महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 6 जनवरी, 2019 का हल प्रश्नपत्र

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा हल प्रश्न पत्र

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड की ओर से 6 जनवरी, 2019 को आयोजित Women Supervisor महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का हल प्रश्नपत्र:

पुस्तिका में प्रश्नों की संख्या: 150
समय: 3 घंटे
पूर्णांक: 300
निर्देश:
सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रत्येक प्रश्न का केवल एक ही उत्तर दीजिए।
प्रत्येक गलत उत्तर का प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।

1. भारत के राष्ट्रपति ने महिला भ्रूण हत्या और सेक्स चयन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए.......... मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
अ. बेटी बचाओ
ब. बेटी पढ़ाओ
स. सैल्फी विद डॉटर
द. मेरी बेटी मेरी शान
उत्तर

2. क्यू आर कोड में कितने पोजीशन डिटेक्शन पैटर्न होते हैं?
अ. 6
ब. 5
स. 4
द. 3
उत्तर

3. प्रथम भारतीय (स्वदेशी) माइक्रोप्रोसेसर कौन सा है?
अ. पराशक्ति
ब. भास्कर
स. प्रथम
द. शक्ति
उत्तर

4. उदयपुर सौर वेधशाला को किस अंतर्राष्ट्रीय वेधशाला के मॉडल के अनुसार डिज़ाइन किया गया है?
अ. सौर वेधशाला, बिग बियर लेक, कैलिफोर्निया
ब. राष्ट्रीय सौर वेधशाला, सनस्पाट, न्यू मैक्सिको
स. किट पीक राष्ट्रीय वेधशाला, टकसन, अरिजोना
द. अपाचे पाइंट वेधशाला, सनस्पाट, न्यू मैक्सिको
उत्तर

5. वर्ष 2018 में राजस्थान आई. टी. दिवस कब से कब तक मनाया गया?
अ. 1 जनवरी — 4 जनवरी
ब. 19 मार्च — 21 मार्च
स. 20 मई — 24 मई
द. 18 दिसम्बर — 22 दिसम्बर
उत्तर

6. रंगीन मॉनीटर में रिफ्रेश बफर को यह भी कहते हैं:
अ. फ्रेम बफर
ब. पिक्स मैप
स. बिट मैप
द. स्क्रीन बफर
उत्तर

7. नासा के मानवरहित लैंडर का नाम क्या है, जिसे हाल ही में मंगल गृह पर उतारा गया है?
अ. इनसाइट
ब. शक्ति
स. पी. एस. एल. वी.
द. एक्सोमार्स
उत्तर

8. किस कारण की वजह से समाक्षीय तार शोर के प्रति कम ग्रहणक्षम होते हैं?
अ. आंतरिक कंडक्टर
ब. केबल की व्यास
स. बाहरी कडंक्टर
द. रोधक सामग्री
उत्तर

9. वह डिवाइस जो हस्तलिखित छापों को कंप्यूटर के इनपुट के लिए कोडेड करैक्टर में परिवर्तित करता है?
अ. कीबोर्ड
ब. माऊस
स. डिजिटाइज़र
द. प्रिंटर
उत्तर

10. कंप्यूटर की पंचम पीढ़ी में VLSI तकनीक को किस तकनीक में परिवर्तित किया गया था?
अ. ULSI
ब. CLSI
स. LSI
द. KLSI
उत्तर

11. वह राजस्थान पोर्टल जो राजकीय दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को डिजीटली सत्यापित करने की सुविधा देता है
अ. आईफेक्ट
ब. राज ई-वॉल्ट
स. राजनेट
द. ईसंचार
उत्तर

12. राजस्थान में कब भामाशाह डिजिटल परिवार योजना का शुभारम्भ किया गया?
अ. 4 सितम्बर, 2018
ब. 7 सितंबर, 2018
स. 11 सितंबर, 2018
द. 15 सितंबर, 2018
उत्तर

13. ब्लूटूथ तकनीक का प्रमुख रूप से उपयोग किस प्रकार के नेटवर्क में होता है?
अ. पेन (PAN)
ब. लेन
स. वेन
द. मेन
उत्तर

14. कौन सा सॉफ्टवेयर स्कैन किये गए टेक्स्ट को संपादन योग्य टेक्स्ट में अनुवादित कर सकता है?
अ. OCS
ब. ORC
स. OCR
द. ORS
उत्तर

15. मोलेक्युलर स्केल कंप्यूटर को क्या नाम दिया गया है?
अ. सुपरकंप्यूटर
ब. माइक्रोकंप्यूटर
स. नैनोकंप्यूटर
द. फारमोकंप्यूटर
उत्तर

16. बर्फ, जल एवं ठोस के मध्य सम्बन्ध को दर्शाने वाली आकृति का चयन कीजिए


उत्तर

17. एक निश्चित भाषा में, SUN को #$* लिखा जाता है तथा BEND को *@*& लिखा जाता है तो इसी भाषा में DUNE को लिखा जायेगा
अ. &*$@
ब. &$*@
स. *$&@
द. &$@*
उत्तर

18. 4 सेमी भुजा के एक घन को रंग जाता है तथा 1 सेमी के घनों में काटा जाता है तब ऐसे घनों की संख्या जिसके किसी भी सतह पर रंग नहीं है, है
अ. 4
ब. 8
स. 16
द. 27
उत्तर

19.

अ. 34
ब. 6
स. 3.6
द. 36
उत्तर

20. 

a. 2/99
b. 1/25
c. 1/50
d. 1/100
Ans. c 

21. यदि इस कथन को सत्य माना जाये कि "अधिकतर विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं" तो निम्नलिखित में से कौनसे एक कथन युग्म को सही माना जा सकता है?
(I) सभी आज्ञाकारी व्यक्ति, विद्यार्थी होते हैं।
(II) सभी विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं।
(III) कुछ विद्यार्थी आज्ञाकारी नहीं होते हैं।
(IV) कुछ विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं। 
अ. (I) तथा (II)
ब. (II) तथा (IV)
स. (II) तथा (III) 
द. (III) तथा (IV)
उत्तर

22. श्रंखला 1, 4, 27, 16, ?, 36, 343, .... में लुप्त पद है
अ. 30
ब. 49
स. 81
द. 125
उत्तर

23. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन तथा उसके नीचे दो कार्यवाही के तरीके (I) तथा (II) दिए गए हैं, दिए गए विकल्पों में से उचित कार्यवाही का (के) तरीका (तरीके) चुनिए -
कथन: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)  को एक अधिकारी द्वारा ऐसे कार्य के लिए रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त होती है, जो उसका कर्त्तव्य है। 
कार्यवाही के तरीके: (I) : CBI द्वारा अधिकारी को रेंज हाथ पकड़ने की कोशिश करणी चाहिए तथा उसके बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
(II) : CBI को इस विषय में निश्चित होने के लिए कुछ और शिकायत का इंतजार करना चाहिए।
अ. केवल (I)
ब. केवल (II)
स. (I) तथा (II) दोनों
द. या तो (I) अथवा (II)
उत्तर

24. एक मिश्रण में एल्कॉहोल तथा पानी 4:3 के अनुपात में है। यदि मिश्रण में 5 लीटर पानी और मिला दिया जाये तो यह अनुपात 4:5 हो जाता है। तो दिए गए मिश्रण में एल्कॉहोल की मात्रा है
अ. 10 लीटर
ब. 9 मीटर
स. 8 लीटर
द. 7 लीटर
उत्तर

25. कितने वर्षों में रु 15,625 का, 4% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से मिश्रधन रु 17,576 हो जायेगा?
अ. 2 वर्ष
ब. 3 वर्ष
स. 3.5 वर्ष
द. 4 वर्ष
उत्तर

26. यदि "CLOUD" को 59432 से कूट किया गया है और "RAIN" को 1678 द्वारा कूट किया गया है, तब "AROUND" को किस प्रकार कूट किया जायेगा?
अ. 614382
ब. 614832
स. 614582
द. 614328
उत्तर

27. दिए गए वक्तव्यों एंव निष्कर्षों पर विचार कीजिए तथा तय कीजिए की कौन सा/से निष्कर्ष सत्य है-
वक्तव्य : अधिकांश डॉक्टर, इंजीनियर हैं। इंजीनियरों में से कोई भी पायलट नहीं है, सभी पायलट डॉक्टर हैं।
निष्कर्ष : (I) कुछ इंजीनियर, डॉक्टर हैं।
(II) सभी डॉक्टर, पायलट हैं।
(III) कोई भी पायलट इंजिनियर नहीं है।
(IV) कुछ पायलट, इंजीनियर हैं।
अ. केवल (I) निष्कर्ष सत्य है।
ब. केवल (II) तथा (III) निष्कर्ष सत्य हैं।
स. केवल (I) तथा (III) निष्कर्ष सत्य हैं।
द. (I),  (III) तथा (IV) निष्कर्ष सत्य हैं।
उत्तर

28. कमल अपने धन का 1/4 भाग 6%, 1/2 भाग 5% तथा शेष 10% साधारण ब्याज की दर से निवेशित करता है। यदि उसकी वार्षिक आय रुपए 234.5 है, तो उसका धन है
अ. रु 2345
ब. रु 3200
स. रु 3500
द. रु 3750
उत्तर

29. किसी धनराशि पर 4% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष के साधारण और चक्रवृद्धि ब्याजों का अंतर रु 40 हो तो वह धनराशि है
अ. रु 20,000
ब. रु 25,000
स. रु 28,000
द. रु 31,000

30. यदि (x-y) का 50% = (x+y) का 30%, तो y, x का कितना प्रतिशत है?
अ. 20%
ब. 25%
स. 30%
द. 50%
उत्तर
31. Fill in the blank with one of the correct options given below:
They _____ him yesterday.
A.      Have seen
B.      Would see
C.      Seen
D.      Saw
Ans. D

32. To for a new word the prefix "a-" can be added to which one of the following:
A-     True
B-      Care
C-      Bed
D-     Lie
Ans. This Question delete

33. Change the following sentence into interrogative form:
A wise man is honored everywhere.
A-     Where is a wise man honored?
B-      Where ever is a wise man honored?
C-      Where is a wise man not honored?
D-     Where isn’t a wise man honored?
Ans. D

34. Insert 'a', 'an' or 'the' in the blanks in the following sentence from the options:
_____ man whom I spoke to is ______ citizen of New York
A-     The] the
B-      A,a
C-      The, a
D-     A, the
Ans. C

35. The most appropriate translation of the following sentence in English will be
जल्दी करो अन्यथा तुम लेट हो जाओगे
A.      Make haste otherwise you will be late.
B.      Make haste if you do not want to get late.
C.      If yo make haste then only you will be on time.
D.      If you do not make haste, you will be late.
Ans. A

36. Choose the correct negative form (without change of meaning) of the sentence from the options given below: She is sometimes clever.
(A)   She is sometime not clever.
(B)   She is not sometime clever.
(C)   She is not always stupid.
(D)   She is never clever.
Ans. C

37. Choose the correct preposition from the options below and below and fill in the blank:
 The rule is applicable ______ everyone.
A.      To
B.      In
C.      On
D.      For
Ans. A

38. Choose the correct answer from the following options determine whether subject agrees in number with the verb:
A.      Just around the corner is a fantastic bakery and a small supermarket.
B.      After all the gardening we did, the sun shining on the flowerbeds make a beautiful sight.
C.       Jack, along with some of his closest friends, is sharing a car to attend wedding
D.      There is, according to my doctor, many courses of treatment available to me.
Ans. c

39. Convert the following sentence into active voice from the options given below:
I Have been invited to the party.
A-     None has invited me to the party.
B-      Everyone had invites me to the party.
C-      Someone had invited me to the party.
D-     Someone has invitesdme to the party.
Ans. D
40. Convert the following sentence into direct speech from the options that follow:
She asked if I would come with her.
A.      She asked that, ‘Will you come with me.’
B.      She said, 'Will you come with me?'
C.      She requested, ‘Will I come with her?’
D.      She said, ‘Will I come with her?’
Ans. B

41. निम्नलिखित में से कौनसा आकर्षण पर्यटन केन्द्र करौली जिले में स्थित नहीं है?
अ. तिमानगढ़ दुर्ग
ब. मंड्रायल दुर्ग
स. रामथरा दुर्ग
द. नाहरसागर कुण्ड
उत्तर

42. निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'लिम्बाराम' प्रसिद्द नाम किस से सम्बंधित है?
अ. चित्रकारी
ब. गायन
स. खेल
द. नृत्य
उत्तर

43. राजस्थान की कौनसी विख्यात लोकदेवी का सम्बन्ध चूहों से है?
अ. शीला माता
ब. करणी माता
स. नागणेचीया माता
द. शीतला माता
उत्तर

44. निम्न में से कविराज श्यामलदास द्वारा रचित महत्वपूर्ण कृति कौनसी है?
अ. वीर विनोद
ब. वंशभास्कर
स. पृथ्वीराज रासो
द. अल्हाखंड
उत्तर

45. निम्न में से राजस्थान की ताम्र-युगीन सभ्यता में सबसे प्रमुख सभ्यता कौनसी है?
अ. आहड़
ब. कालीबंगा
स. बैराठ
द. बागोर
उत्तर
46. राजस्थान के किस जिले में गणेश्वर स्थल स्थित है?
अ. गंगानगर
ब. भीलवाड़ा
स. भरतपुर
द. सीकर
उत्तर

47. बागोर सभ्यता किस नदी के किनारे पर अवस्थित थी?
अ. कोठारी नदी
ब. लूनी नदी
स. बनास नदी
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर

48. बैराठ प्राचीन भारत में किस जनपद की राजधानी थी?
अ. मत्स्य
ब. पांचाल
स. चेदी
द. अर्जुनाय
उत्तर

49. कौनसे महीने में तीज का त्यौहार मनाया जाता है?
अ. श्रावण
ब. चैत्र
स. बैशाख
द. माघ
उत्तर

50. धौलागढ़ देवी का मेला राजस्थान के किस जिले से जुड़ा है?
अ. जोधपुर
ब. अलवर
स. जयपुर
द. अजमेर
उत्तर

51. निम्न में से कौनसा वस्त्र राजस्थान में प्रतिष्ठा का सूचक माना जाता है?
अ. साड़ी
ब. अचकन
स. पगड़ी
द. अंगोछा
उत्तर

52. कुम्भलगढ़ दुर्ग का शिल्पी कौन था?
अ. अत्रि
ब. कुम्भा
स. मण्डन
द. नरेश
उत्तर
53. तारकशी के आभूषण के लिए राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
अ. नाथद्वारा
ब. चित्तौड़गढ़
स. बाड़मेर
द. उदयपुर
उत्तर

54. कोटा के किस शासक के काल में शिकार का चित्रण कोटा शैली का प्रतीक बना?
अ. राव माधो सिंह
ब. राजा उम्मेद सिंह
स. राजा राम सिंह
द. महाराव भीम सिंह
उत्तर

55. 'राजविलास' की रचना किसने लिखी थी?
अ. कवि मान
ब. हेम कवि
स. सूर्यमल्ल मिश्रण
द. श्यामलदास
उत्तर

56. किस प्रसिद्ध मांड गायिका को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए 1982 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया?
अ. अल्ला जिलाई बाई
ब. गवरी बाई
स. उषा चौहान
द. मांगी बाई
उत्तर

57. निम्न में से कौनसा लोक नृत्य होली पर नहीं किया जाता?
अ. गैर
ब. नेजा
स. चंग
द. पणिहारी
उत्तर

58. कौन सा युग्म गलत सुम्मेलित है?
अ. पाबूजीकोलू
ब. तेजाजीखरनाल
स. मल्लिनाथ जी - गागरोण
द. रामदेवजी रामदेवरा
उत्तर

59. राजस्थान के किस ऐतिहासिक धरोहर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल नहीं किया गया है?
अ. चित्तौड़ का किला
ब. जंतर मंतर वेधशाला
स. आमेर की हवेलियां
द. कुम्भलगढ़ का किला
उत्तर

60. दो मुंह का चूल्हा व बहुत प्रकार के बर्तनों के साथ सिलबट्टा व पैन निम्नलिखित में से किस स्थान से खुदाई में मिले थे?
अ. आहड़ 
ब. कालीबंगा
स. बागौर
द. गणेश्वर
उत्तर

61. मेवाड़ नरेश राणा अमरसिंह एंव राणा कर्णसिंह की छतरियां (स्मारक) अवस्थित हैं
अ. मंडोर (जोधपुर)
ब. आहड़ (उदयपुर)
स. नाथद्वारा (उदयपुर)
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर

62. निम्नलिखित में से किसका लेखक वीरभान था?
अ. वंश भास्कर
ब. अभयुद्य
स. सुरज प्रकाश
द. राज रूपक
उत्तर

63. प्रसिद्ध मीनाकारी 'थेवा कला' का सम्बन्ध किस स्थान से है?
अ. बीकानेर
ब. जयपुर
स. बाड़मेर
द. प्रतापगढ़
उत्तर

64. बिश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?
अ. धन्नाजी
ब. जांभोजी
स. कृष्णदास पयहारी
द. रामचरणजी
उत्तर

65. सर वी. टी. कृष्णामाचारी किस राज्य के दीवान थे?
अ. मेवाड़
ब. जोधपुर
स. जयपुर
द. जैसलमेर
उत्तर

66. निम्नांकित में से कौनसा समूहन गलत है?
अ. टिग्गीविंकल्स वन्यजीव अभयारण्य यूनाइटेड किंगडम
ब. कोआला वन्यजीव अभयारण्य - ऑस्ट्रेलिया 
स. बून लोट्स हाथी अभयारण्य - थाइलैंड
द. सेनवाइल्ड वन्यजीव अभयारण्य - संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर

67. 'पी सूप कोहरा' मुख्यतः किस शहर से सम्बन्धित है?
अ. न्यूयार्क
ब. बीजिंग
स. टोकियो
द. लंदन
उत्तर

68. निम्नलिखित में से कौन गुजरात के तटीय क्षेत्र पर स्थित नहीं है?
अ. सर क्रीक
ब. कोरी क्रीक
स. गोडिया क्रीक
द. कलम्ब क्रीक
उत्तर

69. राजस्थान में 2011 में राज्य के औसत लिंगानुपात से कम लिंगानुपात रखने वाले कितने जिले हैं?
(राज्य का औसत लिंगानुपात 928 है)
अ. 12
ब. 13
स. 18
द. 15
उत्तर

70. निम्नलिखित में से कौनसी सरंचना भारत के नक़्शे पर सबसे उत्तर में हैं?
अ. मालवा पठार
ब. अजन्ता श्रेणी
स. विन्ध्य श्रेणी
द. सतपुड़ा श्रेणी
उत्तर

71. निम्नांकित राज्यों में से किस एक में नामचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र स्थित है?
अ. अरुणाचल प्रदेश
ब. मेघालय
स. मणिपुर
द. मिजोरम
उत्तर

72. निम्नलिखित में से ग्लोब के कौनसे भाग में पेंग्विन की अधिकांश जनसँख्या का निवास है?
अ. जापान के पास पूर्वी द्वीप
ब. यूरोप के पास पश्चिमी द्वीप
स. उत्तरी ध्रुव क्षेत्र
द. दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र
उत्तर

73. विश्व पर्यावरण दिवस - 2018 का प्रसंग (थीम) थी
अ. वनोन्मूलन पर रोक
ब. मैंग्रोव वन का संचय
स. प्लास्टिक प्रदूषण को परास्त करना
द. ओजोन बचाओ विश्व बचाओ
उत्तर
  
74. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?
अ. वर्षा जल की PH 5.6 से कम
ब. वर्षा जल की PH 5.7 से 6.8 के मध्य
स. वर्षा जल की PH 7
द. वर्षा जल की PH 7 से अधिक
उत्तर

75. वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया 'सफर' (SAFARI) सम्बन्धित है?
अ. रेलवे रिजर्वेशन
ब. सड़क व यातायात
स. वायु गुणवत्ता व मौसम पूर्वानुमान
द. गरीबी उन्मूलन
उत्तर

76. 'पलाना' जिस खनन के लिए जाना जाता है?
अ. कोयला
ब. सोना
स. चांदी
द. तांबा
उत्तर

77. राजस्थान के किस जिले में टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित है?
अ. जयपुर
ब. दौसा
स. अजमेर
द. अलवर
उत्तर

78. राजस्थान के किस जिले में लीलवानी खान स्थित है?
अ. जयपुर
ब. बांसवाड़ा
स. डूंगरपुर
द. उदयपुर
उत्तर

79. राजस्थान के किस जिले में 'आकल वुड फोसिल पार्क' स्थित है?
अ. उदयपुर
ब. सिरोही
स. जैसलमेर
द. बीकानेर
उत्तर

80. बैलाडीला खान सम्बंधित है?
अ. तांबा
ब. बॉक्साइट
स. लौह अयस्क
द. जिप्सम
उत्तर

81. COP-24 का आयोजन निम्न में से किस देश में से हुआ?
अ. ऑस्ट्रेलिया
ब. पोलैण्ड
स. फ्रांस
द. ब्राजील
उत्तर

82. मानस नामक प्रसिद्ध वन्यजीव क्षेत्र जिस राज्य में स्थित है, वह है?
अ. असम
ब. अरुणाचल प्रदेश
स. मेघालय
द. मणिपुर
उत्तर

83. मंगला तेल क्षेत्र जिस राज्य में स्थित है, वह है?
अ. गुजरात
ब. राजस्थान
स. असम
द. त्रिपुरा
उत्त

84. निम्नलिखित में से किस मवेशी की प्रजातियां चोकला, मगर व नाली हैं?
अ. बकरी
ब. भेड़
स. गाय
द. भैंस
उत्तर

85. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है
अ. अप्लेशियन पर्वत संयुक्त राज्य अमेरिका
ब. पिरेनीज पर्वत फ्रांस
स. यूराल पर्वत - ब्राज़ील
द. सिनलिंग पर्वत चीन
उत्तर

86. "गवेषणा" शब्द का सही संधि विच्छेद होगा
अ. गौ+एषणा
ब. गो+ऐषणा
स. गो+एषणा
द. गौ+ऐषणा
उत्तर

87. वाच्य का प्रभाव किस पर पड़ता है?
अ. कर्त्ता पर
ब. क्रिया पर
स. कर्म पर
द. भाव पर
उत्तर

88. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए
अ. डूबा
ब. बहा
स. गाया
द. बैठा
उत्त्र

89. 'सच्चरित्र' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
अ. '' उपसर्ग
ब. 'सच' उपसर्ग
स. 'सद्' उपसर्ग
द. 'सत्' उपसर्ग
उत्तर

90. 'किसी के सामने _____ मेरी आदत नहीं है' रिक्त स्थान के लिए उचित मुहावरा क्या है?
अ. नाकों चने चबाना
ब. अंगारों पर पैर रखना
स. हाथ फैलाना
द. पत्थर की लकीर खींचना
उत्तर

91. निम्नलिखित में से कौनसा विलोम युग्म सही नहीं है
अ. प्राचीनअर्वाचीन
ब. स्थावरजंगम
स. सम्मुख-आमुख
द. हासरुदन
उत्तर

92. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द 'अर्जुन' के पर्यायवाची हैं?
अ. धनंजय, गुडाकेश, गांडीवधर, सुरेश
ब. धनंजय, पार्थ, कौन्तेय, गुडाकेश
स. धवल, अवनीश, पार्थ, धनुर्धर
द. गुडाकेश, धर्मराज, निषंगी, बसु
उत्तर

93. "हिन्दी के प्रचार में आज भी बड़ेबड़े संकट हैं"
उपर्युक्त वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
अ. पदक्रम संबंधी
ब. सर्वनाम संबंधी
स. संज्ञा संबंधी
द. अधिक पदत्व संबंधी
उत्तर

94. 'जिसकी कोई संतान न हो'
उपर्युक्त वाक्यांश के लिए सही शब्द है
अ. नि:स्पृह
ब. बांझ
स. कलंकिनी
द. निस्संतान

95. "Whisper" अंग्रेजी शब्द के लिए सही हिन्दी शब्द है
अ. अधिपत्र
ब. समापन
स. कानाफूसी
द. मजदूरी
उत्तर

96. जनहित याचिका की अवधारणा का प्रारंभ किस देश से हुआ?
अ. संयुक्त राज्य अमेरिका
ब. जापान
स. फ्रांस
द. इंग्लैण्ड
उत्तर

97. भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक के वार्षिक प्रतिवेदन का संवीक्षण विस्तार से करती है?
अ. लोक सेवा समिति
ब. प्राक्कलन समिति
स. वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति
द. व्यय के संबंध में प्रवर समिति
उत्तर

98. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन राज्यपाल राष्ट्रपति के विचार के लिए किसी विधेयक को आरक्षित रख सकता है?
अ. अनुच्छेद 169
ब. अनुच्छेद 200
स. अनुच्छेद 201
द. अनुच्छेद 257
उत्तर

99. संविधान की किस अनुसूची में दल-बदल विरोधी प्रावधानों का उल्लेख है?
अ. प्रथम अनुसूची
ब. सातवीं अनुसूची
स. दसवी अनुसूची
द. आठवीं अनुसूची
उत्तर

100. "राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम" कब लागू किया गया?
अ. 14 नवम्बर, 2011
ब. 31 अक्टूबर, 2011
स. 21 मई, 2011
द. 2 अक्टूबर, 2011
उत्तर

101. निम्नलिखित में से किस वाद में यह कहा गया था कि प्रस्तावना भारतीय संविधान का अंग नहीं है?
अ. बेरुबाड़ी वाद
ब. बोम्मई वाद
स. मिनर्वा मिल्स वाद
द. गोलकनाथ वाद
उत्तर

102. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
अ. बम्बई योनजा
ब. हैरॉड डोमर मॉडल
स. महालनोबिस मॉडल
द. माने और रुद्रा मॉडल
उत्तर

103. निम्नलिखित में से कौनसे कथन केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में सही हैं?
(1) इसकी स्थापना संथानम समिति की सिफारिश पर की गई थी।
(2) यह एक वैधानिक निकाय नहीं है।
(3) यह अनेक सदस्यों वाला एक आयोग है
(4) यह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्य का पर्यवेक्षण करता है

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें:
अ. केवल (1), (3) और (4)
ब. केवल (2), (3) और (4)
स. (1), (2) और (3)
द. (1), (2), (3) और (4)
उत्तर

104. मूल भारतीय संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है?
अ. नंद लाल बोस
ब. व्योहार राममनोहर सिन्हा
स. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
द. वसंत कृष्णन वैद्य
उत्तर

105. निम्नलिखित में से कौनसा प्रस्ताव सहायक प्रस्तावों की श्रेणी में नहीं आता है?
अ. आनुषंगिक प्रस्ताव
ब. प्रतिस्थापक प्रस्ताव
स. संशोधन
द. स्थानापन्न प्रस्ताव
उत्तर

106. चंपारण के किसानों का नेतृत्व करने के लिए गांधीजी को किसने आमंत्रित किया?
अ. राजेन्द्र प्रसाद
ब.राजकुमार शुक्ल
स. ब्रज किशोर प्रसाद सिंह
द. बिन्देश्वरी प्रसाद
उत्तर

107. किस देश को 'यूरोप का सिक मैन' कहा जाता था?
अ. आसिट्रया
ब. प्रशिया
स. तुर्की
द. पोलैण्ड
उत्तर

108. 'दि इंडियन एसोसिएशन' का संस्थापक कौन था?
अ. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
ब. एम. जी. रानाडे
स. दादाभाई नौरोजी
द. गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर

109. फ्रांसीसियों द्वारा मद्रास अंग्रेजों को पुनः लौटा दिया गया इस संधि के माध्यम से:
अ. एक्सलाशैपेल, 1749
ब. पाण्डीचेरी, 1754
स. सालबाई, 1782
द. मैंगलोर, 1794
उत्तर

110. निम्न में से किस मुगलकालीन इमारत में 'पीत्रा ड्यूरा' का प्रथम बार प्रयोग किया गया?
अ. बुलन्द दरवाजा
ब. हुमायूं का मकबरा
स. इत्मातुद्दौला का मकबरा
द. पंच महल
उत्तर

111. 1857 के विद्रोह के समय जोधपुर के महाराजा कौन थे?
अ. महाराजा तख्त सिंह
ब. महाराजा राम सिंह
स. महाराजा अजीत सिंह
द. महाराजा जसवंत सिंह
उत्तर

112. निम्नलिखित में से कौन निरंजनो संप्रदाय के संस्थापक थे?
अ. संत निरंजन नाथ
ब. संत रामदास
स. संत रामचरण
द. संत हरिदास
उत्तर

113. निम्नलिखित में से कौनसा काल कालीबंगा सभ्यता से सम्बंधित है?
अ. 2500 ई. पू. से 1500 ई. पू.
ब. 6000 ई. पू. से 4500 ई. पू.
स. 1500 ई. पू. से 500 ई. पू.
द. 2500 ई. से 1500 ई.
उत्तर

114. जयपुर का कौनसा शासक तीन मुगल बादशाह: जहांगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब की सेवा में रहा?
अ. सवाई जयसिंह
ब. राजा मान सिंह
स. मिर्जा राजा जय सिंह
द. सवाई माधो सिंह
उत्तर

115. किस समाचार पत्र के माध्यम से विजय सिंह पथिक ने बिजौलियां किसान आन्दोलन को भारत में चर्चित बनाया?
अ. प्रताप
ब. दैनिक नवज्योति
स. लोब वाणी
द. सवाई माधो सिंह
उत्तर

116. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध पूना में मि. रेंड की हत्या से था?
अ. भगत सिंह
ब. बाल गंगाधर तिलक
स. चापेकर बंधु
द. वी. डी. सावरकर
उत्तर

117.सेन फ्रांसिस्को सम्मलेन में यू.एन. चार्टर पर _____ सदस्यों ने हस्ताक्षर किये थे?
अ. 51
ब. 42
स. 35
द. 193
उत्तर

118. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के किस अनुच्छेद में सदस्यता का जिक्र है?
अ. 4
ब. 5
स. 6
द. 7
उत्तर

119. 1889 में बम्बई में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में महिलाओं ने भी भाग लिया, निम्न में से किस महिला ने इसमें भाग नहीं लिया?
अ. पण्डिता रमा बाई
ब. सरला देवी चौधरानी
स. स्वर्ण कुमारी घोषाल
द. रमाबाई रानाडे
उत्तर

120. शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद में निम्न में से किसने भाग लिया है?
अ. राजा राम मोहन राय
ब. स्वामी विवेकानंद
स. दयानंद सरस्वती
द. रामकृष्ण परमहंस
उत्तर

121. रिपो दर में वृद्धि का प्रभाव होगा
अ. वाणिज्यिक बैंकों के पास तरलता में कमी
ब. वाणिज्यिक बैंकों के पास तरलता में वृद्धि
स. वाणिज्यिक बैंकों की तरलता पर कोई प्रभाव नहीं
द. सरकारी व्यय एवं कर में वृद्धि
उत्तर

122. राष्ट्रीय आय लेखांकन का जनक किसे कहा जाता है?
अ. साईमन कुजनेट्स
ब. रिचर्ड स्टोन
स. जे. आर. हिक्स
द. जे. एम. कीन्स
उत्तर

123. बजट में राजस्व घाटा होता है:
अ. कुल प्राप्तियां > कुल व्यय
ब. पूंजीगत व्यय > पूंजीगत तथा राजस्व प्राप्तियां
स. राजस्व व्यय > राजस्व प्राप्तियां
द. राजस्व व्यय = राजस्व प्राप्तियां
उत्तर

124. राजस्थान रिफाइनरी लि. पचपदरा, बाड़मेर के बारे में क्या सही नहीं है?
अ. यह देश की प्रथम ऐसी परियोजना है जिसमें रिफाइनरी पेर्टोकेमिकल कॉम्पलेक्स का समिश्रण है।
ब. इसकी परियोजना लागत 43,129 करोड़ रुपए है।
स. यह परियोजना एच. सी. पि. एल. तथा भारत सरकार का संयुक्त उद्यम है
द. इसमें एच. पी. सी. एल. का हिस्सा 74 प्रतिशत है।
उत्तर

125. विश्व के ग्वार कुल निर्यात में भारत के ग्वार के निर्यात का हिस्सा कितना है?
अ. 90%
ब. 80%
स. 55.8%
द. 10%
उत्तरइस प्रश्न का डिलीट कर दिया गया

126. वर्ष 2017-18 में भारत के सकल मूल्यवर्धन में सेवा क्षेत्र का हिस्सा कितना है?
अ. 25%
ब. 35%
स. 45%
द. 55%
उत्तर

127. राजस्थान के पहले मानव विकास प्रतिवेदन (2002) का मुख्य विषय था?
अ. समावेशी विकास
ब. गरीबी उन्मूलन
स. सतत विकास के साथ समावेशी वृद्धि
द. वैश्वीकरण के युग में स्थायी आजीविका को बढावा देना
उत्तर

128. भुगतान संतुलन के चालू खाते में भारतीय रुपये को कब पूर्ण रूप में परिवर्तनीय किया गया?
अ. 1994
ब. 1998
स. 1999
द. 2002
उत्तर

129. वह वर्ष जिसमें ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मटि (ग्राम) का आयोजन हुआ है?
अ. 2017
ब. 2015
स. 2014
द. 2016
उत्तर

130. मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन के लिए कौन योग्य है?
अ. विधवा, तलाकशुदा एंव परित्यक्ता महिलाएं
ब. बेरोजगार एकल नारी
स. अशिक्षित एकल नारी
द. अविवाहित एकल नारी
उत्तर

131- पृथ्वी का अपनी अक्ष के प्रति घूर्णन होता है:
अ. उत्तर से दक्षिण
ब. दक्षिण से उत्तर
स. पूर्व से पश्चिम
द. पश्चिम से पूर्व
उत्तर

132. वाहनों के टायरों की बाह्य सतह नालीदार बनायी जाती है?
अ. घर्षण बढ़ाने हेतु
ब. घर्षण घटाने हेतु
स. टायरों को आकर्षक बनाने हेतु
द. टायरों की ताकत बढ़ाने हेतु
उत्तर

133. टमाटर सॅास में प्रयोग आने वाला संरक्षक (preservative) है
अ. पोटैशियम मेटाबाइसल्फेट
ब. पोटैशियम नाइट्रेट
स. कैल्सियम प्रोपीओनेट
द. सोडियम बेन्जोएट
उत्तर

134. हल्दी में पाया जाने वाला प्राकृतिक रंजक है
अ. करक्यूमिन
ब. कैरटिन
स. लाइकोपिन
द. एन्थोसाइनिन
उत्तर

135. शरीर में अम्लक्षार का संतुलन बनता है-
अ. यकृत द्वारा
ब. गुर्दे द्वारा
स. पाचक ग्रन्थि द्वारा
द. तिल्ली द्वारा
उत्तर

136 .विटामिन B12 में कौन सी धातु होती है?
अ. Pb
ब. Zn
स. Fe
द. Co
उत्तर

137. नायलॉन रेशे बने होते हैं-
अ. पॉलीमिथाइलिन बहुलक से
ब. पॉलीविनाईल बहुलक से
स. पॉलीएस्टर बहुलक से
द.पॉलीअमाईड बहुलक से
उत्तर

138- निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन है?
अ. वायु में मैग्नेशियम (Mg) के तार का जलना
ब. गर्म करने पर प्लैटिनम (Pt) तार का चमकना
स. अम्लीकृत जल का वैद्युत अपघटन
द. कार्बन डाई आक्साइड को चूने के पानी से गुजारना
उत्तर

139. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया में -
Fe2O3(s) + 3CO(g) → 2Fe(s) + 3CO2 (g)
अ. CO आक्सीकारक अभिकर्मक है
ब. CO आक्सीकारक अभिकर्मक है
स. CO उदासीन है
द. CO उत्प्रेरक का कार्य करता है
उत्तर

140. नीले रंग की खनिज 'लैपिसलजुली', जिसका उपयोग अर्द्ध कीमती पत्थर के रूप में किया जाता है, है
अ. सोडियम एल्युमिनियम सिलिकेट
ब. जिंक कोबाल्टेट
स. क्षारीय कॉपर कार्बोनेट
द. प्रशियन ब्लू (हल्का नीला)
उत्तर

141. पहली फसल जिसका जीनोम अनक्रमित किया गया है, हैं?
अ. चावल
ब. गेहूं
स. मक्का
द. जई
उत्तर

142. आनुवंशिकता रूपान्तरित 'गोल्डन राइस' का आविष्कार ..... की कमी से लड़ने के लिए किया गया था?
अ. आयरल (लोह)
ब. विटामिनडी
स. विटामिन - ए
द. उपरोक्त सभी
उत्तर

143. हृदय में थैबेसियन वाल्व पाया जाता है
अ. दायें आलिन्द में 
ब. बायें आलिंद में
स. दायें निलय में
द. बायें निलय में
उत्तर

144. गुणसूत्रों की संख्या की भिन्नता से उत्पन्न विकार के संदर्भ में निम्न में से सही विकल्प चुनिए:
(a) त्रिगुणसूत्रता 13 (i) डाउन सिंड्रोम
(b) त्रिगुणसूत्रता 18 (ii) पटाऊ सिंड्रोम
(c) त्रिगुणसूत्रता 21 (iii) एडवर्ड्स सिंड्रोम
 अ. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)
ब. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
स. (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i)
द. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)
उत्तर

145. पादप संवर्धन की किस तकनीक से विषाणु रहित पौधे प्राप्त किये जा सकते हैं?
अ. रोमिल मूल संवर्धन
ब. विभज्योतक संवर्धन
स. आसंधि संवर्धन
द. अण्डाशय संवर्धन
उत्तर

146. निम्नलिखित में से कौनसा नीला हरा शैवाल एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) की तरह प्रयुक्त होता है?
अ. स्पाइरुलिना
ब. यीस्ट
स. एस्परजिलस आॅरजीए
द. रोडोबैक्टर कैप्सुलेटस
उत्तर

147. निम्न में से कौन सी सरंचना मस्तिष्क का भाग नहीं है?
अ. ट्रैबेक्यूले कार्ने
ब. मोनरो का फोरामैन
स. वैन्ट्रीकल
द. पोंस वरोली
उत्तर

148. एंटीथ्रोम्बन III और प्रोटीन C का कार्य, रुधिर थक्का जमने की प्रक्रिया में किससे सुमेलित है?
अ. प्लाज्मिन
ब. हिपेरिन
स. विटामिन के
द. कैल्सियम
उत्तर

149. 'कुक का आरनैथ काउन्ट' का उपयोग _____ की गणना के लिए किया जाता है
अ. न्यूट्रोफिल्स
ब. एरिथ्रोसाइट्स
स. लिम्फोसाइट्स
द. प्लेटलेट्स
उत्तर

150. कौन सा विटामिन युग्म जल में घुलनशील नहीं है?
अ. राइबोफ्लेवीन, पैंटोथैनिक अम्ल
ब. निएसिन, साइनोकोबलामीन
स. निकोटिनिक अम्ल, एस्कोर्बिक अम्ल
द. टोकोफीरोल, रैटीनॉल
उत्तर


Post a Comment

0 Comments