Type Here to Get Search Results !

पैरालम्पिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेन्द्र झाझरिया का नाम वर्ष 2016 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित

 लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर देश का पहला एफएम रेडियो-

भारत का पहला एफएम रेडियो मेट्रो स्टेशन लखनऊ में बनाया गया है। इसका अपना एफएम रेडियो स्टेशन है, जो मेट्रो सुरक्षा पर मनोरंजन और सूचना प्रदान करेगा। यह मेट्रो स्टेषन यात्रियों को ‘गो स्मार्ट’ कार्ड के साथ पीने का पानी, शौचालय की सुविधा और वाईफाई की सुविधा भी निःषुल्क प्रदान करेगा।

दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएषन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख भारतीय खिलाडी सोमदेव देवबर्मन को नियुक्त किया गया है। इसका उद्देष्य प्रतिभावान खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करना है।

शी-बॉक्स’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया पोर्टल हैद्य इस पोर्टल पर केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की शिकायते दर्ज करवा सकती है। इसका उद्देष्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन का सामना करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मी. फ्रीस्टाइल इवेंट में इटली की फेड़ेरिका पेलेग्रिनी ने गोल्ड मेडल जीता हैद्य पेलग्रिनी एक इवेंट में सात मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली तैराक बन गई है।

जम्मू व कश्मीर राज्य में चेनाब और झेलम की सहायक नदियों पर स्थापित की जा रही 850-मेगावाट की रात्ले और 330 मेगावाट वाली किशनगंगा जल-विद्युत परियोजनाओं का पाकिस्तान विरोध करता आ रहा है। इस मुद्दे पर 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty – IWT) के तत्वाधान में भारत और पाकिस्तान के बीच सचिव स्तरीय वार्ता का आयोजन जुलाई 2017 के दौरान हुआ।
इस वार्ता के बाद 2 अगस्त 2017 को विश्व बैंक द्वारा जारी एक फैक्टशीट में विश्व बैंक ने घोषणा की कि सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत कुछ बंदिशों के साथ भारत को रात्ले और किशनगंगा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान की जा रही है।
सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नदी के जल के बंटवारे के बारे में हुई वार्ताओं के 9 वर्ष लम्बे दौर के बाद वर्ष 1960 में हस्ताक्षरित हुई थी तथा विश्व बैंक भी इसमें पक्षकार के रूप में शामिल है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 

पैरालम्पिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेन्द्र झाझरिया का नाम वर्ष 2016 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही वे देश के लिए पहले पैरालम्पियन खिलाड़ी बन गए जिनका नाम देश के इस सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान के लिए नामित किया गया है। उनके अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का नाम भी इस पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

- उल्लेखनीय है कि खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम का चयन करने वाली समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.के. ठक्कर कर रहे हैं। इस समिति ने देवेन्द्र झाझरिया और सरदार सिंह के अलावा 17 अन्य खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार  के लिए भी भेजे हैं।
- 36-वर्षीय देवेन्द्र झाझरिया जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भाग लेते हैं तथा दो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

भारत की पहली निजी मिसाइल उत्पादन सुविधा का अनावरण

हैदराबाद में, भारत की पहली निजी क्षेत्र की मिसाइल उप-प्रणाली विनिर्माण सुविधा, कल्याणी ग्रुप और इजरायल के राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड के बीच 2.5 अरब डॉलर के एक संयुक्त उद्यम, का उद्घाटन किया गया।

-  कल्याणी ग्रुप के अध्यक्ष बाबा एन कल्याणी के अनुसार, कल्याणी राफेल एडवांस्ड सिस्टम (केआरएएस) प्लांट, एंटी टैंक गाइड मिसाइल (एटीजीएम) स्पाइक बनाएगी। भारतीय सेना को आपूर्ति के अलावा, इसकी योजना दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को भी निर्यात करना है।

-  केंद्र के ’मेक इन इंडिया’ की पहल एवं रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली नीति के तहत 51:49 संयुक्त उपक्रम, उन्नत क्षमताओं की एक विस्तृत श्रृंखला का विस्तार करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad