पादप हार्मोन

पादप हार्मोन

  • पौधों में विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को नियंत्रित एवं समन्वित करने वाले रासायनिक पदार्थ को हार्मोन कहते हैं।

जिन मुख्य हार्मोनों की पहचान की गई है वे निम्नलिखित है -

  • ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन, एब्सिसिक अम्ल तथा एथिलीन

हार्मोन के कार्य:-
ऑक्सिन - 

  • इसकी खोज डार्विन ने 1880 ई. में की।
  • इसका प्रमुख कार्य - कोशिका विवर्धन, जड़ निर्माण, विलगन पर रोक, खरपतवार नाशक आदि।

जिबरेलिन -

  • इसकी खोज कुरोसावा ने 1926 ई. में की।
  • इसका प्रमुख कार्य - बौनी जातियों के तने को लम्बा करना, बीजों की प्रसुप्ति समाप्त कर अंकुरण में सहायक, पुष्पन तथा फल निर्माण पर नियंत्रण आदि।

साइटोकाइनिन -

  • साइटोकाइनिन की खोज मिलर ने की।
  • इसका प्रमुख कार्य - कोशिका विभान को प्रेरित करना, जीर्णता का विलम्बन, प्रसुप्त ऊतकों का जागरण आदि।

एब्सिसिक अम्ल -

  • इसकी खोज कार्न्स तथा एडिकोट ने की।
  • इसका प्रमुख कार्य - बीजों को सुप्तावस्था में रखना, पौधों की वृद्धि रोकना, पत्तियों का विलगन तथा पुष्पन में बाधक आदि

एथिलीन -

  • इसकी खोज बर्ग ने 1962 ई. में की। 
  • इसका प्रमुख कार्य - फलों का पकाना, मादा-पुष्प के विकास को प्रेरित करना, तना तथा नर पुष्पों के विकास को संदमित करना।

Post a Comment

0 Comments