भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार कौन-कौन से हैं?

भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार कौन-कौन से हैं? भारत रत्न से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

  • भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और विज्ञान के विकास के लिए की गयी विशिष्ट सेवा और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है। 
  • भारत रत्न के बाद क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार है। ये तीनों पद्म पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किये जाते हैं। 
  • इन सेवाओं में सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गयी सेवाएं भी शामिल है।
  • सर्वप्रथम 1954 में, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।


Post a Comment

0 Comments