Type Here to Get Search Results !

नाइट्रोजन स्थिरीकरण

नाइट्रोजन स्थिरीकरण


वायुण्डलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण को समझाइए?

उत्तर:

वायुण्डलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Atmospheric Nitrogen Fixation) –

प्रकृति में तड़ित (बिजली चमकने) एवं पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से वायुमण्डल में उपस्थित मुक्त नाइट्रोजन ऑक्सीजन से संयुक्त होकर नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) का निर्माण करती है। नाइट्रिक ऑक्साइड ऑक्सीजन से पुनः संयोजित होकर नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (NO2) बनाता है। नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड जल से अभिक्रिया करे नाइट्रस अम्ल (HNO2) व नाइट्रिक अम्ल (HNO3) का निर्माण करता है। इस प्रकार निर्मित नाइट्रिक अम्ल वर्षा जल के साथ मृदा में चला जाता है। जहां यह क्षारीय पदार्थों से क्रिया करके नाइट्रेट (NO3) का निर्माण करता है, जिसका अवशोषण पौधों द्वारा किया जाता है।

 

• N2 + O2 → 2NO (नाइट्रिक ऑक्साइड)

• 2NO + 02 → 2NO2 (नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड)

• 2NO2 + H2O → HNO2 + HNO3 (नाइट्रिक अम्ल)

इस प्रकार होने वाला नाइट्रोजन स्थिरीकरण सम्पूर्ण नाइट्रोजन स्थिरीकरण का लगभग 10% तक होता है।

 

लेग हीमोग्लोबिन (Leg hemoglobin) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए?

 

सक्रिय एवं क्रियाशील गुलिकाओं में एक लाल गुलाबी रंग का वर्णक पाया जाता है जिसे लेग हीमोग्लोबिन कहते हैं। यह वर्णक नाइट्रोजन स्थिरीकरण के समय ऑक्सीजन अवशोषित करने का कार्य करता है क्योंकि नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला एन्जाइम नाइट्रोजनेज, ऑक्सीजन के प्रति अतिसंवेदनशील होता है तथा केवल अनॉक्सी वातावरण में ही सक्रिय होता है। ऑक्सीजन की उपस्थिति में यह निष्क्रिय हो जाता है। अत: इस वर्णक की अनुपस्थिति में नाइट्रोजन स्थिरीकरण संभव नहीं है।

 

नाइट्रोजन स्थिरीकारी दो नील हरित शैवालों के उदाहरण दीजिए?

नॉस्टोक  (Nostoc) और एनाबीना (Anubdena)

 

नाइट्रोजन स्थिरीकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता हेतु किस खनिज तत्व की आवश्यकता होती है?

मॉलिब्डेनम (Mo)

 

ऐजोला की पत्तियों में ​स्थित सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकारी नील हरित शैवाल का नाम लिखिए?

ऐनाबीना

 

मूलरोम में प्रविष्टि के पश्चात राइजोबियम जीवाणु क्या कहलाता है?

बैक्टीरॉयड

 

 लेग्यूमिनोसी कुल के पादपों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए आवश्यक वर्णक है -

(अ) हीमोग्लोबिन

(ब) लेगहीमोग्लोबिन

(स) पर्णहरित

(द) जैन्थोफिल

उत्तर- ब


नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीवों की सक्रियता के लिए आवश्यक तत्व है-

(अ) कोबाल्ट

(ब) मोलिब्डेनम

(स) आयरन

(ब) उपरोक्त सभी

उत्तर- द


पादपों में नाइट्रोजन किस रूप में अवशोषित होता है?

(अ) अमोनिया

(ब) नाइट्रोजन

(स) नाइट्राइट

(द) नाइट्रेट

उत्तर-द


सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला जीवाणु है?

(अ) नाइट्रोसोमोनास

(ब) नाइट्रोबेक्टर

(स) राइजोबियम

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- स


निम्न में कौन-सा विनाइट्रीकरण जीवाणु है -

(अ) राइजोबियम

(ब) बैसीलस डिनाइट्रीफिकेन्स

(स) नाइट्रोबेक्टर

(द) नाइट्रोसोमोनास

उत्तर- ब



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad