राजस्थान में वर्ष 2019-20 फसल उत्पादन



वर्ष 2019-20 में राजस्थान राज्य देश में बाजरा, सरसों, पोषक अनाज, कुल तिलहन, कुल दलहन, चना एवं ग्वार फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहा है।


वहीं मूंगफली के उत्पादन में द्वितीय एवं सोयाबीन के उत्पादन में तृतीय स्थान पर रहा है। 


वर्ष 2019-20 के अनुसार राजस्थान किस फसल के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है?

1. सोयाबीन

2. सरसों

3. गेहूं

4. मूंगफली

उत्तर- 2


राजस्थान में राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र कहां पर है?

- सेवर, भरतपुर में 


राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र की 'सेवर' में स्थापना हुई?

1. 1993 

2. 1983

3. 1973

4. 2003

उत्तर- 1


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केन्द्र स्थापित किये गये हैं?

1. आमेर (जयपुर) व बीछवाल (बीकानेर)

2. बस्सी (चित्तौड़गढ़) व मांगरोल (बारां)

3. दुर्गापुरा (जयपुर) व शाहपुरा (भीलवाड़ा) 

4. तबीजी (अजमेर) व सेवर (भरतपुर)

उत्तर- 4


बाजरे के उत्पादन में प्रदेश पहले स्थान पर 

निम्नलिखित कृषि उपजों में से राजस्थान किसमें भारत का अग्रणी उत्पादक है?

1. कपास

2. मूंगफली

3. बाजरा

4. तम्बाकू

उत्तर- 3

 

राजस्थान का कौनसी खाद्यान्न फसल के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान है?

1. मक्का

2. जौ

3. ज्वार

4. बाजरा

उत्तर- 4

यह फर्स्ट ग्रेड 2010 में पूछा गया प्रश्न है


राजस्थान वर्ष 2019-20 में मूंगफली उत्पादन में देश में कौन से स्थान पर है?

1. पहले

2. दूसरे

3. तीसरे

4. चौथे

उत्तर- 2

मूंगफली के उत्पादन में राजस्थान दूसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर गुजरात है।


राजस्थान वर्ष 2019-20 के अनुसार देश में निम्न में से किन फसलों में पहले स्थान पर है?

1. बाजरा

2. सरसों

3. चना

4. उपरोक्त सभी में

उत्तर- 4 

Post a Comment

Previous Post Next Post