प्रभावी जीन का X-गुणसूत्रों में स्थित होना ।

(3) अप्रभावी जीन का Y-गुणसूत्रों में स्थित होना।

(4) प्रभावी जीन का Y-गुणसूत्रों में स्थित होना।

उत्तर- 1

 

75. निम्न में से कौन एक जीनद्वारा विभिन्न लक्षण प्रारूप प्रभाव उत्पन्न करने की क्षमता को वर्णित करता है?

(1) प्रबलता

(2) बहुयुग्मविकल्पता

(3) बहुप्रभाविता

(4) बहुजीनी वंशानुगति

उत्तर- 3

 

76. ड्यूकेन-मस्कुलर-डिस्ट्रोपी एक लिंग सहलग्न अप्रभावी विकार है क्या कारण है कि लड़कों में यह सामान्य रूप से होता है जबकि लड़कियाँ इस रोग की वाहक व कम प्रभावित होती है?

(1) लिंग सहलग्न गुण मादा में सामान्यता कम होते हैं।

(2) मादा में इस प्रकार के Y-सहलग्न विकार की अभिव्यक्ति के लिए दो जीन्स की जरूरत होती है।

(3) मादा की तुलना में नर में गुणसूत्रों का असामान्य अवियोजन सामान्य रूप से होता है।

(4) इस विकार के लिए जीन का वहन Y-गुणसूत्र द्वारा किया जाता है।

उत्तर- 1

 

77. एक व्यक्ति में चार जीन्स P, Q, R, S एक गुणसूत्र पर उपस्थित हैं। गुणसूत्र पर इन जीन्स का सही क्रम क्या होगा अगर जीन्स के मध्य दूरी हैं

P - Q = 9 सेमी, P-R= 5 सेमी

P – S = 12 सेमी, Q-R = 4 सेमी

Q - S = 3 सेमी, R-S = 7 सेमी

(1) P-Q-R-S

(2) P–R-Q-s

(3) P-S-R-Q

(4) P-S-Q-R

उत्तर- 2

 

78. उत्परिवर्तन जिसके द्वारा m-आर एन ए में समापन कोडोन उत्पन्न होता है-

(1) फ्रेम विस्थापन उत्परिवर्तन

(2) मिससेन्स उत्परिवर्तन

(3) निरर्थक उत्परिवर्तन

(4) सुप्त उत्परिवर्तन

उत्तर- 3

 

79. QTL के लिए कम्पोजिट इन्टरवल मैपिंग विधि को प्रस्तावित किया

(1) लैन्डर व बोटस्टिन ने

(2) जेन्ग ने

(3) जेनसन व स्टैम ने

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

 

80. कप्पा कण संबंधित हैं:

(1) ड्रोसोफिला से

(2) पैरामीशियम-मारक विभेदों से

(3) माइटोकोण्ड्रिया से

(4) क्लेमाइडोमोनास से

उत्तर- 2

 

81. ड्रोसोफिला में X-गुणसूत्रीय व ऑटोसोमल समुच्चय अनुपात (X: A अनुपात) अगर 0.75 है, तो इस अनुपात के लिए लक्षण प्रारूप होगा-

(1) मादा

(2) मध्यलिंगी

(3) नर

(4) अधिनर

उत्तर- 2

 

82. मेन्डेलियन द्विसंकर-संकरण में दो शुद्धवंशीय से पौधों में संकरण से F1 पीढ़ी में AaBb जीन प्रारूप उत्पन्न हुआ । स्वतन्त्र अपव्यूहन व पृथक्करण के नियम को ध्यान में रखते हुए बताइए कि सन्तति में किस अनुपात में AaBb जीन प्रारूप प्राप्त होगा?

(1) 3/16

(2) 9/16

(3) 1/16

(4) 4/16

उत्तर- 4

 

83. कॉलम-I के गुणसूत्रीय वंशानुक्रम को उसके अनुसार कॉलम-II के आनुवंशिक विकार से मिलान कीजिए:

कॉलम-कॉलम-II

A. ऑटोसोमल अप्रभावी वंशानुक्रम i. मर्फन सिन्ड्रोम 

B. ऑटोसोमल प्रभावी वंशानुक्रम  ii. हाइपर ट्राइकोसिस

C. X-सहलग्न वंशानुक्रम       iii. सिस्टिक फाइब्रोसिस

D. Y-सहलग्न वंशानुक्रम       iv. हीमोफीलिया

विकल्प :

    A  B  C  D

(1) i iv iii ii

(2) iv iii ii i

(3) iii i iv ii

(4) iv ii iii i 

उत्तर- 3

 

84. एक X - गुणसूत्र युक्त सुगुणित मादा (टर्नर सिन्ड्रोम) किसके परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है?

(1) ऑटोसोम की त्रिगुणसूत्रता

(2) एलोसोम की एक न्यूनसूत्रता

(3) एलोसोम की द्विन्यूनसूत्रता

(4) एलोसोम की त्रिगुणसूत्रता

उत्तर- 2

 

85. उत्परिवर्ती लक्षण प्रारूप (श्वेत पुष्प) युक्त दो पादपों के संकरण कर F1 पीढ़ी में बैंगनी पुष्प युक्त पौधे प्राप्त किये गये। F-1 पीढ़ी के इन बैंगनी पुष्पों वाले पौधों में स्वपरागण कर F-2 पीढ़ी में बैंगनी व श्वेत पुष्प 9:7 अनुपात में प्राप्त हुए तो बताइए कि इस संकरण में कौन सी अन्योन्यक्रिया है?

(1) पूरक जीन अन्योन्यक्रिया

(2) अप्रभावी प्रबलता

(3) प्रभावी प्रबलता

(4) कोलेबोरेटिंग जीन अन्योन्यक्रिया

उत्तर- 1

 

86. उत्परिवर्तन के सन्दर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

(1) रासायनिक उत्परिवर्तजन द्वारा ट्रान्सजेनिक प्राणी उत्पन्न किए जा सकते हैं।

(2) उत्परिवर्तन उद्विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(3) उत्परिवर्तन सामान्य जीनक्रम में हानिकारक प्रभाव को प्रेरित करते हैं।

(4) उत्परिवर्तन प्रत्यक्ष लक्षण प्रारूप उत्पन्न कर भी सकते हैं और नहीं भी।

उत्तर- 1

 

87. खरगोश में त्वचा का रंग 4 विभिन्न एलिल से नियंत्रित होता है जो स्वतंत्र अपव्यूहन दर्शाते हैं। खरगोश की द्विगुणित समष्टि में संभावित जन प्रारूप कितने होंगे?

(1) 15

(2) 10

(3) 6

(4) 4

उत्तर- 2

 

88. निम्न का मिलान करें तथा सही विकल्प चुनें:

जीवन की उत्पत्ति के सिद्धांत  वैज्ञानिक

A. यंत्रवाद का सिद्धांत       i. वॉन हैल्मोन्ट 

B. स्वतः जनन का सिद्धांत   ii. हैकल

C. जीवोत्पत्तिवाद का सिद्धांत  iii. ए.आई. ओपैरिन

D. जीवन का जीव रसायन उद्भव iv. फ्रांसिस्को रेडी

विकल्प :

 A  B  C  D

(1) ii i iv iii

(2) iii ii i iv

(3) iv iii ii i 

(4) i iv iii ii 

उत्तर- 1

 

89. स्टेनले मिलर ने अपने प्रयोग में सरल ऐमीनो अम्ल के संश्लेषण हेतु प्रयुक्त किया -

(1) H2, O2, N2 तथा HO 

(2) CH4, CN, H2 तथा 02

(3) H2, NH3, CH4 तथा जल वाष्प

(4) NH3, CH4, 02 तथा जल वाष्प

उत्तर- 3

 

90. डार्विन का प्राकृतिक चयनवाद के सिद्धांत में निम्न में से क्या एक सम्मिलित नहीं था?

(1) जीवों में प्रचुर सन्तानोत्पत्ति की क्षमता 

(2) अंगों का उपयोग एवं अनुपयोग

(3) योग्यतम की उत्तरजीविता

(4) अस्तित्व के लिए संघर्ष

उत्तर- 2

 

91. पुस्तक फिलोसॉफिक जुलोजीक" 1809 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक के लेखक कौन थे?

(1) डार्विन

(2) वीजमान 

(3) मेंडल

(4) मार्क

उत्तर- 4

 

92. ह्यूगो डी वेरीज के उत्परिवर्तनवाद का सिद्धांत किस पादप के अध्ययन पर आधारित है?

(1) मटर

(2) शैवाल

(3) इवनिंग प्रिमरोज

(4) गेहूँ

उत्तर- 3

 

93. जन्तुओं के मल पातन या मल पदार्थ के जीवाश्म को कहते हैं-

(1) कोप्रोलाइट्स

(2) सूक्ष्मजीवाश्म

(3) जैवखंडाश्म

(4) गैस्ट्रोलिथ

उत्तर- 1

 

94. किस नोबल पुरस्कार विजेता ने शैल एवं जीवाश्मों के काल गणना हेतु रेडियोएक्टिव कार्बन विधि सुझायी?

(1) डब्ल्यू.एफ. लिबी

(2) बोल्टवुड

(3) वेल्डन

(4) हैल्डेन

उत्तर- 1

 

95. कौन सा महाकल्प डायनोसोर का स्वर्णिम काल है?

(1) प्रोटीरोजोइक या प्रागजीवी महाकल्प

(2) पैलिओजोइक या पुराजीवी महाकल्प

(3) मीसोजोइक या मध्यजीवी महाकल्प

(4) सीनोजोइक या नूतनजीवी महाकल्प

उत्तर- 3

 

96. कौन सा कल्प मछलियों का युगकहलाता है?

(1) ऑर्डोविशियन कल्प

(2) डेवोनियन कल्प

(3) सिलुरियन कल्प

(4) कैम्ब्रियन कल्प

उत्तर- 2

 

97. जावा मानव के जीवाश्म 1891 में पूर्वी जावा की सोलो नदी के किनारे से प्राप्त किए थे।

(1) डूबाइस ने

(2) डेविडसन ब्लैक ने

(3) लीकी ने

(4) रोबर्ट ब्रुम ने

उत्तर- 1

 

98. क्रोमैग्नन मानव रहते थे-

(1) एशिया में

(2) अमेरिका में

(3) ऑस्ट्रेलिया में

(4) यूरोप में

उत्तर- 4

 

99. प्राणियों के प्राणि- भौगोलिक वितरण के अध्ययन में, वैलेस रेखा बीच से नहीं जाती है-

(1) उत्तर में फिलिपीन्स व मोलुक्कास के बीच 

(2) दक्षिण-पश्चिम में बॉर्नियों व सेलीबिस के बीच

(3) दक्षिण में बाली व लॉम्बोक के बीच 

(4) मध्य में सुमात्रा व न्यू ग्यूना के बीच

उत्तर- 4

 

100. भारत निम्न प्राणि-भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है:

(1) पेलिआर्कटिक क्षेत्र

(2) इथिओपिअन क्षेत्र 

(3) ओरिएन्टल क्षेत्र

(4) निओट्रोपिकल क्षेत्र

उत्तर- 3

 

101. जीवाश्म स्तर के काल निर्धारण हेतु लैड (Pb) तरीका का शुरुआत किसने की थी

(1) बोल्टवुड 1907 में

(2) डब्ल्यू. एफ. लीबी

(3) अर्केल 1956 में

(4) सर चार्ल्स लायल

उत्तर- 1

 

102. 1000 व्यक्तियों की समष्टि में 360 जीनप्ररूप AA, 480 Aa और शेष 160 aa के अंतर्गत आते हैं । इस आँकड़े के आधार पर A एलील की आवृत्ति इस समष्टि में होगी-

(1) 0.4

(2) 0.5

(3) 0.6

(4) 0.7

उत्तर- 3

 

103. एक व्यापक वितरित जाति की स्थानीय जनसंख्या जो सम्पूर्ण भौगोलिक परास के दौरा नियमित एवं क्रमिक तालबद्ध समलक्षणीय परिवर्तन प्रदर्शित करती है, कहलाती है:

(1) डीम्स

(2) भौगोलिक प्रजातियाँ

(3) पारिस्थितिकीय जातियाँ

(4) प्रवणिकी

उत्तर- 4

 

104. एर्डवार्क, नॉटिलस, टुआटारा, कोआला और रेड पांडा उदाहरण हैं।

(1) जीवाश्मों के

(2) योजक कड़ियों के

(3) जीवित जीवाश्मों के

(4) विलुप्त प्रजातियों के

उत्तर- 3

 

105. एक निर्धारित जनसंख्या में अप्रतिनिधित्व नमूने के पृथक्करण से जीन के वितरण में आयी अस्थिरता कहलाती है:

(1) जीनोम

(2) जीनोटाइप

(3) जनेटिक ड्रिफ्ट

(4) जीन पूल

उत्तर- 3

 

106. बिस्टन बीटूलेरिया में औद्योगिकीकरण द्वारा अतिकृष्णाता की घटना दर्शाती है:

(1) उद्विकास को

(2) उत्परिवर्तनों को

(3) दिशीय प्राकृतिक चयन को

(4) स्थिर चयन को

उत्तर- 3

 

107. होमो सेपिएन्स का विकास हुआ-

(1) ओलाइगोसीन में

(2) मायोसीन में

(3) प्लीस्टोसीन में

(4) ईओसीन में

उत्तर- 3

 

108. प्रादेशिक व्यवहार के अन्तर्गत विल्सन (1975) ने प्रदेशों को विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया। टाइप-B प्रदेश क्या होते हैं?

(1) आराम और मिलन का स्थान

(2) घोसला और आहार का स्थान

(3) मिलन और घोसला का स्थान

(4) सिर्फ आराम और आहार का स्थान

उत्तर- 3

 

109. तनाव के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया होती है -

(1) एण्ड्रोजन से

(2) एपेनेफ्रिन से

(3) कोरटीकोस्टीराइड से

(4) एस्ट्रोजन से

उत्तर- 2

 

110. मिलान कर सही विकल्प का चयन करें

व्यावहारिक वैज्ञानिक   जन्तु जिस पर कार्य किया  

A. जेन फॉन लेविक गूडोल i. गोरिल्ला 

B. डाएन फॉसी ii. बाघ

C. जॉर्ज बी. शेलर iii. चिम्पैन्जी 

D. इर्विन डिवोर iv. बैबून

विकल्प :

    A   B  C   D

(1) iii i  ii  iv

(2) i  ii  iii iv

(3) ii iii iv  i

(4) iv i   ii  iii

उत्तर- 1

 

111. खाने के व्यवहार के अध्ययन हेतु क्षति प्रयोग में हाइपोथेलेमस का कौन सा भाग संतुष्टि केन्द्र पाया गया?

(1) अधर मध्य

(2) अधर

(3) पार्श्व

(4) अग्र

उत्तर- 1

 

112. जैविक घड़ी में सर्केडियन तालशब्द प्रयुक्त होता है-

(1) 12 घण्टों के लिए

(2) 12 दिनों के लिए

(3) 24 दिनों के लिए

(4) 24 घण्टों के लिए

उत्तर- 4

 

113. चन्द्रमा की कलाओं से तुल्यकालन प्रदर्शित करने वाली जैव घड़ियाँ कहलाती हैं

(1) सर्केसिनोडीक घड़ियाँ

(2) पाक्षिक घड़ियाँ

(3) सर्केडियन घड़ियाँ

(4) ज्वारीय घड़ियाँ

उत्तर- 1

 

114. सबसे अधिक दूरी का प्रवसन किस पक्षी में होता है?

(1) आर्कटिक टर्न

(2) मलाई

(3) हिमालयी गीज

(4) नाइट हॉक

उत्तर- 1

 

115. वे मछलियाँ जो समुद्र से स्वच्छ जल की ओर तथा स्वच्छ जल से समुद्र की ओर प्रवसन करती से है परन्तु ऐसा वे प्रजनन के लिए नहीं करती है, कहलाती हैं-

(1) उभयगामी मत्स्य

(2) सरितगामी मत्स्य

(3) उभययुग्मी मत्स्य 

(4) समुद्रगामी मत्स्य

उत्तर- 1

 

116. अभिविन्यास का प्रकार जहाँ प्रकाश की तीव्रता बढ़ने पर इसके अनुपात में ही दिशा परिवर्तन की दर में वृद्धि होती है, कहलाती हैं-

(1) प्रवणगतिक्रम

(2) ऋजुगतिक्रम

(3) सममितानुचलन

(4) प्रतिअनुचलन

उत्तर- 1

 

117. जब मधुमक्खी को भोजन के स्रोत की खोज छत्ते के 250 फूट से कम दूरी पर पता चलता है तो वह अन्य मधुमखियों को सूचना संप्रेषण हेतु प्रदर्शित करती है

(1) वेगल नृत्य

(2) घूमर नृत्य

(3) उदर नृत्य

(4) पूँछ नृत्य

उत्तर- 2

 

118. हीप (1961) के अनुसार निम्न में से कौन सी मछली प्रवसन का प्राथमिक कारण नहीं है?

(1) युग्मकीय

(2) आहारी

(3) जलवायविक

(4) परासरण नियंत्रक

उत्तर- 4

 

119. चिरप्रतिष्ठित प्रानुकूलन से संबंधित वैज्ञानिक है:

(1) जे. रोमानेस

(2) कोनरेड लोरेन्ज

(3) इवान पी. पावलोव

(4) निको टिन्बर्जन

उत्तर- 3

 

120. आँख बंद कर तथा आराम करते व्यक्ति के पेराइटल व ऑक्सीपीटल पालियों से किस प्रकार की तरंगें उत्पादित होती हैं?

(1) एल्फा तरंगें

(2) बीटा तरंगें

(3) थीटा तरंगें

(4) डेल्टा तरंगें

उत्तर- 1

 

121. जब कोई जन्तु पुनः उसी मार्ग को खोजे जिस पर कि वह गति कर आया हो, तो इसे कहते हैं-

(1) स्तरीय अभिविन्यास 

(2) क्षेत्रीय अभिविन्यास

(3) स्थलाकृतिक अभिविन्यास

(4) अवस्थितीय अभिविन्यास

उत्तर- 3

 

122. आइजेनबर्ग (1965) ने संगठित समाजों के चार गुण बताए हैं। निम्न में से कौन सा उनके द्वारा नहीं बताया गया था?

(1) सम्प्रेषण

(2) संसक्ति

(3) श्रम का विभाजन

(4) अनस्थिरता एवं भेद्यता

उत्तर- 4

 

123. निम्न में से कौन सी मछली जलपरी के बटुए" से सम्बन्धित है

(1) स्कॉलिओडॉन

(2) साइलियम

(3) हिप्पोकैम्पस

(4) सिन्गनैथस

उत्तर- 2

 

124. व्यावहारिकीविज्ञ एस. ग्रोसमेन (1966) ने मानव मस्तिष्क में अशन व पायन केन्द्रों को अलग-अलग सक्रिय करने की एक विधि खोजी। इसके लिए इन्होंने निम्न में से कौन सा तन्त्रिकीय निरोधक प्रयुक्त किया?

(1) नॉरएड्रीनलीन

(2) मिथाइलफेनेथिलएमीन

(3) क्रोकेन

(4) डोपामीन

उत्तर- 1

 

125. चूहे का हाइपोथैलेमस कौन सा रसायन प्रशासित करने पर पायन व्यवहार को उत्प्रेरित करता है?

(1) एसिटाइल कोलीन

(2) एस्ट्रोजन

(3) नॉरएड्रीनलीन

(4) डोपामीन

उत्तर- 1

 

126. निम्न में से कौन सा मस्तिष्क में वाणी से सम्बन्धित है?

(1) ब्रोका क्षेत्र

(2) दाहिनी टेम्पोरल पाली

(3) हाइपोथैलेमस

(4) पीयूष ग्रंथि

उत्तर- 1

 

127. स्वच्छंद मिलन पाया जाता है।

(1) गीज़ में

(2) चिम्पैन्जी में

(3) गिब्बन में

(4) उकाब में

उत्तर- 2

 

128. कैरोलस लिनीयस की नामकरण पद्धति है।

(1) प्राकृतिक 

(2) कृत्रिम

(3) जातिवृत 

(4) द्विपदनाम

उत्तर- 4

 

129. एक स्तर जहाँ पर जाति अभिलक्षित होती है और नाम दिया जाता है, कहलाता है:

(1) एल्फा टैक्सॉनामी

(2) बीटा टैक्सॉनामी

((3) गामा टैक्सॉनामी

(4) क्लेडिस्टिक टैक्सॉनामी

उत्तर- 1

 

130. कौन से संघ में वास्तविक प्रगुहिका होती है?

(1) निडेरिया

(2) मोलस्का

(3) ऐनेलिडा

(4) पोरिफेरा

उत्तर- 3

 

131. घोड़ा निम्न में से किस गणसे सम्बन्धित है?

(1) पेरिसोडैक्टाइल

(2) आर्टीओडैक्टायला 

(3) प्रोबोसीडिया

(4) कार्निवोरा

उत्तर- 1

 

132. आर. एच. व्हिटेकर द्वारा सुझायी गयी पाँच जगत वर्गीकरण प्रणाली किस पर आधारित नहीं है?

(1) पूर्ण विकसित केन्द्रक की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति

(2) जनन का प्रकार

(3) पोषण का प्रकार

(4) शरीर संगठन में जटिलता

उत्तर- 2

 

133. प्रतिगामी कायान्तरण होता है-

(1) हेमीकार्डेटा में

(2) सिफेलोकार्डेटा में

(3) यूरोकार्डेटा में

(4) वर्टीब्रेटा में

उत्तर- 3

 

134. कशेरुक में नहीं होता है। 

(1) अधिचर्मी शल्क

(2) नख

(3) पूँछ

(4) निडोब्लास्ट

उत्तर- 4

 

135. मानव में, स्टेप्स, हॉयड, थाइरॉइड उपास्थि, ट्रेकियल उपास्थि किसके रूपान्तरण हैं?

(1) तंत्रिका नलिका के

(2) पृष्ठरज्जु-कोशिकायें

(3) तंत्रिका पट्ट

(4) ग्रसनीय क्लोम छिद्रों

उत्तर- 4

 

136. किस संघ के वयस्क जन्तु अरीय सममित होते हैं, परन्तु इनके डिम्भक (लावा) द्विपार्व सममिति दर्शाते हैं?

(1) ऐनेलिडा

(2) आर्थ्रोपोडा

(3) मोलस्का

(4) इकाइनोडर्मेटा

उत्तर- 1

 

137. निम्न में से कौन सा बेमेल जोड़ा है?

(1) शल्क - रेप्टेलिया

(2) कोम्बप्लेट - मोलस्का

(3) कोऐनोसाइट-पोरिफेरा 

(4) पैरापोडिया- ऐनेलिडा

उत्तर- 2

 

138. निम्न में से कौन अण्डा देने वाला स्तनी है?

(1) ऑर्निथोरिंक्स

(2) डाइडेलिफस

(3) सोरेक्स

(4) मैक्रोपस

उत्तर- 1

 

139. निम्न में से कौन गण संघ इकाइनोडर्मेटा के वर्ग इकिनॉइडिया का नहीं है?

(1) साइडेरॉइड

(2) डाईडीमाटोइडा

(3) क्लाइपिऐस्टैरॉइडा

(4) ऑफियूरिडा

उत्तर- 4

 

140. निम्न में से कौन सा वर्ग संघ निडेरिया का नहीं है?

(1) हाइड्रोजोआ

(2) स्काइफोजोआ

(3) ट्रिमैटोडा

(4) ऐन्थोजोआ

उत्तर- 3

 

141. द्विपार्श्व सममिति निम्न में से किसमें पायी जाती है?

(1) हायड्रा में

(2) लेबिओ में

(3) बेरोई में

(4) स्पंजों में

उत्तर- 3

 

142. समुद्री चूहे का संघ है-

(1) मोलस्का

(2) निडेरिया

(3) ऐनेलिडा

(4) आर्थ्रोपोडा

उत्तर- 3

 

143. निम्न में से कौन सा जन्तु संघ मोलस्का का है?

(1) डेविल फिश

(2) कुत्ता मछली/डॉग फिश

(3) सिल्वर फिश

(4) जैली फिश

उत्तर- 1

 

144. निम्न में से कौन से प्राणी त्रिजनस्तरीय होते है?

(1) चपटे कृमि

(2) स्पांज

(3) टेनोफोर

(4) कोरल

उत्तर- 1

 

145. निम्न में से कौन ड्यूटेरोस्टोम नहीं है?

(1) समुद्री अर्चिन 

(2) केंचुआ

(3) सैन्ड डॉलर

(4) इक्थिऑफिस

उत्तर- 2

 

146. वर्गीकरण जो अधिकतम प्ररूपी लक्षणों की संख्या पर आधारित है।

(1) जातिवृत्तीय पद्धति

(2) कृत्रिम पद्धति

(3) प्राकृतिक पद्धति

(4) ध्वनिवर्गीकरण पद्धति

उत्तर- 3

 

147. हेमीकार्डेटा की इकाइनोडर्मेटा के साथ बन्धुत्व के अनुसार निम्न लारवीय समानता नहीं है:

(1) संवेदी रोम सहित शीर्ष प्लेट, नेत्र बिंदु और गुदपूर्वगुच्छ की उपस्थिति 

(2) छोटे, वेलापवर्ती पारदर्शक और अण्डाकार

(3) प्रगुहिका की आंत्र - गुहिका उत्पत्ति 

(4) कोरकरन्ध्र गुदा में बदल जाता है।

उत्तर- 1

 

148. साइपन्कुलस को सामान्यतः जाना जाता है-

(1) मूँगफली कृमि

(2) सुपारी कृमि

(3) शिखा कृमि 

(4) चीर कृमि

उत्तर- 1

 

149. निम्न में से कौन सा लारवा तारा मछली का नहीं है?

(1) डिप्लूरूला लावा

(2) बाइपिनेरिया लावा 

(3) ब्रैकियोलेरिया लावा

(4) औरिकुलेरिआ लारवा

उत्तर- 4

 

150. ऐन्टेडॉन में कितनी भुजाएँ होती हैं?

(1) 16

(2) 8 

(3) 12

(4) 5

उत्तर- 4

 


Post a Comment

0 Comments