assistant professor 2020 drawing 2nd solved paper

 

 

असिस्टेंट प्रोफेसर 2020 ड्राइंग और पेंटिंग पेपर 2nd का हल

 

Exam date: 2 अक्टूबर, 2021

 

1. अभिकथन (A) किसी रूप को प्रभाविता प्रदान करने के लिए उसे अलंकृत पृष्ठभूमि में चित्रित करना चाहिये।

कारण (R) : क्योंकि अलंकृत स्थान का आकर्षण रिक्त स्थान से अधिक होता है।

(1) (A) सत्य और (R) असत्य है।

(2) (A) असत्य और (R) सत्य है।

(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।

(4) (A) आंशिक सत्य और (R) सत्य है।

उत्तर- 2

 

2. आकृति की आवृत्ति द्वारा चित्र में क्या प्रभाव उत्पन्न होता है?

(1) प्रवाह

(2) विरोधाभास

(3) बेचैनी

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

 

3. माइकल ऐंजिलो ने मानव देहाकृति को कितने भागों में बाँटा है?

(1) 6

(2) 7

(3) 7.5

(4) 8

उत्तर- 4

 

4. दृष्टि के कोण के कारण आकारों में छोटापन आता है उसे कहते हैं?

(1) स्थितिजन्य लघुता

(2) प्रमाण

(3) वातावरणीय क्षय वृद्धि

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

 

5. सीधी लम्बवत रेखा का प्रयोग चित्र में कौन सा भाव लाता है?

(1) विश्राम

(2) स्थायित्व

(3) व्याकुलता

(4) उत्तेजना

उत्तर- 2

 

6. सममित रूप का उदाहरण है

(1) केतली

(2) विषमकोण त्रिभुज

(3) शंख

(4) गिलास

उत्तर- 4

 

7. प्लेटो ने आकृति के कितने भेद किये हैं?

(1) 4

(2) 3

(3) 5

(4) 2

उत्तर- 2

 

8. लावण्य, सौंदर्य और सृजनात्मकता का प्रभाव किस रूप से उत्पन्न होगा?

(1) त्रिभुजाकार

(2) आयताकार

(3) अण्डाकार

(4) विपरीत त्रिभुजाकार

उत्तर- 3

 

9. द्विआयामी तल पर त्रिआयामी प्रभाव उत्पन्न किया जा सकता है-

(1) शुद्ध रंगों के प्रयोग से

(2) पतले रंगों के प्रयोग से

(3) तान के प्रयोग से

(4) विरोधी वर्ण योजना के द्वारा

उत्तर- 3

 

10. भारतीय चित्रकारों और मध्यकालीन यूरोपीय चित्रकारों ने चित्र-भूमि विभाजन की कौन सी पद्धति का प्रयोग किया था?

(1) कर्ण-पद्धति

(2) सम-विभक्ति

(3) असम विभक्ति

(4) विषम कोण विभक्ति

उत्तर- 2

 

11. चित्र में विरोधाभास वाली तान का प्रयोग लाता हैं-

(1) माधुर्य

(2) रहस्य

(3) शांति

(4) ओज

उत्तर- 4

 

12. निम्न में से जल रंग और तैल रंग परस्पर मिलाने पर बना पोत किस श्रेणी का उदाहरण है?

(1) प्राप्त पोत

(2) अनुक्रत पोत

(3) सृजित पोत

(4) प्राकृतिक पोत

उत्तर- 3

 

13. चित्र में एकरसता समाप्त करना किसका कार्य है?

(1) सहयोग

(2) सामंजस्य

(3) प्रभाविता

(4) पुनरावृत्ति

उत्तर- 3

 

14. स्थिर बिन्दु को दृष्टि से मिलाने वाली रेखा को कहते हैं?

(1) क्षितिज रेखा

(2) क्षैतिजवत रेखा

(3) अदृष्टि रेखा

(4) दृष्टि रेखा

उत्तर- 4

 

15. 'ड्राय ब्रश स्ट्रोक' का प्रयोग किसमें सहायक है?

(1) तान उत्पन्न करने में

(2) पोत उत्पन्न करने में

(3) तान व पोत उत्पन्न करने में

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

 

16. कम्पनी शैली के चित्रों में किस प्रकार का पोत विशेष रूप से दर्शाया गया?

(1) प्राप्त

(2) सृजित

(3) अनुकृत

(4) प्राकृतिक

उत्तर- 2

 

17. 'कम्पनी शैली' के चित्रकार लालचंद और गोपाल चंद किस चित्रण में अत्यधिक निपुण थे?

(1) पक्षी चित्रण

(2) आदमकद व्यक्ति चित्रण

(3) पट चित्रण

(4) भित्ति चित्रण

उत्तर- 4

 

18. सेवकराम, शिवलाल, हुलास लाल, झुमकलाल किस चित्रण शैली के प्रमुख चित्रकार थे?

(1) कम्पनी शैली

(2) मारवाड़ शैली

(3) बंगाल शैली

(4) किशनगढ़ शैली

उत्तर- 1

 

19. निम्न में से कौन अवनीन्द्रनाथ टैगोर का शिष्य नहीं था?

(1) नंदलाल बोस

(2) असित कुमार हल्दार

(3) समरेन्द्र नाथ गुप्त

(4) के. सी. पन्निकर

उत्तर- 4

 

20. "आइडियल्स ऑफ इण्डियन आर्टनामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) मुल्कराज आनंद

(2) ई.बी. हेवल

(3) डब्ल्यू. जी. आर्चर

(4) ओ. सी. गांगुली

उत्तर- 2

 

21. तकनीक की दृष्टि से किस कलाकार ने सर्वप्रथम भारतीय कला को पश्चिम की ओर मोड़ा था?

(1) रविन्द्र नाथ टैगोर

(2) एम. एफ. हुसैन

(3) राजा रवि वर्मा

(4) यामिनी रॉय

उत्तर- 3

 

22. निम्न में से अवनीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन की अंतिम रचना कौन सी थी?

(1) काटुम कुटुम

(2) भारत माता

(3) कच और देवयानी

(4) निष्कासित यक्ष

उत्तर- 1

 

23. अमृता शेरगिल के निम्न में से किस चित्र पर भारतीयता की झलक नहीं दिखाई देती है?

(1) फ्रूट वेन्डर्स

(2) ब्राइड्स टॉयलेट

(3) स्लीप

(4) हिल मेन

उत्तर- 3

 

24. निम्न में से कौन चित्रकार 'पैग ग्रुप' के संस्थापक सदस्यों में एक था?

(1) फ्रांसिस न्यूटन सूजा

(2) के. जी. सुब्रमन्यम्

(3) बी. सी. सान्याल

(4) केवल कृष्ण

उत्तर- 1

 

25. अमृता शेरगिल का प्रिय रंग कौन सा था?

(1) लाल

(2) नीला

(3) पीला

(4) हरा

उत्तर- 1

 

26. शांति निकेतन में कला भवन की स्थापना किसने की?

(1) नन्दलाल बोस

(2) रविन्द्रनाथ टैगोर

(3) गगनेन्द्रनाथ टैगोर

(4) अवनीन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर- 2

 

27. निम्न में से कौन 'द इन्ट्रोडक्शन टू इण्डियन आर्टिस्टिक एनॉटॉमी' पुस्तक के लेखक हैं?

(1) अवनीन्द्रनाथ टैगोर

(2) ई.बी. हेवल

(3) रविन्द्रनाथ टैगोर

(4) मुल्कराज आनन्द

उत्तर- 1

 

28. बंगाल के महान संत 'चैतन्य महाप्रभु' के आध्यात्मिक जीवन पर निम्न में से किसने चित्रण किया था?

(1) शैलेन्द्रनाथ डे

(2) अवनीन्द्रनाथ टैगोर

(3) असित कुमार हल्दार

(4) क्षितेन्द्रनाथ मजूमदार

उत्तर- 4

 

29. निम्न में से किसने लकड़ी पर वार्निस कर टेम्परा पद्धति से चित्रण की विशिष्ट तकनीक विकसित की?

(1) मनीष डे

(2) के. के. हेब्बर

(3) असित कुमार हल्दार

(4) अमृता शेरगिल

उत्तर- 3

 

30. निम्न में से कौन से चित्रकार एक कवि और संगीत आयोजक भी थे?

(1) असित कुमार हल्दार

(2) सैय्यद हैदर रज़ा

(3) नारायण श्रीधर बेन्द्रे

(4) बी. सी. सान्याल

उत्तर- 1

 

31. निम्न में से कौन रामगोपाल चौधरी, देवकीनन्दन शर्मा व सुधांशु भूषण राय चौधरी के कला गुरु थे?

(1) अवनीन्द्रनाथ टैगोर

(2) असित कुमार हल्दार

(3) शैलेन्द्र नाथ डे

(4) क्षितीन्द्र नाथ मजूमदार

उत्तर- 3

 

32. 'कारु संघ' की स्थापना किसने की थी?

(1) के. जी. सुब्रमन्यम

(2) एस. एच. रज़ा

(3) एन. एस. बेन्द्रे

(4) नन्दलाल बोस

उत्तर- 4

 

33. के. के. हेब्बर को किस कलाकार का कार्य अधिक पसंद था?

(1) यामिनी राय

(2) एन. एस. बेन्द्रे

(3) नन्दलाल बोस

(4) अमृता शेरगिल

उत्तर- 4

 

34. किस चित्रकार के रेखाचित्रों का संग्रह 'सिंगिंग टाईम' नाम से छापा गया?

(1) सतीश गुजराल

(2) एफ.एन. सूजा

(3) एम. एफ. हुसैन

(4) के. के. हेब्बर

उत्तर- 4

 

35. किसकी कला पर 'साम्यवादी विचारों का प्रभाव दिखता है?

(1) एफ. एन. सूजा

(2) एन. एस. बेन्द्रे

(3) एस. एच. रज़ा

(4) सतीश गुजराल

उत्तर- 1

 

36. यह कथन किसका है- मैं हर प्रमुख चीज़ को सबसे प्रमुख रंग से बनाना चाहता हूँ, जो काला है, मूल रंग, यही काला रंग सूरज है, मेरे चित्रों का बिन्दु भी है वह”?

(1) सतीश गुजराल

(2) एम. एफ. हुसैन

(3) एस. एच. रज़ा

(4) एफ. एन. सूजा

उत्तर- 3

 

37. किस चित्रकार को बर्लिन फिल्म महोत्सव का 'गोल्डन बियर' पुरस्कार मिला था?

(1) जे. स्वामिनाथन

(2) तैयब मेहता

(3) के. एच. आरा

(4) एम. एफ. हुसैन

उत्तर- 4

 

38. 'ब्लाक्ड ऐनर्जी' चित्र शृंखला निम्न में से किस कलाकार ने सृजित की?

(1) के. जी. सुब्रमन्यम

(2) सतीश गुजराल

(3) तैयब मेहता

(4) जे. स्वामिनाथन

उत्तर- 3

 

39. यह कथन किसका है -

'मेरे म्यूरल पेंटिंग शैली से अत्यधिक प्रभावित रहते हैं?’

(1) एस. एच. रज़ा

(2) सतीश गुजराल

(3) जे. स्वामिनाथन

(4) के. जी. सुब्रमन्यम

उत्तर- 2

 

40. निम्न में से कौन मूर्तिकार है जो निशानेबाज, पहलवान, संगीतज्ञ और चित्रकार भी थे?

(1) धनराज भगत

(2) शंखो चौधरी

(3) नागजी पटेल

(4) डी.पी. रॉय चौधरी

उत्तर- 4

 

41. प्रदोश दास गुप्ता का शिल्प 'कन्डोलेन्स' किस माध्यम में बना है?

(1) लकड़ी

(2) मारवल

(3) काँस्य

(4) जंक

उत्तर- 3

 

42. हिम्मत शाह किस समूह के संस्थापक सदस्य रहे?

(1) ग्रुप-1890

(2) पैग

(3) कलकत्ता ग्रुप

(4) चोला मण्डल

उत्तर- 1

 

43. धनराज भगत का शिल्प 'द किस' कौन से माध्यम का बना है?

(1) लकड़ी

(2) काँस्य

(3) आइरन

(4) मारवल

उत्तर- 1

 

44. निम्न में से किसके शिल्पों में चिड़िया, जानवर, कीड़े-मकोड़े, साँप आदि दिखते हैं?

(1) अनीश कपूर

(2) नागजी पटेल

(3) हिम्मत शाह

(4) धनराज भगत

उत्तर- 2

 

45. 'लेडी विद डॉग' नामक शिल्प किस मूर्तिकार का है?

(1) हिम्मत शाह

(2) रामकिंकर बैज

(3) अनीष कपूर

(4) नागजी पटेल

उत्तर- 2

 

46. स्थापत्य की दृष्टि से कोणार्क के 'सूर्य मंदिर' को कितने भागों में बाँटा गया है?

(1) 3

(2) 4

(3) 2

(4) 5

उत्तर- 2

 

47. निम्न में से किस मंदिर को 'पंचरथ' भी कहा जाता है?

(1) कोणार्क का सूर्य मंदिर

(2) खजुराहो का पार्श्वनाथ मंदिर

(3) पाली का रणकपुर मंदिर

(4) जगत मंदिर, उदयपुर

उत्तर- 1

 

48. ऐलोरा की कौन सी गुफा संख्या 'छोटा कैलाश' के नाम से जानी जाती है?

(1) 28

(2) 16

(3) 30

(4) 20

उत्तर- 3

 

49. 'ऐलोरा' की कौन सी गुफा संख्या 'विश्वकर्मा गुफा' के नाम से जानी जाती है?

(1) 12

(2) 15

(3) 10

(4) 9

उत्तर- 3

 

50. चंदरबरदाई के पृथ्वीराज रासो में 'खजुराहों' का उल्लेख किस नाम से हुआ है?

(1) खजूरपुरा

(2) खजूराबाद

(3) खजूरगिरी

(4) खजूरनगर

उत्तर- 1

 

51. निम्न में 'घण्टाई मंदिर' स्थित है?

(1) कोणार्क

(2) हर्ष मंदिर, सीकर

(3) खजुराहो

(4) अरथूना, बाँसवाड़ा

उत्तर- 3

 

52. हाथी की वह मूर्ति जिसके कारण 'धारापुरी' टापू का नाम बदलकर 'ऐलीफेन्टा' रख दिया था वह अब स्थित है-

(1) नेहरू सेन्टर, मुम्बई

(2) छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, मुम्बई

(3) भाऊ दाजी लाड सिटी म्यूजियम, मुम्बई

(4) विक्टोरिया गार्डन संग्रहालय, मुम्बई

उत्तर- 4

 

53. महाबलिपुरम स्थित तट मंदिर में 'क्षत्रिय सिंहेश्वर मंदिर' किस देवता को समर्पित है?

(1) कृष्ण

(2) शिव

(3) दुर्गा

(4) विष्णु

उत्तर- 2

 

54. महाबलिपुरम में 'मुकुंदनयनार मंदिर' किस पत्थर का बना है?

(1) चोकोनाइट

(2) रक्ताभ ग्रेनाइट

(3) सेंडस्टोन

(4) संगमरमर

उत्तर- 1

 

55. आभानेरी स्थित 'हर्षतमाता मंदिर' में वर्तमान में कितनी वेदिकाएँ हैं?

(1) 3

(2) 4

(3) 2

(4) 1

उत्तर- 3

 

56. आभानेरी स्थित हर्षतमाता मंदिर' मूलतः किस देवता का प्रतीत होता है?

(1) विष्णु

(2) शिव

(3) काली

(4) कृष्ण

उत्तर- 1

 

57. 'सोमेश्वर मंदिर' कहाँ स्थित है?

(1) किराडू

(2) सीकर

(3) आभानेरी

(4) पाली

उत्तर- 1

 

58. सीकर के हर्षनाथ की पहाड़ी पर स्थित मंदिर में श्री हर्ष' के नाम से किस देवता की पूजा की जाती है?

(1) विष्णु

(2) कृष्ण

(3) शिव

(4) गणेश

उत्तर- 3

 

59. रणकपुर के 'चौमुखा मंदिर' में कितने शिखर और मण्डप स्थित हैं?

(1) 24 मण्डप और 44 शिखर

(2) 14 मण्डप और 24 शिखर

(3) 44 शिखर और 14 मण्डप

(4) 25 मण्डप और 14 शिखर

उत्तर- 1

 

60. खजुराहो की भाँति मैथुन दृश्य रणकपुर के कौन से मंदिर में हैं?

(1) सूर्य मंदिर

(2) तीर्थंकर आदिनाथ मंदिर

(3) तीर्थंकर पार्श्वनाथ मंदिर

(4) तीर्थंकर नेमिनाथ मंदिर

उत्तर- 3

 

61. जगत के 'अम्बिका मंदिर में मातृदेवी दुर्गा प्रतिमा किस रूप में है?

(1) शान्त व अभय रूप

(2) काली रूप

(3) विराट रूप

(4) रौद्र रूप

उत्तर- 1

 

62. देलवाड़ा के 'लूणवसहि मंदिर' के रंग-मण्डप में विद्या देवियों की खड़ी मूर्तियों की कितनी है?

(1) 18

(2) 8

(3) 16

(4) 26

उत्तर- 3

 

63. देलवाड़ा के 'विमलवसहि' मंदिर को किस मुस्लिम शासक के आक्रमणों से नुकसान पहुँचा था?

(1) मोहम्मद गौरी

(2) बाबर

(3) अलाउद्दीन खिलजी

(4) औरंगजेब

उत्तर- 3

 

64. 'अरथूना' का प्राचीन नाम क्या था?

(1) अरीथिना

(2) उरथीन

(3) उत्थुन्का

(4) उत्थुना

उत्तर- 3

 

65. 'मंडलेसा मंदिर' कहाँ स्थित है?

(1) किराडू मंदिर, बाडमेर

(2) जगत मंदिर, उदयपुर

(3) देलवाड़ा मंदिर, सिरोही

(4) अरथूना मंदिर, बाँसवाड़ा

उत्तर- 4

 

66. आभानेरी का हर्षतमाता मन्दिर है

(1) गुहा मंदिर

(2) संरचना मंदिर

(3) एकाश्मीय मंदिर

(4) प्राकृतिक मंदिर

उत्तर- 3

 

67. किराडू मंदिर, बाड़मेर की मंदिर संख्या-4 किस देवता को समर्पित है?

(1) शिव

(2) विष्णु

(3) कृष्ण

(4) गणेश

उत्तर- 1

 

68. निम्न में से वह कौन सा मंदिर है जहाँ मातृदेवी तथा दिक्पालों के अतिरिक्त किसी अन्य देव की प्रतिमा नहीं है?

(1) अरथूना मंदिर - बाँसवाड़ा

(2) जगत का अम्बिका मंदिर

(3) देलवाड़ा- सिरोही

(4) हर्षतमाता मंदिर- आभानेरी

उत्तर- 2

 

69. चाँदबावड़ी में कुंड के कितनी दिशाओं में सोपानमाला है?

(1) 3

(2) 4

(3) 2

(4) 1

उत्तर- 1

 

70. 'हर्षनाथ मन्दिर' सीकर किसने बनवाया था?

(1) अल्लट

(2) चाहमान विग्रह राज

(3) जागीरदास राम सिंह

(4) अजयराज

उत्तर- 1

 

71. 'हर्षनाथ मंदिर', सीकर को कौन प्रकाश में लाया था?

(1) जेम्स प्रिंसेप

(2) टेफेन्थैलट

(3) जॉन स्मिथ

(4) सार्जेन्ट ई.डीन

उत्तर- 4

 

72. खजुराहो के मन्दिर की खोज कौन से सन् में हुई थी?

(1) 1718

(2) 1818

(3) 1838

(4) 1820

उत्तर- 2

 

73. खजुराहो के 'लक्ष्मण मंदिर' का निर्माण किसने करवाया?

(1) हर्षवर्मन

(2) यशोवर्मन

(3) धन्गदेव वर्मन

(4) गण्डदेव वर्मन

उत्तर- 2

 

74. कोणार्क के 'सूर्य मंदिर' के रथ में पहियों की संख्या कितनी है?

(1) 28

(2) 30

(3) 24

(4) 26

उत्तर- 3

 

75. 'विचित्र चित्त' के नाम से किसे पुकारा जाता था?

(1) महेन्द्र वर्मन प्रथम

(2) नरसिंह वर्मन

(3) राजसिंह

(4) नन्दिवर्मा

उत्तर- 1

 

76. 'एकसिस' नामक कला पत्रिका जो सन् 1935 में आरम्भ हुई थी वह किस वाद से सम्बन्धित है?

(1) अभिव्यंजनावाद

(2) अतियथार्थवाद

(3) अमूर्तवाद

(4) दादावाद

उत्तर- 3

 

77. निम्न में से नवशास्त्रीयवाद का सर्वप्रथम चित्र कौन सा है?

(1) ब्रुटस के पुत्र के निधन की खबर

(2) सोक्रेटिस की मृत्यु

(3) होरेशिया का प्रण

(4) सेबाइन्स पर बलात्कार

उत्तर- 3

 

78. जाक दाविद किसके शिष्य थे?

(1) लोरें

(2) पुसँ

(3) वातो

(4) बुशे फ्रान्सवा

उत्तर- 4

 

79. निम्न में से किसकी कला में 'अभिव्यंजनावाद' के चिह्न दृष्टिगोचर हुए?

(1) देगा

(2) मोने

(3) वान गो

(4) माने

उत्तर- 3

 

80. 'शैलियों की लड़ाई' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) रेदो

(2) मुंख

(3) ओनोर दोमीय

(4) एन्सोर जेम्स

उत्तर- 3

 

81. यह किसका कथन है मेरे पास कोई कार्यकक्ष नहीं है एवं मेरी समझ में नहीं आता कि कमरे में बंद होकर चित्रकार क्यों काम करना चाहता है”?

(1) ग्यूसताव कूर्बे

(2) एद्वार माने

(3) क्लोद मोने

(4) पॉल सेजान

उत्तर- 3

 

82. किसके चित्र बिना सूचना अकस्मात् खींचे गये जल्द छाया चित्र के समान दिखाई देते हैं?

(1) क्लोद मोने

(2) पॉल सेजान

(3) ग्यूसताव कूर्बे

(4) ऐद्गार देगा

उत्तर- 4

 

83. नवप्रभाववादी चित्रकार कौन हैं?

(1) जॉर्ज स्यूरा

(2) वान गो

(3) पॉल सेजान

(4) पॉल गोग्वँ

उत्तर- 1

 

84. 'कुश्तीगरों का जुलूस' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) पॉल सिग्नेक

(2) पॉल क्ली

(3) फ़र्डिनांड होडलर

(4) मैक्स एट

उत्तर- 3

 

85. 'भांड का महोत्सव' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) मैक्स एट

(2) हॉन मीरो

(3) मार्क शागाल

(4) आंरी रूसो

उत्तर- 2

 

86. 'बुगिवाल का नृत्य' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) पीयर ऑगस्ट रेनोय

(2) पाब्लो पिकासो

(3) हेनरी मातिस

(4) फर्नांड लेजे

उत्तर- 1

 

87. किस चित्र का पूर्व का नाम 'स्नान' था?

(1) बैठी हुई लड़की - रेनोय

(2) अनावृत - रेनोय

(3) कुएँ पर बैठी औरत - रेनोय

(4) तृण पर भोजन - माने

उत्तर- 4

 

88. किस चित्रकार ने कहा था कि-  

मेरी मृत्यु पर कोई रस्म न की जाय और केवल उनका मित्र यह बोले कि, वह रेखांकन बहुत पसंद करता था, मैं भी करता हूँ"?

(1) ग्यूसताव कूर्बे

(2) अंग्रे

(3) पॉल सेजान

(4) एद्गार देगा

उत्तर- 4

 

89. माने की कृति 'सूर्योदय एक प्रभाव' को किस कला आलोचक ने व्यंग्यात्मक रूप से 'प्रभाववादी' कहा था?

(1) शेल्डन चेनी

(2) लुई ली राय

(3) शोपेन होर

(4) हेरोल्ड रोसेनबर्ग

उत्तर- 2

 

90. किस चित्रकार के लिए शेल्डन चेनी ने कहा - एक महान् सरलीकारक, यथार्थ विरोधी एवं रचनात्मक डिज़ाइनर"?

(1) जॉर्ज स्यूरा

(2) पॉल गोग्यां

(3) मातिस

(4) अंग्र

उत्तर- 1

 

91. पैरिस की अर्नुवो कलावीथिका में चित्रित एडवार्ड मुंख का विशाल भित्ति चित्र निम्न में से कौन सा है?

(1) आवाज़

(2) बीमार लड़की

(3) जीवन की चित्रावली

(4) मृत्यु का कमरा

उत्तर- 3

 

92. 'ईसा का ब्रेसेल्ज में प्रवेश' नामक चित्र का चित्रकार कौन था?

(1) मार्सेल दुवेम्प

(2) जेम्स ऐन्सोर

(3) कोकोशका

(4) आंरी रूसो

उत्तर- 2

 

93. किस चित्रकार ने चित्रकला को संगीत के समान विशुद्ध रूप देने की आवश्यकता को पहचाना?

(1) पिकासो

(2) हॉन मीरो

(3) पॉल क्ले

(4) ऑदिलो रेदों

उत्तर- 3

 

94. 'आकारों की विषमता' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) फर्नांड लेजे

(2) ईव तांग्वी

(3) पिकासो

(4) मैक्स एर्स्ट

उत्तर- 1

 

95. जेक्सन पॉलाक की चित्रण विधि को 'क्रियात्मक चित्रण' नाम किसने दिया?

(1) लूई-ले- रॉय

(2) शोपेन होर

(3) ऐमिल बर्नार्ड

(4) हेरोल्ड रोसेनबर्ग

उत्तर- 4

 

96. 'जिंजर पॉट का वस्तु चित्र' के चित्रकार कौन हैं?

(1) पॉल क्ली

(2) ई. हेकल

(3) कंडेन्सकी

(4) मोद्रियान

उत्तर- 4

 

97. पॉप आर्ट का उदय कहाँ हुआ?

(1) इंग्लैण्ड

(2) अमेरिका

(3) जर्मनी

(4) फ्रांस

उत्तर- 1

 

98. 'द ब्रिज' कला समूह के सदस्य कौन थे?

(1) पॉल क्ली, ई. हेकल, एफ. ब्लेल, के. शेमिड रोटलफ

(2) ई.एल. किर्चनर, ई. हेकल, एफ. ब्लेल, के. शेमिड रोटलफ

(3) पॉल क्ली, कंडेन्स्की, ई. हेकल, एफ. ब्लेल

(4) फाइनिंगेर, फॉन योलेन्सकी, ई. हेकल, ई.एल. किचनर

उत्तर- 2

 

99. किस वाद के कलाकारों ने उनकी कला प्रदर्शनी में दर्शकों को कलाकृति को तोड़ने और फाड़ने की अनुमति प्रदान की थी?

(1) भविष्यवाद

(2) अतियथार्थवाद

(3) दादावाद

(4) अभिव्यंजनावाद

उत्तर- 3

 

100. इनमें से असमान नाम अलग कीजिये।

(1) अविन्यो की स्त्रियाँ

(2) आम्ब्राज वोलार का व्यक्ति चित्र

(3) ग्वेर्निका

(4) जीवन का आनन्द

उत्तर- 4

 

101. 'हरी पट्टी' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) मातिस

(2) वान गो

(3) होडल

(4) पॉल गोग्यं

उत्तर- 1

 

102. निम्नलिखित चित्रकारों को वरिष्ठता क्रम में चुनिये:

(1) ह्वान ग्रीस, पिकासो, कूर्बे, माने

(2) कूर्बे, माने, पिकासो, ह्वान ग्रीस

(3) माने, कूर्बे, ह्वान ग्रीस, पिकासो

(4) कूर्बे, माने, ह्वान ग्रीस, पिकासो

उत्तर- 2

 

103. इनमें से कौन 'यथार्थ अभिव्यंजनावाद' का चित्रकार नहीं है?

(1) मैक्स एर्स्ट

(2) साल्वाडोर डाली

(3) इव तांग्वी

(4) डे कुनिंग

उत्तर- 4

 

104. निम्न में से कौन प्रतीकवाद का चित्रकार नहीं है?

(1) पॉल गोग्वं

(2) एमिल बर्नार्ड

(3) आदिलो दो

(4) देगा

उत्तर- 4

 

105. 'दृष्टि सांतत्व' नामक चित्र के चित्रकार कौन हैं?

(1) ओदिलो रे

(2) साल्वाडोर डाली

(3) मैक्स एर्स्ट

(4) हॉन मीरो

उत्तर- 2

 

106. किसने कहा– “सौंदर्य शास्त्र का सम्बन्ध ललित कलाओं के माध्यम से अभिव्यक्त सौंदर्य से हैं"?

(1) हीगेल

(2) अरस्तु

(3) क्रोचे

(4) रस्किन

उत्तर- 1

 

107. क्रोचे के प्रभाव के फलस्वरूप कौन से वाद का उद्भव हुआ?

(1) प्रभाववाद

(2) अभिव्यंजनावाद

(3) घनवाद

(4) फाववाद

उत्तर- 2

 

108. किसने कहा कला वह है जो सौंदर्य का प्रकाशन करे तथा सौंदर्य वह है जो आनन्द दे”?

(1) हीगेल

(2) टॉल्सटॉय

(3) प्लेटो

(4) अरस्तु

उत्तर- 2

 

109. किसने कहा जीवन में अचेतन का महत्त्व चेतन की अपेक्षा अधिक है"?

(1) कांट

(2) बाउमगार्टन

(3) फ्रायड

(4) क्रोचे

उत्तर- 3

 

110. किसने कहा चेतन व्यवहार की नियंत्रक डोरियाँ अचेतन द्वारा खींची जाती हैं”?

(1) रॉजर फ्राय

(2) क्लाइव बेल

(3) सुसेन लेंगर

(4) फ्रायड

उत्तर- 4

 

111. किसने कहा कला का सम्पूर्ण क्षेत्र अर्धचेतन मस्तिष्क है"?

(1) बाउमगार्टन

(2) कांट

(3) फ्रायड

(4) टॉल्सटॉय

उत्तर- 3

 

112. 'युद्ध और शान्ति' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) हीगेल

(2) टॉल्सटॉय

(3) जॉर्ज संतायना

(4) सुसेन लेंगर

उत्तर- 2

 

113. किसने संगीत को महत्त्व देते हुए नाट्यकला को श्रेष्ठ माना है?

(1) अरस्तु

(2) संत अगस्ताइन

(3) प्लेटो

(4) क्रोचे

उत्तर- 1

 

114. किसके अनुसार सौंदर्य शिव है जो आनंदप्रद है क्योंकि वह शिव है"?

(1) अरस्तु

(2) हीगेल

(3) शेलिंग

(4) टॉल्सटॉय

उत्तर- 1

 

115. किसने कहा– “ललित कलाएँ हवा और धुआँ हैं जो एक विलासितापूर्ण असत्य है"?

(1) बाउमगार्टन

(2) संत आगस्टाइन

(3) रस्किन

(4) हीगेल

उत्तर- 2

 

116. किसके अनुसार उपयोगी कलाएँ अनुकरणात्मक कलाओं से श्रेष्ठ हैं?

(1) बाउमगार्टन

(2) फ्रायड

(3) प्लेटो

(4) अरस्तु

उत्तर- 3

 

117. किसने ज्ञान की समस्या पर कार्य किया?

(1) सूसेन लेंगर

(2) रोजर फ्राय

(3) हीगेल

(4) कांट

उत्तर- 4

 

118. 'क्रिटिक ऑफ प्योर रीजन' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) कांट

(2) प्लेटो

(3) अरस्तु

(4) बाउमगार्टन

उत्तर- 1

 

119. किसके अनुसार सौंदर्य, वस्तुगत तत्त्व न होकर विशिष्ट अनुभूति का कारण है।

(1) रोजर फ्राय

(2) कांट

(3) टॉल्सटॉय

(4) अगस्टाइन

उत्तर- 2

 

120. किसके अनुसार उपयोगी कला अनुकरणात्मक कलाओं से श्रेष्ठ है?

(1) प्लेटो

(2) अरस्तु

(3) कांट

(4) बाउमगार्टन

उत्तर- 1

 

121. किसके अनुसार अनुकरणात्मक कलाएँ उपयोगी कलाओं से श्रेष्ठ है?

(1) कांट

(2) हीगेल

(3) अरस्तु

(4) प्लेटो

उत्तर- 3

 

122. किसने ललित कलाओं को पाँच भागों में बाँटा?

(1) बाउमगार्टन

(2) हीगेल

(3) शेलिंग

(4) टॉल्सटॉय

उत्तर- 2

 

123. निम्न में से, 'आकारवाद' से सम्बन्ध रखते हैं?

(1) रोजर फ्राय

(2) कांट

(3) फ्रायड

(4) जॉर्ज संताना

उत्तर- 1

 

124. जर्मन दर्शन का अरस्तु कौन कहलाता है?

(1) बाउमगार्टन

(2) कांट

(3) हीगेल

(4) शेलिंग

उत्तर- 3

 

125. किसके अनुसार कला में संवेग कल्पना पर आधारित होते हैं?

(1) संत आगस्टाइन

(2) प्लेटो

(3) हीगेल

(4) रोजर फ्राय

उत्तर- 4

 

126. किसके अनुसार कला प्रतीकात्मक रूप की सृष्टि करती है?

(1) रोजर फ्राय

(2) क्लाइव बेल

(3) सूसेन लेंगर

(4) क्रोचे

उत्तर- 3

 

127. सुसेन लेंगर किस देश से सम्बन्धित हैं?

(1) अमरीका

(2) जर्मनी

(3) फ्रांस

(4) इटली

उत्तर- 1

 

128. निम्न में से किसने सौंदर्य को नैतिक मूल्यों से अलग माना?

(1) जॉन रस्किन

(2) जॉर्ज संतायना

(3) प्लेटो

(4) टॉल्सटॉय

उत्तर- 2

 

129. 'फीलिंग ऑफ फॉर्म' नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?

(1) जॉर्ज संतायना

(2) सुसेन के लेंगर

(3) फ्रायड

(4) हीगेल

उत्तर- 2

 

130. जॉन रस्किन ने किस कलाकार की प्रशंसा में 'मॉडर्न पेंटर्स' नामक पुस्तक लिखी?

(1) टर्नर

(2) कॉन्सटेबल

(3) माने

(4) मोने

उत्तर- 1

 

131. निम्न में से किसने 'कला, कला के लिए का विरोध किया?

(1) आई.ए. रिचर्ड्स

(2) संत आगस्टाइन

(3) सुसेन लेंगर

(4) फ्रायड

उत्तर- 1

 

132. हीगेल के दर्शन से किस वाद का जन्म हुआ?

(1) प्रभाववाद

(2) घनवाद

(3) मार्क्सवाद

(4) फाववाद

उत्तर- 3

 

133. निम्न में से संत आगस्टाइन का काल कौन सा है?

(1) 205 ई.पू. - 270 ई.

(2) 354 ई. - 430 ई.

(3) 106 ई.पू. - 43 ई.पू.

(4) 1225 ई. - 1274 ई.

उत्तर- 2

 

134. किसके अनुसार रंगमंचीय कलाएँ कामुकतापूर्ण हैं?

(1) बाउमगार्टन

(2) संत आगस्टाइन

(3) क्रोचे

(4) रोजर फ्राय

उत्तर- 2

 

135. 'ऐस्थेटिक' शब्द किस भाषा से लिया गया है?

(1) फ्रैंच

(2) जर्मन

(3) यूनानी

(4) इटेलियन

उत्तर- 3

 

136. किस रंग की तरंग लम्बाई सबसे अधिक होती है?

(1) पीला

(2) नीला

(3) लाल

(4) हरा

उत्तर- 3

 

137. इनमें से बाह्य सौंदर्य का अभिव्यंजक कौन है?

(1) भाव

(2) लावण्य

(3) रस

(4) आनन्द

उत्तर- 2

 

138. 'रंग' की 'प्रकृति' को कहते हैं.

(1) रंगत

(2) मान

(3) सघनता

(4) शुद्धता

उत्तर- 1

 

139. किसी रंग को बहुत देर तक देखते रहने के बाद यदि हम आँखें बंद कर लें तो किस रंग का अनुभव होगा?

(1) काला

(2) सफेद

(3) पूरक वर्ण

(4) समीपवर्ती वर्ण

उत्तर- 3

 

140. मध्यम मान का प्रयोग चित्र में लाता है?

(1) स्थिरता

(2) विरोधाभास

(3) बेचैनी

(4) रहस्य

उत्तर- 1

 

141. शांत भावाभिव्यक्ति के लिए किस तरह का संयोजन होना चाहिए?

(1) क्षैतिजवत्

(2) लम्बवत्

(3) विकर्ण

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

 

142. 'शुद्ध लाल रंग' के घेरे के बाहर किस रंग की अनुभूति होने लगती है?

(1) हरा

(2) पीला

(3) हलका लाल

(4) गहरा लाल

उत्तर- 1

 

143. विष्णुधर्मोत्तर पुराण में चित्र के कितने भेद बताएं हैं?

(1) 3

(2) 1

(3) 2

(4) 4

उत्तर- 4

 

144. 'मानसोल्लास' में 'चित्र' के कितने भेद बताए हैं?

(1) 2

(2) 5

(3) 4

(4) 6

उत्तर- 2

 

145. निम्न में से कौन सी रंगत अग्रगामी है?

(1) लाल

(2) हरा

(3) नीला

(4) नील हरित

उत्तर- 1

 

146. किसी भी रंग में सफेद रंग मिलाने पर उसका

(1) मान बढ़ जाता है।

(2) मान घट जाता है।

(3) तान बढ़ जाता है।

(4) सघनता बढ़ जाती है।

उत्तर- 1

 

147. यदि काले वर्ण के बड़े स्थान के निकट छोटा सफेद स्थान हो तो वह प्रतीक होगा-

(1) प्रसन्नता का

(2) मुक्तता का

(3) शान्ति का

(4) दुख का

उत्तर- 4

 

148. चित्र में पतले रंग के साथ मोटे खुरदरे रंग का प्रयोग

(1) पुनरावृत्ति लाता है।

(2) उदासीनता लाता है।

(3) विरोधाभास लाता है।

(4) एकरसता लाता है।

उत्तर- 3

 

149. कला के औपचारिक संतुलन में समान भार केन्द्र से-

अभिकथन (A) : बराबर दूरी पर रहते हैं।

अभिकथन (B) : असमान दूरी पर रहते हैं।

(1) (A) सत्य और (B) असत्य है।

(2) (A) असत्य और (B) सत्य है।

(3) (A) और (B) दोनों असत्य हैं ।

(4) (A) आंशिक सत्य और (B) असत्य है।

उत्तर- 1

 

150. अभिकथन (A): शांत भावनाओं को प्रकट करने वाले संयोजन में सफेद, नीले, भूरे और पीले रंगों की वर्ण योजना का उपयोग करना चाहिये।

अभिकथन (B): कोमल भावों को प्रकट करने वाले चित्र में कोमल और चिकनी पोत का उपयोग करना चाहिये।

(1) (A) सत्य और (B) असत्य है।

(2) (A) असत्य और (B) सत्य है।

(3) (A) और (B) दोनों सत्य हैं।

(4) (A) आंशिक सत्य और (B) सत्य है।

उत्तर- 3

Answer Key -PDF

Post a Comment

0 Comments