अमरीकी समाचार पत्र कैपिटल गजेट को पुलित्जर पुरस्कार


अमरीकी अखबार कैपिटल गजेट ने अपने न्यूज रूम में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की घटना के कवरेज के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता है। 

मैरीलैंड में कैपिटल गजेट को जब अमरीकी पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने का पता चला तो भी उसने कोई जश्न नहीं मनाया। कर्मचारियों ने चुपचाप अपने उन पांच सहयोगियों को याद किया जिनकी जून 2018 में उनके कार्यालय में एक बंदूक धारी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर जान ले ली थी। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से संबंधित तफ्तीश के लिए न्यूयॉर्क  टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को भी पुलित्जर मिला। 

पिट्सबर्ग पोस्ट-गजेट को पेंसिल्वेनिया में एक यहूदी धार्मिक स्थल पर पिछले साल अक्टूबर में हुए हमले की रिपोर्टिग के लिए ब्रेकिंग न्यूज अवॉर्ड मिला। साउथ फ्लोरिडा के सन सेंटिनल ने मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में फरवरी 2018 में हुई गोलीबारी की रिपोर्टिग के लिए पुलित्जर जीता, जिसमें 17 लोग मारे गए थे। वॉशिंगटन पोस्ट ने भी यमन में फोटो जर्नलिज्म के लिए और क्रिटसिजम के लिए दो पुलित्जर पुरस्कार जीते।

चीन की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी बनीं मां 

चीन में टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया से जन्मी पहली बच्ची झेंग मेंझू ने 22 अप्रैल, 2019 को बेटे को जन्म दिया। झेंग का जन्म 10 मार्च, 1988 में झांग लि झुकी मदद से हुआ था। झांग तब टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया पर शोध कर रहे डॉक्टरों का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर थे। झेंग ने सीजेरियन से बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रमुख कियाओ जी झेंग के बच्चे का सफलतापूर्वक प्रसव प्रजनन के इतिहास में मील का पत्थर है।  

भारत के बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक 

  • भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए चीन में चल रही एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में 23 अप्रैल के दिन स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि प्रवीण राणा को 79 किग्रा में रजत और सत्यव्रत कादियान को 97 कि ग्रा में कांस्य पदक मिला।


  • एशियाई खेलों में हेप्टाथलन का स्वर्ण जीतने वाली भारत की स्वप्ना बर्मन ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मंगलवार को रजत पदक हासिल किया। स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं में कुल  5993 अंक बटोरे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • उज्बेकि स्तानकी वोर्नीयाने 6198 अंकों के साथ स्वर्ण जीता।
  • वहीं चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिलेस्पर्धा में भारत को रजत मिला।

Post a Comment

0 Comments