DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Homectet

CTET environmental studies 01

byDivanshuGS -November 20, 2021
0





पर्यावरण-अध्ययन में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों के अलावा अन्य स्रोतों की मदद लेने के लिए प्रोत्सा हित करना चाहिए। क्यों?

a. पर्यावरण-अध्ययन सीखने के लिए पाठ्यपुस्तक और शिक्षक ही स्रोत नहीं है।

b. यह पर्यावरण-अध्ययन सीखने के लिए समुदायों और माता-पिताओं की उपस्थिति का विकास करेगा।

c. यह शिक्षकों को बच्चों की पृष्ठभूमि को जानने का अवसर देगा।

d. यह बच्चों के सौंदर्यगत और मनोक्रियात्मक कौशल का विकास करेगा।

(1) a, b और c 

(2) b, c और d 

(3) केवल c और d 

(4) केवल b और c 

उत्तर- 1 


निम्नलिखित में से कौनसा एक पर्यावरण-अध्ययन के संबंध में सच नहीं है-

1. पर्यावरण-अध्ययन बालकेन्द्रित अध्ययन है।

2. पर्यावरण-अध्ययन बच्चों को अपने परिवेश को खोजने का अवसर देता है।

3. पर्यावरण-अध्ययन वर्णनों और परिभाषाओं पर बल देता है।

4. पर्यावरण-अध्ययन की प्रकृति एकीकृत है।

उत्तर- 3 


पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम में उपविषयों के स्थान पर थीम को प्रस्तावित किया गया है। क्यों?

1. बच्चों के परिवेशीय बोध में वृद्धि करने के लिए।

2. बच्चों के स्थानीय परिवेश के मुद्दों से जुड़े हुए और अन्तःसंबन्धित समझ के विकास के लिए।

3. उपवविषयों की तुलना में थीम आधारित पर्यावरण अध्ययन का सम्पादन आसान है।

4. पर्यावरण अध्ययन में पाठों को कम करने के लिए।

उत्तर- 2 


निम्नलिखित में से कौन-सा वर्तमान पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के छः मुख्य थीमों में से एक नहीं है?

1. आवास 

2. हम चीजें कैसे बनाते हैं 

3. काम और खेल 

4. भोजन

उत्तर- 3


निम्नलिखित में से कक्षा 1 और 2 के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय के संदर्भ में सच है-

1. पर्यावरणीय अध्ययन से संबन्धित मुद्दों और सम्बन्धों का सम्पादन भाषा और गणित के माध्यम से होता है।

2. कक्षा 1 और 2 में पर्यावरण अध्ययन को एक नए विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

3. कक्षा 1 और 2 में एक विषय के रूप में पर्यावरण अध्ययन समझने के लिए आसान नहीं है।

4. पर्यावरण अध्ययन से संबन्धित मुद्दों और संबंधों का सम्पादन भाषा के द्वारा होता है।

उत्तर- 1 


निम्नलिखित में से क्या एक पर्यावरण अध्ययन में ज्ञान की रचना में बहुत ही महत्वपूर्ण है?

a. बच्चों की सक्रिय भागीदारी 

b. बच्चों के ज्ञान को शिक्षकों के ज्ञान से जोड़ना। 

c. पर्यावरण अध्ययन को कक्षा की चारदीवारी से बाहर सीखना।

d. बच्चों के स्थानीय ज्ञान की विद्यालय के ज्ञान से संबन्धित करना। 

(1) केवल d 

(2) केवल a 

(3) केवल a और d 

(4) A, c और d 

उत्तर- 4 


एक शिक्षक “खाना किस प्रकार से खराब होता है” पर प्रयोग करता है।शिक्षक बच्चों के समूह बनाकर उनको प्रयोग से संबन्धित सामग्री देता है। शिक्षक बच्चों के समूह क्यों बनाता है?

a. यह सहपाठी अधिगम का समर्थन करता है।

b. यह बच्चों की सामाजिक अन्तःक्रिया में सुधार करता है।

c. समूह अधिगम बिना बोझ के पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का प्रभावशाली तरीका है।

d. कक्षा में अनुशासन को बनाए रखने के लिए समूह में अधिगम एक महत्वपूर्ण युक्ति है।

(1) केवल c और d 

(2) केवल a और c 

(3) केवल b और d 

(4) केवल a और b 

उत्तर- 4 


निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य नहीं है?

1. परिवेशी मुद्दों पर जागरूकता का विकास करना।

2. बच्चे को स्वयं अपने हाथ से कार्य करने और खोजने के क्रियाकलापों से जोड़ना।

3. बच्चों को पाठ्यपुस्तकों की परिभाषाएँ प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना। 

4. बच्चों की जिज्ञासा और सृजनात्मकता का पोषण करना।

उत्तर- 3 


पर्यावरण अध्ययन में संकल्पनाओं और मुद्दों को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के रूप में नहीं रखा गया, क्यों?

1. इस आयु वर्ग के बच्चे अपने परिवेश को समग्र रूप में देखते हैं।

2. यह शिक्षण-अधिगम की एक अच्छी युक्ति है।

3. यह पाठ्यक्रम के भार को कम करने के लिए है।

4. सी.बी.एस.ई. के द्वारा पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम को सही प्रकार से निर्धारित किया गया है।

उत्तर- 1


पर्यावरण अध्ययन में बच्चों को जोड़ने की सबसे प्रभावशाली युक्ति.......है।

1. पाठ्यपुस्तक का पठन 

2. शिक्षक द्वारा व्याख्याएँ 

3. कक्षा निदर्शन 

4. किस्से कहानियाँ 

उत्तर- 4 


रेटिंग स्केल में कौनसी तकनीक का उपयोग होता है-

1. अवलोकन 

2. जाँच सूची 

3. अधिविन्यास 

4. लिखित प्रश्न 

उत्तर- 1


पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं अपने का आकलन के लिए अवसर देना चाहिए। स्व आकलन है....

1 सीखने के लिए समान आकलन 

2 सीखने का आकलन 

3 सीखने के लिए आकलन 

4. सी. सी. ई. 

उत्तर- 1 


सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की एक तकनीक है-

1. सूत्र मूल्यांकन 

2. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 

3. निदानात्मक मूल्यांकन 

4. इकाई मूल्यांकन 

उत्तर  3  


कक्षा 5 की शिक्षिका एक एल्युमीनियम फाइल लेती है और पानी में डाल देती है एवं दिखाती है कि वह ऊपर तैरती है। फिर वह फाइल को मरोड़कर ज़ोर से दबाती (निचोड़ती) है और फिर पानी में डालती है तथा शिक्षार्थियों को दिखाती है कि वह डूबती है। बाद में वह शिक्षार्थियों को यह सोचने और कारण देने के लिए कहती है कि ऐसा क्यों हुआ। इस प्रश्न का उत्तर देने में निम्नलिखित में से कौन-से प्रकरण कौशल का प्रयोग किया जाएगा?

1. परिकल्पना 

2. वर्गीकरण 

3. अवलोकन 

4. मापन

उत्तर- 3 


पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में “बोझ के बिना सीखना” क्या बताता है?

1. स्कूल-बैग का कम वजन 

2. ई. वी. एस. पाठ्यपुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या 

3. बोध का भार कम करने की जरूरत है

4. ई. वी. एस. पाठ्यक्रम को आधा कम करने की जरूरत है 

उत्तर- 3  


स्थानों, दूरियों और दिशाओं की सापेक्ष स्थिति को समझने की क्षमता है-

1. दिशात्मक कौशल 

2. चित्रण कौशल 

3. स्थितीय कौशल 

4. ग्राफिक कौशल 

उत्तर- 2 


ई. वी. एस. कक्षा में समूह में सीखने का क्या उद्देश्य है?

1. लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग सीख सकते हैं।

2. कम और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों  को अलग करना और उपचारात्मक शिक्षण देना।

3. सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे की सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम करना।

4. छात्रों को आसानी से प्रबंधित करना और वर्कलोड को कम करना।

उत्तर- 3 


पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम बच्चों की समग्र शिक्षा का कारण बन सकता है यदि यह है-

1. एकीकृत 

2. समावेशी 

3. विषयगत 

4. उपर्युक्त सभी 

उत्तर- 4


विद्यालय में मिड-डे मील के समय के लिए कौन-सा सबसे प्रासंगिक है?

1. शिक्षण अधिगम के साथ इसका कोई लेने-देना नहीं है।

2. यह ई. वी. एस. शिक्षण अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण अधिगम का अवसर है।

3. यह उन बच्चों के लिए है जो विद्यालय में खाली पेट आते हैं।

4. यह शिक्षण-अधिगम के बहुत ही मूल्यवान समय को बर्बाद करता है।

उत्तर- 2


पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का सिद्धान्त कौनसा है?

1. आवश्यकता का सिद्धान्त 

2. उपयोगिता का सिद्धान्त 

3. जीवन से संबन्धित होने का सिद्धान्त 

4. उपरोक्त सभी 

उत्तर- 4     


Tags: ctet reet 2021
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post
Responsive Advertisement

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

DivanshuGS- February 15, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form