DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeCurrent Affairs

हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023

byDivanshuGS -October 09, 2023
0

 

हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023

  • चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में 19वें एशियन खेलों का आयोजन 23 सितंबर, 2023 से 8 अक्टूबर, 2023 तक किया गया। इसमें भारत ने अपना अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीतें। इस प्रतियोगिता में भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीते हैं। 

पहला स्वर्ण पदक


  • पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रंकेश पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Rudrankksh, Divyansh and Aishwary) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 10 मीटर टारगेट मैन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
  • महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक- रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसी की तिकड़ी ने जीता पदक
  • महिला 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत स्पर्धा में रमिता जिंदल ने जीता कांस्य पदक।

क्रिकेट टीम

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया। वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता।

रोइंग

  • लाइटवेट मेन्स डबल स्कूल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने जीता रजत पदक

घुड़सवारी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • 41 साल बाद भारतीय घुड़सवारी टीम ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम में दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला, हृदय छेड़ा और अनुश अगरवल्ला की चौकड़ी ने इतिहास रचा। 

पुरुषों की कैनो डबल (वॉटर स्पोर्ट्स) 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में यह भारत का एशियाई खेलों में दूसरा पदक है।

दौड़

पारुल चौधरी
  • हांगझाऊ एशियाई खेलों में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। पारुल इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।
  • 02 अक्टूबर को 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता।
  • विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में, प्रवीण चित्रावल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता।
  • मोहम्मद अफजल ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
स्टीपेलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक
  • अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। महाराष्ट्र के आर्मी मैन साबले ने 8:19.53 मिनट का समय निकला।

जैवलिन थ्रो स्पर्धा

अन्नू रानी
  • भारत को 15वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62.92 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जो इस स्पर्धा में महिला वर्ग में भारत का पहला स्वर्ण है।

मुक्केबाजी 

  • प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में 54 किग्रा वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • नरिंदर बेनीवाल ने मुक्केबाजी में 92+ किग्रा वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

डिकेथलॉन स्पर्धा

  • तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डिकेथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

शॉटपुट में स्वर्ण


पुरुषों के शॉटपुट में तेजिंदर पाल तूर ने 21.77 मीटर के एशियन रेकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

दौड़ में रजत पदक
हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 12.74 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।
इससे पहले उनकी मां माधुरी ने 2002 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने 3 मिनट 38.94 सेकंड से रजत पदक जबकि जिन्सन जॉन्सन ने 3 मिनट 39.74 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

मुरली श्रीशंकर ने 7.97 मीटर के जंप के साथ रजत पदक जीता।

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी ने 12.91 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता।

सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो व अगसारा नंदिनी ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक जीता।

शीर्ष भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने हांगझाऊ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 

400 मीटर बाधा दौड़

भारतीय एथलीट विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ हीट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 55.42 सेकेंड का समय निकालते हुए भारतीय ट्रैक एंड फील्ड दिग्गज पीटी उषा के नेशनल रेकॉर्ड की बराबरी की।

भारतीय पुरुष और महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले टीमों ने कांस्य पदक जीते। कार्तिक जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती ने 4:34:.861 का समय लिया।

वहीं पुरुष वर्ग में विक्रम राजेंद इंगले, सिद्धांत कांबले और आनंद कुमार की तिकड़ी ने 4:10.128 का समय लिया और तीसरे स्थान पर रहे।

शूटिंग में स्वर्ण पदक

महिला टीम

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा में 1,759 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता।

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में सिफत कौर सामरा ने 469.6 अंक के विश्व रेकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
सिफत ने आशी चौकसे और मानिनी कौशिक के साथ महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक गुलिया ने स्वर्ण और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के टीम इवेंट में पलक गुलिया, ईशा सिंह और दिव्या के साथ रजत पदक जीता।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अखिल श्योरण और स्पप्निल कुसाले की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3—पोजीशन स्पर्धा में 1769 अंक हासिल कर देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा में अनंत जीत सिंह नरूका ने भारत को पहला रजत पदक दिलाया। 49 साल बाद पहली बार इस स्पर्धा में देश को पदक मिला।

अनंत जीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह खांगुरा और अंगद वीर सिंह बाजवा ने पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता।

शॉट पुट
किरण बलियान इतिहास रचते हुए शॉट पुट में भारत को महिला वर्ग में 72 साल बाद पदक दिलाया। उन्होंने 17.36 मीटर गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
इससे पूर्व 1951 में बारबरा वेबस्टर शॉट पुट में कांस्य पदक जीतने वाली आखिरी भारतीय महिला थीं।

घुड़सवारी में कांस्य पदक

घुड़सवारी में अनुश अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। वे व्यक्तिगत ड्रेसाज स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

सेलिंग में पुरुषों की डिंगी इाएलसीए 7 स्पर्धा में विष्णु सरवन ने कांस्य पदक जीता।

सेलिंग स्पर्धा (नौकायन)

नेहा ठाकुर ने एशियन गेम्स 2022 में निंगबो के एनबीएक्स सेलिंग सेंटर में गर्ल्स डिंगी आइएलसीए—4 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

इबाद अली ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

घुड़सवारी

मिश्रित ड्रेसिंग टीम स्पर्धा में जयपुर की दिव्यकृति सिंह, इंदौर की सुदीप्ति हजेला, पुणे के हृदय विपुल छेड़ा और कोलकाता के अनुश अग्रवाल ने 209.205 फीसदी अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक जीता।

रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं व्यक्तिगत स्पधा्र में कांस्य पदक जीता।

रोइंग की कॉक्सड आठ स्पर्धा में भारतीय पुरुषों की टीम ने रजत पदक जीता।
बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने पुरु युगल में कांस्य पदक जीता।

वुशू में रजत पदक

वुशू स्पर्धा में महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में नाओरेम रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। इससे पूर्व उन्होंने 2018 में जकार्ता में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था।

टेनिस

  • रामकुमार रामनाथन और साकेत मिनेनी की जोड़ी ने पुरुष युगल टेनिस का रजत पदक जीता।
  • मिनेनी इससे पूर्व 2014 के इंचियोन खेलों में सनम सिंह के साथ पुरुष युगल और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
  • मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना व रुतुजा भोंसले  स्वर्ण पदक  जीता।

स्क्वैश गेम्स

  • भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता: तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा, अनाहत
  • भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधु की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा में मलेशिया के आइफा विंअी और मोहम्मद सयाफिक को 11-10, 11-10 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण: अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
  • महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।
  • सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वैश में रजत पदक जीता।

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कुश्ती प्रतियोगिता के 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

हॉकी

  • भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीता। 
  • इससे पूर्व भारतीय हॉकी टीम ने तीन बार 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक जीते हैं।
Tags: Current Affairs
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post
Responsive Advertisement

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

DivanshuGS- February 15, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form