सियोल शांति पुरस्कार 2018


राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी कांफ्रेंस 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?


  • उत्तर – लखनऊ


हायाबुसा 2 

  • हाल ही में जापान के स्पेसक्राफ्ट हायाबुसा-2 ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर विस्फोटक गिराया, इसका उद्देश्य रयुगु क्षुद्रग्रह पर क्रेटर का निर्माण करना था। बाद में हायाबुसा इस विस्फोट से उत्पन्न हुए मलबे से नमूने अपने साथ अध्ययन के लिए ले कर जाएगा। 
  • हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहली बार पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा। 

रयुगु क्षुद्रग्रह

  • रयुगु क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट मौजूद है, यह अपोलो समूह का क्षुद्रग्रह है। इससे सौर प्रणाली से सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तथा विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है।  

सियोल शांति पुरस्कार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक आर्थिक वृद्धि को गति प्रदान करने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित ‘‘सियोल शांति पुरस्कार’’ प्रदान किया। 
  • पीएम मोदी ने विभिन्न देशों के साथ सक्रिय नीति के जरिए क्षेत्रीय तथा वैश्विक शंति के क्षेत्र में योगदान दिया।
  • यह सम्मान पाने वाले मोदी 14वें व्यक्ति हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल जैसी जानी मानी हस्तियां तथा संगठन यह पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
  • इस पुरस्कार की स्थापना सियोल में 1990 में की गई थी।

विराट कोहली को मिला विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार 

  • भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले भारतीय है जिसे लगातार विजडन मैगजीन ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में चुना है। भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना को विजडन पत्रिका ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है।
  • विराट कोहली 3 से ज्यादा बार पाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन (10 बार) और इंग्लैंड के जैक होब्स (8 बार) ही तीन बार से अधिक 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार पा सके हैं। 

Post a Comment

0 Comments