'माता का आँचल' नामक पाठ किस उपन्यास का अंश है?

'वागीश' शब्द का संधि विच्छेद है


द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2016 हिंदी हल प्रश्न पत्र

01 जुलाई, 2017 

 

1. निम्नांकित में 'विस्मयादिबोधक अव्यय' का उदाहरण है:

(1) मानो

(2) ताकि

(3) यदि

(4) वाह

उत्तर- 4

 

2. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द जातिवाचक संज्ञा हैं?

(1) भारत, रामायण, मोहन

(2) पुस्तक, पहाड़, नदी

(3) जयपुर, लड़की, बुढ़ापा

(4) गंगा, हिमालय, मनुष्य

उत्तर- 2

 

3. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं हैं?

(1) मिठास, शिष्टता, माहात्म्य

(2) राष्ट्रीयता, देवत्व, माधुर्य

(3) नम्रता, दासता, व्यावहारिक

(4) दानव, मनुष्य, ब्राह्मण

उत्तर- 4

 

4. निम्न में से किस वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) आप जो न करो, सो थोड़ा है।

(2) जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।

(3) तुम अपनी पुस्तक पढ़ो।

(4) जैसी करनी, वैसी भरनी।

उत्तर- 3

 

5. प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है-

(1) गोविन्द ने राम को जगवाया।

(2) रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है।

(3) प्रशान्त अनिल से पत्र लिखवाता है।

(4) वह खाना खाकर सो गया।

उत्तर- 4

 

6. निम्न वाक्यों में से कौन सा वाक्य मिश्र वाक्य नहीं है?

(1) बादल खूब गरजे किन्तु वर्षा नहीं हुई।

(2) जो परिश्रम करते हैं, वे सफल होते हैं।

(3) प्रमोद ने कहा कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा।

(4) यौवन वह काल है, जब चरित्र का निर्माण होता है।

उत्तर- 1

 

7. द्वन्द्व समास किस शब्द में नहीं है?

(1) हरिहर  (2) शीतोष्ण

(3) गौरीशंकर  (4) मंत्रि-परिषद्

उत्तर- 4

 

8. किस समास में विशेषण-विशेष्य या उपमेय उपमान का सम्बन्ध होता है?

(1) संबंध तत्पुरुष समास (2) कर्मधारय समास

(3) अव्ययीभाव समास (4) द्वन्द्व समास

उत्तर- 2

 

9. 'वागीश' शब्द का संधि विच्छेद है-

(1) वाग् + ईश (2) वाक् + ईश

(3) वाग + ईश (4) वागी + ईश

उत्तर- 2

 

10. इनमें से 'विशेषण उपवाक्य' है-

(1) गुरुजी ने कहा कि वे आज नहीं आएंगे। 

(2) जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए।

(3) मैं ज्योंही वहाँ पहुँचा, वह चला गया।

(4) यदि वह कहेगा तो मैं भी चलूँगा।

उत्तर- 2

 

11. इनमें से कौन सा वाक्य 'संयुक्त वाक्य' है?

(1) पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया जिसने चोरी की थी।

(2) यह वही मकान है जिसमें मैं रहता था।

(3) बच्चे को उसकी पुस्तकें लौटा दो।

(4) लड़का आया किन्तु वह रुका नहीं।

उत्तर- 4

 

12. निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है?

(1) नमस्ते

(2) नीरस

(3) तदनुसार

(4) अत्याचार

उत्तर- 3

 

13. इनमें से किस शब्द में 'अपादान तत्पुरुष' समास है?

(1) पदच्युत

(2) शोकाकुल

(3) बाढ़पीड़ित

(4) हस्तलिखित

उत्तर- 1

 

14. किस शब्द में 'प्र' उपसर्ग नहीं है?

(1) प्रज्वलित

(2) प्रत्यक्ष

(3) प्रचार

(4) प्रकाशित

उत्तर- 2

 

15. इनमें से किस शब्द में 'गार' प्रत्यय नहीं है?

(1) मददगार

(2) गुनहगार

(3) यादगार

(4) उद्गार

उत्तर- 4

 

16. इनमें से कौन सा शब्द 'सखी' का पर्यायवाची नहीं है?

(1) सहचरी

(2) ललना

(3) आली

(4) सहेली

उत्तर- 2

 

17. इनमें से किस विकल्प में विलोम शब्द हैं?

(1) खंडन मंडन

(2) ख्यात प्रख्यात

(3) विज्ञ अभिज्ञ

(4) कदाचार दुराचार

उत्तर- 1

 

18. इनमें से कौन सा शब्द 'वाणी' के अनेकार्थ में से नहीं है?

(1) वचन

(2) सरस्वती

(3) तीर

(4) रसना

उत्तर- 3

 

19. किस विकल्प में युग्म-शब्द का अर्थ-भेद सुमेलित नहीं है?

(1) ग्रह-गृह = नक्षत्र-घर

(2) प्रेक्षक-प्रेषक = भेजने वाला-देखने वाला

(3) दिन-दीन = दिवस-असहाय

(4) अभिराम-अविराम = सुंदर-लगातार

उत्तर- 2

 

20. 'जिसका काम या प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो' वाक्यांश के लिए 'एक शब्द' है -

(1) कृतज्ञ (2) प्रत्युत्पन्नमति

(3) उऋण (4) कृतकार्य

उत्तर- 4

 

21. निम्नांकित में अशुद्ध शब्द है:

(1) द्रष्टव्य   (2) अतिशयोक्ति

(3) उछृंखल (4) गत्यवरोध

उत्तर- 3

 

22. निम्न में कौन सा गुण-संधि का उदाहरण नहीं है?

(1) सर्वेश्वर

(2) गंगोर्मि

(3) महर्षि

(4) पृथ्वीश्वर

उत्तर- 4

 

23. 'अति' उपसर्ग से बना हुआ शब्द नहीं है-

(1) अतिक्रमण

(2) अत्याचार

(3) अतिथि

(4) अतिरिक्त

उत्तर- 3

 

24. निम्न में से 'पुत्री' शब्द के पर्यायवाची शब्द का समूह कौन सा है?

(1) अचला, वसुधा, बेटी, लड़की

(2) सुता, लाली, अचला, वसुमति

(3) अबला, तरुणी, श्यामा, कान्ता

(4) तनया, आत्मजा, नन्दिनी, तनुजा

उत्तर- 4

 

25. 'द्विज' शब्द का सही अर्थ समूह है -

(1) ब्राह्मण, सूर्य, स्त्री

(2) पक्षी, दाँत, चन्द्रमा

(3) पक्षी, सारंग, पृथ्वी

(4) ब्राह्मण, कमल, देवता

उत्तर- 2

 

26. 'जरठ-जठर' शब्द-युग्म का अर्थ है -

(1) जड़ी बूटी शरीर (2 ) वृद्ध - ज्वाला

(3) जवान  (4) बूढ़ा पेट

उत्तर- 4

 

27. 'उत्तर व पूर्व के मध्य की दिशा' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -

(1) ईशान

(2) वायव्य

(3) आग्नेय

(4) नैत्य

उत्तर- 1

 

28. इनमें से शुद्ध शब्द है-

(1) सुश्रुषा

(2) सुश्रूशा

(3) शुश्रूशा

(4) शुश्रूषा

उत्तर- 4

 

29. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?

(1) सोदाहरण सहित उत्तर दीजिए।

(2) कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करें।

(3) दोनों भाई परस्पर लड़ पड़े।

(4) मैंने गृह-कार्य कर लिया है।

उत्तर- 1

 

30. "बड़ों के साथ छोटों की भी निभ जाती है।" यह अर्थ बताने वाली लोकोक्ति कौन सी है?

(1) यथा राजा तथा प्रजा

(2) गंगा गए गंगादास, यमुना गए यमुनादास

(3) बाप न मारी मेंढकी बेटा तीरंदाज

(4) हाथी के पाँव में सबका पाँव समाय

उत्तर- 4

 

ध्यातव्य- प्र. 31 34 तक के उत्तर निम्नांकित अपठित गद्यांश से दें:

अपठित गद्यांश

प्राय: देखा जाता है कि अधिक आशावादी लोग थोड़ा सा प्रयत्न करके अधिक फल की आशा करने लगते हैं; किंतु अभीप्सित फल प्राप्त न होने पर निराश हो जाते हैं निराशा से प्रसन्नता और शांति नष्ट हो जाती है । निराशा का भाव अकेले नहीं आता । उसके साथ हीनता की भावना का जन्म होता है तनावों का बवंडर आ जाता है । अत: मनुष्य के लिए अभीष्ट है कि आशा की किरणों से निराशा के निविड़ तम को निरन्तर विदीर्ण करता रहे।

31. 'अभीप्सित' शब्द का क्या अर्थ है?

(1) अच्छा

(2) चाहा हुआ

(3) अधिक

(4) शीघ्र

उत्तर- 2

 

32. फल न मिलने पर कौन निराश हो जाते हैं?

(1) अधिक आशावादी व्यक्ति

(2) निष्काम व्यक्ति

(3) अधिक परिश्रमी व्यक्ति

(4) आलसी व्यक्ति

उत्तर- 1

 

33. निराशा को किसके समान बताया गया है?

(1) प्रचंड आँधी के समान

(2) प्रलयंकारी बाढ़ के समान

(3) हिंसक प्राणी के समान

(4) घने अंधकार के समान

उत्तर- 4

 

34. मानसिक अशांति का प्रमुख कारण क्या है?

(1) आलस्य

(2) अधिक परिश्रम

(3) निराशा

(4) तनावग्रस्तता

उत्तर- 3

 

35. संविधान की आठवीं अनुसूची में अब तक कितनी भाषाएँ सम्मिलित की जा चुकी हैं?

(1) 20

(2) 21

(3) 22

(4) 23

उत्तर- 3

 

36. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1947 में गठित 'देवनागरी लिपि सुधार समिति' के अध्यक्ष कौन थे?

(1) काका कालेलकर

(2) आचार्य नरेन्द्रदेव

(3) महादेव गोविन्द रानाडे

(4) विनोबा भावे

उत्तर- 2

 

37. 'निंदक नियरे राखिए......' कहकर कबीर निंदा करने वालों को अपने नजदीक रखने की सलाह क्यों दे रहे हैं?

(1) वे कभी न कभी तो तारीफ करेंगे ही।

(2) समाज में अच्छे-बुरे सभी से मिलकर रहना चाहिए।

(3) उनसे दूसरों की निंदा सुनने का मौका मिलता है।

(4) वे हमारी कमियाँ दूर करके हमारे अंदर अच्छाई का संचार करते हैं

उत्तर- 4

 

38. माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित 'पुष्प की अभिलाषा' में पुष्प ने क्या इच्छा व्यक्त की है?

(1) देवमूर्ति पर चढ़ाए जाने की।

(2) राष्ट्र बलिदानी सैनिकों के चरणस्पर्श करने की।

(3) माला में गुंथने की।

(4) सुरबाला के गहनों में सजने की।

उत्तर- 2

 

39. 'माता का आँचल' नामक पाठ किस उपन्यास का अंश है?

(1) देहाती दुनिया

(2) बहती गंगा

(3) वही बात

(4) नदी के द्वीप

उत्तर- 1

 

40. 'जॉर्ज पंचम की नाक' कहानी किसने लिखी है?

(1) अज्ञेय

(2) शिवपूजन सहाय

(3) कमलेश्वर

(4) मधु कांकरिया

उत्तर- 3

 

41. "साना-साना हाथ जोड़ि ……" यात्रा-वृत्तांत में किस जगह की यात्रा का वर्णन किया गया है?

(1) बस्तर के जंगलों की यात्रा का

(2) नागालैंड की यात्रा का

(3) गोवा के समुद्र तटों का

(4) गंतोक और उसके आगे हिमालय की यात्रा का

उत्तर- 4

 

42. ऋतुराज की 'कन्यादान' कविता का केन्द्रीय विषय क्या है?

(1) स्त्री का आदर्श रूप प्रस्तुत करना।

(2) स्त्री की रोजगार संबंधी समस्या को रेखांकित करना।

(3) स्त्री पर होने वाले अत्याचारों को दिखाना।

(4) स्त्री के परंपरागत आदर्शीकरण का प्रतिकार करना।

उत्तर- 4

 

43. "डार द्रुम पलना बिछौना नव पल्लव के प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै ।"

उक्त कवित्त में देव ने बसंत को किस रूप में चित्रित किया है?

(1) राजा के रूप में

(2) बालक के रूप में

(3) शांतिदूत के रूप में

(4) पथिक के रूप में

उत्तर- 2

 

44. 'संगतकार' कविता किसके द्वारा लिखी गई है?

(1) मंगलेश डबराल (2) नागार्जुन

(3) गिरिजाकुमार माथुर (4) जयशंकर प्रसाद

उत्तर- 1

 

45. "स्वातंत्र्य उपासक महाराणा प्रताप" पाठ के आधार पर बताइए कि रहीम प्रताप की किस चारित्रिक महानता से प्रभावित हुआ?

(1) सत्यवादिता

(2) संघर्षशीलता

(3) पराई स्त्री को माँ के समान मानना।

(4) अभावग्रस्त होकर भी स्वाभिमान की रक्षा करना।

उत्तर- 3

 

46. लेखक विष्णुकांत शास्त्री और उनके साथी 'मुक्ति योद्धाओं के शिविर' में क्यों गए थे?

(1) घायल सैनिकों की देखभाल करने के लिए

(2) युद्ध की खुफिया जानकारी लेने के लिए

(3) शांतिदूत के रूप में

(4) असामरिक सामग्री भेंट स्वरूप देने के लिए

उत्तर- 4

 

47. "हिंदुन की चोटी रोटी राखी है सिपाहिन की,

कांधे में जनेऊ राख्यो माला राखी गर में।"

उपर्युक्त पंक्तियों के रचनाकार कौन हैं?

(1) बावजी चतुर सिंह जी

(2) बिहारी

(3) भूषण

(4) चंदबरदायी

उत्तर- 3

 

48. ‘अनोखी परीक्षा' कहानी का मूल विषय क्या है?

(1) परमात्म तत्त्व की सर्वव्यापकता का उद्घाटन करना।

(2) औघड़ महात्मा का चरित्रांकन करना।

(3) जीव हत्या का विरोध करना।

(4) शिष्य के गुणों की परख करना।

उत्तर- 1

 

49. 'बड़े घर की बेटी' कहानी का क्या उद्देश्य है?

(1) घर-परिवार को बिखरने से बचाना ।

(2) पारिवारिक कलह का चित्रण करना ।

(3) छोटों की गलतियों को क्षमा कर देना।

(4) नारी का महिमा मंडन करना

उत्तर- 1

 

50. 'शरणदाता' कहानी का केन्द्रीय पात्र कौन है?

(1) रफीकुद्दीन

(2) जैबू

(3) देविन्दरलाल

(4) शेख अताउल्लाह

उत्तर- 3

 

51. 'देवसेना का गीत' प्रसाद की किस रचना से लिया गया है?

(1) कामायनी से (2) स्कंदगुप्त से

(3) चंद्रगुप्त से (4) ध्रुवस्वामिनी से

उत्तर- 2

 

52. अज्ञेय रचित 'यह दीप अकेला' कविता में दीपक किसका प्रतीक है?

(1) व्यष्टि का (2) समष्टि का

(3) प्रकाश का  (4) आशा का

उत्तर- 1

 

53. जायसी रचित 'बारहमासा' कविता में किस नायिका की व्यथा-कथा चित्रित है?

(1) पद्मावती

(2) नागमती

(3) राजमती

(4) हंसावती

उत्तर- 3

 

54. 'कुटज' निबंध में मनुष्य के लिए क्या संदेश दिया गया है?

(1) प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए।

(2) संकटों से घबराना चाहिए।

(3) सामान्य वस्तुओं से मोह न करें।

(4) सामान्य वस्तुओं में छिपे हुए विशेष गुणों को पहचानें।

उत्तर- 4

 

55. भीष्म साहनी की आत्मकथा का शीर्षक है-

(1) अतीत के चलचित्र

(2) अतीत की रेखाएँ

(3) आज के अतीत

(4) मेरा आज और कल

उत्तर- 3

 

56. 'सूरदास की झोंपड़ी' प्रेमचन्द के किस उपन्यास का अंश है?

(1) रंगभूमि

(2) कर्मभूमि

(3) गोदान

(4) निर्मला

उत्तर- 1

 

57. 'बिस्कोहर की माटी' पाठ किस शैली में लिखा गया है?

(1) लोक कथात्मक (2) यात्रा वृत्तांत

(3) संस्मरणात्मक (4) आत्मकथात्मक

उत्तर- 4

 

58. "यह एक सच्चाई है, शक्ति ही जीवन और कमजोरी ही मृत्यु है। शक्ति परम सुख है, जीवन अजर-अमर है।"

उपर्युक्त कथन किसका है?

(1) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(2) अबुल कलाम आज़ाद

(3) स्वामी विवेकानन्द

(4) वियोगी हरि

उत्तर- 3

 

59. "तुलसी हाय गरीब की, कबहुं न निष्फल जाय।

मरे बैल की चाम सों, लोह भस्म ह्वै जाय।।"

उपर्युक्त पंक्तियाँ किस निबंध से उद्धृत हैं?

(1) नींव की ईंट

(2) दीनों पर प्रेम

(3) गिल्लू

(4) नदी, आस्था और कुम्भ

उत्तर- 2

 

60. "जगती-तल का मल धोने को,

गंगा-यमुना मैं बहा सकूँ।"

उपर्युक्त पद्यांश किस कवि का है?

(1) माखनलाल चतुर्वेदी

(2) सुभद्राकुमारी चौहान

(3) रामधारी सिंह 'दिनकर'

(4) श्यामनारायण पाण्डेय

उत्तर- 1

 

61. निम्न में से अज्ञेय की रचनाओं का सही समूह कौन सा है?

(1) आत्महत्या के विरुद्ध, भग्नदूत, सीढ़ियों पर धूप

(2) भग्नदूत, चिन्ता, आँगन के पार द्वार

(3) हरी घास पर क्षणभर, यामा, स्वप्न भंग

(4) बावरा अहेरी, इत्यलम्, नीम के पत्ते

उत्तर- 2

 

62. "पीठिका थी वह धुंधले प्रकाश की कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियों की।"

उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं?

(1) कन्यादान से

(2) बादल से

(3) सरोज स्मृति से

(4) राम की शक्ति पूजा से

उत्तर- 1

 

63. "हमारै हरि हारिल की लकरी" कहकर गोपियाँ क्या संदेश देना चाहती हैं?

(1) विरह वेदना का

(2) निर्गुण योग के खण्डन का

(3) उद्धव के तिरस्कार का

(4) एकनिष्ठ प्रेम का

उत्तर- 4

 

64. निम्न में से कौन सी रचना तुलसी द्वारा रचित नहीं है?

(1) बरवै रामायण

(2) अध्यात्म रामायण

(3) दोहावली

(4) जानकी मंगल

उत्तर- 2

 

65. रसखान ने किससे दीक्षा प्राप्त की?

(1) रामानन्द से

(2) तुलसीदास से

(3) वल्लभाचार्य से

(4) गोस्वामी विट्ठलनाथ से

उत्तर- 4

 

66. "स्त्री गालियाँ सह लेती हैं, मार भी सह लेती हैं

पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।"

उपर्युक्त पंक्ति प्रेमचन्द की किस रचना से उद्धृत है?

(1) पंच परमेश्वर

(2) बड़े घर की बेटी

(3) पूस की रात

(4) नमक का दारोगा

उत्तर- 2

 

67. "शास्त्र में लिखा है, जिसके पुत्र नहीं होता, उसकी मुक्ति नहीं होती।"

उपर्युक्त पंक्ति किस कहानी से उद्धृत है?

(1) बड़े घर की बेटी

(2) जैसलमेर की राजकुमारी

(3) ताई

(4) खेल

उत्तर- 3

 

68. "आह! कितना भोला सौन्दर्य! कितनी सरल चितवन!"

उपर्युक्त पंक्ति किस कहानीकार की है?

(1) प्रेमचन्द

(2) जयशंकर प्रसाद

(3) जैनेन्द्र

(4) विश्वम्भरनाथ शर्मा 'कौशिक

उत्तर- 2

 

69. "खाऊ-उजाडू जीवन पद्धति के कारण हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और धरती को उजाड़ने में लगे हुए हैं ।"

'अपना मालवा......'

पाठ के अनुसार यह खाऊ-उजाड़ू सभ्यता किसकी देन है?

(1) चीन

(2) पाकिस्तान

(3) अमेरिका

(4) जापान

उत्तर- 3

 

70. "यथास्मै रोचते विश्वम्" निबंध-संग्रह से उद्धृत है?

(1) विराम चिह्न

(2) भाषा और समाज

(3) इतिहास दर्शन

(4) भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश

उत्तर- 1

 

71. "हम दूरदर्शन पर बोलेंगे,

हम समर्थ शक्तिवान

हम एक दुर्बल को लाएँगे।"

उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(1) अज्ञेय

(2) शमशेर बहादुर सिंह

(3) मुक्तिबोध

(4) रघुवीर सहाय

उत्तर- 4

 

72. कुँवर नारायण की 'कविता के बहाने' रचना उनके किस काव्य-संग्रह में संकलित है?

(1) कोई दूसरा नहीं (2) अपने सामने

(3) परिवेश : हम तुम (4) इन दिनों

उत्तर- 4

 

73. महादेवी वर्मा द्वारा रचित 'भक्तिन' किस विधा की रचना है?

(1) निबंध

(2) कहानी

(3) संस्मरणात्मक रेखाचित्र

(4) जीवनी

उत्तर- 3

 

74. 'सिल्वर वैडिंग' कहानी का केन्द्रीय पात्र है?

(1) कृष्णानंद पांडे (किशनदा)

(2) यशोधर बाबू

(3) चंद्रदत्त तिवारी

(4) भूषण

उत्तर- 2

 

75. 'अतीत में दबे पाँव' यात्रा-वृत्तांत के लेखक हैं?

(1) मोहन राकेश

(2) कमलेश्वर

(3) राजेन्द्र यादव

(4) ओम थानवी

उत्तर- 4

 

76. 'डायरी के पन्ने' नामक डायरी-अंश लेखिका ने किसको संबोधित करके लिखा है?

(1) किट्टी को

(2) पिता को

(3) माँ को

(4) बहिन को

उत्तर- 1

 

77. शब्द में अन्तर्निहित अर्थ को व्यक्त करने वाले व्यापार को क्या कहते हैं?

(1) काव्य गुण

(3) शब्द शक्ति

(2) काव्य रीति

(4) अलंकार

उत्तर- 3

 

78. गौड़ी रीति के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) इसमें उग्रपदों और समास की बहुलता होती है।

(2) यह श्रृंगार रस की अभिव्यंजना के लिए उपयुक्त होती है।

(3) इसमें मधुरता और सुकुमारता का अभाव रहता है।

(4) यह ओज और कांति गुण से सम्पन्न होती है।

उत्तर- 2

 

79. "काव्यशोभाया: कर्तारो धर्मा गुणा: ।" काव्य गुण की यह परिभाषा किस आचार्य ने प्रस्तुत की है?

(1) भामह

(2) दंडी

(3) मम्मट

(4) वामन

उत्तर- 4

 

80. लोक या शास्त्र के विरुद्ध पदक्रम होने पर कौन सा काव्य दोष होता है?

(1) दुष्क्रमत्व

(2) ग्राम्यत्व

(3) अप्रतीतत्व

(4) अक्रमत्व

उत्तर- 1

 

81. "पागल-सी प्रभु के साथ सभा चिल्लायी।"

उपमा अलंकार के उक्त उदाहरण में 'साधारण धर्म' कौन सा है?

(1) सभा

(2) चिल्लायी

(3) पागल-सी

(4) प्रभु के साथ

उत्तर- 2

 

82. इनमें से किस विकल्प में अलंकार और उदाहरण सुमेलित नहीं हैं?

(1) श्लेष - सुबरन को ढूँढत फिरै कवि, कामी अरु चोर।

(2) रूपक - उदित उदयगिरि मंच पर रघुवर बाल पतंग।

(3) असंगति - विष पीते हैं मेघ, विरहिणी प्राण निकलते।

(4) यमक - हे उत्तरा के धन! रहो तुम उत्तरा के पास।

उत्तर- 4

 

83. सहरपाद को हिंदी का प्रथम कवि मानने वाले विद्वान हैं-

(1) शिवसिंह सेंगर (2) मिश्रबंधु

(3) राहुल सांकृत्यायन (4) रामकुमार वर्मा

उत्तर- 3

 

84. इनमें से किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं हैं?

(1) वर्ण रत्नाकर - ज्योतिरीश्वर ठाकुर

(2) परमाल रासो - दलपत विजय

(3) शब्दानुशासन - हेमचंद्र

(4) उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण - दामोदर शर्मा

उत्तर- 2

 

85. "भक्ति आंदोलन इस्लामी आक्रमण से पराजित हिंदू जनता की असहाय एवं निराश मन:स्थिति का परिणाम था।"

यह कथन किसका है?

(1) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(2) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

(3) डॉ. रामकुमार वर्मा

(4) डॉ. नगेन्द्र

उत्तर- 1

 

86. इनमें से किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं हैं?

(1) चंदायन - मुल्ला दाऊद

(2) अंगवधू - सुंदरदास

(3) रासपंचाध्यायी नंददास

(4) बरवै रामायण तुलसीदास

उत्तर- 2

 

87. "हिंदी रीतिग्रंथों की अखंड परम्परा चिंतामणि त्रिपाठी से चली।" यह कथन किसका है?

(1) मिश्रबंधु

(2) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

(3) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(4) रमाशंकर शुक्ल 'रसाल'

उत्तर- 3

 

88. इनमें से कौन सी रचना लक्षण ग्रंथ नहीं है?

(1) ललितललाम (2) शिवराजभूषण

(3) भाषाभूषण (4) बिहारी सतसई

उत्तर- 4

 

89. इनमें किस विकल्प में रचना और रचनाकार सुमेलित नहीं हैं?

(1) अंधेर नगरी - भारतेन्दु हरिश्चंद्र

(2) परीक्षागुरु - श्रीनिवासदास

(3) वैदेही वनवास - मैथिलीशरण गुप्त

(4) कानो में कंगना - राधिकारमण सिंह

उत्तर- 3

 

90. 'अंधेरे बंद कमरे' उपन्यास के रचनाकार हैं -

(1) मोहन राकेश

(2) राजेन्द्र यादव

(3) निर्मल वर्मा

(4) यशपाल

उत्तर- 1

 

91. 'गीतफरोश' कविता के रचनाकार हैं-

(1) गिरिजाकुमार माथुर

(2) भवानीप्रसाद मिश्र

(3) धर्मवीर भारती

(4) शमशेर बहादुर सिंह

उत्तर- 2

 

92. इनमें से किस विकल्प में कहानी और कहानीकार सुमेलित नहीं हैं?

(1) यही सच है - उषा प्रियंवदा

(2) मलबे का मालिक -  मोहन राकेश

(3) लंदन की एक रात - निर्मल वर्मा

(4) जिंदगी और जोंक - अमरकांत

उत्तर- 1

 

93. इनमें से कौन सी बोली पश्चिमी हिन्दी के अन्तर्गत नहीं आती है?

(1) बाँगरू

(2) बुंदेली

(3) बघेली

(4) कन्नौजी

उत्तर- 3

 

94. "सघन कुंज, छाया सुखद, सीतल मंद समीर ।

मन हवै जात अजौ वहै, वा यमुना के तीर ।।"

पंक्तियों में शब्द शक्ति है-

(1) रूढ़ि लक्षणा

(2) प्रयोजनवती लक्षणा

(3) शाब्दी व्यंजना

(4) आर्थी व्यंजना

उत्तर- 4

 

95. "मधुमय वसन्त जीवन-वन के! बह अन्तरिक्ष की लहरों में ।

कब आये थे तुम चुपके-से, रजनी के पिछले पहरों में?"

उपर्युक्त पंक्तियों में काव्य गुण है-

(1) प्रसाद गुण

(2) ओज गुण

(3) माधुर्य गुण

(4) ओज और प्रसाद गुण

उत्तर- 3

 

96. जहाँ ऐसे शब्दों का प्रयोग हो जो किसी शास्त्र में प्रसिद्ध होने पर भी लोक व्यवहार में अप्रसिद्ध हों, वहाँ कौन सा काव्य दोष होता है?

(1) क्लिष्टत्व

(2) अप्रतीतत्व

(3) दुष्क्रमत्व

(4) ग्राम्यत्व

उत्तर- 2

 

97. "दृग उरझत, टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित प्रीति।

परति गाँठ दुरजन हिये, दई नई यह रीति ।।"

पंक्तियों में अलंकार है-

(1) विरोधाभास

(2) भ्रांतिमान

(3) विभावना

(4) असंगति

उत्तर- 4

 

98. "प्रबल जो तुम में पुरुषार्थ हो।

सुलभ कौन तुम्हें न पदार्थ हो।

प्रगति के पथ में विचरो उठो।

भुवन में सुख-शान्ति भरो उठो।।"

पंक्तियों में प्रयुक्त छन्द है -

(1) दुर्मिल सवैया

(2) मदिरा सवैया

(3) सुन्दरी सवैया

(4) द्रुतविलम्बित

उत्तर- 4

 

99. "सुनि केवट के बैन, प्रेम लपेटे-अटपटे

बिहसे करुणाएन चितह जानकी लखन तन।"

इन पंक्तियों में प्रयुक्त छन्द है?

(1) सोरठा

(2) दोहा

(3) चौपाई

(4) हरिगीतिका

उत्तर- 1

 

100. सात्त्विक अनुभाव का भेद नहीं है -

(1) स्तम्भ

(2) उच्छ्वास

(3) वैवर्ण्य

(4) प्रलय

उत्तर- 2

 

101. “बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय।

सौंह करे भौंहनि हँसे, देन कहे नटि जाय।।" 

इन पंक्तियों में कौन सा रस है?

(1) हास्य

(2) करुण

(3) शृंगार

(4) वीर

उत्तर- 3

 

102. अष्टछाप के कवियों में सम्मिलित नहीं है-

(1) परमानन्ददास

(2) कृष्णदास

(3) चतुर्भुजदास

(4) सुन्दरदास

उत्तर- 4

 

103. निम्नांकित कहानी आन्दोलनों एवं उनके सूत्रधारों से सम्बन्धित युग्मों में से कौन सा युग्म असंगत है?

(1) सचेतन कहानी - महीप सिंह

(2) समानांतर कहानी - कमलेश्वर

(3) अकहानी - निर्मल वर्मा

(4) सहज कहानी - राजेन्द्र यादव

उत्तर- *

 

104. निम्नांकित तार सप्तक में संकलित कवियों से सम्बद्ध कौन सा युग्म असंगत है?

(1) भारतभूषण अग्रवाल - तार सप्तक (1943)

(2) नंदकिशोर आचार्य - दूसरा सप्तक (1951)

(3) केदारनाथ सिंह - तीसरा सप्तक (1959)

(4) सुमन राजे - चौथा सप्तक (1979)

उत्तर- 2

 

105. 'कामायनी' की मूल कथा निम्न में से किस ग्रंथ पर आधारित है?

(1) ऋग्वेद

(2) मनुस्मृति

(3) शतपथ ब्राह्मण

(4) उपनिषद्

उत्तर- 3

 

106. कौन सा समुच्चय सुमेलित नहीं है?

(1) नये बादल, जानवर और जानवर, जख्म - मोहन राकेश

(2) विपथगा, शरणार्थी, अमर वल्लरी - जैनेन्द्र

(3) अभिमन्यु की आत्मकथा छोटे-छोटे ताजमहल, टूटना - राजेन्द्र यादव

(4) शामी कागज, खुदा की वापसी, सबीना के चालीस चोर - नासिरा शर्मा

उत्तर- *

 

107. कबीर के विषय में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

(1) वे शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभवजन्य ज्ञान को अधिक महत्त्व देते हैं।

(2) वे शंकराचार्य के अद्वैतवाद से अप्रभावित रहे।

(3) वे रामानंद के शिष्य थे।

(4) उन्होंने भाषा सौष्ठव की ओर अधिक ध्यान नहीं दिया।

उत्तर- 2

 

108. 'रामचरितमानस' के 'बालकांड' सा प्रसंग समाहित नहीं है?

(1) सती का मोह

(2) धनुष-भंग

(3) श्री सीता-राम विवाह

(4) राम-राज्याभिषेक की तैयारी

उत्तर- 4

 

109. "देखो नंद द्वार रथ ठाढ़ो।

बहुरि सखी सुफलकसुत आयो पर्यो संदेह उर गाढ़ो।"

यहाँ 'सुफलकसुत' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(1) अक्रूर

(2) उद्धव

(3) भौंरा

(4) श्रीकृष्ण

उत्तर- 1

 

110. “जहाँ बैठा तितही बैठूँ, बेचे तो बिक जाऊँ।"

उक्त पंक्ति में मीरा का कौन सा मनोभाव व्यंजित हुआ है?

(1) दीनता

(2) निराशा

(3) अनन्य समर्पण

(4) किंकर्तव्यविमूढ़ता

उत्तर- 3

 

111. "जुवति जोन्ह में मिलि गई नैंक न होती लखाय।

सौंधे के डोरै लगी अली चली संग जाय।।"

प्रस्तुत दोहे में कौन सी नायिका का चित्रण हुआ है?

(1) प्रोषितपतिका

(2) शुक्लाभिसारिका

(3) खंडिता

(4) कृष्णाभिसारिका

उत्तर- 2

 

112. भर गया ऐसा हृदय दुख-दर्द से, फेन या बुदबुद नहीं उसमें उठा खींचकर उच्छ्वास बोले सिर्फ वे 'पार्थ, मैं जाता पितामह पास हूँ।

'कुरुक्षेत्र' की उक्त पंक्तियाँ किस चरित्र की मनोदशा को व्यक्त कर रही हैं?

(1) अर्जुन (2) श्रीकृष्ण

(3) युधिष्ठिर (4) भीम

उत्तर- 3

 

113. "जिण वन भूल न जांवता गेंद गवय गिडराज

तिण वन जंबुक ताखड़ा ऊधम मंडै आज।"

उपर्युक्त छंद के अनुसार सिंह के वन में कौन धमाचौकड़ी मचा रहा है?

(1) गीदड़

(2) हाथी

(3) गेंडा

(4) शूकर

उत्तर- *

 

114. 'असाध्यवीणा' का संगीत सुनते ही राजा को क्या अनुभव हुआ?

(1) उन्हें अपनी महानता का बोध हुआ।

(2) उन्हें चारों ओर अपना जयघोष सुनाई दिया।

(3) उन्हें अपनी नश्वरता का बोध हुआ।

(4) उनका अहंकार नष्ट हो गया।

उत्तर- 4

 

115. 'उत्साह' नामक निबंध के आधार पर बताइए कि दुख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनंद के वर्ग में किसका है?

(1) हास्य

(2) उत्साह

(3) प्रेम

(4) करुणा

उत्तर- 2

 

116. 'परिन्दे' कहानी के आधार पर बताइए कि मेजर गिरीश नेगी लतिका को 'मैन ईटर ऑफ कुमाओ' कहकर क्यों संबोधित करता था?

(1) उसके हिंसक स्वभाव के कारण

(2) उसकी बहादुरी के कारण

(3) शिकार में उसकी रुचि के कारण

(4) उसे चिढ़ाने के लिए

उत्तर- 4

 

117. निम्नांकित विधियों में से व्याकरण शिक्षण के लिए उपयुक्त विधि नहीं है:

(1) भाषा संसर्ग विधि

(2) अनुकरणात्मक विधि

(3) निगमन विधि

(4) आगमन विधि

उत्तर- 2

 

118. निम्न में से हरबर्टीय विधि से संबंधित कौन सा कथन असत्य है?

(1) इस विधि के प्रवर्तक हरबर्ट हैं।

(2) इस विधि में पाँच सोपानों का अनुसरण किया जाता है।

(3) यह विधि स्मृति स्तर के शिक्षण से सम्बन्धित है।

(4) यह विधि बोध स्तर के शिक्षण से सम्बन्धित है।

उत्तर- 4

 

119. निगमन विधि का सिद्धांत है-

(1) विशेष से विशेष

(2) सामान्य से विशेष

(3) विशेष से सामान्य

(4) सामान्य से सामान्य

उत्तर- 2

 

120. साहचर्य विधि का आविष्कार किसने किया?

(1) फ्रॉबेल

(2) मॉन्टेसरी

(3) हरबर्ट

(4) मिस पार्कहर्स्ट

उत्तर- 2

 

121. सही सुमेलित कीजिए

(क) गद्य शिक्षण (i) रसास्वादन विधि

(ख) रचना शिक्षण (ii) आगमन विधि

(ग) व्याकरण शिक्षण (iii) मौन वाचन

(घ) पद्य शिक्षण (iv) संवाद लेखन

                   

(1) (ii) (iv) (iii) (i) 

(2) (iv) (i) (ii) (iii)

(3) (i) (ii) (iii) (iv)

(4) (iii) (iv) (ii) (i)

उत्तर- 4

 

122. इकाई विधि के किस सोपान में गृहकार्य प्रदान किया जाता है?

(1) प्रथम

(2) तृतीय

(3) षष्ठम्

(4) चतुर्थ

उत्तर- 4

 

123. हिकाल खण्ड योजना किस विधि का विभाजन है?

(1) व्याख्यान विधि

(2) समवाय विधि

(3) पर्यवेक्षित अध्ययन विधि

(4) व्यतिरेक विधि

उत्तर- *

 

124. दल शिक्षण का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया?

(1) केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में

(2) कोलंबिया विश्वविद्यालय में

(3) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में

(4) हावर्ड विश्वविद्यालय में

उत्तर- 4

 

125. भाषा संसर्ग विधि की विशेषताओं से सम्बन्ध नहीं रखने वाले कथन को छाँटिए-

(1) इस विधि में भाषा की शिक्षा के साथ ही व्याकरण की शिक्षा प्रदान की जाती है।

(2) इस विधि में व्याकरण का सैद्धांतिक ज्ञान न दिया जाकर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है।

(3) इस विधि में व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान न दिया जाकर सैद्धांतिक ज्ञान दिया जाता है।

(4) इस प्रणाली में व्याकरण के नियमों का ज्ञान कराये बिना, भाषा के शुद्ध रूप का प्रयोग सिखाया जाता है।

उत्तर- 3

 

126. रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन का दूसरा नाम है-

(1) शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन

(2) बाह्य अभिक्रमित अनुदेशन

(3) मैथेमेटिक्स अभिक्रमित अनुदेशन

(4) कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन

उत्तर- 2

 

127. निम्न में कौन सी विधि अपेक्षाकृत व्ययसाध्य मानी जाती है?

(1) सैनिक विधि

(2) भाषा-शिक्षण यंत्र विधि

(3) अभिक्रमित अनुदेशन विधि

(4) अनुकरण विधि

उत्तर- 2

 

128. "सूक्ष्म शिक्षण अध्यापन नियंत्रित अभ्यास का सूत्र है, जिसमें एक विशिष्ट अध्यापन व्यवहार को नियंत्रित दशाओं में सीखना संभव है।" सूक्ष्म शिक्षण की यह परिभाषा निम्न में से किसने दी?

(1) बी. के. पासी

(2) डेविड यंग

(3) एलन और ईव

(4) क्लिफ्ट

उत्तर- 3

 

129. अध्यापक का सहमति में सिर हिलाना किस पुनर्बलन के अन्तर्गत आता है?

(1) सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन

(2) सकारात्मक अशाब्दिक पुनर्बलन

(3) नकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन

(4) नकारात्मक अशाब्दिक पुनर्बलन

उत्तर- 2

 

130. संचालन, हाव-भाव, मौखिक दृश्य परिवर्तन, विराम आदि घटक निम्न में से किस सूक्ष्म शिक्षण कौशल के घटक हैं?

(1) उदाहरण सहित दृष्टांत कौशल

(2) श्यामपट्ट लेखन कौशल

(3) उद्दीपन परिवर्तन कौशल

(4) प्रस्तावना कौशल

उत्तर- 3

 

131. श्रवण, पठन, लेखन आदि किस उद्देश्य के अन्तर्गत आते हैं?

(1) भावात्मक उद्देश्य

(2) ज्ञानात्मक उद्देश्य

(3) सृजनात्मक उद्देश्य

(4) कौशलात्मक उद्देश्य

उत्तर- 4

 

132. 'कुछ विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों को ऐसी एक-दूसरे की पूरक अनुभूतियों से युक्त क्रियाएँ कराना, जो मिलकर एक इकाई बन जाती हैं ।

उपरोक्त कथन निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

(1) पाठ योजना

(2) शिक्षण विधियों

(3) इकाई योजना

(4) शिक्षण कौशल

उत्तर- 3

 

133. सीतावाद्य किस तरह की शिक्षण सहायक सामग्री है?

(1) दृश्य

(2) श्रव्य

(3) श्रव्य-दृश्य

(4) स्पर्श

उत्तर- 2

 

134. निम्नांकित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?

(1) विश्वसनीयता - छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में विचलन न हो तथा पुनः मूल्यांकन केबपश्चात् भी अंक समान हो।

(2) वस्तुनिष्ठता-  परीक्षक की रुचि, भावना व दृष्टिकोण का मूल्यांकन पर प्रभाव नहीं पड़ता हो।

(3) विभेदीकरण - मूल्यांकन सक्षम-असक्षम छात्रों में भेद करने की सामर्थ्य रखता हो। 

(4) वैधता - परीक्षक की रुचि, भावना व दृष्टिकोण का मूल्यांकन पर प्रभाव पड़ता हो।

उत्तर- 4

 

135. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है?

(1) विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास

(2) विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त करना

(3) निदानात्मक व उपचारात्मक शिक्षण में सहायक

(4) विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति विकसित करना

उत्तर- 4

 

136. मूल्यांकन शिक्षण आयाम किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?

(1) ब्लूम

(2) हरबर्ट

(3) मॉरीसन

(4) ग्लोवर

उत्तर- 1

 

137. इनमें से कौन सा कथन गलत है?

(1) '' कंठ्य ध्वनि है।

(2) स्वर अघोष ध्वनियाँ होती हैं।

(3) '' ओष्ठ्य ध्वनि है।

(4) '' स्पर्श व्यंजन है।

उत्तर- 2

 

138. इनमें से किस विकल्प में सभी ध्वनियाँ दंत्य हैं?

(1) , ,

(2) ,,

(3) , ,

(4) , ,

उत्तर- 4

 

139. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द है।

(1) मुख

(2) हाथ

(3) दाँत

(4) कान

उत्तर- 1

 

140. इनमें से किस विकल्प में एक भी तत्सम शब्द नहीं है?

(1) इष्टिका, श्मश्रु, प्रत्यभिज्ञान

(2) ईंट, मूंछ, पहचान

(3) ईंट, श्मश्रु, पहचान

(4) इष्टिका, मूँछ, प्रत्यभिज्ञान

उत्तर- 2

 

141. 'उर्दू' शब्द किस भाषा का है?

(1) अरबी

(2) पुर्तगाली

(3) तुर्की

(4) फारसी

उत्तर- 3

 

142. इनमें से कौन सा 'तद्भव शब्द' है?

(1) मयूर

(3) उलूक

(2) काक

(4) कोयल

उत्तर- 4

 

143. इनमें से कौन सा शब्द 'विदेशी मूल' का नहीं है?

(1) किताब

(2) पानी

(3) मेहमान

(4) मरीज

उत्तर- 2

 

144. निम्नांकित में 'देशज' शब्द है:

(1) कठपुतली

(2) मेला

(3) रेवड़

(4) पोटली

उत्तर- 3

 

145. भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है-

(1) बूढ़ा

(2) बच्चा

(3) यौवन

(4) लड़का

उत्तर- 3

 

146. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?

(1) अच्छा

(2) धोखा

(3) प्रथम

(4) अनेक

उत्तर- 2

 

147. अकर्मक क्रिया का उदाहरण है-

(1) पढ़ना

(2) खाना

(3) देखना

(4) रोना

उत्तर- 4

 

148. इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है?

(1) वह कल गया।

(2) मालिक ने चौकीदार से फाटक खुलवाया।

(3) बालक पढ़कर सो गया।

(4) उसने यह कार्य बच्चे से करवाया।

उत्तर- 3

 

149. इनमें से कौन सा शब्द-भेद अव्यय कहलाता है?

(1) संज्ञा

(2) सर्वनाम

(3) विशेषण

(4) क्रिया-विशेषण

उत्तर- 4

 

150. इनमें से कौन सा शब्द 'समुच्चयबोधक अव्यय नहीं है?

(1) परन्तु

(2) इसलिए

(3) सामने

(4) एवं

उत्तर- 3

* Means Deleted

 

QuestionPaper PDF


AnswerKey PDF


 


Post a Comment

0 Comments