RAS pre 1993 का सामान्य ज्ञान का हल प्रश्न पत्र

RAS pre 1993 का सामान्य ज्ञान का हल प्रश्न पत्र


सभी आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों को हार्दिक बधाई। हम चाहते हैं कि हमारी साइट के माध्यम से आपको आरएएस भर्ती 2021 के लिए उपयोगी विषयवस्तु उपलब्ध करवाई जा रही है उसे आप पढ़कर कामयाब हो। 


राजस्थान प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए भर्ती परीक्षा राजस्थान पब्लिक सर्विस आयोग आयोजित की जाती है। 


आरएएस प्री भर्ती के विभिन्न वर्षों में आए हल प्रश्न पत्र हम आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। 

 

RAS प्री 1993 का सामान्य ज्ञान का हल प्रश्न पत्र


1. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे—

(1) आत्मा और ब्रह्म में (2) कर्मकाण्ड में (3) यज्ञ प्रणाली में (4) मातृ शक्ति में 

उत्तर- (4)


2. वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी?

(1) निरंकुश (2) प्रजातंत्र 

(3) गणतंत्र (4) वंश परम्परागत राजतंत्र

उत्तर- (4)


3. भागवत धर्म के प्रवर्तक कौन थे?

(1) जनक (2) कृष्ण 

(3) याज्ञवल्क्य (4) सूरदास

उत्तर- (2)


4. जो कला शैली भारतीय और ग्रीक आकृति का सम्मिश्रण है, उसे कहते हैं?

(1) शिखर (2) वेरा

(3) गान्धार (4) नागर

उत्तर- (3)


5. गुप्तोत्तर युग में प्रमुख व्यापारिक केन्द्र था? 

(1) कन्नौज (2) उज्जैन

(3) धार (4) देवगिरि

उत्तर- 2


6. चोल युग प्रसिद्ध था, निम्न के लिए —

(1) धार्मिक विकास (2) ग्रामीण सभाएं

(3) राष्ट्रकूटों से युद्ध (4) लंका से व्यापार उत्तर- (2)


7. श्री अजयपाल संस्थापक थे—

(1) अलवर के (2) भरतपुर के

(3) अजमेर के (4) चित्तौड़गढ़ के

उत्तर- (3)


8. राजपूतों के नगरों और प्रासादों का निर्माण पहाड़ियों में हुआ, क्योंकि—

(1) वहां शत्रुओं के विरुद्ध प्राकृतिक सुरक्षा के साधन थे

(2) वह प्रकृति प्रेमी थे 

(3) वह नगर जीवन से घृणा करते थे

(4) वह बर्बर थे 

उत्तर- (1)


9. 'पृथ्वीराज रासो' का रचनाकार था—

(1) चन्दबरदाई (2) हरिहर

(3) नागरचन्द (4) रना

उत्तर- (1)


10. कश्मीर का शासक जो 'कश्मीर का अकबर' नाम से जाना जाता है, वह है—

(1) समसुद्दीन शाह (2) सिकन्दर बुतशेकरन

(3) हैदर शाह (4) जैनुल आबीदीन 

उत्तर- (4)


11. गुरु गोविन्द सिंह की महानता निहित है, इसमें कि—

(1) उन्होंने सिखों की सैनिक व्यवस्था का गठन किया।

(2) वह राज्य के संस्थापक थे।

(3) उन्होंने सिखों को शान्तिप्रिय बनाया।

(4) उन्होंने औरंगजेब की पराजित किया।

उत्तर- (1)


12. वह मुगल सम्राट जिसके जीवन से धैर्य व संकल्प से सफलता की शिक्षा मिलती है—

(1) जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर 

(2) नसीरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ

(3) जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर

(4) अब्दुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन औरंगजेब

उत्तर- (1)


13. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था—

(1) लार्ड डलहौजी की हड़प नीति

(2) अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह

(3) सैनिक असंतोष

(4) भारत का आर्थिक शोषण

उत्तर- (2)


14. 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना को पराजित करने वाला था—

(1) तांत्या टोपे

(2) टोंक का नवाब वजीर खां

(3) महाराजा राम सिंह

(4) आउवा के ठाकुर कुशाल सिंह

उत्तर- (4)


15. 25 मार्च सन् 1948 को संयुक्त राजस्थान में जिस रियासत का विलय हुआ वह थी—

(1) सिरोही (2) भरतपुर 

(3) प्रतापगढ़ (4) अलवर

उत्तर- (3)


16. एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर—

(1) पानाजी है (2) रामेश्वरम् है

(3) पोर्टब्लेयर है (4) मुम्बई है

उत्तर- ( 4 )


17. राज्य व राष्ट्रीय लैंड यूज बोर्ड तथा राष्ट्रीय लैंड रिसोर्सेज कन्जरवेशन व डेवलपमेन्ट कमीशन जिन समस्याओं से मुख्यतः जुड़े हुए हैं उनका सम्बन्ध है—

(1) अन्तर्राष्ट्रीय जल विवादों से 

(2) बंजर भूमि के उचित उपयोग से

(3) खेती योग्य भूमि की पहचान व उसके विकास मे 

(4) भूमि व मिट्टी के क्षरण व आकर्षण से उत्तर- (4)


18. मेजा बांध का निर्माण हुआ है—

(1) कोठारी नदी पर 

(2) मांसी नदी पर 

(3) पार्वती नदी पर 

(4) खारी नदी पर

उत्तर- (1)


19. निम्न में से प्रमुख विद्युत परियोजना है—

(1) चम्बल परियोजना

(2) जवाई सागर परियोजना

(3) इन्दिरा गांधी नहर परियोजना

(4) बीसलपुर परियोजना

उत्तर- (1)


20. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर निम्न में से जो नगर नहीं आता, वह है—

(1) जयपुर (2) अजमेर

(3) इन्दौर (4) बड़ौदा

उत्तर- (3)


21. विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील है?

(1) विन्डरमिअर (2) लॉखनिस

(3) लेक बैकाल (4) लेक सुपीरियर 

उत्तर-(4)


22. दक्षिण अमेरिका का वह कौन-सा नगर है, जो अपनी चौड़ी सड़कों के कारण 'अमेरिका का पेरिस' कहलाता है?

(1) सैन्टिआगो (2) ब्यूनेस आइरिस 

(3) मैक्सिको सिटी (4) रियो-डी-जनेरी

उत्तर- (4)


23. निम्नलिखित देशों में से किस देश में सर्दियों के मौसम में वर्षा होती है-

(1) चीन (2) नार्वे 

(3) ब्राजील (4) नाइजीरिया

उत्तर- (1)


24. 'रोरिंग फोर्टीज' शब्द प्रयुक्त होता है इनके लिए -

(1) सशक्त समुद्री हवाएं 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

(2) सशक्त समुद्री ज्वार तरंगें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

(3) नाविकों द्वारा सुनी जाने वाली ऊंची आवाजें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य 

(4) समुद्र में ज्वालामुखी विस्फोटां की ऊंची आवाजें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

उत्तर— (1) 


25. प्रवाल द्वारा निर्मित 'ग्रेट बैरियर रीफ' किस तट के समीप स्थित है?

(1) न्यूजीलैण्ड (2) फिनलैण्ड

(3) आयरलैण्ड (4) क्वींसलैण्ड

उत्तर- (4)


26. विश्व के किस समुद्री क्षेत्र में 'लम्बी चालीसा' पवनें प्रवाहित होती हैं-

(1) उत्तरी सागर (2) हिन्द महासागर 

(3) कैरीबियन सागर (4) कोरल सागर

उत्तर- (2)


27. वेनेजुएला विश्व का सबसे बड़ा —

(1) केला उत्पादक है (2) जिंक खनन करने वाला है।

(3) हेरोइन उत्पादक देश है (4) तेल उत्पादक केंद्र है

उत्तर- (4)


28. वह बड़ा द्वीप जहां एस्कीमो रहते हैं- 

(1) न्यूगिनी (2) हवाई द्वीप

(3) ग्रीनलैण्ड (4) आइसलैण्ड

उत्तर- (3)


29. हमारी संसद द्वारा 'विज्ञान नीति' संबंधी प्रस्ताव निम्न वर्ष में पास किया गया था- 

(1) 1947 में (2) 1958 में

(3) 1969 में (4) 1992 में

उत्तर- (2)


30. 73वां संविधान संशोधन 24 अप्रैल, 1993 से देश में प्रभावी हुआ है, राजस्थान में करेगा- 

(1) नई एकीकृत पंचायती राज व्यवस्था

(2) ग्राम स्वराज्य बुनियाद 

(3) स्वशासन व्यवस्था

(4) शासन सत्ता का केन्द्रीकरण

उत्तर- (1)


31. समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (आई.आर.डी.पी.) का प्रमुख लक्ष्य है -

(1) छोटे एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना

(2) ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित परिवारों को गरीबी की रेखा को पार करने में सामथ्र्यवान बनाना 

(3) कृषि श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना

(4) ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था का विकास करना

उत्तर- (2)


32. एक रेडियो स्टेशन से 30 मीटर बैंड पर प्रसारण प्राप्त होता है। इस स्टेशन द्वारा प्रेषित वाहक तरंगों की आवृत्ति है-

(1) 10KHz (2) 100KHz 

(3) 10MHz (4) 100MHz 

उत्तर- (3)


33. मनुष्यों के लिए शोर की सह-सीमा करीब-करीब होती है- 

(1) 45 डेसीबल्स (2) 85 डेसीबल्स

(3) 125 डेसीबल्स (4) 155 डेसीबल्स

उत्तर- (1)


34. पृथ्वी का पलायन वेग है- 

(1) 15.0 किमी./सेकेण्ड 

(2) 21.1 किमी./सेकेण्ड 

(3) 7.0 किमी./सेकेण्ड 

(4) 11.2 किमी./सेकेण्ड

उत्तर- (4)


35. सूर्य में ऊर्जा का स्रोत है- 

(1) नाभिकों का विखण्डन (2) नाभिकों का संलयन 

(3) रासायनिक अभिक्रियाएं (4) तीव्र संपीडन 

उत्तर- (2)


36. अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी एक चौथाई कम हो जाये तो सबसे अधिक संभावना किस बात की होगी-  

(1) पृथ्वी सूर्य में गिर जायेगी

(2) पृथ्वी जलकर भस्म हो जायेगी 

(3) हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी

(4) पृथ्वी अंतरिक्ष में उड़ जायेगी

उत्तर- (2)


37. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व परमाणु ईंधन की श्रेणी में नहीं आता है- 

(1) कैडमियम (2) थोरियम

(3) प्लूटोनियम (4) यूरेनियम

उत्तर- (1)


38. समस्थानिक C 14 सम्बद्ध हैं-

(1) कैंसर के निदान से

(2) पृथ्वी के आयु निर्धारण से

(3) फॉसिलस (जीवश्म) के आयु निर्धारण से 

(4) अनुरेखक तकनीक से

उत्तर- (3)


39. खाने का सोडा है-

(1) सोडियम कार्बोनेट (2) सोडियम बाइकार्बोनेट

(3) मोडियम सल्फेट (4) सोडियम हाइड्रॉक्साइड

उत्तर- (2)


40. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य पेड़-पौधों का नहीं है-

(1) कार्बन डाई ऑक्साइड का अवशोषण

(2) शोर का अवशोषण

(3) वायु का प्रदूषण

(4) ऑक्सीजन की विमुक्ति

उत्तर- (3)


41. शुष्क जलवायु के भली-भाँति अनुकूलित पेड़-पौधों को कहते हैं-

(1) अधिपादप (2) मरुदभिद् 

(3) जलोदभिद् (4) मध्यपादप 

उत्तर- (2) 


42. ह्वेल निम्न वर्गों में से किस वर्ग का प्राणी है-

(1) मत्स्य (2) स्तनपायी 

(3) सरीसृप (4) उभयचर 

उत्तर- (2)


43. शरीर में लोहे की कमी से कौन-सी बीमारी हो जाती है- 

(1) रिकेट्स (2) रक्तक्षीणता 

(3) स्कर्वी (4) अधिरक्तदाब 

उत्तर- (2)


44. प्रतिरक्षा (असंक्राम्यता) का सर्वाधिक संबंध है-

(1) लिम्फोसाइट्स से (2) मोनोसाइट्स से 

(3) लाल रुधिर कणों से (4) थ्रोम्बोसाइट्स से

उत्तर- (1)


45. निम्नलिखित में से भारतीय प्रक्षेपात्रों के पूर्ण स्वदेशी कार्यक्रम का निर्माता कौन कहलाता है-

(1) डॉ. राज रमन्ना (2) डॉ. यू. एस. राव 

(3) प्रो. एम. जी.के. मेमन (4) डॉ. अब्दुल कलाम 

उत्तर- (4)


46. जैव-विविधता का संबंध है- 

(1) वन्य जीवों के विर्वध रूपों से

(2) वनों में पाये जाने वाले पेड-पौधों के विविध रूपों में 

(3) प्रकृति में मिलने वाले सभी प्रकार के प्राणियों और पेड़-पौधों में 

(4) पृथ्वी पर मिलने वाले सभी प्रकार के पेड़ पौधों में 

उत्तर- (3)


47. राजस्थान प्रथम चौहान राज्य था-

(1) अजमेर (2) रणथम्भौर 

(3) हाड़ौती (4) नाडोल 

उत्तर- (1)


48. भारत में आज ऐसे कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं जिन्हें देश के वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है -

(1) 39 (2) 49 

(3) 59 (4) 69 

उत्तर- (4)


49. निम्न गैसों में से कौन-सी गैस 'हरित गृह प्रभाव में योगदान नहीं देती -

(1) नाइट्रोजन 

(2) कार्बन डाई ऑक्साइड 

(3) मीथेन 

(4) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन

उत्तर- (1)


50. गेवियलिस (घड़ियाल) बहुतायत में पाया जाता है -

(1) गंगा में 

(2) गोदावरी में 

(3) कृष्णा में 

(4) कावेरी में

उत्तर- (1)


51. सर्वाधिक मात्रा में शुष्क कृषि उत्पन्तता (तीव्रता वाले जिले हैं -

(1) जैसलमेर, बाड़मेर 

(2) डूंगरपुर, बांसवाड़ा 

(3) बांसवाड़ा, गंगानगर 

(4) अजमेर, पाली

 उत्तर- (1)


52. सहकारी तंत्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है - 

(1) उदयपुर में 

(2) श्रीगंगानगर में 

(3) भोपालसागर में 

(4) केशोरायपाटन में 

उत्तर- (4)


53. अपना गांव, अपना काम योजना प्रारंभ की गई -

(1) 1 दिसम्बर, 1990 को 

(2) 1 जनवरी, 1991 को

(3) 15 अगस्त, 1990 को 

(4) 2 अक्टूबर, 1991 को

उत्तर- (2)


54. कौन-सा अभयारण्य विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) घोषित किया गया है? 

(1) सरिस्का 

(2) रणथम्भौर 

(3) मरु राष्ट्रीय उद्यान (डजर्ट नेशनल पार्क) 

(4) केवलादेव

उत्तर- (4)


55. राजस्थान के विभिन्न जिलों में 1991 तक जनसंख्या की सर्वाधिक वृद्धि जिस जिले में हुई वह जिला है-

(1) बीकानेर (2) जैसलमेर

(3) डूंगरपुर (4) जयपुर

उत्तर- (4) 


56. 'हाड़ौती' बोली राजस्थान के जिस क्षेत्र में प्रायः नहीं बोली जाती वह क्षेत्र है-

(1) भरतपुर (2) झालावाड़ 

(3) कोटा (4) बूंदी 

उत्तर- (1)


57. राजस्थान के गांवों को स्वावलम्बी बनाने का प्रभावी माध्यम है -

(1) ग्रामोन्मुखी आर्थिक योजनाओं का निर्माण 

(2) शहरीकरण का विस्तार

(3) ग्रामीण शिक्षा प्रसार

(4) ग्रामीण बेरोजगारों को नगरों में नौकरी

उत्तर- (1)


58. राजस्थान में दलित वर्गों के उत्थान के लिए आवश्यक है-

(1) वैधानिक संरक्षण

(2) संवैधानिक व्यवस्था

(3) अस्पृश्यता निवारण विधान 

(4) विद्यमान विधानों का प्रभावी प्रवर्तन

उत्तर- (4)


59. कला धरोहर का संरक्षण तथा राज्य के कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रपति ने जिस कला केन्द्र का उद्घाटन जयपुर में (अप्रैल, 1993) में किया वह है-

(1) इंदिरा गांधी कला केन्द्र 

(2) राजीव गांधी कला केन्द्र 

(3) जवाहर कला केन्द्र 

(4) सांस्कृतिक कला केन्द्र

उत्तर- (3)


60. राजस्थान में खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान इस वर्ष से दिये जाने का प्रस्ताव है, वह है-

(1) महाराणा प्रताप अवार्ड

(2) गुरु वशिष्ट अवार्ड

(3) राजस्थान खेल रत्न अवार्ड

(4) जवाहर अवार्ड

उत्तर-*


61. राजस्थान का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है -

(1) अजमेर (2) बीकानेर

(3) जयपुर (4) पाली

उत्तर- (1)


62. राजस्थान का वह नगर जहां हवाई अड्डा नहीं है, वह है -

(1) उदयपुर (2) कोटा 

(3) जोधपुर (4) अजमेर 

उत्तर- (4)


63. राजस्थान राज्य का वर्तमान स्वरूप जिस तिथि से है, वह है -

(1) 17 मार्च, 1948 (2) 15 मई, 1949 

(3) 26 जनवरी, 1950 (4) 1 नवम्बर, 1956 

उत्तर- (4)


64. राजस्थान का सब से प्राचीन संगठित उद्योग है -

(1) सीमेन्ट उद्योग (2) सूती वस्त्र उद्योग 

(3) चीनी उद्योग (4) वनस्पति घी उद्योग

उत्तर- (2)


65. राजस्थान में तांबे का विशाल भण्डार स्थित है - 

(1) डीडवाना क्षेत्र में (2) बीकानेर क्षेत्र में

(3) उदयपुर क्षेत्र में (4) खेतड़ी क्षेत्र में

उत्तर- (4)


66. राजस्थान में राजनीतिक चेतना को सर्वप्रथम जन्म देने वाले थे-

(1) विजय सिंह पथिक (2) अर्जुन लाल सेठी 

(3) सेठ दामोदर दाम (4) सहसमल बोहरा

उत्तर- 1


67. पन्ना धाय एवं दुर्गादास के जीवन से जो विशेष प्रेरणा मिलती है, वह है -

(1) धोखा न देने की (2) सेवा भावना की

(3) देश के लिए बलिदान की (4) साहस एवं धैर्य की

उत्तर- (3) 


68. मंडन द्वारा रचित वास्तुकला के जिस ग्रंथ में मूर्तिकला की जानकारी मिलती है, वह है-

(1) प्रसाद मण्डन (2) रूप मण्डन 

(3) गृह मण्डन (4) वास्तुसार मण्डन

उत्तर- (2)


69. 'वंश भास्कर' के रचयिता हैं-

(1) बॉकीदास (2) सूर्यमल मिश्रण 

(3) कविराज श्यामलदास (4) विठ्ठल दास

उत्तर- (2)


70. राजस्थान में केन्द्रीय सरकार द्वारा परिचालित कारखाना है-

(1) हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, उदयपुर

(2) साल्ट वर्क्स, डीडवाना

(3) गंगानगर शुगर मिल्स, गंगानगर

(4) अरावल स्वचालित वाहन लिमिटेड, अलवर

उत्तर- (1)


71. राजस्थान का ऐसा विश्वविद्यालय जिसके अधीन नगर की सीमानों के बाहर कोई महाविद्यालय नहीं है, वह है-

(1) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर

(2) जोधपुर विश्वविद्यालय, जोधपुर 

(3) कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर

(4) महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, अजमेर

उत्तर- (2)


72. भीलवाड़ा जिले में जिस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है, वह है-

(1) दादू सम्प्रदाय (2) रामानुज सम्प्रदाय 

(3) वल्लभ सम्प्रदाय (4) निम्बार्क सम्प्रदाय

उत्तर-*

व्याख्या-

दिए गए विकल्पों के अनुसार इनमें से कौन सा भी विकल्प सही नहीं है। क्योंकि दादू सम्प्रदाय की पीठ नैरना में है

रामानुज सम्प्रदाय की रामानन्दी शाखा गलता जी, जयपुर में है। वल्लभ संप्रदाय प्रधान मंदिर श्रीनाथद्वारा में है। 

निम्बार्क संप्रदाय की राजस्थान में प्रधान पीठ किशनगढ़ (अजमेर) के समीप सलेमाबाद में है, जो आचार्य परशुराम द्वारा स्थापित की गई थी।

रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ शाहपुरा (भीलवाड़ा) में है। 


73. राजस्थान का पूरा क्षेत्रफल भारत का...... है-

(1) 6% (2) 13% (3) 15% (4) 11%

उत्तर- (4)


74. निम्नांकित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित है?

(1) बादला (पानी का बोतल)- जयपुर

(2) मैसूरिया साड़ी- कोटा

(3) नमदा- जोधपुर

(4) संगमरमर का नक्काशी- टोंक 

उत्तर- (2)


75. राजस्थान की नदी जो बगाल की खाड़ी को जल ले जाती है, वह है-

(1) माही (2) बनास

(3) लूनी (4) साबरमती 

उत्तर- (2)


76. राजस्थान की वह झील जो मीठे पानी की नहीं है, वह है 

(1) पचपदरा (2) सिलीसेढ़

(3) फाईसागर (4) जयसमंद 

उत्तर- (1)


77. सन् 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन के दौरान जिन समस्याओं पर विचार किया गया वे थीं 

(1) केवल पर्यावरण से संबंधित

(2) केवल विकास से संबंधित

(3) केवल विश्वतापन और ओजोन छिद्र से संबंधित 

(4) पर्यावरण और विकास के विविध पक्षों से संबंधित

उत्तर- (4)


78. आठवीं पंचवर्षीय योजना में औद्योगिक विकास की दर रखी गई है- 

(1) 3% (2) 5%

(3) 7% (4) 10%

उत्तर- (3)


79. 4 दिसम्बर, 1992 को सम्पन्न हुई चतुर्थ एशियन जूनियर खेलकूद चैम्पियनशिप में किस टीम ने चैम्पियनशिप जीती- 

(1) जापान ने (2) दक्षिण कोरिया ने

(3) भारत ने (4) चीन ने 

उत्तर- (3)


80. हाल में रासायनिक शस्त्रों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि पर 120 देशों द्वारा हस्ताक्षर कहाँ किए गए?

(1) लंदन में (2) पेरिस में 

(3) वियना में (4) स्टॉकहोम में

उत्तर- (3)


81. 'रीस्टोर होप' नाम की कार्यवाही जिस देश से जुड़ी हुई है, वह है- 

(1) अंगोला (2) इराक

(3) सोमालिया (4) इथियोपिया

उत्तर- (3)


82. भारत में मरुस्थली विकास योजना अब........क्रियान्वित है-

(1) 11 जिलों में (2) 14 जिलों में

(3) 17 जिलों में (4) 21 जिलों में 

उत्तर- (4)


83. 1994 के कॉमनवेल्थ खेल खेले जाएंगे- 

(1) वेलिंग्टन, न्यूजीलैण्ड में

(2) पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में 

(3) मद्रास, भारत में

(4) विक्टोरिया, कनाडा में

उत्तर- (4)


84. हाल में विश्व खेल-कूद चैम्पियनशिप प्रतियोगिताएं हुई थीं- 

(1) टोकियो में (2) शंघाई में

(3) वैलिंग्टन में (4) स्टुटगर्ट में

उत्तर- (4)


85. भारत ने इंग्लैण्ड के विरुद्ध खेली गई एक दिवसीय श्रृंखला (1993) अंतिम मैच खेलकर बराबर की- 

(1) बंगलौर में (2) ग्वालियर में

(3) मुम्बई में (4) गोहाटी में

उत्तर- (2)


86. कुछ समय पूर्व विश्व समाचारों में चर्चित रोडनी किंग नाम है एक-

(1) प्रख्यात दक्षिण अमेरिकन उपदेशक का

(2) महान ब्रिटिश जैज गायक का

(3) जातीय द्वेष के शिकार एक व्यक्ति का 

(4) प्रख्यात ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी का

Ans: (3)


87. पोलैण्ड में जन्में तथा हाल में मृत्यु हुए एलबर्ट सबीन का नाम जुड़ा हुआ है-

(1) कैमथैरेपी के साथ

(2) पोलियो टीके के साथ 

(3) अधोजल शोध के साथ

(4) खगोल भौतिकी के साथ

उत्तर- (2)


88. पृथ्वी का दसवां सफल प्रक्षेपण हुआ था- 

(1) अक्टूबर, 1992 में (2) फरवरी, 1993 में 

(3) मई, 1993 में (4) अगस्त, 1993 में 

उत्तर- (2)


89. हाल में भारतीय जलसेना में एक नया मील का पत्थर था- 

(1) एक नए विमान वाहक का प्राप्त करना

(2) देश में ही पनडुब्बियों का निर्माण करना

(3) जल-युद्ध में सहायक वायु-भुजा को शक्तिवान बनाना

(4) प्रथम बार महिला विधि-पदाधिकारियों का प्रवेश 

उत्तर- (4)


90. 1992 की विश्व विख्यात हस्तियों में गैरी एस. बेकर का नाम जुड़ा है-

(1) औषधि विज्ञान के साथ 

(2) अर्थशास्त्र के साथ

(3) भौतिक शास्त्र के साथ

(4) शान्ति के साथ

उत्तर- (2)


91. 28 अप्रैल, 1993 को प्रदत्त अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में कुछ थे- 

(1) लिम्बा राम (धनुर्विद्या), छाया अदक (भारोत्थान), राजीव बग्गा (बैडमिंटन)

(2) राजीव बग्गा (बैडमिंटन), दलबीर सिंह राठौर (नौकायन), के. उदय कुमार (वॉलीबाल)

(3) दलबीर सिंह राठौर (मुक्केबाजी),  राजीव बग्गा (बैडमिंटन), छाया अदक (भारोत्तोलन) 

(4) छाया अदक (भारोत्तोलन), धर्मेन्द्र सिंह यादव (मुक्केबाजी), राजीव बग्गा (नौकायन)

उत्तर- (1)


92. डिंडीगुल नाम है-

(1) केरल में एक पक्षीविहार का

(2) तमिलनाडु में एक नगर का

(3) कर्नाटक में एक त्यौहार का 

(4) आंध्र प्रदेश में एक तटीय नगर का 

उत्तर- (2)


93. विश्व साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है- 

(1) 10 अक्टूबर (2) 20 दिसम्बर

(3) 6 नवम्बर (4) 8 सितम्बर 

उत्तर- (4)


94. अंतर्राष्ट्रीय 'कोर्ट ऑफ जस्टिस' किस जगह स्थित है?

(1) नीदरलैण्ड की राजधानी में

(2) स्विट्जरलैण्ड की राजधानी में

(3) स्विट्जरलैण्ड के एक नगर में

(4) नीदरलैण्ड के एक नगर में

उत्तर- (1) & (4)


95. डूरंड ट्रॉफी किस खेल के साथ जुड़ी हुई है?

(1) हॉकी (2) टेबल टेनिस 

(3) क्रिकेट (4) फुटबॉल

उत्तर- (4)


96. हेन्स क्रिश्चियन एण्डरसन ने रचना की है-

(1) सामाजिक उपन्यासों की

(2) नैतिक नाटकों की

(3) प्रेम कविताओं की

(4) परियों की कहानियों की

उत्तर-  (1) 


97. बतलाइये कि निम्नलिखित में अजीब स्थान कौन-सा है-

(1) बान्दीपुर (2) चाँदीपुर

(3) श्रीहरिकोटा (4) थुम्बा 

उत्तर- (1)


98. बुद्ध की 80 फुट बड़ी प्रतिमा जो बोधगया में है, निर्मित की गई थी- 

(1) जापानियों के द्वारा (2) थाई लोगों के द्वारा 

(3) श्रीलंकाईयों के द्वारा (4) भूटानियों के द्वारा 

उत्तर- (3)


99. संयुक्त राष्ट्र चार्टर को स्वीकार किया गया-

(1) सेन फ्रांसिस्को में (2) याल्टा में

(3) पेरिस में (4) बर्न में

उत्तर- (1)


100. जी-7 शिखर में सम्मिलित हैं-

(1) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, रूस, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, जापान

(2) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया 

(3) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, पश्चिमी जर्मनी, नीदरलैण्ड, फ्रांस, जापान

(4) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, जापान

उत्तर- (4)

Post a Comment

0 Comments