Type Here to Get Search Results !

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार

 


  • ‘स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने 7 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल विजेताओं के नाम की घोषणा की। इस बार दो महिला वैज्ञानिकों इमैनुएल कारपेंतिए (फ्रांसीसी मूल की प्रोफेसर Emmanuelle Charpentier) और अमेरिका की जेनिफर डौडना (Jennifer A. Doudna) का ऐलान किया है। 
  • इन दोनों वैज्ञानिकों ने जेनेटिक सीजर (जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजा) की अहम खोज की है। इसके जरिए जानवरों, पौधों, माइक्रो ऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 
  • नोबेल के इतिहास में मैरी क्यूरी अकेली वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने 2 बार अलग—अलग विषयों के लिए अवॉर्ड प्राप्त किया था। 

 

रसायन के नोबेल के बारे में रोचक जानकारी


  • 1901 से 2019 के बीच केमिस्ट्री में 111 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं।
  • 63 बार केवल एक वैज्ञानिक को दिया गया।
  • ​अब तक 5 महिलाओं को रसायन में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • फ्रेडरिक सेंगर अकेले वैज्ञानिक है, जिन्हें दो बार वर्ष् 1958 और 1980 में केमिस्ट्री के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया।
  • फ्रेडरिक जूलियट नोबेल पाने वाले सबसे युवा वैज्ञानिक थे। 1935 में अवॉर्ड दिए जाने के दौरान उनकी उम्र 35 साल थी। फ्रेडरिक को उनकी पत्नी और मैरी क्यूरी की बेटी आइरिन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया था। 
  • सबसे अधिक उम्र में केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक जॉन बी गुडइनफ थे। पुरस्कार के समय उनकी उम्र 97 साल थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad