Type Here to Get Search Results !

नोबेल पुरस्कार, 2020

 


चिकित्सा के क्षेत्र में


हेपेटाइटिस—सी वायरस की खोज के लिए वर्ष 2020 का चिकित्सा (फिजियोलॉजी या मेडिसिन) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे. आल्टर, चार्ल्स एम. राइस तथा ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल हॉटन को संयुक्त रूप से दिया गया है।

नोबेल समिति के अध्यक्ष थॉमस पर्लमैन ने इसकी घोषणा की। 

इनकी खोज से पहले हेपेटाइटिस—ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्ट ही रहे। हेपेटाइटिस—सी वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और खून की जांच में नई दवाओं का सम को संभव बनाया। उनकी खोज ने हेपेटाइटिस—सी पर निर्देशित एंटीवायरल दवाओं के तेजी से उत्पादन की भी अनुमति दी। इतिहास में पहली बार अब यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।


भौतिकी के क्षेत्र में 



वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक रोजर पेनरोज, रिनहर्ड गेनजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। ब्रह्माण्ड की सबसे अनोखी खगोलीय घटनाओं में से एक ब्लैक होल का निर्माण कैसे होता है? इसे साबित करने के लिए पेनरोज को नोबेल दिया जा रहा है, जबकि गेनजेल और गेज को आकाश गंगा के बीचोंबीच अतिविशाल कॉम्पेक्ट ऑबजेक्ट की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

ब्रिटिश वैज्ञानिक पेनरोज ने साबित किया कि ब्लैक होल जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का सीधा परिणाम है। जर्मनी के गेनजेल और अमरीकी वैज्ञानिक गेज ने आकाश गंगा के सैगिटेरिश—ए नामक क्षेत्र पर अनुसंधान किया। दोनों ने पाया कि विशाल—अदृश्य ऑबजेक्ट है, जो तारों कि कक्षाएं नियमित करता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad