नीलगिरि पहाड़ियों में कौन-सी जनजाति पाई जाती है?

भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है?


तमिलनाडु का समुद्रतट कहलाता है?
अ. सरकार तट
ब. कोंकण तट
स. मालाबार तट
द. कोरोमण्डल तट
उत्तर- द
तमिलनाडु का समुद्रतट कोरोमण्डल तट कहलाता है। पूर्वी तटीय क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है- उत्कल तट, उत्तरी सरकार या रॉयल सीमा तट और कोरोमण्डल तट। पश्चिमी तट को कोंकण तट एवं मालाबार तट में बांटा गया है।

भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है?
अ. महाराष्ट्र
ब. केरल
स. गुजरात
द. पश्चिम बंगाल
उत्तर- स
भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य गुजरात (1663 किमी) और न्यूनतम तटरेखा वाला राज्य गोवा है। भारत के कुल 9 राज्य तटरेखा से लगे हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर ‘पल्याण शिखर’ (सैडल पीक) स्थित है?
अ. बृहत निकोबार में
ब. मध्य अंडमान में
स. लघु अंडमान में
द. उत्तरी अंडमान में
उत्तर- द
अंडमान द्वीप का सर्वोच्च शिखर सैडल पीक 730 मीटर है। निकोबार द्वीप की सबसे ऊंची चोटी थुलियर 642 मीटर है।

निम्नलिखित में से कौन-सी झील मणिपुर में स्थित है?
अ. भीमताल
ब. लोकटक
स. मिरिक
द. सेंचल
उत्तर- ब
इस दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है। कीबुललामजाओ नेशनल पार्क इसी झील में स्थित है जो विश्व का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है।

निम्नलिखित में कौन सा पर्वतीय दर्रा, उत्तराखंड में स्थित नहीं है?
अ. लिपु लेख
ब. शिपकी ला
स. निति दर्रा
द. मुलिंग ला
उत्तर- ब
उत्तराखंड में स्थित प्रमुख दर्रें मुलिंग ला, लिपु लेख, निति दर्रा, माना दर्रा आदि है। जबकि शिपकी ला दर्रा हिमालय का एक प्रमुख पर्वतीय दर्रा है यह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के तिब्बत से जोड़ता है।

‘भारत का रूर’ किस नदी बेसिन को कहा जाता है?
अ. दामोदर
ब. हुगली
स. गोदावरी
द. स्वर्णरेखा
उत्तर - अ
व्याख्या- दामोदर नदी बेसिन कोयले की उपलब्धता के कारण ‘भारत का रूर’ कहा जाता है। दामोदर नदी छोटा नागपुर की पहाड़ियों से 610 मीटर की ऊंचाई से निकलकर लगभग 290 किमी झारखण्ड में प्रवाहित होने के बाद पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर 240 किमी प्रवाहित होकर हुगली नदी में मिल जाती है।

भाखड़ा बांध किस नदी पर बना हुआ है?
अ. चेनाब
ब. ताप्ती
स. सतलुज
द. रावी
उत्तर- स
व्याख्या- भाखड़ा बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह बांध 261 मीटर ऊंचे टिहरी बांध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 255.55 मीटर है। इस बांध का निर्माण वर्ष 1948 ई. में शुरू हुआ तथा यह बांध वर्ष 1963 में राष्ट्र को समर्पित किया गया। भाखड़ा नांगल बांध भूकम्पीय क्षेत्र में स्थित विश्व का सबसे ऊंचा गुरुत्वीय बांध है।

भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है?
अ. सरदार सरोवर
ब. टिहरी
स. भाखड़ा नांगल
द. रिहन्द बांध
उत्तर- ब
व्याख्या- टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा तथा विश्व का 5वां सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 261 मीटर है। यह भागीरथी नदी पर उत्तराखण्ड के टिहरी जिले में बना है।
इस बांध की जलविद्युत उत्पादन क्षमता 1000 मेगावाट है।
इसे स्वामी रामतीर्थ सागर बांध भी कहते हैं।

भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा निम्नलिखित में से कौन है?
अ. दक्षिण से उत्तर
ब. दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-उत्तर
स. दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
द. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
उत्तर- द

पश्चिमी विक्षोभ जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होती है, उसकी उत्पत्ति स्थल है?
अ. काला सागर
ब. कैस्पियन सागर
स. भूमध्य सागर
द. अरल सागर
उत्तर- स

खादर और बागर निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी है?
अ. काली
ब. जलोढ़
स. लाल
द. लैटेराइट
उत्तर- ब
व्याख्या- नदियों द्वारा लायी गई मिट्टी को जलोढ़ मिट्टी कहते हैं। इस मिट्टी में पोटाश की बहुलता होती है। लेकिन इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं ह्यूमस की कमी होती है। यह भारत की सबसे उपजाऊ मिट्टी है। पुराने जलोढ़ मिट्टी को बांगर तथा नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है। जलोढ़ मिट्टी उर्वरता की दृष्टि से धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन आदि फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है।

रोहतांग दर्रा अवस्थित है?
अ. हिमाचल प्रदेश में
ब. जम्मू एवं कश्मीर में
स. सिक्किम में
द. उत्तराखण्ड में
उत्तर- अ

जवाहर सुरंग कहां से गुजरती है?
अ. पीरपंजाल
ब. बनिहाल
स. बुर्जिल
द. जोजिला
उत्तर- ब
जवाहर सुरंग भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के रामवन जिले के बनिहाल दर्रे में स्थित है। यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थित है। पीरपंजाल दर्रा जम्मू-कश्मीर के दक्षिण-पश्चिम में पीरपंजाल श्रेणियों के मध्य स्थित है।

भारत का सबसे बड़ा तांबा कच्ची धातु उत्पादक राज्य कौन सा है?
अ. राजस्थान
ब. झारखण्ड
स. छत्तीसगढ़
द. मध्य प्रदेश
उत्तर- अ

कोयम्बटूर को ‘दक्षिण भारत का मानचेस्टर’ क्यों कहा जाता है?
अ. इसके ऑटोमोबाइल उद्योग के कारण
ब. इसके कपास उद्योग के कारण
स. इसके जूता उद्योग के कारण
द. इसके रबर उद्योग के कारण
उत्तर- ब

निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति नीलगिरि पहाड़ियों में नहीं पाई जाती है?
अ. टोड़ा
ब. कोटा
स. कुरूम्बा
द. मोघ
उत्तर- द

अगामी वे जनजातियां हैं जो रहती हैं?
अ. अंडमान व निकोबार में
ब. मिजोरम में
स. नागालैंड में
द. राजस्थान में
उत्तर- स

Post a Comment

0 Comments