आरएएस मुख्य परीक्षा सामान्य हिन्दी

RAS मुख्य परीक्षा सामान्य हिंदी
1997
भाग - अ
प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों में संधि/संधि-विच्छेद कीजिए:-
अ. मनः + ताप - मनोताप
ब. सम् + हार - संहार
स. अन्वेषण - अनु + एषण
द. नयन - ने + अन
प्रश्न 2. निम्नलिखित सामासिक पदों का विग्रह कीजिए:-
अ. नवग्रह - नौ ग्रहों का समूह
ब. वनवास - वन में वास
स. मन्दबुद्धि - मंद है जिसकी बुद्धि
द. आगा-पीछा:- आगा-पीछा आदि
प्रश्न 3. क. निम्नलिखित उपसर्गों से दो-दो शब्दों की रचना कीजिए:-
परा - पराजय, पराक्रम। उत् - उत्सर्ग, उत्थान।
ख. निम्नलिखित शब्दों में विद्यमान उपसर्गों को पृथक कीजिए:-
परिक्रमा - परि + क्रमा,  संतोष - सम् + तोष।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रत्येक प्रत्यय से दो-दो शब्दों की रचना कीजिए:-
अ. अंत - भिडंत, रटंत। ब. ई - हंसी, बोली।
स. ईला - रसीला, जहरीला। द. आपा - बुढ़ापा, मोटापा।
प्रश्न 5. क. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:-
आकाश - नभ, अम्बर
नदी - तरंगिणी, सरिता।
पर्वत - गिरि,
ख. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:-
अ. अनाहूत - आहूत
ब. कृतज्ञ - कृतघ्न
स. जटिल - सरल
प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्द-समूहों के लिए एक शब्द लिखिए:-
अ. जो स्वयं भोजन बनाकर खाता हो - स्वयंपाकी
ब. जिसने ऋण चुका दिया हो - उऋण
स. भूत, भविष्य एवं वर्तमान को देखने वाला - त्रिकालदर्शी
उपकार न मानने वाला - कृतघ्न।
प्रश्न 7. निम्नलिखित शब्द युग्मों में अर्थ-भेद कीजिए:-
अ. अवलम्ब - सहारा, अविलम्ब - बिना देरी के
ब. मोर - पक्षी विशेष मौर - मुकुट
स. हँस- हँसना हंस - एक पक्षी
द. कृति - रचना कृती - करने वाला।
हिंदी के ये टॉपिक भी पढ़ने के लिए क्लिक करें -
  1. प्रत्यय 
  2. छंद
  3. संधि-विच्छेद
  4. ज्ञानपीठ पुरस्कार
  5. अलंकार 
  6. उपसर्ग 
  7. समास 
  8. विलोम शब्द
  9. क्रिया
  10. शब्द शक्तियां

Post a Comment

0 Comments