REET Level I पर्यावरण अध्ययन- 2017

 

मीनामाता रोग



REET-2018 में लेवल 1st के खण्ड- v में पर्यावरण अध्ययन के कुल 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है- 


01. राजस्थान का राज्य पक्षी कौन सा है?

(1) गोडावन

(2) मोर

(3) गिद्ध

(4) सारस

उत्तर- 1


02. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित है?

(1) बोम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी - नई दिल्ली

(2) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण - कोलकाता

(3) भारतीय वन्यजीव संस्थान - कोयम्बतूर

(4) राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान - जोधपुर 

उत्तर- (2)


03. निम्नलिखित में से कौन सा नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत नहीं है?

(1) जीवाश्म ईंधन

(2) जल विद्युत

(3) पवन ऊर्जा

(4) सौर ऊर्जा

उत्तर - (1)


04. 'पारितंत्र' शब्द का गठन किसने किया?

(1) हीकल

(2) हमबोल्ट

(3) टेंसले

(4) ओडम

उत्तर- (3)


05. भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है?

(1) बेंगलूरू

(2) मैसूर

(3) श्रीनगर

(4) मासिनराम

उत्तर- (4)


06. पर्यावरण के जैविक घटक में सम्मिलित है?

(1) भूमि

(2) वायु

(3) पौधे

(4) जल

उत्तर- (3)


07. मीनामाता रोग का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?

(1) Cd प्रदूषण

(2) SO2 प्रदूषण

(3) Hg प्रदूषण

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (3)


08. निम्नलिखित में से अप्रक्षेपित शिक्षण सामग्री कौन सी है?

(1) फिल्म स्ट्रिप

(2) चार्ट

(3) चित्र विस्तारक यंत्र (एपीडायस्कोप)

(4) स्लाइड

उत्तर - (2)


09. निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित नहीं है?

(1) वनोन्मूलन

(2) प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण

(3) बृहद पौधारोपण

(4) जलाशयों की सफाई

उत्तर- (1)


10. पर्यावरण शिक्षा में सामूहिक चर्चा से सम्बन्धित शिक्षण विधि कौन सी है?

(1) भूमिका निर्वाह

(2) व्याख्यान

(3) वर्णन

(4) विचार-गोष्ठी

उत्तर- (4)


11. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन ( सी. सी.ई.) का मुख्य उद्देश्य है-

(1) विद्यालय में उपस्थिति के समय बालक के प्रत्येक पहलू का मूल्यांकन करना।

( 2) विद्यालय में उपस्थिति के समय बालक की रुचि का मूल्यांकन करना।

(3) विद्यालय में उपस्थिति के समय बालक के ज्ञान एवं बोध का मूल्यांकन करना।

(4) विद्यालय में उपस्थिति के समय बालक के कौशलों का मूल्यांकन करना।

उत्तर - (1)


12. आई. ई. ई. पी. का पूर्ण रूप है?

(1) इन्टरनेशनल एन्वायर्नमेंटल एजूकेशन प्रोजेक्ट

(2) इन्टरनेशनल एन्वायर्नमेंटल एजूकेशन प्रोग्राम

(3) इण्डियन एन्वायर्नमेंटल एजूकेशन प्रोजेक्ट

(4) इण्डियन एन्वायरनमेंटल एजूकेशन प्रोग्राम

उत्तर- (2)


13. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को देखने के लिए निम्नलिखित में से किस आकलन सूचक का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए?

( 1) अवलोकन करना

(2) चर्चा करना

(3) प्रयोग करना

(4) उपचारात्मक शिक्षण करना

उत्तर - (4)


14. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता अच्छे शिक्षण की नहीं है?

(1) अच्छा शिक्षण क्रिया आधारित होता है।

(2) अच्छा शिक्षण लोकतान्त्रिक होता है।

(3) अच्छा शिक्षण मूल्य आधारित नहीं होता है।

(4) अच्छा शिक्षण सुव्यवस्थित निश्चित उद्देश्ययुक्त होता है।

उत्तर- (3)


15. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पर्यावरण अध्ययन की विषयवस्तु में सम्मिलित नहीं किया जाता?

(1) वन संरक्षण

(2) राजनीतिक संरक्षण

(3) जल संरक्षण

(4) मृदा संरक्षण

उत्तर- (2)


16. निम्नलिखित में से कौन सा नियम अधिगम के प्रयास व त्रुटि सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है?

(1) पुनर्बलन का नियम 

(2) तत्परता का नियम

(3) अभ्यास का नियम 

(4) प्रभाव का नियम

उत्तर- (1)


17. भारत में बाल श्रम को प्रतिबंधित करने के लिए बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया?

(1) 1938

(2) 1988

(3) 1986

(4) 2017

उत्तर- (3)


18. भारत में लड़कियों व लड़कों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु क्या है?

(1) 16 वर्ष एवं 18 वर्ष

(2) 18 वर्ष एवं 21 वर्ष

(3) 18 वर्ष एवं 18 वर्ष

(4) 21 वर्ष एवं 21 वर्ष

उत्तर-  (2)


19. राजस्थान की 'वस्त्र नगरी' का क्या नाम है?

(1) उदयपुर

(2) अजमेर

( 3) सीकर

(4) भीलवाड़ा

उत्तर- (4)


20. नशीली दवाओं की लत को नियंत्रित करने हेतु आमतौर पर प्रयुक्त की जाने वाली औषधि का नाम क्या है?

(1) फॉलिक अम्ल

(2) कोकीन

(3) एस्कोर्बिक अम्ल

(4) पैथिडीन

उत्तर- (4)


21. निम्नलिखित में से कौन सा 100% खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) राज्य है?

(1) आंध्र प्रदेश

(2) असम

(3) केरल

(4) तमिलनाडु

उत्तर - (3)


22. राजस्थान के राज्य सभा सांसदों की कुल संख्या है?

(1) 10

(2) 25

(3) 35

(4) 20

उत्तर - (1)


23. नायलॉन का आविष्कार किसने किया?

(1) मेल्विन कैल्विन

(2) वालेस कैरोधर्स

(3) रॉबिन हिल

(4) पीटर मिशेल

उत्तर - (2)


24. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान से सम्बन्धित नहीं है?

(1) बेणेश्वर मेला

(2) पुष्कर मेला

(3) खेजड़ली मेला

(4) माघ मेला

 उत्तर- (4)


25. भारत में प्रथम यात्री रेलगाड़ी की शुरुआत कब हुई?

(1) 1920

(2) 1856

(3)1853

(4) 1959

उत्तर - (3)


26. 'पिसीकल्चर' क्या है?

(1) मधुमक्खी पालन 

(2) मछली पालन

(3) मुर्गा पालन

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर - (2)


27. झामरकोटड़ा खदान प्रसिद्ध है?

(1) तांबा

(2) रॉक फास्फेट

(3) जिंक

(4) यूरेनियम

उत्तर- (2)


28. निम्नलिखित में से कौन सा रोग संक्रामक है?

(1) मधुमेह

(2) हृदयाघात

(3) उच्च रक्तचाप

(4) डिप्थीरिया

उत्तर- (4)


29. निम्नलिखित में से कौन सा परीक्षण एचआईवी से प्रत्यक्ष सम्बन्धित है?

(1) बिडाल

(2) एमपी

(3) ईएसआर

(4) एलिसा

(Bonus)


30. भारत में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम कब आरम्भ किया गया?

(1) 1985

(2) 2005

(3) 1995

(4) 1990

उत्तर- (3)

Post a Comment

0 Comments