DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeIndian Constitution

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे?

byDivanshuGS -April 05, 2021
0
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद


राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सच नहीं है?
(a) राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री का पद केंद्र में राष्ट्रपति के पद के समरूप होता है।
(b) राज्यपाल केवल उन व्यक्तियों को मंत्री नियुक्त करता है जिनके लिए मुख्यमंत्री सिफारिश करता है। 
(c) मुख्यमंत्री राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष होता है।
(d) राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को तब तक निष्कासित नहीं किया जा सकता जब तक उसके पास विधान सभा में बहुमत प्राप्त है।
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 27 अप्रैल, 2016 (III-पाली)
उत्तर-(a)

व्याख्या- 
राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री का पद केंद्र में प्रधानमंत्री के पद के समरूप होता है। विकल्प (a) सत्य नहीं है जबकि शेष तीनों विकल्प सत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन-से मुख्यमंत्री, सर्वाधिक लंबे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे?
(a) ज्योति बसु 
(b) पवन कुमार चामलिंग
(c) एम.जी. रामचंद्रन 
(d) ई.के. नायनार
उत्तर-(b)
ज्योति बसु ने लगातर 23 वर्ष (1977 से 2000) तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। पवन कुमार चामलिंग Pawan Kumar Chamling
 सर्वाधिक लंबे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। पवन कुमार चामलिंग लगभग (दिसंबर, 1994 से) 24 वर्षों से सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं।

भारत के किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने हेतु न्यूनतम आयु अर्हता क्या है?
(a) 24 (b) 21
(c) 28 (d) 25
उत्तर-(d)
राज्य विधान सभा में सदस्य के लिए सदृश्य उपबंध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 36(2) के साथ पठित संविधान के अनुच्छेद 173 (क) में विद्यमान है। सामान्यत: मुख्यमंत्री राज्य विधान सभा में बहुमत दल का नेता होता है। चूंकि इसका सदस्य बनने हेतु न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष निर्धारित है, अत: स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री बनने हेतु न्यूनतम आयु 25 वर्ष होगी।

भारत में किसी राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा कितने वर्ष है?
(a) 30 (b) 35
(c) 40 (d) 25
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन (मुख्य) परीक्षा, 18 जनवरी, 2017 
उत्तर-(b)

व्याख्या- अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल नियुक्त होने के लिए दो न्यूनतम अर्हताएं हैं- 1- वह भारत का नागरिक हो 2- वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो। सातवें संविधान संशोधन, 1956 के माध्यम से यह प्रावधान भी किया गया कि एक राज्यपाल को एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

सिक्किम कब भारत का एक राज्य बना था?
(a) 1975   (b) 1973
(c) 1972   (d) 1950
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 3 अप्रैल, 2016 (II-पाली)
उत्तर-(a)
संविधान के पैंतीसवें संशोधन, 1974 के द्वारा सिक्किम को भारतीय संघ में सह-राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। छत्तीसवें संविधान संशोधन, 1975 द्वारा सिक्किम को भारतीय संघ में 22वें राज्य के रूप में प्रवेश दिया गया।

गोवा को महाराष्ट्र राज्य में विलय का विकल्प किस वर्ष दिया गया था?
(a) 1958 (b) 1963
(c) 1959 (d) 1967
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन (मुख्य) परीक्षा, 18 जनवरी, 2017 (II-पाली)
उत्तर-(d)
वर्ष 1967 में गोवा को महाराष्ट्र राज्य में विलय का विकल्प दिया गया था। वर्ष 1967 में वहां जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्रशासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया। कालांतर में 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25वां राज्य बना।

भारत में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
(a) राष्ट्रपति (b) प्रधानमंत्री
(c) मुख्यमंत्री (d) केंद्रीय गृह मंत्री
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 31 मार्च, 2016 (I-पाली)
उत्तर-(a)
संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत राज्य के राज्यपाल को नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है तथा अनुच्छेद 156(1) के तहत राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है।

एक भारतीय राज्य को प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं?
(a) नंदिनी सत्पथी (b) मायावती
(c) सुषमा स्वराज (d) सुचेता कृपलानी
रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 31 मार्च, 2016 (I-पाली)
उत्तर-(d)
सुचेता कृपलानी भारत के किसी भी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला थीं। वे वर्ष 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।

एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?
- मनीला
'मर्कोसुर' किस महाद्वीप के राष्ट्रों का एक साझा बाज़ार है?
A. उत्तरी अमेरिका
B. यूरोप
C. दक्षिण अमेरिका
D. एशिया
उत्तर - C

भारतीय गणराज्य में, एक केंद्रशासित प्रदेश के प्राशासनिक प्रमुख को क्या कहा जाता है?
(a) उपराज्यपाल - (b) राज्यपाल
(c) राष्ट्रपति (d) प्रधानमंत्री
उत्तर-(a)
केंद्रशासित प्रदेश या संघ राज्य क्षेत्र या संघ क्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढांचे की उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों में अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्रशासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार के शासन है। भारत का राष्ट्रपति हर केंद्रशासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या ‘उप राज्यपाल ’ नामित करता है।
 
भारत में लेफ्टिनेंट गवर्नर -
(a) की नियुक्ति सेना द्वारा की जाती है।
(b) केंद्रशासित प्रदेश के नाम मात्र के प्रमुख के करते हैं।
(c) भारत के लोगों द्वारा चुने जाते हैं।
(d) मुख्यमंत्री को मंत्रियों की परिषद के प्रति जवाबदेह है।
NTPC ऑनलाइन परीक्षा, 22 अप्रैल, 2016 (I-Pali)
उत्तर-(b) 
Tags: Indian Constitution RRB
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

मारवाड़ प्रजामण्डल

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form