निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओं में शामिल

अक्षता कृष्णमूर्ति बनी मंगल ग्रह पर रोवर का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला


अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में काम कर रहीं डॉ. अक्षता कृष्णमूर्ति मंगल ग्रह पर रोवर का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। वह नासा के मंगल मिशन से जुड़ी हुई है।
मिशन के तहत नासा के वैज्ञानिक प्रयोगशाला से मंगल ग्रह के नमूने इकट्ठा करने में जुटे थे। इस कार्य के लिए अक्षता ने रोवर चलाकर इतिहास रच दिया। इन नमूनों को पृथ्वी पर लाया जाएगा।

उन्होंने मस्कट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की। इसके बाद उनका नासा में चयन हो गया।

सुनीता विलियम्स और कल्पना के नाम जर्द हैं रिकॉर्ड

भारतीय वंशी सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 6 महीने रहकर रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला थीं।
नासा की इस एस्ट्रोनॉट ने 9 दिसंबर, 2006 से 22 जून, 2007 के दौरान 29 घंटे 17 मिनट की चार स्पेस वॉक की थीं।
इससे पहले 1997 में कल्पना चावला ने कोलंबिया स्पेस शटल में 15 दिन और 16 घंटे अंतरिक्ष में बिताए थे।

जय शाह को मिला स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 में प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

दिनेश के. त्रिपाठी होंगे नौसेना के नए उप प्रमुख

पश्चिमी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 4 जनवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओं में शामिल

फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण को 32वें स्थान पर शामिल किया है।
1. उर्सुला वॉन डेर लेयेन (प्रमुख, यूरोपीय आयोग)
2. क्रिस्टीन लेगार्ड (प्रमुख, यूरोपीय सेंट्रल बैंक)
3. कमला हैरिस, अमेरिका उपराष्ट्रपति
4. जियोर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री इटली

अन्य भारतीय महिलाएं

एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 60वें, स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल 70वें और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 76वें स्थान पर हैं।

Post a Comment

0 Comments