भौतिकी में नोबेल अवॉर्ड 2018 के विजेता



  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने लेजर फिजिक्स के लिए 2 अक्टूबर को तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमेरिका के आर्थर एश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मोरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को चुना।
  • एश्किन को 96 साल की उम्र में नोबेल पुरस्कार मिला है और वे सबसे बुजुर्ग नोबेल प्राइज विजेता बने हैं।
  • वहीं डोना स्ट्रिकलैंड 55 साल बाद फिजिक्स में नोबेल पाने वाली महिला बनी है।
  • एश्किन को ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर रिसर्च के लिए आधी इनामी राशि मिलेगी। उन्होंने लेजर बीम के जरिए पार्टिकल्स, परमाणु को पकड़ने वाली तकनीक खोजी है। 
  • मेरो और स्ट्रिकलैंड को यह अवॉर्ड सबसे छोटी और तेज लेजर तरंगों की खोज के लिए मिला। उनकी तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के लिए किया जा रहा है।

डोना स्ट्रिकलैंड फिजिक्स में नोबेल पाने वाली तीसरी महिला

  • फिजिक्स का नोबेल पाने वाली पहली महिला मैरी क्यूरी थी। उन्हें 1903 में पति पियरे क्यूरी और हैनरी बैक्वेरल के साथ संयुक्त रूप से रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए ये पुरस्कार मिला था।
  • फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिलाओं में स्ट्रिकलैंड तीसरी महिला चुनी गई। उनसे पहले यह अवॉर्ड 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज करने वाली मारिया मेयर को मिला था। 


Post a Comment

0 Comments