'होप स्पॉट्स' ऐसे विशिष्ट समुद्रीय पारिस्थितिकी तंत्र वाले क्षेत्र हैं जिन्हें उनके महत्त्वपूर्ण जलीय अधिवासों एवं समुद्रीय जैव विविधता के संदर्भ में संरक्षण की विशेष आवश्यकता है।
ज्ञातव्य है कि प्रसिद्ध अमेरिकी समुद्र विज्ञानी सिल्विया अर्ल द्वारा स्थापित वैश्विक पहल 'मिशन ब्लू' (Mission Blue) समुद्रीय पारिस्थितिक सुरक्षा हेतु 'होप स्पॉट्स' का वैश्विक नेटवर्क तैयार कर रही है।
21-27 अक्टूबर, 2013 के दौरान आईयूसीएन (IUCN-International Union for Conservatin of Nature) तथा फ्रांस की मैरीन प्रोटेक्टेड एरिया एजेंसी द्वारा फ्रांस के मार्सेली (Marseille) और कोर्सिका (Corsica) में तृतीय 'अंतर्राष्ट्रीय मरीन प्रोटेक्टेड एरिया कांग्रेस' (IMPAC-3) का आयोजन किया गया।
IMPAC-3 के दौरान विश्व के 31 नए क्षेत्रों को 'होप स्पॉट्स" (Hope Spots) की सूची में सम्मिलित किया गया है जिसमें भारत के लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार के क्षेत्र शामिल हैं। 9 सितंबर, 2016 तक दुनिया भर में 76 होप स्पॉट थे।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।
No comments:
Post a Comment