Type Here to Get Search Results !

राजस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में दर्ज किए 6 विश्व रिकॉर्ड

 
Rajasthan 6 World record


Rajasthan ke name shiksha me darja hai 6 World record 

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में नवाचार किए जा रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है-

  1. 15 अगस्त, 2023 को 'संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों' के वाचन किया गया। जिसमें प्रदेश के 78,422 स्कूलों में 1,03,36,354 विद्यार्थियों के साथ-साथ 5,73,724 शिक्षक एवं कार्मिकों द्वारा 15 मिनट की अवधि में पूरे प्रदेश में एक साथ संविधान और मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जो राजस्थान के नाम छठा विश्व कीर्तिमान है।  
  2. पहला विश्व रिकॉर्ड कोरोना काल के दौरान बना। जो बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से लर्निंग गैप्स की पूर्ति के लिए 'राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम' के तहत विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स का संचालन किया गया। राज्य के कक्षा 3 से 8 तक के 65 हजार विद्यालयों के लगभग 45 लाख विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल्स की जांच के लिए 1.35 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) से करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।
  3. दूसरा रिकॉर्ड, राजस्थान के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 12 अगस्त, 2022 को प्रातः 10:15 बजे से 10:40 बजे तक एक साथ पांच देशभक्ति गीत गाए। इसमें सभी जिलों में कक्षा 1 से 12 के 1.12 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रदेश को दूसरा विश्व कीर्तिमान का सम्मान मिला।
  4. वर्ष 2022 में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर राज्य में सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राज्य के 1.47 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी से तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  5. राजस्थान के स्कूलों में 'नो-बैग-डे' के नवाचार के तहत पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर, 2022 पर शुरू की गई 'चेस इन स्कूल एक्टिविटी' में एक साथ 38 लाख 21 हजार 9 विद्यार्थियों ने भाग लेकर चौथा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
  6. पांचवां रिकॉर्ड वर्ष 2023 की शुरूआत में रोहट (पाली) में राज्य में 67 वर्ष बाद आयोजित राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बूरी में 'टेम्परेरी स्टेडियम निर्माण' का भी विश्व रिकॉर्ड स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्थापित किया गया।
  7. ये सभी कीर्तिमान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad