विजयनगर के किस शासक ने चीन में अपना दूत मंडल भेजा था?

विजयनगर साम्राज्य

किस यात्री ने 1567 ई. में विजयनगर की पराजय के ठीक बाद वहां की यात्रा की थी, विजयनगर के 24 मील के घेर में बने होने का वर्णन करता है?
- सीजर फ्रेडरिक
वह विदेशी यात्री कौन था, जिसने तालीकोटा युद्ध में पराजय के बाद विजयनगर का भ्रमण एवं वर्णन किया था?
- सीजर फ्रेडरिक
तालीकोटा का युद्ध हुआ था?
- 1565 ई. में
तालीकोटा का युद्ध लड़ा गया?
- विजयनगर ओर बीजापुर, अहमदनगर और गोलकुण्डा की संयुक्त सेनाओं के बीच
इतिहासकार सेवेल ने ‘ए फॉरगाटेन एम्पायर’ नामक पुस्तक लिखी है। उस साम्राज्य का क्या नाम था?
- विजयनगर साम्राज्य
वह विजयनगर राजा जिसने तुर्की वर्ग के कुशल तीरंदाजों को नियुक्त किया और अपने धनुर्धरों की युद्ध क्षमता को बढ़ाया था?
- देवराय द्वितीय
किस विदेशी यात्री ने 1420 में विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की?
- निकोलो-डी-कोन्टी
विजयनगर और बहमनी राज्य के बीच संघर्ष का प्रमुख कारण क्या था?
- रायचुर दोआब पर अधिकार

विजयनगर के किस शासक ने चीन में अपना दूत मंडल भेजा था?
- बुक्का प्रथम

निकोलो कोण्टी कौन था?
- इटली का एक यात्री, जिसने विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की
जैनुल-आबदीन, जिसने गौ-हत्या प्रतिबन्धित कर दी थी, कहां का शासक था?
- कश्मीर
अब्दुर्रज्जाक ने किस सन् में विजयनगर का भ्रमण किया?
- 1443 ई. में
फारसी यात्री अब्दुर रज्जाक विजयनगर आया था?
- देवराय द्वितीय के राज्यकाल में, जो खुरासान का सुल्तान शाहरूख का राजदूत था।
विजयनगर साम्राज्य में आयातित होने वाले सर्वाधिक अकेली वस्तु थी?
- घोड़े
निम्न में से किस वस्तु का विजयनगर साम्राज्य से बड़े पैमाने पर निर्यात होता था?
- काली मिर्च

निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री ने विजयनगर साम्राज्य में ‘सती प्रथा’ के प्रचलन का उल्लेख किया है?
- एडोडो बारबोसा

अकबर के पूर्ववर्ती किस मध्यकालीन भारतीय शासक का उल्लेख ‘कश्मीर के अकबर’ के रूप में किया गया है?
जैन-उल-आबिदीन
विजयनगर साम्राज्य में नायक था?
- सामन्त प्रमुख
विजयनगर साम्राज्य में ‘अमरम’ शब्द का अर्थ था?
- सैनिकों का अनुदान
विजयनगर साम्राज्य में ‘नायक’ वस्तुतः ‘भूसामंत’ थे जिन्हें वेतन के बदले अथवा अधीनस्थ सेना के रखरखाव के लिए विशेष भूखण्ड ‘अमरम’ प्रदान की जाती थी। इन सेनानायकों को ‘अमरम’ भूमि का प्रयोग करने के कारण इन्हें ‘अमरनायक’ भी कहा जाता था।

जजिया कर समाप्त करने वाला पहला शासक था?
- जैन-उल-आबिदीन

विजयनगर में सबसे बड़ी प्रशासनिक इकाई कौन सी थी?
- राज्यम
विजयनगर साम्राज्य की कृषि-व्यवस्ािा में ‘वारम’ से क्या अभिप्राय था?
- भूमि उपज की हिस्सेदारी
विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषेता क्या थी?
- भू-राजस्व


Post a Comment

0 Comments