साइमा वाजिद WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर नामित

 

साइमा वाजिद

साइमा वाजिद Saima Wajid


  • मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का रीजनल डायरेक्टर नामित किया गया है। 

  • दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र में सदस्य देशों ने साइमा को इस पद पर नामित करने के लिए मतदान किया।

  • साइमा को इस पद के लिए नामित करने के पीछे कई उपलब्धियां रही हैं। 

  • उन्होंने लम्बे समय से ऑटिज्म और मानसिक रोगों के लिए मरीजों के लिए उल्लेखनीय काम किया है। 


जीवन परिचय


  • 9 दिसंबर, 1972 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जन्मीं साइमा वाजिद की पहचान एक एक्टिविस्ट के रूप में भी है, जिन्होंने ऑटिज्म के क्षेत्र में काफी काम किया है। 

  • श्रीलंका में जन-स्वास्थ्य नियमों में सुधार ही इनकी हालिया तरक्की का आधार बने हैं। 

  • इन्होंने वहां के लोगों के लिए उल्लेखनीय काम किए। 

  • साइमा की मां शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं और पिता एमए वाजिद एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट रहे हैं। 

  • इन्होंने फ्लोरिडा की बैरे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। ये स्कूल सायको-लॉजिस्ट होने के साथ नेशनल एडवाइजरी कमेटी ऑन ऑटिज्म की चेयरपर्सन भी हैं। 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए ऑटिज्म कैम्पेन तैयार किया। 

  • 2017 में साइमा को WHO ने साउथ-ईस्ट एशिया में ऑटिज्म का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया था।

Post a Comment

0 Comments