नीला शहर कहा जाता है

 राजस्थान के इन शहरों को रंगों के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां के भवनों को एक जैसे रंग से रंगा गया है, तो आइये, जानें :-

नीला शहर


नीला शहर

  • जोधपुर को कहा जाता है

  • जिस प्रकार से जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है उसी प्रकार जोधपुर को भी सन सिटी कहा जाता है। पर क्या आप जानते हैं जोधपुर 'ब्लू सिटी' के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह देश-विदेश में ब्लू सिटी के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है। मेहरानगढ़ से इस शहर का नजारा नीले रंग का नजर आता है।  

  • इस नाम से पुकारे जाने के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि गर्मी अधिक पड़ने के कारण घरों को नील से रंगने के कारण यह प्रचलन बढ़ गया।
 

सफेद शहर



सफेद शहर


  • व्हाइट सिटी
  • उदयपुर की स्थापना महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदयसिंह ने 1559 में की थी।
  • उदयपुर कई खूबसूरत झीलों के कारण इसे 'झीलों की नगरी' कहते हैं। इसे 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है।
  • यहां पर संगमरमर से निर्मित कई अप्रतिम संरचनाए हैं और इसी कारण इस शहर को सफेद शहर की संज्ञा दी गई है।
  • 'झीलों की नगरी' उदयपुर है

गुलाबी नगर (पिंक सिटी)


  • राजस्थान की राजधानी जयपुर को कहा जाता है
  • जयपुर शहर प्रारंभ में गुलाबी नगर (Pink City) नहीं था, वह भी अन्य नगरों की तरह ही था। वर्ष 1876 में जब वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स रानी विक्टोरिया के साथ जयपुर आए तो महाराजा रामसिंह (द्वितीय) के आदेश से पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंग जादुई आकर्षण प्रदान करने की कोशिश की गई थी। तब से जयपुर को "गुलाबी नगरी" के नाम से विश्व प्रसिद्ध हो गया। इसके अलावा यही भी कहा जाता है कि गुलाबी रंग के पत्थरों से यहां की इमारतों का निर्माण हुआ है। अधिकतर किले, महल और अन्य इमारतों का रंग गुलाबी है, इसलिए भी "पिंकी सिटी" नाम जयपुर के लिए सटीक है।

स्वर्ण नगरी


  • गोल्डन सिटी जैसलमेर को कहा जाता है
  • राजस्थान के थार रेगिस्थान में स्थित जैसलमेर शहर अपनी डेजर्ट सफारी और भव्य किले के लिए प्रसिद्ध है। यह किला पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है और शाम की रोशनी जब इस किले पर पड़ती है तो यह स्वर्णिम आभा ओढ़ लेता है। इसी कारण इसे सोनार किला भी कहा जाता है। 
  • यहां अन्य प्राचीन इमारतें भी पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसलिए इसे स्वर्णिम शहर यानी कि गोल्डन सिटी की संज्ञा दी गई है।  


Post a Comment

0 Comments