स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
Swami Vivekananda Scholarship for Academic Excellence Scheme
राजस्थान सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थी देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
योजना की मुख्य बातें
- सीटें: विदेश में अध्ययन हेतु 150 विद्यार्थी और देश के विश्वविद्यालयों में 350 विद्यार्थी।
- उद्देश्य: राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी व पोस्ट-डॉक्टोरल स्तर पर शीर्ष 50 वैश्विक/राष्ट्रीय रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना।
आय श्रेणियां:
- E1: 8 लाख रुपये तक
- E2: 8–25 लाख रुपये
- E3: 25 लाख रुपये से अधिक
कोर्स की अवधि:
- पोस्ट-डॉक्टोरल – अधिकतम 1.5 वर्ष
- पीएचडी – अधिकतम 3 वर्ष
- स्नातकोत्तर – अधिकतम 2 वर्ष
- स्नातक – अधिकतम 4 वर्ष (MBBS – 4.5 वर्ष)
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन केवल राजस्थान सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल पर SSO ID से।
आवेदन के चरण:
- प्रथम चरण: 21 अगस्त – 20 सितम्बर 2025 (सूची 20 अक्टूबर तक)
- द्वितीय चरण: 21 अक्टूबर – 20 नवम्बर 2025 (सूची 20 दिसम्बर तक)
- आवश्यकता होने पर तृतीय चरण: 2–15 जनवरी 2026 (निर्णय 31 जनवरी तक)
- आवेदन में आपत्तियों के निराकरण हेतु 15 दिन का समय मिलेगा।
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
- राजस्थान का मूल निवासी।
- आयु 01 जुलाई को 35 वर्ष से कम।
- अर्हता परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक।
- प्रवेश के लिए Offer Letter/Admission Letter अनिवार्य।
अधिक जानकारी व आवेदन हेतु देखें: hte.rajasthan.gov.in