देश का दूसरा सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज सिगंदूर बिज्र शुरू


 

देश का दूसरा सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज सिगंदूर बिज्र शुरू

देश का दूसरा सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज सिगंदूर बिज्र शुरू


300 ईस्वी में 'पंचतंत्र' नामक दंतकथाओं के संग्रह की रचना किसने की थी?

अ. विष्णु शर्मा

ब. बाणभट्ट

स. कालिदास

द. चाणक्य

उत्तर- अ


2,595.74 वर्ग किलोमीटर में फैला देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौनसा है?

अ. रणथम्भौर 

ब. जिम कॉर्बेट

स. सुंदरवन

द. नागार्जुन सागर-श्रीसैलम

उत्तर- द


क्षिप्रा नदी के किनारे बसा उज्जैन प्राचीनकाल में किस नाम से जाना जाता था?

अ. तक्षशिला

ब. पाटलिपुत्र

स. अवन्तिका

द. इन्द्रप्रस्थ

उत्तर- स


शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर लौटे


18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटे। उनका स्प्लैशडाउन कैलिफोर्निया 23 घंटे सफर के बाद तट पर हुआ। 


पहला टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर


टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला। यहां लोग गाड़ियों, तकनीक को करीब से देख और समझ सकते हैं। 


भारत ने ऊर्जा लक्ष्य पूरा किया


भारत ने पेरिस समझौते का ऊर्जा लक्ष्य पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है। अब देश की कुल स्थापित बिजली का 50 प्रतिशत बिजली क्षमता सौर, पवन जैसे गैर-जीवाश्म स्रोतों से है। 


जडेजा 600 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने


लॉर्ड्स टेस्ट में रविंद्र जडेजा 600 विकेट, 7,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले सिर्फ कपिल देव ने यह रिकॉर्ड हासिल किया था। 


DGCA


अहमदाबाद में हाल में हुए विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में रजिस्टर्ड सभी बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच के आदेश दिए हैं। 

यह संस्थान हवाई यात्राओं की निगरानी करती है। इसकी स्थापना 1978 में हुई थी। 

DGCA सुनिश्चित करती है कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित हों, एयरलाइंस नियमों का पालन करें, पायलटों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया उचित हो। यह संस्था अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करती है। 


फौजा सिंह का निधन

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन रनर फौजा सिंह


द टर्बन 'टॉरनेडो' कहे जाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन रनर फौजा सिंह का 114 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पहली मैराथन 90 साल की उम्र में पूरी की थी। 

लंदन ओलिम्पिक में वे मशालवाहक रहे थे। 


यूपीआई सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम


यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस मई-जून में रोजाना 64 से 65 करोड़ ट्रांजेक्शन वाला सबसे बड़ा रियल—टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बना, जिसने वीजा को पीछे छोड़ दिया।


दूसरा सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज


कर्नाटक के शिवमोग्गा में देश का दूसरा सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज सिगंदूर बिज्र शुरू हुआ। 

2.44 किलोमीटर लंबा यह पुल शरावती बैकवॉटर पर है। 

  

असम सरकार ने सोनापुर में देश का पहला एक्वा टेक पार्क शुरू किया है। यह पार्क मछलीपालकों को सजावटी मछली पालन, बायोफ्लॉक, एक्वापोनिक्स जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण देगा। 


दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मारक्रम को जून का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्हें यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में प्रदर्शन के लिए मिला।


केंद्र ने एमएसएमई को ऊर्जा बचाने वाली तकनीक अपनाने के लिए 'अदिति योजना' शुरू की है। इसके तहत जो उद्योग ऊर्जा कुशल मशीनें लगाते हैं, उन्हें सरकार लोन पर ब्याज में छूट प्रदान करती है। 



फ्री ट्रेड


भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत सितंबर में होगी। फ्री ट्रेड एक ऐसी व्यापारिक व्यवस्था है, जिसमें दो या दो से अधिक देश आपसी व्यापार पर आयात शुल्क, कोटा, सब्सिडी और अन्य रुकावटें कम या समाप्त कर देते हैं। 


इसका उद्देश्य सेवाओं का बाधा रहित आदान-प्रदान करना है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ता सामान, कंपनियों को बड़ा बाजार, देशों को निवेश और तकनीक मिलती है। 

भारत के 14 व्यापार समझौते 25 देशों में हैं।

भारत करीब 50 देशों के साथ फ्री ट्रेड पर बात कर रहा है।

No comments:

Post a Comment