DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Homereet 2021

RTET Level 1 परीक्षा 2011 भाषा II हिन्दी

byDivanshuGS -June 01, 2021
0

 

तालव्य व्यंजन हैं?


 

1. तालव्य व्यंजन हैं?

(1) द, ठ, ड, द (2) च, छ, ज, झ

(3) त, थ, द, ध (4) प, फ, ब, भ

उत्तर— 2

 

2. किस शब्द में 'ऐ' स्वर नहीं है?

(1) वैदिक (2) ऐक्य

(3) पैतृक (4) स्नेह

 उत्तर— 4

 

3. 'प्यास' शब्द का वर्ण-विच्छेद है?

(1) प् + अ + य् + आ + स् + अं

(2) प् + य् + आ + स् + अ

(3) प् + य् + अ + स् + आ

(4) प् + य् + अ + स् + अ

उत्तर— 2

 

4. 'उच्चारण' का सन्धि—विच्छेद है?

(1) उच्च + आरण (2) उच्च् + चारण

(3) उच्चा + रण (4) उत् + चारण

उत्तर— 4

 

5. 'बहुवचन' कहते हैं

(1) शब्द के जिस रूप से बहू का बोध हो।

(2) शब्द के जिस रूप से वस्तु या प्राणियों की संख्या का बोध हो।

(3) शब्द के जिस रूप से किसी की जाति का बोध हो।

(4) शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो।

उत्तर— 4

 

6. किस समूह के सभी शब्द यौगिक हैं?

(1) घोड़ा, किताब, अजायबघर, मस्जिद

(2) रसोईघर, अनपढ़, पुस्तकालय, राजमहल

(3) चाय, जूता, पहलवान, दर्शक

(4) मोबाइल, चम्मच, साड़ी, हवा

उत्तर— 2

 

7. किस समूह के सभी शब्द विदेशी हैं?

(1) किताब, सिनेमा, संतरा (2) काजू, वाचस्पति, जनेऊ

(3) कारतूस, प्रयोजन, कुली (4) कर्फ्यू, महाविद्यालय, गमला

उत्तर— 1

 

8. समूह के सभी शब्द 'चन्द्रमा' के पर्यायवाची हैं?

(1) शशि, इंदु, रजनीपति

(2) निशाकर, शशांक, नवनीत

(3) क्षपाकर, मलय, निशानाथ

(4) आफताब, राकेश, ग्रहण

उत्तर— 1

 

9. किस युग्म में विलोम शब्द नहीं है?

(1) प्रवृत्ति-निवृत्ति (2) बहिरंग-अंतरंग

(3) प्रत्यक्ष-परवर्ती (4) पदोन्नत-पदावनत

उत्तर— 3

 

10. 'संतोष' का विलोम शब्द है?

(1) असंतुष्ट  (2) निसंतोष

(3) असंतोष (4) असंतोषी

उत्तर— 3

 

11. कौन 'जीवन' का सही अनेकार्थी शब्द नहीं है?

(1) जल  (2) प्राण

(3) जिन्दगी  (4) वायु

उत्तर— 3

 

12. जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, वे कहलाते हैं?

(1) एकार्थी शब्द  (2) पर्यायवाची शब्द

(3) समानार्थी शब्द (4) अनेकार्थी शब्द

उत्तर— 4

 

13. किस समूह के सभी शब्दों में प्रत्यय हैं?

(1) अधर्म, सामान्य, गौरण (2) दयालु, डिबिया, अज्ञानी

(3) गुड़िया, शंकर, प्यास (4) घर, राजमहल, कसैला

उत्तर— 2

 

14. कौनसा समास विग्रह सही नहीं है?

(1) दाल-रोटी : दाल और रोटी

(2) पंचानन : पांच हैं जिसके आनन (शिव)

(3) पुस्तकालय : पुस्तक और आलय

(4) सुलोचना : सुन्दर हैं लोचन जिसके

उत्तर— 3

 

15. जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य कहते हैं?

(1) अव्ययी भाव समास  (2) द्विगु समास

(3) तत्पुरुष  (4) कर्मधारय समास

उत्तर— 4

 

16. 'सन्ध्या और रात्रि के बीच का समय' के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है?

(1) गोधूलि (2) शाम

(3) रात (4) छाया

उत्तर— 1


17. 'युद्ध करने का इच्छुक' के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है?

(1) बहादुर (2) वीर

(3) दबंग (4) युयुत्सु

उत्तर— (4)

 

18. कौन प्रत्यय लगाने से 'मधुर' विशेषण भाववाचक संज्ञा में परिवर्तित हो जाएगा?

(1) त्व (2) ता

(3) तम (4) पल

उत्तर— (2)

 

19. कौन समूह प्रश्नवाचक सर्वनामों का है?

(1) वह, उसकी, हम (2) किसी, तुम, क्या

(3) जिसे, जैसा, हमारा (4) कौन, किसे, कब

उत्तर— (4)

 

20. जहां एक क्रिया के समान होने के तुरंत बाद दूसरी पूर्ण क्रिया के होने का बोध होता है (जैसे-दिनेश पढ़कर सोया), वहां पहली क्रिया को कहते हैं?

(1) तात्कालिक क्रिया (2) पूर्वकालिक क्रिया

(3) पूर्णकालिक क्रिया (4) क्रियार्थक क्रिया

उत्तर— (2)

 

21. एक पद, वाक्यांश या उपवाक्य का संबंध दूसरे पद, वाक्यांश या उपवाक्य को जोड़ने वाले अव्यय को कहते हैं?

(1) समुच्चयबोधक अव्यय (2) विस्मयबोधक अव्यय

(3) क्रिया विशेषण (4) अप्रकट अव्यय

उत्तर— 1

 

22. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है?

(1) लड़का बहुत पढ़ रहा है।

(2) किसान खेत के सूखे पेड़ कटवा चुका है।

(3) आप बहुत ईमानदार हैं।

(4) मेरे घर की छत टपकती है।

उत्तर— 2

 

23. कौन मिश्र वाक्य है?

(1) वह ज्ञानी है, किन्तु जिद्दी है।

(2) सीता पढ़ रही है।

(3) आकाश में बिजली चमकती हैं।

(4) वह कौनसा व्यक्ति है जिसने महात्मा गांधी का नाम न सुना हो।

उत्तर— 4

 

24. 'राम आया, भाई से मिला और तुरंत लौट गया।' यह वाक्य है?

(1) मिश्र वाक्य (2) संयुक्त वाक्य

(3) सरल वाक्य  (4) जटिल वाक्य

उत्तर— 2

 

25. किसी बड़े अंश का संक्षिप्त रूप दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?

(1) लाघव चिन्ह या संक्षेप सूचक चिन्ह

(2) अल्प विराम

(3) अर्द्ध विराम

(4) कोष्ठक

उत्तर— 1

 

26. सही विराम चिन्हों वाला वाक्य कौन है?

(1) छि: तुमने तो, नाम ही डुबो दिया।

(2) छि: तुमने! तो नाम ही डूबो दिया।

(3) छिः! तुमनों तो नाम ही डुबो दिया।

(4) छि: तुमने तो नाम ही, डुबो दिया।

उत्तर— 3

 

27.कौन-सा अर्थ सही नहीं है?

(1) छठी का दूध याद आना : बचपन का लाड़-प्यार याद आना

(2) आस्तीन का सांप होना : समीप का विश्वासघाती होना

(3) त्रिशंकु होना : कोई काम करते हुए बीच में ही अटक जाना

(4) खून सफेद हो जाना : दया-ममता न रह जाना

उत्तर— 1

 

28. कौन-सा अर्थ सही है?

(1) छाती पर सांप लोटना : ईर्ष्या करना

(2) बालू से तेल निकालना : नई तकनीक का प्रयोग करना

(3) हाथों के तोते उड़ जाना : पिंजरे से तोते का निकल जाना

(4) हाथ-पांव फूल जाना : मोटा हो जाना

उत्तर— 1

 

29. 'खेत रहना' का अर्थ है?

(1) शहीद हो जाना (2) खेत में ही रुक जाना

(3) खेत गिरवी रख देना (4) क्षेत्र में निवास करना

उत्तर— 1

 

30. 'रंग में भंग होना' का अभिप्राय है?

(1) रंगों में भंग मिल जाना

(2) रंग का डिब्बा बिखर जाना

(3) उल्लास में विघ्न पड़ना

(4) रंगीन तस्वीर खराब हो जाना

उत्तर— 3

 

Tags: reet 2021
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form