DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeGeography

साइलेंट वैली कहां स्थित है?

byDivanshuGS -February 24, 2020
0
वह कौन-सा सर्वोच्च पर्वत शिखर है जो पूरी तरह से भारत में स्थित है?
अ. कंचनजंघा
ब. नंदा देवी
स. के2 (गॉडविन आस्टिन)
द. कामेट
उत्तर- ब

मूक घाटी (साइलेंट वैली) कहां स्थित है?
अ. बिहार ब. त्रिपुरा
स. केरल द. महाराष्ट्र
उत्तर- स

पश्चिमी घाट का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?
अ. अनाइमुडी ब. डोडा बेट्टा
स. महेन्द्रगिरी द. चेम्ब्रा
उत्तर - अ
व्याख्या- पश्चिमी घाट जिसे सह्याद्रि पर्वत के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्वत श्रृंखला भारत में स्थित भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के समानान्तर है। इसकी सबसे ऊंची चोटी अनाइमुडी केरल राज्य में स्थित है। इसकी कुल ऊंचाई 2695 मीटर है जो दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है।

......झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह भारत की सबसे बड़ी झील भी है?
अ. डल
ब. चिल्का
स. वूलर
द. सांभर
उत्तर- ब
चिल्का झील उड़ीसा के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। वर्ष 1981 में इसे रामसर घोषणापत्र के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमि के रूप में चुना गया।

निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प भारतीय प्रायद्वीप में पश्चिम की ओर बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है?
अ. नर्मदा
ब. तापी
स. साबरमती
द. कोयना
उत्तर- ब
ताप्ती नदी को ‘तापी नदी’ भी कहा जाता है, यह नदी मध्य भारत, दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्कन के पठार में गाविलगढ़ पहाड़ियों में निकलती है जो पश्चिम की ओर सतपुड़ा श्रेणी के दो पहाड़ों के बीच से होकर महाराष्ट्र राज्य के जलगांव पठार को पार करके गुजरात राज्य में सूरत से होते हुए खंभात की खाड़ी में गिरती है। यह पश्चिम की ओर बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है जबकि नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी यमुना से नहीं मिलती है?
अ. केन
ब. सोन
स. बेतवा
द. चम्बल
उत्तर- ब
यमुना नदी यमुनोत्री हिमनद से निकलती है। गंगा की समानान्तर बहती हुई प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा में मिल जाती है। मैदानी क्षेत्र में चम्बल, सिन्ध, बेतवा एवं केन नदियां यमुना में मिलती है, जबकि सोन अमरकण्टक से निकलती है और पटना के समीप गंगा से मिलती है।

भारत में सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
अ. गोदावरी
ब. यमुना
स. गंगा
द. ब्रह्मपुत्र
उत्तर- स
गंगा नदी उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से 3900 मीटर ऊंचाई से निकलती है। यहां यह भागीरथी के नाम से जानी जाती है, देव प्रयाग से भागीरथी नदी, अलकनन्दा नदी में मिल जाती है। यही से दोनों मिलकर आग बढ़ती है जिसे गंगा नदी के नाम से जाना जाता है।
गंगा नदी हरिद्वार से मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है। उत्तराखण्ड में किलोमीटर उत्तर प्रदेश में 1450 किमी, बिहार में 445 किमी और पश्चिम बंगाल में 520 किमी इस प्रकार 2525 किमी की कुल दूरी तय करके बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
इस प्रकार यह भारत की सबसे लम्बी नदी है, जबकि गोदावरी की लम्बाई 1465 किमी, यमुना 1385 किमी तथा ब्रह्मपुत्र (कुल 2900 किमी) की भारत में 916 किमी है।

काराकोरम पर्वत श्रृंखला में सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
अ. नंदा देवी
ब. माउण्ट के-2
स. नंगा पर्वत
द. माउंट एवरेस्ट
उत्तर- ब
व्याख्या- काराकोरम श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट के-2 है, जिसकी ऊंचाई 8611 मीटर है। यह भारत की सबसे ऊंची चोटी है। माउण्ट के-2 पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित है। अतः पूरी तरह भारत में स्थित सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (8598 मीटर) है जो सिक्किम राज्य में स्थित है। अन्य प्रमुख चोटियों की ऊंचाई इस प्रकार है-
नंदा देवी 7817 मीटर
नंगा पर्वत 8126 मीटर, भारत
माउण्ट एवरेस्ट - 8848 मीटर नेपाल

Tags: Geography
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

मारवाड़ प्रजामण्डल

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form